देश का पहला हिंदी हेल्थ न्यूज़ पोर्टल

उत्तर प्रदेश

अब हर 15 तारीख को मनेगा एकीकृत निक्षय दिवस

इस दिवस को एकीकृत निक्षय दिवस के रूप में मनाते हुए क्षय रोग के साथ कुष्ठ रोग फाइलेरिया मलेरिया चिकनगुनिया और कालाजार के मरीजों पर यही व्यवस्था लागू होगी। इस दिवस को मनाने के पीछे उददेश्य है कि मरीज का चिन्हांकन, जांच और इलाज एक ही दिन में शुरू हो।

हुज़ैफ़ा अबरार
January 10 2023 Updated: January 10 2023 02:21
0 39866
अब हर 15 तारीख को मनेगा एकीकृत निक्षय दिवस प्रतीकात्मक चित्र

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में अब हर 15 तारीख को निक्षय दिवस की जगह एकीकृत निक्षय दिवस मनाया जाएगा। इसमें एक ही छत के नीचे बहुत कम समय में क्षय रोग के साथ साथ कुष्ठ रोग, फाइलेरिया, मलेरिया, चिकनगुनिया और कालाजार के मरीजों का इलाज हो सकेगा। 

शासन की ओर से जारी पत्र में निर्देशित किया गया है कि जिस तरह पहले हर 15 तारीख को निक्षय दिवस के अवसर पर क्षय रोगियों को चिन्हित कर जांच और इलाज की प्रक्रिया पूरी की जाती थी। इसी तरह अब इस दिवस को एकीकृत निक्षय दिवस के रूप में मनाते हुए क्षय रोग के साथ कुष्ठ रोग (Leprosy), फाइलेरिया (Filaria), मलेरिया (Malaria), चिकनगुनिया (Chikungunya) और कालाजार (Kala-azar) के मरीजों पर यही व्यवस्था लागू होगी। इस दिवस को मनाने के पीछे उददेश्य है कि मरीज का चिन्हांकन, जांच और इलाज एक ही दिन में शुरू हो।

जिलों के समस्त स्वास्थ्य केंद्रों (health centers), उप स्वास्थ्य केंद्रों और हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर (wellness centers) पर मरीजों का चिन्हांकन, जांच और इलाज सुनिश्चित करना होगा। इसके लिए सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारियों को भी प्रशिक्षित किया जा रहा है। बाद में यह पूरी व्यवस्था ई-कवच (E-Kavach) में शामिल करने की तैयारी है। इससे प्रदेश भर के मरीजों (patients) और उपलब्ध सुविधाओं की जानकारी एक क्लिक पर ही मिल सकेगी। 

गौरतलब है कि कुष्ठ रोग, फाइलेरिया, मलेरिया, चिकनगुनिया को वर्ष 2030 और क्षय रोग को वर्ष 2025 तक प्रदेश से समाप्त करने का लक्ष्य निर्धारित है। वहीं कालाजार उन्मूलन इसी वर्ष यानि 2023 तक खत्म करने का लक्ष्य तय है। प्रदेश में 51 जनपद फाइलेरिया और 6 जनपद कालाजार प्रभावित हैं। जबकि क्षय, कुष्ठ, मलेरिया और चिकनगुनिया के मरीज पूरे प्रदेश में मिल रहे हैं।  

280187 मरीजों की हुई ओपीडी
15 दिसंबर-22 को आयोजित निक्षय दिवस (Nikshay Divas) में कुल 280187 मरीजों की ओपीडी (OPD) हुई। टीबी मामलों के 23096 सैंपल लिए गए। 17322 टीबी के टेस्ट किए गए। 700 लोगों में टीबी की पुष्टि हुई। 2401 लोग बलगम की जांच में निगेटिव निकले। वहीं 211 लोगों को टीबी की एक्सरे जांच (X-ray test) करवाने की सलाह दी गई। 911 क्षय रोगियों (TB patients) की बलगम और एक्सरे जांच दोनों हुई। 695 मरीजों का इलाज शुरू हो गया।

WHAT'S YOUR REACTION?

