देश का पहला हिंदी हेल्थ न्यूज़ पोर्टल

राष्ट्रीय

पीएम मोदी ने भारत के सहयोग से फिजी में बने पहले चिल्ड्रन हार्ट अस्पताल का उद्घाटन किया

पीएम मोदी ने बुधवार को वीडियो कांफ्रेंस के माध्यम से फिजी में श्री सत्य साई संजीवनी चिल्ड्रन हार्ट अस्पताल का उद्घाटन किया और कहा कि आने वाले समय में दोनों देशों के रिश्ते और प्रगाढ़ होंगे। इस अवसर पर फिजी के उनके समकक्ष फ्रेंक बेनीमरामा और साई प्रेम फाउंडेशन से जुड़े कई वरिष्ठ अधिकारी भी मौजूद थे।

एस. के. राणा
April 27 2022 Updated: April 27 2022 23:56
0 46678
पीएम मोदी ने भारत के सहयोग से फिजी में बने पहले चिल्ड्रन हार्ट अस्पताल का उद्घाटन किया प्रतीकात्मक चित्र

नयी दिल्ली। प्रधानमंत्री मोदी (PM Modi) ने को फिजी में भारत के सहयोग से बने एक बच्चों के अस्पताल का उद्घाटन किया। उन्होंने कहा कि यह अस्पताल दोनों देशों के पारस्परिक रिश्तों और प्रेम का एक और प्रतीक है तथा ये भारत और फिजी की साझा यात्रा का एक और अध्याय है।

पीएम मोदी ने बुधवार को वीडियो कांफ्रेंस के माध्यम से फिजी (Fiji) में श्री सत्य साई संजीवनी चिल्ड्रन हार्ट अस्पताल (Sri Sathya Sai Sanjeevani Children's Heart) का उद्घाटन और कहा कि आने वाले समय में दोनों देशों के रिश्ते और प्रगाढ़ होंगे। इस अवसर पर फिजी के उनके समकक्ष फ्रेंक बेनीमरामा और साई प्रेम फाउंडेशन (Sai Prem Foundation) से जुड़े कई वरिष्ठ अधिकारी भी मौजूद थे।

उन्होंने विश्वास जताया कि ये हॉस्पिटल फिजी और इस पूरे क्षेत्र में सेवा का एक मजबूत अधिष्ठान बनेगा और भारत-फिजी रिश्तों को नई ऊंचाई देगा।’’

उन्होंने कहा, "मुझे बताया गया है कि चिल्ड्रन हार्ट हॉस्पिटल (Children's Heart Hospital) न केवल फिजी में बल्कि पूरे दक्षिण प्रशांत क्षेत्र में पहला चिल्ड्रन हार्ट हॉस्पिटल है। यह हमारे पारंपरिक संबंधों का प्रतीक है और भारत-फिजी की साझा यात्रा का एक और अध्याय है।"

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि दोनों देशों के बीच विशाल समुद्र जरूर है लेकिन ‘‘हमारी संस्कृति ने हमें एक दूसरे से जोड़कर’’ रखा है। उन्होंने कहा, ‘‘हमारे रिश्ते आपसी सम्मान, सहयोग और हमारे लोगों के मजबूत आपसी सम्बन्धों पर टिके हैं। बीते दशकों में भारत-फिजी के रिश्ते हर क्षेत्र में लगातार आगे बढ़े हैं और मजबूत हुए हैं। फिजी और प्रधानमंत्री बेनीमरामा के सहयोग से हमारे ये रिश्ते आने वाले समय और भी मजबूत होंगे।’’

उन्होंने कहा, ‘‘'वसुधैव कुटुंबकम्' (Vasudhaiv Kutumbakam) यानी पूरे विश्व को अपना परिवार मानते हुये भारत ने दुनिया के 150 देशों को दवाएं भेजीं, जरूरी सामान भेजा। अपने करोड़ों नागरिकों की चिंता के साथ साथ भारत ने दुनिया के अन्य देशों के लोगों की भी चिंता की। हमने करीब-करीब 100 देशों को 100 मिलियन के आसपास टीके भेजे हैं।

प्रधानमंत्री ने कहा कि इस प्रयास में भारत ने फिजी को अपनी प्राथमिकता में रखा। उन्होंने इस अवसर पर सत्य साई बाबा को श्रद्धांजलि अर्पित करते उनके कार्यों की सराहना की और कहा कि मानवता की सेवा के लिए उनके द्वारा रोपा गया बीज आज वटवृक्ष के रूप में लोगों की सेवा कर रहा है।

WHAT'S YOUR REACTION?

