











































नये मेडिकल कॉलेजों के निर्माण में तेजी लायें: ब्रजेश पाठक
सुल्तानपुर। प्रदेश में मेडिकल कॉलेज (Medical college) खोलने की कवायद तेज हो गई है। उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक (Deputy Chief Minister Brajesh Pathak) ने सुल्तानपुर के निर्माणाधीन मेडिकल कॉलेज का जायजा लिया। निर्माण कार्य की प्रगति देखी।
उन्होंने अफसरों को निर्माण कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए। साथ ही निर्माण सामग्री की गुणवत्ता की समय-समय पर जांच कराने के लिए कहा है। डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने कहा कि नये मेडिकल कॉलेज खुलने से प्रदेश में डॉक्टरों की कमी दूर होगी। रोगियों को इलाज हासिल करने में सुविधा होगी। अब रोगियों को इलाज के लिए बड़े शहरों की ओर रूख नहीं करना होगा।
यूपी के सभी 75 जिलों (75 districts) में मेडिकल कॉलेज खोलने की कवायद चल रही है। मौजूदा समय में प्रदेश में कुल 65 मेडिकल कॉलेज क्रियाशील हैं। जो 45 जनपदों को आच्छादित करते हैं। 14 मेडिकल कॉलेज के भवन निर्माणाधीन (building under construction) हैं। बाकी 16 जिलों में पीपीपी मॉडल (PPP model) पर मेडिकल कॉलेज खोले जाने की प्रक्रिया चल रही है।
यूपी सरकार (UP government) ने बजट में 14 नये मेडिकल कॉलेज की स्थापना के लिए 2491 करोड़ 39 लाख रुपये का प्रावधान किया है। सरकारी और निजी मेडिकल कॉलेजों (private medical colleges) में एमबीबीएस की लगभग 8528 सीटें हो गई हैं।







हुज़ैफ़ा अबरार October 04 2026 0 189
हुज़ैफ़ा अबरार October 06 2026 0 91
हुज़ैफ़ा अबरार October 01 2026 0 567
हुज़ैफ़ा अबरार October 01 2026 0 441
हुज़ैफ़ा अबरार October 04 2026 0 189
हुज़ैफ़ा अबरार October 06 2026 0 91
हुज़ैफ़ा अबरार August 14 2026 0 9786
एस. के. राणा January 20 2026 0 5999
एस. के. राणा February 01 2026 0 5971
हुज़ैफ़ा अबरार January 25 2026 0 5579
हुज़ैफ़ा अबरार February 07 2026 0 5565
एस. के. राणा January 13 2026 0 5124
हुज़ैफ़ा अबरार February 05 2026 0 5068
सौंदर्या राय April 11 2022 0 87470
सौंदर्या राय April 08 2022 0 35645
सौंदर्या राय April 07 2022 0 38615
सौंदर्या राय April 05 2022 0 36127
लेख विभाग March 19 2022 0 35686
सौंदर्या राय March 16 2022 0 73533
पर्यावरण के प्रदूषण के कारण उत्पन्न होने वाले रोगों रोगों के उपचार में होम्योपैथिक दवाइयाँ पूरी तरह
देश के ड्रग कंट्रोलर ने 12 से 18 साल की उम्र के बच्चों और किशोरों के लिए बायोलाजिकल-E की कोविड वैक्स
जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह नें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भागलपुर परसिया चंदौर का औचक निरीक्षण
मुख्य धमनी जो हृदय को रक्त की सप्लाई करती है अगर उस धमनी में अचानक ब्लाकेज आ गया जिसकी वजह से खून हृ
मारवाड़ी युवा मंच बेतिया शाखा और विश्वनाथ प्रसाद झुनझुनवाला की ओऱ से नि:शुल्क नेत्र जांच शिविर का आय
स्वर्ण जयंती समारोह में बतौर मुख्य अतिथि उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ हो सकते हैं। उपराष्ट्रपति कार्यालय
मंत्री अनिल राजभर ने जिला अस्पताल का निरीक्षण किया।जहां उन्होंने आकस्मिक वार्ड, दवाई वितरण कक्ष को
अल्सरेटिव कोलाइटिस एक ऐसी स्थिति है जो अल्सर की ओर ले जाती है और पेट में दर्द, खूनी मल और असंयम का क
टीबी मरीजों को गोद लेने वाले 5000 से अधिक निक्षय मित्रों को अब तक निक्षय पोर्टल पर पंजीकृत किया जा च
आज के समय में कई लोग सिर की खुजली की समस्या से परेशान रहते हैं। सिर में खुजली होने की वजह डैंड्रफ, ग

COMMENTS