देश का पहला हिंदी हेल्थ न्यूज़ पोर्टल

उत्तर प्रदेश

  मधुमेह पर जागरूकता कार्यक्रम में विशेषज्ञों ने शुरुआती पहचान और जीवनशैली में बदलाव पर दिया जोर

मधुमेह अकेले नहीं आता बल्कि अपने साथ हृदय किडनी और अन्य कई बीमारियों का खतरा भी लेकर आता है। 40 वर्ष से अधिक आयु के बड़ी संख्या में लोगों को यह जानकारी ही नहीं है कि वे मधुमेह से पीड़ित हैं। देश में लगभग 15 से 20 करोड़ लोग प्री-डायबिटीज की स्थिति में हैं, जबकि 20 से 40 करोड़ लोग मधुमेह से प्रभावित हैं। समय रहते बीमारी की पहचान हो जाए तो इसे शुरुआती अवस्था में ही नियंत्रित किया जा सकता है। वजन कम करने नियमित व्यायाम और खानपान में सुधार पर विशेष ध्यान देना चाहिए। जहां तक संभव हो जीवनशैली में बदलाव के माध्यम से वजन कम करने का प्रयास करना चाहिए।

हुज़ैफ़ा अबरार
November 25 2026 Updated: November 25 2026 00:27
0 49
  मधुमेह पर जागरूकता कार्यक्रम में विशेषज्ञों ने शुरुआती पहचान और जीवनशैली में बदलाव पर दिया जोर diabetes Patient experts emphasized on early detection

लखनऊ। मधुमेह पर मरीज आयोजित जागरूकता कार्यक्रम में विशेषज्ञ चिकित्सकों ने मधुमेह की रोकथाम समय पर पहचान उपचार और संतुलित जीवनशैली के महत्व पर विस्तार से चर्चा की। कार्यक्रम का उद्देश्य मधुमेह के प्रति जन-जागरूकता बढ़ाना और लोगों को इस बीमारी की गंभीरता के प्रति सचेत करना था। कार्यक्रम में डॉ. सुशील गुप्ता प्रिंसिपल डायरेक्टर एवं हेड एंडोक्राइनोलॉजी एवं डायबिटीज मैक्स हेल्थकेयर तथा एसजीपीजीआईएमएस के पूर्व विभागाध्यक्ष ने कहा 40 वर्ष से अधिक आयु के बड़ी संख्या में लोगों को यह जानकारी ही नहीं है कि वे मधुमेह से पीड़ित हैं। देश में लगभग 15 से 20 करोड़ लोग प्री-डायबिटीज की स्थिति में हैं, जबकि 20 से 40 करोड़ लोग मधुमेह से प्रभावित हैं। उन्होंने कहा समय रहते बीमारी की पहचान हो जाए तो इसे शुरुआती अवस्था में ही नियंत्रित किया जा सकता है।

वजन कम करने नियमित व्यायाम और खानपान में सुधार पर विशेष ध्यान देना चाहिए। जहां तक संभव हो जीवनशैली में बदलाव के माध्यम से वजन कम करने का प्रयास करना चाहिए। डॉ. नकुल सिन्हा चेयरमैन कार्डियोलॉजी मैक्स हेल्थकेयर ने कहा मधुमेह के मामले में बचाव ही सबसे प्रभावी उपाय है। यह एक ऐसी बीमारी है, जो दोबारा भी हो सकती है। जागरूकता के अभाव में लोग समय पर जांच नहीं कराते। मधुमेह अकेले नहीं आता बल्कि अपने साथ हृदय किडनी और अन्य कई बीमारियों का खतरा भी लेकर आता है। इसलिए इसे साइलेंट किलर कहा जाता है। डॉ. अजय शुक्ला ने बताया कि चिकित्सा विज्ञान में नई तकनीक और उपकरण विकसित हो रहे हैं, जिनकी मदद से व्यक्ति पूरे सप्ताह अपने रक्त में शुगर के घटते-बढ़ते स्तर की निगरानी कर सकता है। इससे बीमारी को बेहतर ढंग से समझने और नियंत्रित करने में मदद मिलती है।

डॉ. चंदा मलिक ने खानपान के संबंध में विस्तार से जानकारी देते हुए बताया कि मधुमेह के मरीजों को क्या खाना चाहिए और किन चीजों से परहेज करना चाहिए। उन्होंने छिलके वाली दालों के सेवन को बढ़ावा देने की सलाह दी। डॉ. ज्योति ने कहा कि हम अपने स्वास्थ्य के प्रति उतने गंभीर नहीं हैं, जितने अन्य विषयों को लेकर रहते हैं। अस्पतालों में मरीजों की भीड़ के बावजूद स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता का अभाव चिंताजनक है। स्वस्थ शरीर ही तनावमुक्त जीवन का आधार है। कार्यक्रम में उपस्थित मरीजों और उनके परिजनों को मधुमेह के लक्षणों जोखिम कारकों नियमित जांच संतुलित आहार और शारीरिक सक्रियता के महत्व की जानकारी दी गई। विशेषज्ञों ने एक स्वर में कहा सही समय पर जांच जागरूकता और जीवनशैली में सकारात्मक बदलाव अपनाकर मधुमेह से होने वाली जटिलताओं को काफी हद तक रोका जा सकता है।

WHAT'S YOUR REACTION?