  • 1
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0

COMMENTS

उपमुख्यमंत्री के संज्ञान लेने से पहले चेता डॉ राममनोहर लोहिया अस्पताल

उपमुख्यमंत्री के संज्ञान लेने से पहले चेता डॉ राममनोहर लोहिया अस्पताल

रंजीव ठाकुर May 06 2022 34088

अस्पताल प्रशासन ने कहा कि 5 मई 2022 को दैनिक समाचार पत्रों में प्रकाशित ऑक्सीजन सपोर्ट पर मरीज की जब

हेयरफॉल और डैंड्रफ के लिए बेहद कारगर है एलोवेरा

हेयरफॉल और डैंड्रफ के लिए बेहद कारगर है एलोवेरा

श्वेता सिंह August 29 2022 29126

एलोवेरा में मौजूद विटामिन ए, विटामिन सी और विटामिन ई समेत अन्य कई पोषक तत्व पाए जाते हैं, जो बालों क

मोतियाबिंद के ऑपरेशन के बाद छह बुजुर्गों की आंखों की रोशनी चली गई

मोतियाबिंद के ऑपरेशन के बाद छह बुजुर्गों की आंखों की रोशनी चली गई

अबुज़र शेख़ November 23 2022 27967

आराध्या नर्सिंग होम में 2 नवंबर को कैम्प का आयोजन किया गया था जिसमें 11 मरीजों की पहचान मोतियाबिंद क

देश में खत्म हो रहा कोरोना संक्रमण, बीते 24 घंटे में कोरोना के 1,778 नए मामले आये

देश में खत्म हो रहा कोरोना संक्रमण, बीते 24 घंटे में कोरोना के 1,778 नए मामले आये

एस. के. राणा March 23 2022 24545

देश में कोरोना के मामलों में उतार-चढ़ाव जारी है। देशभर में आज कोरोना के मामलों में बढ़ोतरी देखने को

कोविड-19 टीकाकरण एजेंसियों के पास 1.66 करोड़ से ज्यादा खुराक उपलब्ध: केंद्र 

कोविड-19 टीकाकरण एजेंसियों के पास 1.66 करोड़ से ज्यादा खुराक उपलब्ध: केंद्र 

एस. के. राणा July 07 2021 31193

मंत्रालय ने कहा कि अब तक सभी संसाधनों के जरिए राज्यों और केंद्र शासित क्षेत्रों को टीके की 37.07 करो

आईसीएमआर का दावा, भारत में तेजी से बढ़ रहे हैं कैंसर के मरीज

आईसीएमआर का दावा, भारत में तेजी से बढ़ रहे हैं कैंसर के मरीज

विशेष संवाददाता March 05 2023 35148

इंडियन काउंसिल ऑफ मेडिकल रिसर्च ने कहा कि 2025 तक कैंसर के मामले 12.7% बढ़ जाएंगे। पिछले कुछ सालों म

कोविड का कहर, फ्रांस में छह साल से अधिक उम्र के बच्चों के लिए सार्वजनिक स्थानों पर मास्क अनिवार्य

कोविड का कहर, फ्रांस में छह साल से अधिक उम्र के बच्चों के लिए सार्वजनिक स्थानों पर मास्क अनिवार्य

हे.जा.स. January 02 2022 28657

फ्रांस में ओमीक्रोन संक्रमण के दो लाख से अधिक नए मामले सामने आए हैं। सरकार मास्क पहनने के लिए बच्चों

टीबी के खिलाफ अभियान, यूपी में मिले 3959 मरीज

टीबी के खिलाफ अभियान, यूपी में मिले 3959 मरीज

आरती तिवारी July 05 2023 33808

राज्य क्षय रोग अधिकारी डॉ. शैलेन्द्र भटनागर ने बताया कि 21 दिवसीय विशेष अभियान के तहत 3959 टीबी मरीज

अपोलोमेडिक्स हॉस्पिटल में चाइल्ड डेवलेपमेंट क्लिनिक की शुरुआत

अपोलोमेडिक्स हॉस्पिटल में चाइल्ड डेवलेपमेंट क्लिनिक की शुरुआत

हुज़ैफ़ा अबरार March 20 2025 98733

यह क्लिनिक बच्चों में विकास से जुड़ी चुनौतियों को दूर करने में मदद करेगा, जिसमें प्रारंभिक पहचान और

असुरक्षित अबॉर्शन से रोजाना होती है 8 मौतें: रिपोर्ट

असुरक्षित अबॉर्शन से रोजाना होती है 8 मौतें: रिपोर्ट

एस. के. राणा September 30 2022 32067

महिलाओं को प्रजनन की स्वायत्ता और गर्भपात का अधिकार देने वाले सुप्रीम कोर्ट के फैसले को परिवार स्वास

Login Panel