देश का पहला हिंदी हेल्थ न्यूज़ पोर्टल

उत्तर प्रदेश

शारीरिक मानसिक एवं सामाजिक स्वास्थ्य में फार्मासिस्ट की भूमिका महत्वपूर्ण: सुनील यादव

शारीरिक मानसिक और सामाजिक रूप से स्वस्थ व्यक्ति ही पूर्ण स्वास्थ्य की अवधारणा को साकार करता है और इस दिशा में फार्मासिस्ट की भूमिका लगातार विस्तृत हो रही है। फार्मासिस्ट केवल औषधि उपलब्ध कराने वाला स्वास्थ्यकर्मी नहीं, बल्कि औषधियों का विशेषज्ञ एवं महत्वपूर्ण ड्रग काउंसलर भी है। औषधि की खोज एवं निर्माण से लेकर उसके गुणवत्ता नियंत्रण उचित भंडारण वितरण सही उपयोग रोगी को परामर्श तथा प्रतिकूल औषधि प्रतिक्रिया की पहचान एवं रिपोर्टिंग तक फार्मासिस्ट की महत्वपूर्ण भूमिका है।

हुज़ैफ़ा अबरार
September 25 2026 Updated: September 25 2026 00:09
0 588
शारीरिक मानसिक एवं सामाजिक स्वास्थ्य में फार्मासिस्ट की भूमिका महत्वपूर्ण: सुनील यादव Suneel Yadav Pharmacist

लखनऊ। विश्व फार्मासिस्ट दिवस के अवसर पर फार्मासिस्ट फेडरेशन द्वारा 25 सितंबर को लखनऊ स्थित मैक्स सुपर स्पेशियलिटी हॉस्पिटल में वैज्ञानिक सेमिनार का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम अपराह्न 2:30 बजे से होगा। इस वर्ष विश्व फार्मासिस्ट दिवस की थीम Empowering pharmacists for healthier futures  स्वस्थ भविष्य के लिए फार्मासिस्टों को सशक्त बनाना निर्धारित की गई है। अंतरराष्ट्रीय फार्मास्युटिकल फेडरेशन (FIP) के अनुसार यह थीम फार्मासिस्टों को आवश्यक दक्षता, मान्यता और स्वास्थ्य व्यवस्था में उचित भूमिका प्रदान करने पर केंद्रित है। 

कार्यक्रम में डॉ. एच. एन. त्रिपाठी, निदेशक मैक्स हॉस्पिटल लखनऊ तथा डॉ. जी. पी. गुप्ता निदेशक डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी सिविल चिकित्सालय लखनऊ एवं अपर निदेशक लखनऊ मंडल चीफ गेस्ट के रूप में सहभागिता करेंगे। सेमिनार में फार्मासिस्टों की बदलती भूमिका औषधि सुरक्षा फार्माकोविजिलेंस ADR रिपोर्टिंग अस्पतालों में मेडिकेशन सेफ्टी एंटीमाइक्रोबियल स्ट्यूअर्डशिप तथा रोगी-केंद्रित स्वास्थ्य सेवाओं में फार्मासिस्ट की भूमिका जैसे विषयों पर वैज्ञानिक चर्चा की जाएगी। फार्मासिस्ट फेडरेशन के अध्यक्ष एवं उत्तर प्रदेश स्टेट फार्मेसी काउंसिल के पूर्व चेयरमैन सुनील यादव ने विश्व फार्मासिस्ट दिवस की पूर्व संध्या पर प्रदेश के सभी फार्मासिस्टों को शुभकामनाएं देते हुए कहा शारीरिक मानसिक और सामाजिक रूप से स्वस्थ व्यक्ति ही पूर्ण स्वास्थ्य की अवधारणा को साकार करता है और इस दिशा में फार्मासिस्ट की भूमिका लगातार विस्तृत हो रही है।