  • 1
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0

RELATED POSTS

COMMENTS

केंद्र सरकार की PLI योजना के तहत दवा उद्योग से जुड़े कच्चे माल के उत्पादन हेतु 19 आवेदनों को मंजूरी। 

केंद्र सरकार की PLI योजना के तहत दवा उद्योग से जुड़े कच्चे माल के उत्पादन हेतु 19 आवेदनों को मंजूरी। 

हे.जा.स. March 01 2021 32203

इन संयंत्रों की स्थापना से कंपनियों को कुल 862.01 करोड़ रुपये का कुल प्रतिबद्ध निवेश मिलेगा और लगभग

अब दोबारा जांच के लिए जिला अस्पताल या मेडिकल कॉलेज की लैब में देना होगा डेंगू, मलेरिया का सैम्पल

अब दोबारा जांच के लिए जिला अस्पताल या मेडिकल कॉलेज की लैब में देना होगा डेंगू, मलेरिया का सैम्पल

श्वेता सिंह September 03 2022 27649

विभाग द्वारा लगातार चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। लोगों से अपील की गयी है कि वह अपने घरों और आसपास

पिछले 24 घंटे में देश में कोविड-19 संक्रमण के 2,424 नए मामले सामने आये

पिछले 24 घंटे में देश में कोविड-19 संक्रमण के 2,424 नए मामले सामने आये

एस. के. राणा October 10 2022 32993

स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक 24 घंटे में 15 लोगों की मौत कोरोना के चलते हो गई जिसमें केरल के 12 लोग

शुरुआती चरणों में कैंसर के इलाज से होगी जान और माल दोनों की बचत- डा. हरित

शुरुआती चरणों में कैंसर के इलाज से होगी जान और माल दोनों की बचत- डा. हरित

हुज़ैफ़ा अबरार February 22 2021 26210

विकसित देशों में जहां कैंसर के 70 फीसदी से ज्यादा मामले शुरुआती चरण में पकड़ में आ जाते हैं वहीं हमा

विश्व हेपेटाइटिस दिवस: आईएमए में आयोजित हुआ अनूठा कार्यक्रम

विश्व हेपेटाइटिस दिवस: आईएमए में आयोजित हुआ अनूठा कार्यक्रम

रंजीव ठाकुर July 29 2022 30714

विश्व हेपेटाइटिस दिवस के अवसर पर होप इनिशिएटिव तथा इंडियन मेडिकल एसोसिएशन लखनऊ और निर्वान हॉस्पिटल द

सायप्रस में दिखा ओमिक्रोन और डेल्टा वैरिएंट का रिश्तेदार

सायप्रस में दिखा ओमिक्रोन और डेल्टा वैरिएंट का रिश्तेदार 'डेल्टाक्रोन'

हे.जा.स. January 10 2022 32997

इस वैरिएंट का डेल्टा वैरिएंट के समान जेनेटिक बैकग्राउंड है। साथ ही ओमिक्रोन से कुछ म्यूटेशन भी हैं।

जानवरों और मानव में डिजीज ट्रान्सफर पर शोध होना चाहिए: डॉ मनसुख मांडविया

जानवरों और मानव में डिजीज ट्रान्सफर पर शोध होना चाहिए: डॉ मनसुख मांडविया

रंजीव ठाकुर September 13 2022 31199

केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ मनसुख मांडविया ने कहा कि हमारी जीवन शैली में परस्पर म

गर्मी ने सख्त किए अपने तेवर, स्वास्थ्य विभाग ने जारी की एडवाइजरी

गर्मी ने सख्त किए अपने तेवर, स्वास्थ्य विभाग ने जारी की एडवाइजरी

हे.जा.स. May 09 2023 28857

स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. बलबीर सिंह ने कहा कि मई और जून के महीनों के दौरान लू चलने की

कोरोना वायरस के डेल्टा स्वरूप के प्रसार को रोकने के लिए बाइडन की योजना के मुख्य अंश।

कोरोना वायरस के डेल्टा स्वरूप के प्रसार को रोकने के लिए बाइडन की योजना के मुख्य अंश।

admin September 11 2021 37358

यह कार्य योजना संघीय कर्मियों और अनुबंधकर्ताओं तथा कुछ खास स्वास्थ्य कर्मियों के लिए टीके की व्यवस्थ

कोविड-19 वैक्सीन: अब 5 से 12 साल तक के बच्चों को दी जा सकेंगी कोरोनारोधी डोज

कोविड-19 वैक्सीन: अब 5 से 12 साल तक के बच्चों को दी जा सकेंगी कोरोनारोधी डोज

रंजीव ठाकुर April 27 2022 30146

देश के औषधि महानियंत्रक ने कोविड-19 के प्रकोप से बच्चों को बचाने के लिए टीको को मंजूरी दी है। अब 5 स

Login Panel