देश का पहला हिंदी हेल्थ न्यूज़ पोर्टल

स्वास्थ्य

सर्दियों में बीमारियों से बचाएगा अंडा !

अंडे में कई पोषक तत्व होते हैं, जो हमारे स्वास्थ्य को बेहतर बनाते हैं और बीमारियों से बचाव करते हैं। इतना ही नहीं अगर आपको जल्दी सर्दी लग जाती है, तो अंडा खाकर आप इस परेशानी को भी सॉल्व कर सकते हैं। आज आपको सर्दियों में अंडे खाने के फायदे बताएंगे।

लेख विभाग
January 09 2023 Updated: January 09 2023 16:22
0 35244
सर्दियों में बीमारियों से बचाएगा अंडा ! अंडा खाने से शरीर को होते हैं फायदे

आपने अक्सर सुना होगा कि सर्दियों में अंडा खाना काफी फायदेमंद होता है। ज्यादातर लोग मानते है कि अंडा शरीर को गर्म रखने में सहायक है, इसलिए सर्दियों के मौसम में इसका सेवन करना फायदेमंद होता है। अंडे में कई पोषक तत्व होते हैं, जो हमारे स्वास्थ्य को बेहतर बनाते हैं और बीमारियों से बचाव करते हैं। इतना ही नहीं अगर आपको जल्दी सर्दी लग जाती है, तो अंडा खाकर आप इस परेशानी को भी सॉल्व कर सकते हैं। आज आपको सर्दियों में अंडे खाने के फायदे बताएंगे।

विटामिन D की कमी होगी दूर- Vitamin D deficiency will go away

सर्दियों में धूप काफी कम निकलती है। कई बार समय की कमी के कारण भी हम धूप नहीं ले पाते। ऐसे में विटामिन डी की कमी शरीर में पैदा हो जाती है। अंडे की एक सर्विंग में 8.2 एमसीजी विटामिन D होता है, जो रोजाना 10 एमसीजी के रिकमेंडेड डायट विटामिन डी का 82 प्रतिशत है। यानी दो अंडे खाकर आप एक दिन की विटामिन D की खुराक को आराम से पूरा कर सकते हैं।

झड़ रहे बाल तो खाएं अंडा- Eat egg if hair is falling

अंडा प्रोटीन का बेहतरीन सोर्स है। ये बालों को झड़ने से रोकने में काफी मदद करता है। सर्दियों में बालों के झड़ने की समस्या बहुत बढ़ जाती है। ऐसे में अंडे का सेवन इस समस्या को दूर कर सकता है। अंडे में बायोटिन भी होता है, एक बी विटामिन जो बालों, स्किन और नाखूनों की हेल्थ के लिए जरूरी है।

 

सर्दियों में शरीर रखता है गर्म- Keeps body warm in winter

अंडे में अच्छी मात्रा में फैट भी पाया जाता है, लेकिन यह शरीर के लिए फायदेमंद साबित होता है। सर्दियों में यह फैट आपका वजन कंट्रोल रखता है और कोशिकाओं के विकास में महत्वपूर्ण योगदान देता है। सबसे जरूरी बात यह है कि इससे आपका शरीर गर्म रहता है और आपके बॉडी पार्ट्स की बीमारियों से रक्षा होती है। हर किसी को हेल्दी फैट्स को डाइट में शामिल करना चाहिए।

हड्डियों की मजबूती के लिए खाएं अंडे- Take eggs for bone strength

अंडा हड्डियों के लिए काफी फायदेमंद होता है। इसमें विटामिन D और जिंक होता है, जो ओस्टियोजेनिक बायोएक्टिव एलिंमेंट होते हैं। ये ल्यूटिन और जेक्सैंथिन जैसे तत्वों को बढ़ाता है। हड्डियों को अंदर से हेल्दी रखता है। इस तरह अंडा सर्दियों में हड्डियों की परेशानियों जैसे- जोड़ों के दर्द या फिर गठिया से बचाने में काफी मददगार है।

फ्लू और अन्य बीमारियों से बचाने में कारगर- Effective in protecting against flu and other diseases

अंडे में भरपूर मात्रा में जिंक, विटामिन बी6 और विटामिन B12 होता है, जिससे हमारा इम्यून सिस्टम मजबूत होता है। अंडा का सेवन करने से आप अपनी इम्यूनिटी को मजबूत कर सकते हैं। इससे सर्दी, जुकाम, सीजनल फ्लू, बैक्टीरिया और वायरल इन्फेक्शन से बचने में मदद मिलती है। अगर आप सही मात्रा में अंडे का सेवन करेंगे, तो आपकी इम्यूनिटी बूस्ट हो जाएगी।

विटामिन B12 की कमी हो तो खाएं अंडे- Take eggs if you are deficient in vitamin B12

उबले हुए एक अंडे में लगभग 0.6 माइक्रोग्राम विटामिन B12 होता है। कई लोग दावा करते हैं कि अंडे की जर्दी शरीर के लिए अच्छी नहीं होती, क्योंकि यह फैट को बढ़ाती है। हालांकि विटामिन B12 की कमी से बचने के लिए आपको पूरा अंडा खाना होगा। विटामिन B12 जर्दी से ही मिलता है। इसलिए रोजाना दो पूरे अंडे खाएं।

WHAT'S YOUR REACTION?

