देश का पहला हिंदी हेल्थ न्यूज़ पोर्टल

उत्तर प्रदेश

एम्स नयी दिल्ली से निराश फाइलेरिया के मरीज़ का केजीएमयू में सफल इलाज। 

एम्स दिल्ली में 2 महीने इलाज कराने के बाद मरीज ने लखनऊ के कई प्राइवेट अस्पताल से इलाज कराया। फायदा नहीं होने के कारण उसने केजीएमयू के सर्जरी विभाग में संपर्क किया।

0 104428
एम्स नयी दिल्ली से निराश फाइलेरिया के मरीज़ का केजीएमयू में सफल इलाज।  सफल इलाज करने वाले KGMU लखनऊ के सर्जन डा पंकज सिंह और डा सुरेश कुमार

लखनऊ। प्राइवेट डॉक्‍टर्स और एम्स दिल्ली से निराश होने के बाद 25 किलो पानीयुक्त फाइलेरिया (स्क्रोटल फाइलेरियासिस) से ग्रस्त मरीज को किंग जॉर्ज मेडिकल यूनिवर्सिटी के चिकित्सकों ने नया जीवन प्रदान किया है। 

मंगलवार को आयोजित प्रेसवार्ता में केजीएमयू के डा पंकज सिंह और डा सुरेश कुमार ने बताया कि हमीरपुर निवासी 50 वर्षीय व्यक्ति फाइलेरिया से पीड़ित था। सामान्‍यत: पैर में होने वाली बीमारी फाइलेरिया, शरीर के किसी भी अंग में हो सकती है। इस मरीज के अंडकोष के ऊपर की परत में 25 किलोग्राम पानी जमा हो गया था। हालत यह थी कि चलना तो दूर मरीज कपड़े तक नहीं पहन पाता था। एम्स दिल्ली में 2 महीने इलाज कराने के बाद मरीज ने लखनऊ के कई प्राइवेट अस्पताल से इलाज कराया। फायदा नहीं होने के कारण उसने केजीएमयू के सर्जरी विभाग में संपर्क किया। यहां उसे डॉ पंकज सिंह ने देखा इसके बाद डॉ सुरेश कुमार व डॉ पंकज सिंह की टीम ने 5 घंटे की जटिल सर्जरी की। दो माह के इलाज के बाद मरीज अपने आप से चलने और कपड़े पहनने में समर्थ है।

वेक्टर बोर्न डिजीज फाइलेरिया अक्सर पैरों में दिखाई पड़ती है जिसे हाथीपांव भी कहा जाता है लेकिन यही फाइलेरिया शरीर के अंडकोष समेत अन्य अंगों में भी हो सकता है। उक्त मरीज के बारे में उन्होंने बताया कि इसके अंडकोष की ऊपरी परत में बीते 8 साल से स्क्रोटल फाइलेरियासिस फाइलेरिया था। सामान्यत: इस बीमारी का इलाज करने में सर्जन रुचि नहीं रखते हैं यही वजह है कि मरीज की बीमारी अति गंभीर हो गई।

डॉ सुरेश ने बीमारी के कारणों के बारे में बताया कि फाइलेरिया लसिका तंत्र में होता है यानी अपशिष्ट पदार्थ निकालने वाली नसों में इसके विषाणु पनपते हैं और नस को अवरुद्ध कर देते हैं, जिस वजह से उस अंग में पानी का जमाव होने लगता है और यही पानी संक्रमण पैदा कर देता है। उन्होंने बताया कि अगर इस बीमारी में  इलाज लिया जाता है तो इसके विषाणु सुप्तावस्था में चले जाते हैं।

डॉ पंकज सिंह ने बताया अब मरीज सामान्य व्यक्तियों की भांति कपड़े पहनकर सामान्य दिनचर्या व्यतीत करने लगा है। उन्होंने कहा बीमारी कोई भी हो, चिकित्सकों को समस्त लक्षण बताएं ताकि बीमारी गंभीर होने से बचाई जा सके। अगर इस मरीज को शुरुआती दिनों में उचित इलाज मिल जाता तो समस्या इतनी गंभीर न होती। इस मौके पर उपस्थित मरीज ने बताया एम्स के डॉक्टरों के जवाब देने के बाद जीवन की उम्मीद नहीं बची थी।

WHAT'S YOUR REACTION?

