देश का पहला हिंदी हेल्थ न्यूज़ पोर्टल

उत्तर प्रदेश

एसजीपीजीआईएमएस द्वारा मलेरिया और कालाजार पर डब्ल्यूएचओ के सहयोग से कार्यशाला 

मलेरिया और कालाजार के उन्मूलन के लिए भारत सरकार द्वारा डब्ल्यूएचओ के सहयोग से की गई पहलों की चर्चा की। उन्होंने बताया हमारे देश ने कालाजार उन्मूलन में उल्लेखनीय प्रगति की है तथा मलेरिया उन्मूलन की दिशा में भी देश वर्ष 2030 की समय-सीमा के साथ तेज़ी से आगे बढ़ रहा है। रोग की शीघ्र प्रयोगशाला जांच रोगी की देखभाल और निगरानी, दोनों का आधार है, तथा उन्मूलन के प्रमाणन के लिए प्रशिक्षित चिकित्सकों एवं प्रयोगशाला कर्मियों, विश्वसनीय निगरानी आंकड़ों और भली-भांति तैयार दस्तावेज़ीकरण का होना आवश्यक है।

हुज़ैफ़ा अबरार
November 15 2026 Updated: November 15 2026 16:59
0 42
एसजीपीजीआईएमएस द्वारा मलेरिया और कालाजार पर डब्ल्यूएचओ के सहयोग से कार्यशाला  Workshop on Malaria and Kala-azar Organized by SGPGI LUCKNOW

लखनऊ। एसजीपीजीआईएमएस लखनऊ के एच. जी. खुराना सभागार मे डब्ल्यूएचओ के सहयोग से मलेरिया और कालाजार पर सह-कार्यशाला का आयोजन किया गया जिसमें क्लिनिकल माइक्रोबायोलॉजिस्ट तथा संक्रामक रोग हेमेटोलॉजी इम्यूनोलॉजी बाल रोग एवं त्वचा रोग विभागों के विशेषज्ञों ने भाग लिया। इसमें विशेषज्ञ व्याख्यानों के साथ माइक्रोबायोलॉजी विभाग में इन दोनों रोगों की जांच, उपचार और निगरानी पर विस्तृत प्रायोगिक प्रयोगशाला सत्र भी शामिल थे। कार्यक्रम का उद्घाटन जीपीजीआई के निदेशक पद्मश्री प्रोफेसर आर.के. धीमन ने किया। इस अवसर पर डॉ. देवेंद्र कुमार मुख्य चिकित्सा अधीक्षक पीजीआईएमएस डॉ. नित्यानंद ठाकुर जोनल समन्वयक  डब्ल्यूएचओ तथा डॉ. तन्नुज आर. शर्मा राज्य समन्वयक डब्ल्यूएचओ उपस्थित रहे।

आयोजन अध्यक्ष प्रो. रुंगमेई एस. के. मारक विभागाध्यक्ष माइक्रोबायोलॉजी एवं संक्रामक रोग विभाग तथा आयोजन सचिव डॉ. अवधेश कुमार, एसोसिएट प्रोफेसर ने अतिथियों का स्वागत किया। अपने स्वागत संबोधन में प्रो. मारक ने मलेरिया और कालाजार के उन्मूलन के लिए भारत सरकार द्वारा डब्ल्यूएचओ के सहयोग से की गई पहलों की चर्चा की। उन्होंने बताया हमारे देश ने कालाजार उन्मूलन में उल्लेखनीय प्रगति की है तथा मलेरिया उन्मूलन की दिशा में भी देश वर्ष 2030 की समय-सीमा के साथ तेज़ी से आगे बढ़ रहा है। प्रो. धीमन ने इस बात पर बल दिया कि रोग की शीघ्र प्रयोगशाला जांच रोगी की देखभाल और निगरानी, दोनों का आधार है, तथा उन्मूलन के प्रमाणन के लिए प्रशिक्षित चिकित्सकों एवं प्रयोगशाला कर्मियों, विश्वसनीय निगरानी आंकड़ों और भली-भांति तैयार दस्तावेज़ीकरण का होना आवश्यक है।