सुनील यादव ने कहा फार्मासिस्ट केवल औषधि उपलब्ध कराने वाला स्वास्थ्यकर्मी नहीं, बल्कि औषधियों का विशेषज्ञ एवं महत्वपूर्ण ड्रग काउंसलर भी है। औषधि की खोज एवं निर्माण से लेकर उसके गुणवत्ता नियंत्रण, उचित भंडारण वितरण सही उपयोग रोगी को परामर्श तथा प्रतिकूल औषधि प्रतिक्रिया की पहचान एवं रिपोर्टिंग तक फार्मासिस्ट की महत्वपूर्ण भूमिका है। सुनील ने कहा फार्मेसी चिकित्सा व्यवस्था का महत्वपूर्ण आधार  है। अनुसंधान संस्थानों में वैज्ञानिक औषधि विश्लेषक फार्मास्यूटिकल उद्योग में विभिन्न भूमिकाओं में कार्यरत फार्मासिस्ट औषधि नियमन व्यवस्था में कार्यरत विशेषज्ञ शिक्षण संस्थानों के शिक्षक अस्पताल फार्मासिस्ट क्लिनिकल फार्मासिस्ट मेडिकल स्टोर फार्मासिस्ट और अन्य क्षेत्रों में कार्यरत फार्मासिस्ट मिलकर देश की स्वास्थ्य व्यवस्था को मजबूत कर रहे हैं। 

सुनील यादव ने कहा कि फार्मासिस्टों के प्रशिक्षण में फार्मास्युटिक्स, फार्मास्यूटिकल केमिस्ट्री, फार्माकोलॉजी, टॉक्सिकोलॉजी, माइक्रोबायोलॉजी, फिजियोलॉजी, ड्रग स्टोर मैनेजमेंट सहित अनेक विषय शामिल हैं। औषधि के निर्माण से लेकर उसके सुरक्षित उपयोग और शरीर में उसके प्रभाव तथा ADME (Absorption, Distribution, Metabolism and Excretion) की वैज्ञानिक समझ फार्मेसी शिक्षा का महत्वपूर्ण हिस्सा है। उन्होंने कहा कि बदलती स्वास्थ्य आवश्यकताओं के अनुरूप फार्मासिस्टों के ज्ञान, कौशल और दक्षताओं का निरंतर विस्तार आवश्यक है। साथ ही अस्पतालों में रोगी-केंद्रित फार्मेसी सेवाओं को मजबूत करने तथा उपयुक्त मानव संसाधन और कार्य-अवसर उपलब्ध कराने की आवश्यकता है।

सुनील यादव ने कहा जहां औषधियां जीवन देती हैं वहीं फार्मासिस्ट औषधियों को जीवन देते हैं। इसलिए आम जनता को अपनी दवाओं के संबंध में सही जानकारी, सेवन की विधि, संभावित प्रतिकूल प्रभाव और सावधानियों के लिए योग्य फार्मासिस्ट से भी परामर्श लेना चाहिए। प्रदेश का फार्मेसी समाज स्वास्थ्य सुरक्षा के व्यापक उद्देश्य के लिए एकजुट होकर कार्य कर रहा है। आवश्यकता है कि फार्मासिस्टों की विशेषज्ञता का स्वास्थ्य व्यवस्था में और अधिक प्रभावी उपयोग किया जाए तथा उन्हें उनकी योग्यता के अनुरूप अवसर मिलें। फार्मासिस्ट फेडरेशन द्वारा विश्व फार्मासिस्ट दिवस के अवसर पर प्रदेशभर में वैज्ञानिक, शैक्षणिक एवं जन-जागरूकता कार्यक्रमों के माध्यम से सुरक्षित एवं तर्कसंगत औषधि उपयोग रोगी सुरक्षा और फार्माकोविजिलेंस के प्रति जागरूकता बढ़ाने का आह्वान किया गया है।


उत्तर प्रदेश में चिकित्सा स्वास्थ्य विभाग में 7500 पद हैं
जिसमें हजार से अधिक पद खाली हैं 
प्रदेश में कुल 2.5 लाख पंजीकृत फार्मेसिस्ट हैं । 
चिकित्सालयों में कार्य की अधिकता को देखते हुए कम से कम 10000 पद चाहिए ।
फार्माकोविजिलेंस, क्लिनिकल फार्मेसिस्ट के नए पद सृजित किए जाएं ।

WHAT'S YOUR REACTION?