  • 1
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0

COMMENTS

यूपी का शिशु मृत्यु दर नाकाबिले बर्दाश्तः डॉ. आर. एन. सिंह

यूपी का शिशु मृत्यु दर नाकाबिले बर्दाश्तः डॉ. आर. एन. सिंह

आनंद सिंह June 26 2025 123382

डॉक्टर आरएन सिंह इंसेफेलाइटिस उन्मूलन अभियान के चीफ कैंपनर हैं और मेडिकल फील्ड में उन्हें 50 साल हो

ओमिक्रॉन संक्रमण के खिलाफ ट्रिपल-वैक्सीनेटेड लोग ज्यादा सुरक्षित: शोध

ओमिक्रॉन संक्रमण के खिलाफ ट्रिपल-वैक्सीनेटेड लोग ज्यादा सुरक्षित: शोध

एस. के. राणा February 06 2022 28936

स्टडी के मुताबिक कोविड-19 के खिलाफ ट्रिपल-वैक्सीनेटेड लोगों में उच्च-गुणवत्ता वाले एंडीबॉडी का निर्म

RBSK योजना से मासूम को मिली नई जिंदगी जन्मजात हृदय रोग की निःशुल्क सर्जरी  

RBSK योजना से मासूम को मिली नई जिंदगी जन्मजात हृदय रोग की निःशुल्क सर्जरी  

हुज़ैफ़ा अबरार August 04 2026 854

राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम की टीम द्वारा स्क्रीनिंग के दौरान बच्चे में जन्मजात हृदय रोग (Cong

रायपुर एम्स डायरेक्टर डॉक्टर नितिन नागरकर का इस्तीफा

रायपुर एम्स डायरेक्टर डॉक्टर नितिन नागरकर का इस्तीफा

विशेष संवाददाता January 11 2023 31232

इस्तीफे पर डॉ. नागरकर का कहना है कि घर में कोई डॉक्टर नहीं है। पिताजी, चाचा, भाई समेत परिवार में सभी

स्वाइन फ्लू का बढ़ रहा खतरा बच्चों का रखें विशेष ध्यान:डा आकाश पंडिता

स्वाइन फ्लू का बढ़ रहा खतरा बच्चों का रखें विशेष ध्यान:डा आकाश पंडिता

हुज़ैफ़ा अबरार September 02 2026 3829

मेदांता अस्पताल के बाद रोग विशेषज्ञ डॉ आकाश पंडिता ने बताया कि बच्चों को इंफेक्शन जल्दी लगने का खतरा

कोरोना से महिला की मौत, 21 साल का बेटा भी संक्रमित

कोरोना से महिला की मौत, 21 साल का बेटा भी संक्रमित

हे.जा.स. March 21 2023 26028

छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में शनिवार को कोरोना से एक महिला की मौत होने से स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप

इन मेकअप टिप्स से छोटी आंखें दिखने लगेंगी बड़ी

इन मेकअप टिप्स से छोटी आंखें दिखने लगेंगी बड़ी

श्वेता सिंह September 24 2022 30507

काफी महिलाएं अपनी छोटी आंखों के कारण सही तरीके से मेकअप नहीं कर पाती हैं। आंखों को बड़ा और आकर्षक दि

मंकीपॉक्स: मेरठ के स्कूल में अवकाश, कक्षा तीन के बच्चों में मिले लक्षण

मंकीपॉक्स: मेरठ के स्कूल में अवकाश, कक्षा तीन के बच्चों में मिले लक्षण

श्वेता सिंह September 13 2022 40663

यह वायरल अचानक बच्चों को बीमार कर देता है। इसमें बच्चों को क्वारंटाइन होने की सलाह दी जाती है क्योंक

बिलासपुर एम्स के अध्यक्ष होंगे डॉ. रणदीप गुलेरिया

बिलासपुर एम्स के अध्यक्ष होंगे डॉ. रणदीप गुलेरिया

विशेष संवाददाता February 07 2023 23305

डॉ. रणदीप गुलेरिया ने पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के स्वास्थ्य की लंबे समय तक देखरेख की और

कोरोना की तीसरी लहर से निपटने के लिए बाल रोग विशेषज्ञों और स्वास्थ्यकर्मियों का होगा प्रशिक्षण। 

कोरोना की तीसरी लहर से निपटने के लिए बाल रोग विशेषज्ञों और स्वास्थ्यकर्मियों का होगा प्रशिक्षण। 

हुज़ैफ़ा अबरार June 29 2021 24846

लोक बन्धु अस्पताल के चिकित्सा अधीक्षक डॉ. अजय शंकर त्रिपाठी ने बताया कि प्रशिक्षण से जुड़ी सभी तैयारि

Login Panel