डॉ. नित्यानंद ठाकुर (डब्ल्यूएचओ) ने उत्तर प्रदेश और भारत में कालाजार एवं मलेरिया की स्थिति के बारे में जानकारी दी, जबकि डॉ. अवधेश कुमार जीपीजीआई लखनऊ ने कालाजार की सूक्ष्मजैविक जांच पर व्याख्यान दिया। बीआरडी मेडिकल कॉलेज गोरखपुर के प्रो. अमरेश कुमार सिंह ने कालाजार के नैदानिक निदान एवं उपचार पर विस्तार से प्रकाश डाला, वहीं डॉ. तन्नुज आर. शर्मा (डब्ल्यूएचओ) ने कालाजार उन्मूलन एवं प्रमाणन के लिए निगरानी को सुदृढ़ करने तथा डोसियर तैयार करने के विषय में बताया। डॉ. राम मनोहर लोहिया आयुर्विज्ञान संस्थान लखनऊ के प्रो. मनोदीप सेन ने मलेरिया की महामारी विज्ञान पर विस्तृत चर्चा की, डॉ. अक्षय आर्य असिस्टेंट प्रोफेसर सूक्ष्मजीव विज्ञान पीजीआईएमएस ने मलेरिया की सूक्ष्मजैविक जांच तथा डॉ. इम्तियाज़ शरीफ़ संक्रामक रोग विशेषज्ञ पीजीआईएमएस ने मलेरिया के नैदानिक निदान एवं उपचार पर व्याख्यान दिया।


व्याख्यान के बाद प्रायोगिक प्रयोगशाला सत्र आयोजित किए गए जिनमें विभिन्न चिकित्सकीय पृष्ठभूमि से आए 30 से अधिक उत्साही प्रतिभागियों ने भाग लिया। प्रयोगशाला सत्रों में एसजीपीजीआईएमएस से डॉ. सना इस्लाही (एसोसिएट प्रोफेसर, सूक्ष्मजीव विज्ञान) डॉ. विक्रमजीत सिंह (एसोसिएट प्रोफेसर सूक्ष्मजीव विज्ञान) डॉ. दीक्षा शुक्ला (सीनियर रेजिडेंट सूक्ष्मजीव विज्ञान) डॉ. पुण्यतोया कर (सीनियर रेजिडेंट, सूक्ष्मजीव विज्ञान), डॉ. सुरभि (सीनियर रेजिडेंट, सूक्ष्मजीव विज्ञान), डॉ. आलोक कुमार (जूनियर रेजिडेंट सूक्ष्मजीव विज्ञान) दिनेश गंगवार सीमा कुमारी तथा इरफ़ान (पीएचडी शोधार्थी सूक्ष्मजीव विज्ञान) और डॉ. आरएमएलआईएमएस लखनऊ से डॉ. मोहम्मद साकिब (असिस्टेंट प्रोफेसर, सूक्ष्मजीव विज्ञान) ने संसाधन व्यक्ति के रूप में योगदान दिया। अंत में आयोजन सचिव डॉ. अवधेश कुमार ने सभी प्रतिभागियों तथा संकाय सदस्यों रेजिडेंट चिकित्सकों शोधार्थियों एवं तकनीकी कर्मचारियों से बनी आयोजन टीम का धन्यवाद ज्ञापित किया।

WHAT'S YOUR REACTION?

  • 1
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0

RELATED POSTS

COMMENTS

डब्ल्यूएचओ ने इस वायरस को लेकर अलर्ट किया जारी

डब्ल्यूएचओ ने इस वायरस को लेकर अलर्ट किया जारी

हे.जा.स. February 12 2023 31037

डब्ल्यूएचओ के महानिदेशक टेड्रोस अदनोम घेब्रेयसस ने बुधवार को कहा कि हाल के हफ्तों में रिपोर्ट किए ग

