देश का पहला हिंदी हेल्थ न्यूज़ पोर्टल

राष्ट्रीय

कोविड-19 वैक्सीन: अब 5 से 12 साल तक के बच्चों को दी जा सकेंगी कोरोनारोधी डोज

देश के औषधि महानियंत्रक ने कोविड-19 के प्रकोप से बच्चों को बचाने के लिए टीको को मंजूरी दी है। अब 5 से 12 साल तक के बच्चों को करोनारोधी डोज दी जा सकेंगी।

रंजीव ठाकुर
April 27 2022 Updated: April 28 2022 02:02
0 30013
कोविड-19 वैक्सीन: अब 5 से 12 साल तक के बच्चों को दी जा सकेंगी कोरोनारोधी डोज प्रतीकात्मक चित्र

लखनऊ। देश (India) के औषधि महानियंत्रक (DCGI) ने कोविड-19 (covid-19) के प्रकोप से बच्चों (children) को बचाने के लिए टीको को मंजूरी दी है। अब 5 से 12 साल तक के बच्चों को करोनारोधी डोज (anti-coronavirus doses) दी जा सकेंगी। देश में 16 मार्च को 12-14 वर्ष की आयु के बच्चों का टीकाकरण शुरू किया था।

डीसीजीआई ने 5 से 12 वर्ष के आयुवर्ग के बच्चों के लिए कोविड-19 रोधी टीके ‘कॉर्बेवैक्स’ (Corbevax) और 6 से 12 वर्ष के आयुवर्ग के बच्चों के लिए ‘कोवैक्सीन’ (Covaxin) के टीके के आपातकालीन इस्तेमाल की अनुमति दे दी है।

केंद्रीय औषधि मानक नियंत्रण संगठन (CDSCO) की कोविड-19 वैश्विक महामारी पर गठित विषय विशेषज्ञ समिति (एसईसी) की सिफारिशों के बाद भारत के औषधि महानियंत्रक ने इसके इस्तेमाल की अनुमति दी है।

एसईसी ने 5 से 12 वर्ष की आयु के बच्चों के वास्ते ‘बायोलॉजिकल ई’ (Biological E) के कोविड-19 रोधी टीके ‘कोर्बेवैक्स’ और 6 से 12 वर्ष की आयु के बच्चों के लिए ‘कोवैक्सीन’ टीके के आपातकालीन इस्तेमाल की मंजूरी (ईयूए) देने की पिछले सप्ताह सिफारिश की थी।

‘बायोलॉजिकल ई’ के ‘कॉर्बेवैक्स’ टीके की खुराक अभी 12 से 14 वर्ष के आयुवर्ग के बच्चों को दी जा रही है। वहीं, 24 दिसंबर, 2021 को डीसीजीआई ने 12 से 18 वर्ष के आयुवर्ग के लोगों के लिए ‘कोवैक्सीन’ को आपातकालीन इस्तेमाल की सूची (EUL) में डाल दिया था।

WHAT'S YOUR REACTION?

  • 1
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0

RELATED POSTS

COMMENTS

लड़कियों में होने वाली माहवारी को समझें

लड़कियों में होने वाली माहवारी को समझें

लेख विभाग August 13 2022 40695

पीरियड के इन संकेतों का ध्यान रखना बहुत ज़रूरी होता है क्योंकि इससे आप सेनेटरी पैड्स और टेम्पन्स जैसे

सुनने की क्षमता पर दुष्प्रभाव डाल सकता है ओमिक्रोन संक्रमण: विशेषज्ञ स्टैनफोर्ड यूनिवर्सिटी

सुनने की क्षमता पर दुष्प्रभाव डाल सकता है ओमिक्रोन संक्रमण: विशेषज्ञ स्टैनफोर्ड यूनिवर्सिटी