  • 1
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0

COMMENTS

खोराबार प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर हुआ मुख्यमंत्री आरोग्य मेले का उद्घाटन

खोराबार प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर हुआ मुख्यमंत्री आरोग्य मेले का उद्घाटन

अनिल सिंह November 01 2022 30269

आरोग्य मेले के मौके पर 78 स्वास्थ्य केंद्रों पर मेले का आयोजन किया गया। मेले में 4,648 मरीजों के स

हॉस्पिटल मैनेजमेंट करके अपना भविष्य सवारें।

हॉस्पिटल मैनेजमेंट करके अपना भविष्य सवारें।

अखण्ड प्रताप सिंह November 17 2021 36651

वर्तमान स्थितियों को देखते हुए हेल्थकेयर सेक्टर और हॉस्पिटल मैनेजमेंट के क्षेत्र मै है भरपूर अवसर।

चीनी लैब में कोरोना की उत्पत्ति पर डब्ल्यूएचओ ने दिया बयान

चीनी लैब में कोरोना की उत्पत्ति पर डब्ल्यूएचओ ने दिया बयान

हे.जा.स. March 05 2023 27151

एफबीआई के निदेशक क्रिस्टोफर रे ने मंगलवार को मीडिया से बातचीत कहा कि अमेरिकी फेडरल ब्यूरो ऑफ इन्वेस्

जानिये बरसात के मौसम में कैसे रखे खुद को स्वस्थ।

जानिये बरसात के मौसम में कैसे रखे खुद को स्वस्थ।

लेख विभाग June 19 2021 29240

बरसात के मौसम में वायरल फीवर बहुत तेजी के साथ फैलता है। यह एक व्यक्ति से दूसरे व्यक्ति में फैलता है

रंग लाई आंदोलन की रणनीति, स्वास्थ्यकर्मियों के स्थानान्तरण नीति पर विराम।

रंग लाई आंदोलन की रणनीति, स्वास्थ्यकर्मियों के स्थानान्तरण नीति पर विराम।

हुज़ैफ़ा अबरार July 12 2021 31363

स्थानान्तरण नीति पर सरकार ने पूर्ण विराम लगा दिया। अब स्वयं के अनुरोध पर ही स्थानान्तरण होगा तथा पद

स्कॉटलैंड में नि:शुल्क मासिक धर्म उत्पाद उपलब्ध कराना क़ानून बना

स्कॉटलैंड में नि:शुल्क मासिक धर्म उत्पाद उपलब्ध कराना क़ानून बना

हे.जा.स. August 17 2022 33221

इस नए कानून के तहत, विद्यालयों, महाविद्यालयों और विश्वविद्यालयों एवं स्थानीय सरकारी निकायों के लिए य

केंद्र सरकार ने कोविड-19 पैकेज चरण-दो के लिए 23,123 करोड़ रुपये स्वीकृत किये।

केंद्र सरकार ने कोविड-19 पैकेज चरण-दो के लिए 23,123 करोड़ रुपये स्वीकृत किये।

एस. के. राणा July 10 2021 34824

इस योजना का उद्देश्य बाल चिकित्सा देखभाल सहित स्वास्थ्य बुनियादी ढांचे के विकास पर ध्यान केंद्रित कर

संक्रमित कुत्ते के काटने से फैलता है रेबीज: पशु चिकित्साधिकारी

संक्रमित कुत्ते के काटने से फैलता है रेबीज: पशु चिकित्साधिकारी

एस. के. राणा February 24 2023 38654

पशुचिकित्साधिकारी ने बताया कि जब कोई संक्रमित कुत्ता, बिल्ली, बंदर, सियार, लोमड़ी, नेवला आदि किसी भी

लोहिया संस्थान में आईवीएफ सेंटर शुरू करने की मिली मंजूरी

लोहिया संस्थान में आईवीएफ सेंटर शुरू करने की मिली मंजूरी

आरती तिवारी March 05 2023 33053

बैठक में आईवीएफ सेंटर शुरू करने को मंजूरी दी गई। इसके अलावा लोहिया अस्पताल के विस्तार की योजना पर भी

सिख समुदाय और उद्योग व्यापार मण्डल के सहयोग से गुरुद्वारा नानकशाही में रक्तदान शिविर का आयोजन।

सिख समुदाय और उद्योग व्यापार मण्डल के सहयोग से गुरुद्वारा नानकशाही में रक्तदान शिविर का आयोजन।

February 21 2021 29760

33बार रक्तदान कर, आगे भी जीवन रक्षा का प्रण लिया व्यापार मंडल के नगर अध्यक्ष कुलदीप सिंह ने।

Login Panel