सर गंगाराम अस्पताल में मिलेगा लिवर फेलियर का सस्ता इलाज

सर गंगाराम अस्पताल में मिलेगा लिवर फेलियर का सस्ता इलाज

एस. के. राणा December 19 2022 28026

लिवर डेमेज या लिवर फेलियर की बीमारी से जूझ रहे मरीजों के लिए उम्‍मीद की एक नई किरण दिखाई दी है। लिवर

गहरी नींद से चेहरे पर नेचुरल ग्लो बना रहता है और आप खूबसूरत दिखतीं है  

गहरी नींद से चेहरे पर नेचुरल ग्लो बना रहता है और आप खूबसूरत दिखतीं है  

सौंदर्या राय March 26 2022 42019

रात की गहरी नींद आपके बालों को काला लंबा तथा आकर्षक बनाए रखने में मदद करती है। गहरी नींद लेने से चेह

देश में एक बार फिर बढे कोरोना संक्रमण के मामले

देश में एक बार फिर बढे कोरोना संक्रमण के मामले

एस. के. राणा October 01 2022 32600

देश में कोरोना संक्रमितों का कुल आंकड़ा 4,45,91,112 तक पहुंच गया है। सक्रिय केसों का आंकड़ा घटकर 38,29

कानपुर में फिर बढ़े ज़ीका संक्रमित मरीज़।

कानपुर में फिर बढ़े ज़ीका संक्रमित मरीज़।

हे.जा.स. October 31 2021 26799

पॉजिटिव पाए गए मरीज जिन इलाके में गए हैं, वहां के बारे में भी जानकारी जुटाने के लिए कहा गया है।

दिल्ली के अस्पताल में एक व्यक्ति की थाइरॉयड ग्रंथि से निकाला गया “नारियल के आकार” का ट्यूमर

दिल्ली के अस्पताल में एक व्यक्ति की थाइरॉयड ग्रंथि से निकाला गया “नारियल के आकार” का ट्यूमर

एस. के. राणा October 28 2022 28585

72 वर्षीय मरीज को पिछले छह महीने से सांस लेने और खाना निगलने में दिक्कत हो रही थी। डॉक्टरों ने बताय

राहत: देश में कम हो रही कोरोना संक्रमण की रफ्तार, पिछले 24 घंटों में आए कोरोना के 10 हजार 725 नए मामले

राहत: देश में कम हो रही कोरोना संक्रमण की रफ्तार, पिछले 24 घंटों में आए कोरोना के 10 हजार 725 नए मामले

आरती तिवारी August 26 2022 30917

स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक रिकवरी रेट 98.61% है। बीते 24 घंटे में 68 लोगों की मौत हुई। कोविड-19 स

लक्ष्य पूरा : प्रदेश में 23.26 लाख किशोरियों को लगाई गई एचपीवी वैक्सीन

लक्ष्य पूरा : प्रदेश में 23.26 लाख किशोरियों को लगाई गई एचपीवी वैक्सीन

हुज़ैफ़ा अबरार September 12 2026 1064

स्वास्थ्य विभाग की टीमें स्कूलों स्वास्थ्य केंद्रों और समुदाय स्तर पर जागरूकता एवं टीकाकरण गतिविधियो

केंद्रीय मंत्री सर्बानंद सोनोवाल ने सफदरजंग हॉस्पिटल में इंटीग्रेटिव मेडिसिन विभाग का किया उद्घाटन

केंद्रीय मंत्री सर्बानंद सोनोवाल ने सफदरजंग हॉस्पिटल में इंटीग्रेटिव मेडिसिन विभाग का किया उद्घाटन

एस. के. राणा February 11 2023 30361

केंद्रीय आयुष मंत्री सर्बानंद सोनोवाल और केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. मनसुख मांडव

गोरखपुर में लगातार बढ़ रहे डेंगू के मरीज

गोरखपुर में लगातार बढ़ रहे डेंगू के मरीज

श्वेता सिंह September 28 2022 28235

चिकित्सकों ने अपील की है कि घरों की छत पर कबाड़ में पानी जमा ना होने दें। कहीं भी साफ पानी इकट्ठा ना

Login Panel