देश का पहला हिंदी हेल्थ न्यूज़ पोर्टल

उत्तर प्रदेश

सर्दियों के बदलते मौसम में बच्चों को कैसे रखें स्वस्थ जानिए डॉ. आकाश पंडिता से

मौसमों में श्वसन संक्रमण का प्रसार बदल सकता है। सर्दी-जुकाम मुख्यतः वायरस से होता है केवल ठंड लगने या तापमान बदलने से संक्रमण नहीं होता। मौसम में बदलाव के साथ कुछ बच्चों में एलर्जी के लक्षण भी बढ़ सकते हैं। नवजात और छोटे शिशुओं की प्रतिरक्षा प्रणाली विकसित हो रही होती है, इसलिए उनकी देखभाल में विशेष सावधानी जरूरी है। छोटे बच्चों को सर्दियों में किस तरह स्वस्थ रखें: डा आकाश पंडिता

हुज़ैफ़ा अबरार
November 16 2026 Updated: November 16 2026 00:05
0 98
सर्दियों के बदलते मौसम में बच्चों को कैसे रखें स्वस्थ जानिए डॉ. आकाश पंडिता से pediatrician and Neonatologist Dr. Akash Pandita

लखनऊ। बाल रोग एवं नवजात शिशु विशेषज्ञ, मेदांता हॉस्पिटल लखनऊ के डॉ. आकाश पंडिता ने बताया अलग-अलग मौसमों में श्वसन संक्रमण का प्रसार बदल सकता है। सर्दी-जुकाम मुख्यतः वायरस से होता है केवल ठंड लगने या तापमान बदलने से संक्रमण नहीं होता। मौसम में बदलाव के साथ कुछ बच्चों में एलर्जी के लक्षण भी बढ़ सकते हैं। नवजात और छोटे शिशुओं की प्रतिरक्षा प्रणाली विकसित हो रही होती है, इसलिए उनकी देखभाल में विशेष सावधानी जरूरी है। छोटे बच्चों को सर्दियों में किस तरह स्वस्थ रखें उस बारे में डा आकाश पंडिता ने बताया सर्दियों का मौसम शुरु हो गया है जो अपने साथ ठंडक और खुशनुमा वातावरण लेकर आता है, लेकिन यह छोटे बच्चों के स्वास्थ्य के लिए कई चुनौतियां भी खड़ी करता है। विशेष रूप से नवजात शिशुओं और पांच वर्ष तक के बच्चों को ठंड के मौसम में अतिरिक्त देखभाल की आवश्यकता होती है।

बच्चों को गर्म कपड़े पहनाएं
सर्दियों में बच्चों को मौसम के अनुसार गर्म कपड़े पहनाना बेहद जरूरी है। सिर कान हाथ और पैरों को विशेष रूप से ढककर रखें। नवजात बच्चों को मुलायम और आरामदायक गर्म कपड़े पहनाएं। ध्यान रखें कि कपड़े इतने अधिक भी न हों कि बच्चे को पसीना आने लगे या असुविधा हो।


 सुबह और देर शाम की ठंड से बचाएं
सुबह और रात के समय तापमान सामान्यत: कम रहता है। छोटे बच्चों को अत्यधिक ठंड, कोहरे और ठंडी हवाओं में बाहर ले जाने से बचें। यदि बाहर जाना आवश्यक हो तो बच्चे को अच्छी तरह गर्म कपड़ों से ढककर रखें।

कमरे को गर्म और हवादार रखें
बच्चों को ऐसे कमरे में रखें जहां ठंडी हवा सीधे न आती हो। कमरे का तापमान आरामदायक बनाए रखें। हीटर या ब्लोअर का उपयोग करते समय विशेष सावधानी बरतें। अंगीठी कोयले या गैस से कमरे को गर्म करने से बचें, क्योंकि इससे कार्बन मोनोऑक्साइड गैस का खतरा हो सकता है, जो जानलेवा साबित हो सकती है।