  • 1
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0

RELATED POSTS

COMMENTS

जापान में बच्चे पैदा करने के मिलेंगे 3 लाख रुपये

जापान में बच्चे पैदा करने के मिलेंगे 3 लाख रुपये

हे.जा.स. December 14 2022 32614

जापान में लगातार घट रही युवाओं की जनसंख्या को लेकर वहां की सरकार काफी समय से चिंतित है। ऐसे में सरका

जी-20 स्वास्थ्य-समूह की पहली बैठक तिरुवनंतपुरम में हुई सम्पन्न 

जी-20 स्वास्थ्य-समूह की पहली बैठक तिरुवनंतपुरम में हुई सम्पन्न 

एस. के. राणा January 19 2023 31573

डॉ. पवार ने कहा कि महामारी की रोकथाम, उसके लिये तैयारी और कार्रवाई के लिये विभिन्न प्रकार के अनेक से

चीन के एक ज़िले में 35 लाख से ज्यादा लोगों की कोरोना जांच का अभियान

चीन के एक ज़िले में 35 लाख से ज्यादा लोगों की कोरोना जांच का अभियान

हे.जा.स. April 26 2022 27525

चीन के आधिकारिक मीडिया ने बताया कि बीजिंग की स्थानीय सरकार ने लगभग 35 लाख निवासियों के घर चाओयांग जि

लखनऊ में डेंगू का कहर, 12 नए मामले सामने आए

लखनऊ में डेंगू का कहर, 12 नए मामले सामने आए

आरती तिवारी September 27 2022 26969

यूपी की राजधानी लखनऊ में पिछले 48 घंटों में डेंगू के कम से कम 12 नए मामले सामने आए हैं, जबकि 70 अन्य

महाराष्ट्र में शुरू खिलखिलाहट एम्बुलेंस, मिलेंगी ये सुविधाएं

महाराष्ट्र में शुरू खिलखिलाहट एम्बुलेंस, मिलेंगी ये सुविधाएं

विशेष संवाददाता October 08 2022 31535

खिलखिलाहट एंबुलेंस को बच्चों को ध्यान में रखकर डिज़ाइन किया जाएगा और इसके पीछे मुख्य मकसद परिवार और

एचआईवी और टीबी की टेस्टिंग में आई कमी: डब्ल्यूएचओ

एचआईवी और टीबी की टेस्टिंग में आई कमी: डब्ल्यूएचओ

एस. के. राणा December 17 2022 32814

विश्व स्वास्थ्य संगठन के डायरेक्टर डॉ टेड्रोस घेब्रेयसस ने सूचित किया कि HIV, मलेरिया और टीबी के खि

एम्स के चिकित्सकों का दावा, ब्रेल से जल्द बजती है दिमाग की घंटी

एम्स के चिकित्सकों का दावा, ब्रेल से जल्द बजती है दिमाग की घंटी

विशेष संवाददाता January 05 2023 27955

डॉ. राजेंद्र प्रसाद और नेत्र विज्ञान केंद्र में सामुदायिक नेत्र विज्ञान के प्रोफेसर डॉ. सूरज सिंह से

भारत में कोरोना संक्रमण बेकाबू, लगभग दो लाख पहुँचा मरीज़ों का आंकड़ा

भारत में कोरोना संक्रमण बेकाबू, लगभग दो लाख पहुँचा मरीज़ों का आंकड़ा

हे.जा.स. January 12 2022 29953

स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों के मुताबिक, बीते एक दिन में कोरोना के 1 लाख 94 हजार 720 नए केस दर्ज कि

केंद्र सरकार घर घर लगवाएगी कोरोनारोधी टीका।

केंद्र सरकार घर घर लगवाएगी कोरोनारोधी टीका।

एस. के. राणा October 28 2021 32122

'हर घर दस्तक' मुहिम के तहत स्वास्थ्यकर्मी घर-घर जाकर लोगों को टीका लगाएंगे। इस दौरान दूसरे डोज से वं

कोरोना का नया वैरिएंट ओमिक्रॉन डेल्टा जितना खतरनाक नहीं, फैलता है तेज़ी से।

कोरोना का नया वैरिएंट ओमिक्रॉन डेल्टा जितना खतरनाक नहीं, फैलता है तेज़ी से।

हे.जा.स. December 11 2021 37740

पिछले कुछ हफ्तों में अस्पताल में भर्ती होने वाल कोरोना संक्रमित मरीजों में से केवल 30% ही गंभीर रूप

Login Panel