  • 1
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0

RELATED POSTS

COMMENTS

बायोटेक्नोलॉजी में करियर।

बायोटेक्नोलॉजी में करियर।

अखण्ड प्रताप सिंह March 30 2021 40522

भारत विश्व के टॉप 12 बायोटेक डेस्टिनेशन्स में से एक है और एशिया पेसिफिक में इसका तीसरा रैंक है. इससे

अपोलोमेडिक्स और पीजीआई के बीच ग्रीन कॉरिडोर बनाकर किडनी ट्रांसप्लांट, दुर्घटना में मृत व्यक्ति के अंगदान से कई मरीजों को जीवनदान 

अपोलोमेडिक्स और पीजीआई के बीच ग्रीन कॉरिडोर बनाकर किडनी ट्रांसप्लांट, दुर्घटना में मृत व्यक्ति के अंगदान से कई मरीजों को जीवनदान 

रंजीव ठाकुर May 12 2022 32278

21 वर्षीय युवक की रोड एक्सीडेंट में ट्रॉमेटिक ब्रेन इंजरी होने के चलते मृत्यु हो गई थी। जिसके पश्चात

महिलाओं को थायरॉइड की समस्या ज्यादा होती है: डॉ. रघु

महिलाओं को थायरॉइड की समस्या ज्यादा होती है: डॉ. रघु

लेख विभाग March 02 2022 32743

यदि किसी व्यक्ति को पाचन में परेशानी होती है, अकारण थकावट होती है, मांसपेशियों की कसावट कम होने लगती

रूस में बर्ड फ्लू से संक्रमित पहला मरीज़ मिला, अलर्ट जारी।

रूस में बर्ड फ्लू से संक्रमित पहला मरीज़ मिला, अलर्ट जारी।

हे.जा.स. February 22 2021 25851

यह विश्व में पहला मामला है जब बर्ड फ्लू का वायरस मनुष्य में प्रवेश कर गया हो। उन्होंने कहा कि यह पक्

मलेरिया की जाँच में पैसे और समय की होगी बचत, एकेटीयू ने किया शोध

मलेरिया की जाँच में पैसे और समय की होगी बचत, एकेटीयू ने किया शोध

रंजीव ठाकुर August 27 2022 24606

एकेटीयू के साइंटिस्ट्स ने मशीन लर्निंग और आर्टीफिशियल इंटेलीजेंस के इस्तेमाल से मलेरिया की जांच को आ

 भारत में धूम्रपान छोड़ने की सफलता दर 5 प्रतिशत से कम

भारत में धूम्रपान छोड़ने की सफलता दर 5 प्रतिशत से कम

हुज़ैफ़ा अबरार May 08 2026 0

प्रमुख सार्वजनिक स्वास्थ्य विशेषज्ञों ने धूम्रपान नियंत्रण के लिए भारत सरकार द्वारा किए जा रहे प्रया

कोरोना प्रभावित राज्यों से आने वालों को देना होगा नेगेटिव आरटीपीसीआर रिपोर्ट।

कोरोना प्रभावित राज्यों से आने वालों को देना होगा नेगेटिव आरटीपीसीआर रिपोर्ट।

हुज़ैफ़ा अबरार July 18 2021 30945

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश में कोविड टीकाकरण का काम सुचारु रूप से चल रहा है। यूपी चार करोड़ कोविड व

ब्रिटेन में एक दिन में दोगुने हो गए ओमिक्रॉन संक्रमण के मामले।

ब्रिटेन में एक दिन में दोगुने हो गए ओमिक्रॉन संक्रमण के मामले।

हे.जा.स. December 12 2021 35928

कोरोना केसों का ग्रोथ रेट और डबलिंग टाइम बना रहा, तो अगले दो या चार हफ्तों में कोरोना के 50% केस ओमि

एम्बुलेन्स कर्मियों की सूझबूझ से प्रसूता ने रास्ते में दिया तीन बच्चों को जन्म

एम्बुलेन्स कर्मियों की सूझबूझ से प्रसूता ने रास्ते में दिया तीन बच्चों को जन्म

रंजीव ठाकुर August 21 2022 31582

कई बार आपने सुना होगा कि प्रसव के लिए अस्पताल ले जाते समय रास्ते में ही बच्चे का जन्म हो गया। ऐसी घट

त्वचा पर निखार लाने के लिए नींबू को मिलाकर बनाए गए फेसपैक का करें इस्तेमाल

त्वचा पर निखार लाने के लिए नींबू को मिलाकर बनाए गए फेसपैक का करें इस्तेमाल

श्वेता सिंह October 25 2022 47795

एक बड़ा चम्मच नींबू का रस, दो बड़े चम्मच एलोवेरा जेल और एक चम्मच पानी को मिलाकर मिक्सी में मिश्रण बना

Login Panel