खानपान और पोषण का रखें ध्यान
बच्चों को उनकी उम्र के अनुसार पौष्टिक भोजन दें। छह महीने से छोटे शिशुओं के लिए मां का दूध सर्वोत्तम आहार है। छह महीने के बाद चिकित्सकीय सलाह और उचित पूरक आहार के साथ स्तनपान जारी रखें। बड़े बच्चों को मौसमी फल हरी सब्जियां, दाल, दूध और पौष्टिक भोजन दें। पर्याप्त तरल पदार्थ भी देते रहें।

साफ-सफाई और स्वच्छता जरूरी
सर्दियों में संक्रमण का खतरा बढ़ सकता है। बच्चों को गोद में लेने से पहले हाथ साफ करें। उनके कपड़े, बिस्तर, खिलौने और आसपास की जगह स्वच्छ रखें। सर्दी-जुकाम से पीड़ित व्यक्तियों को छोटे बच्चों के नजदीक जाने से बचना चाहिए।

 नवजात बच्चों की विशेष देखभाल करें
नवजात शिशुओं को शरीर का तापमान नियंत्रित करने में कठिनाई हो सकती है। इसलिए उन्हें गर्म रखें और आवश्यकता के अनुसार त्वचा से त्वचा का संपर्क यानी कंगारू मदर केयर अपनाएं। सोते समय शिशु को पीठ के बल समतल और सुरक्षित बिस्तर पर सुलाएं। उसके आसपास ढीली रजाई, तकिए और भारी कंबल न रखें, जिससे दम घुटने का खतरा हो।

बीमारी के लक्षणों को नजरअंदाज न करें
यदि बच्चे को लगातार खांसी तेज बुखार सांस लेने में परेशानी दूध या भोजन पीने में कमी असामान्य सुस्ती अथवा शरीर अत्यधिक ठंडा होने जैसे लक्षण दिखाई दें तो तुरंत चिकित्सक से संपर्क करें। विशेष रूप से तीन महीने से कम उम्र के शिशु को 38 डिग्री सेल्सियस या उससे अधिक बुखार होने पर तत्काल चिकित्सकीय जांच कराएं।


 बच्चों को ठंड से बचाने के लिए घरेलू लापरवाही न करें
बच्चों की नाक बंद होने या सर्दी-जुकाम की स्थिति में बिना डॉक्टर की सलाह के कफ सिरप, एंटीबायोटिक या अन्य दवाइयां न दें। छोटे बच्चों को गर्म भाप सीधे न दें, क्योंकि इससे जलने का खतरा रहता है। सरसों के तेल या अन्य घरेलू नुस्खों को उपचार का विकल्प न समझें।

 अपनी मर्जी से दवाइयां न दे

सामान्य वायरल सर्दी-जुकाम में एंटीबायोटिक लाभ नहीं देते। बिना चिकित्सकीय सलाह एंटीबायोटिक या खांसी-जुकाम की मिश्रित दवाएं न दें, विशेषकर छोटे बच्चों को। बच्चों की दवाओं की खुराक उम्र, वजन और बीमारी के अनुसार तय होती है।


अभिभावकों के लिए संदेश

सांस लेने में परेशानी छाती धंसना होंठ नीले पड़ना दौरे या बच्चे को जगाने में कठिनाई होने पर तुरंत अस्पताल जाएं। दूध या तरल कम लेना पेशाब कम होना बार-बार उल्टी दस्त के साथ पानी की कमी या लगातार बुखार होने पर शीघ्र चिकित्सकीय सलाह लें।तीन महीने से कम उम्र के शिशु का तापमान 38°C या उससे अधिक होने पर तत्काल चिकित्सकीय जांच कराएं।संतुलित आहार पर्याप्त नींद स्वच्छता और समय पर टीकाकरण बच्चों को स्वस्थ रखने तथा संक्रमण का जोखिम घटाने में मदद करते हैं। बीमारी के दौरान बच्चे की सक्रियता दूध या तरल लेने पेशाब और सांस पर नजर रखें। चेतावनी संकेत दिखने पर चिकित्सकीय सहायता लेने में देरी न करें।

WHAT'S YOUR REACTION?