हे.जा.स. January 24 2022 34027

यदि आपको कान में दर्द, कान का बजना, सीटी जैसी सनसनी, कान में झुनझुनी महसूस हो रही है, तो यह कोरोना व

वायु प्रदूषण से बचने को मास्क, भाप व प्राणायाम जरूरी : डॉ. सूर्यकान्त

वायु प्रदूषण से बचने को मास्क, भाप व प्राणायाम जरूरी : डॉ. सूर्यकान्त

हुज़ैफ़ा अबरार November 10 2021 27301

सेहत का खास ख्याल रखने के साथ ही बाहर निकलने पर मास्क का इस्तेमाल पहले से भी ज्यादा जरूरी हो गया है।

जोधपुर के अस्पताल में चूहों का आतंक, चूहों ने कुतरे 4 मरीजों के पैर

जोधपुर के अस्पताल में चूहों का आतंक, चूहों ने कुतरे 4 मरीजों के पैर

विशेष संवाददाता July 03 2023 45747

मथुरादास माथुर अस्पताल के इलाज कराने आए 4 मरीजों को चूहों ने कुतर दिया। ये सभी रोगी मनोचिकित्सा वार्

ओमिक्रोन वायरस का नया वेरिएंट अपने मूल स्वरूप से ज्यादा तेजी से फैलता है: शोध

ओमिक्रोन वायरस का नया वेरिएंट अपने मूल स्वरूप से ज्यादा तेजी से फैलता है: शोध

एस. के. राणा February 02 2022 29749

दुनिया अभी कोरोना वायरस के खिलाफ जंग लड़ रही है। इस वायरस के Omicron वेरिएंट को काफी संक्रामक बताया

एक्शन में स्वास्थ्य विभाग, भारत हॉस्पिटल को किया सील

एक्शन में स्वास्थ्य विभाग, भारत हॉस्पिटल को किया सील

अनिल सिंह February 11 2023 32765

जिले में गुलरिया क्षेत्र के भटहट कस्बे में शुक्रवार को स्वास्थ्य विभाग की टीम 3 अस्पतालों की जांच की

रोज़ नहाने से आपकी सुंदरता में आता है निखार, आप बन जातीं हैं  आकर्षण का केंद्र

रोज़ नहाने से आपकी सुंदरता में आता है निखार, आप बन जातीं हैं आकर्षण का केंद्र

सौंदर्या राय March 16 2022 74114

नहाना, हमारी दिनचर्या का एक अहम हिस्सा है। इससे अनेक फायदे भी हैं। जिसके कारण दिन प्रतिदिन आपकी सुंद

प्रदेश में स्टाफ नर्स, एएनएम व अन्य पदों पर भर्ती परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी।

प्रदेश में स्टाफ नर्स, एएनएम व अन्य पदों पर भर्ती परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी।

अखण्ड प्रताप सिंह January 19 2021 20853

अभ्यर्थी https://admitcard.samshrm.com/NHMUP-1400-2700  लिंक से प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकतें हैं। 

आर्थराइटिस: रोग,  भ्रम और वास्तविकता

आर्थराइटिस: रोग, भ्रम और वास्तविकता

हुज़ैफ़ा अबरार October 12 2022 55086

आर्थराइटिस अथवा गठिया रोग सभी उम्र के लोगों में पाए जाने वाला एक रोग है। सहारा हॉस्पिटल की रयूमैटोलज

कोविड-19 के नए स्वरूप ‘ओमीक्रॉन’ के डर से दुनियाभर के देशों ने लगायी यात्रा पाबंदियां।

कोविड-19 के नए स्वरूप ‘ओमीक्रॉन’ के डर से दुनियाभर के देशों ने लगायी यात्रा पाबंदियां।

हे.जा.स. November 29 2021 36506

विश्व स्वास्थ्य संगठन की एक समिति ने कोरोना वायरस के नये स्वरूप को ‘ओमीक्रॉन’ नाम दिया है और इसे ‘बे

Login Panel