  • 1
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0

RELATED POSTS

COMMENTS

माहवारी पर सामुदायिक जागरूकता अभियान।

माहवारी पर सामुदायिक जागरूकता अभियान।

हुज़ैफ़ा अबरार February 05 2021 33912

प्रतिभागियों ने अपनी माहवारी से सम्बंधित अनुभवों को चित्रों एवं स्लोगनों के माध्यम से व्यक्त किया। उ

नशे के लिए उपयोग में ली जाने वाली दवाओं के दुरुपयोग पर लगा अंकुश, खरीद और विक्रय सीमा निर्धारित

नशे के लिए उपयोग में ली जाने वाली दवाओं के दुरुपयोग पर लगा अंकुश, खरीद और विक्रय सीमा निर्धारित

रंजीव ठाकुर August 17 2022 52365

कफ़ सीरप का प्रयोग खांसी को दूर भगाने के लिए किया जाता है लेकिन इसमें नशे की मात्रा होने से बहुत से ल

यूपी में बढ़ा स्वाइन फ्लू का प्रकोप

यूपी में बढ़ा स्वाइन फ्लू का प्रकोप

आरती तिवारी October 08 2022 27502

24 घंटे के दौरान चार लोगों में स्वाइन फ्लू की पुष्टि हुई है। इसमें दो मरीजों को केजीएमयू में भर्ती क

केरल हाईकोर्ट ने यौन उत्पीड़न की शिकार एक 10 वर्षीय गर्भवती बच्ची के चिकित्सकीय गर्भपात कराने की मंजूरी दी

केरल हाईकोर्ट ने यौन उत्पीड़न की शिकार एक 10 वर्षीय गर्भवती बच्ची के चिकित्सकीय गर्भपात कराने की मंजूरी दी

एस. के. राणा March 11 2022 31600

केरल हाईकोर्ट ने गुरुवार को यौन उत्पीड़न का शिकार हुई एक 10 वर्षीय गर्भवती बच्ची के लिए चिकित्सकीय ग

सीएम योगी ने पैरालिसिस से पीड़ित मरीज को दिए दो लाख रुपये

सीएम योगी ने पैरालिसिस से पीड़ित मरीज को दिए दो लाख रुपये

अनिल सिंह October 27 2022 26404

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दिलीप शाह को यह भी भरोसा दिलाया कि सरकार उनके इलाज में धन की कमी आड़े न

H3N2 इन्फ्लूएंजा वायरस को लेकर अलर्ट

H3N2 इन्फ्लूएंजा वायरस को लेकर अलर्ट

विशेष संवाददाता March 28 2023 67341

हिमाचल में कोरोना वायरस के साथ अब नए वायरस H3N2 इन्फ्लूएंजा ने दहशत फैला दी है। प्रदेश के स्वास्थ्य

आयुष दाखिले में एसटीएफ ने किया फर्जीवाड़े का खुलासा

आयुष दाखिले में एसटीएफ ने किया फर्जीवाड़े का खुलासा

अबुज़र शेख़ November 21 2022 25251

यह खुलासा तीन दिन पहले गिरफ्तार लोगों से पूछताछ के बाद हुआ है। इसमें दो चतुर्थश्रेणी कर्मचारियों के

कोविड के बाद सुपरबग बनेगा खतरा

कोविड के बाद सुपरबग बनेगा खतरा

विशेष संवाददाता January 03 2023 22330

सुपरबग खतरनाक पैथोजन है, जिस पर दवा भी बेअसर हो जाती है। अस्पतालों से इसके फैलने की संभावना अधिक है

राहत: मंकीपॉक्स की जाँच के लिए पहली स्वदेशी आरटी पीसीआर किट लॉन्च

राहत: मंकीपॉक्स की जाँच के लिए पहली स्वदेशी आरटी पीसीआर किट लॉन्च

एस. के. राणा August 21 2022 30123

मंकीपॉक्स संक्रमण को लेकर एक अच्छी खबर सामने आई है। इसकी जांच करने के लिए पहला स्वदेशी निर्मित आरटी

सर गंगाराम अस्पताल में मिलेगा लिवर फेलियर का सस्ता इलाज

सर गंगाराम अस्पताल में मिलेगा लिवर फेलियर का सस्ता इलाज

एस. के. राणा December 19 2022 28026

लिवर डेमेज या लिवर फेलियर की बीमारी से जूझ रहे मरीजों के लिए उम्‍मीद की एक नई किरण दिखाई दी है। लिवर

Login Panel