देश का पहला हिंदी हेल्थ न्यूज़ पोर्टल

सौंदर्य

बरसात में नारियल तेल से मसाज करने से दूर होंगी ये ब्यूटी प्रोब्लम्स

कई बॉलीवुड सेलिब्रिटीज और इंटरनेशनल ब्यूटी ब्लॉगर्स भी नारियल तेल को स्किन केयर रूटीन में ना केवल शामिल करते हैं बल्कि अक्सर इनकी सलाह देते भी नजर आते हैं।

श्वेता सिंह
September 02 2022 Updated: September 03 2022 02:36
0 25351
बरसात में नारियल तेल से मसाज करने से दूर होंगी ये ब्यूटी प्रोब्लम्स प्रतीकात्मक चित्र

नारियल का तेल एक ऐसा नेचुरल ऑयल है जिसे खाने से शरीर अंदर और बाहर से स्वस्थ बनता है और स्किन या बालों में नारियल का तेल लगाने से खूबसूरती बढ़ती है। नारियल के तेल में कई नेचुरल एंटीबैक्टेरियल तत्व होते हैं जो स्किन के लिए बहुत फायदेमंद साबित होते हैं और इसीलिए चेहरे और शरीर की त्वचा की नारियल तेल से मालिश कई लोगों का ब्यूटी सीक्रेट भी है।

 

कई बॉलीवुड सेलिब्रिटीज (Bollywood celebrities) और इंटरनेशनल ब्यूटी ब्लॉगर्स भी नारियल तेल को स्किन केयर रूटीन में ना केवल शामिल करते हैं बल्कि अक्सर इनकी सलाह देते भी नजर आते हैं। नारियल तेल की एक और खासियत यह है कि इस तेल का इस्तेमाल हर मौसम में किया जा सकता है।

 

नारियल तेल से मसाज के फायदे  - Benefits of massage with coconut oil

  • शुद्ध और नेचुरल होने के कारण नारियल का तेल (coconut oil ) स्किन के लिए  एक नेचुरल मॉस्चराइजर (Natural Moisturizer) का काम करता है। यह स्किन को हाइड्रेशन देता है और नमी मिलने के कारण स्किन सॉफ्ट और हेल्दी बनती है।
  • इसके साथ-साथ नारियल तेल बरसात में स्किन को फंगल इंफेक्शन (Fungal Infection) से भी सुरक्षित रखने में मदद करता है।
  • एंटीबैक्टेरियल गुणों से भरपूर नारियल का तेल स्किन पर छुपे बैक्टेरिया को खत्म करता है जिससे स्किन पर होनेवाली पिम्पल और एक्ने की समस्या(Acne/Pimple problem) भी कम होती है।
  • बहुत कम लोगों को पता है कि नारियल का तेल स्किन के लिए एक नेचुरल एक्सफॉलिएटर (Skin Exfoliator) की तरह काम करता है। यह त्वचा की ऊपरी परत पर जमा डेड स्किन सेल्स (dead skin cells) को साफ करता है जिससे स्किन नयी और निखरी हुई दिखायी देती है।
  • प्रेगनेंसी के बाद पेट और कमर पर दिखने वाले स्ट्रेच मार्क्स ( Stretch marks natural remedies) को हल्का करने के लिए नारियल के तेल से मसाज की जा सकती है।
  • जिन लोगों के होंठ बार-बार फटते हैं उन्हें गुनगुने या ठंडे नारियल तेल से लिप्स की मसाज करनी चाहिए। ऐसा दिन में 3-4 बार करें, फटे होंठों की समस्या कम होगी।

WHAT'S YOUR REACTION?

  • 1
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0

RELATED POSTS

COMMENTS

सर्दियों में रोज रात को पिएं हल्दी वाला दूध, कई बीमारियों से रहेंगे कोसों दूर

सर्दियों में रोज रात को पिएं हल्दी वाला दूध, कई बीमारियों से रहेंगे कोसों दूर

श्वेता सिंह November 15 2022 30611

सर्दियों के मौसम में सर्दी-जुकाम की समस्या हो जाती है, लेकिन सर्दी-जुकाम की समस्या होने पर अगर आप हल

नीट यूजी काउंसलिंग राउंड 1 के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू, इस तारीख तक होगा सीट अलॉटमेंट

नीट यूजी काउंसलिंग राउंड 1 के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू, इस तारीख तक होगा सीट अलॉटमेंट

एस. के. राणा October 12 2022 33504

उम्मीदवारों का वेरिफिकेशन उनके संबंधित यूनिवर्सिटी द्वारा 17 और 18 अक्टूबर को किया जाएगा। छात्र ध्या

क्या आप भी मीठे के शौकीन हैं? तो हो जाएं सावधान!

क्या आप भी मीठे के शौकीन हैं? तो हो जाएं सावधान!

लेख विभाग June 04 2023 43088

ज्यादा मीठा खाना से शरीर का वजन तेजी से बढ़ने लगता है। दिल से संबंधित बीमारियां, कोलेस्ट्रॉल लेवल बढ

यूपी में एक करोड़ पशुओं को लगी वैक्सीन

यूपी में एक करोड़ पशुओं को लगी वैक्सीन

आरती तिवारी October 17 2022 29463

लम्पी के खिलाफ टीकाकरण में उत्तर प्रदेश एक करोड़ से ज्यादा पशुओं को फ्री-वैक्सीन लगाकर देश में नंबर

लोहिया अस्पताल में बिना डोनर के रक्त व रक्त अवयव उपलब्ध तथा रक्तदान शिविर का आयोजन

लोहिया अस्पताल में बिना डोनर के रक्त व रक्त अवयव उपलब्ध तथा रक्तदान शिविर का आयोजन

रंजीव ठाकुर August 15 2022 41809

आजादी के अमृत महोत्सव पर, विभाजन विभीषिका स्‍मृति दिवस के उपलक्ष्‍य में लोहिया अस्पताल में बिना डोनर

टीबी के बढ़ते संक्रमण पर डब्लूएचओ गंभीर, टीबी के खिलाफ टीका लाने के प्रयास तेज़  

टीबी के बढ़ते संक्रमण पर डब्लूएचओ गंभीर, टीबी के खिलाफ टीका लाने के प्रयास तेज़  

हे.जा.स. January 20 2023 31258

महानिदेशक घेबरेयेसस ने मंगलवार को स्विट्ज़रलैंड के दावोस में विश्व आर्थिक मंच की बैठक के दौरान एक उच

ओमिक्रॉन के स्टील्थ वैरिएंट को हलके में लेने से यूरोप जैसे हो सकतें हैं हालात 

ओमिक्रॉन के स्टील्थ वैरिएंट को हलके में लेने से यूरोप जैसे हो सकतें हैं हालात 

हे.जा.स. March 28 2022 35423

अमेरिका, ब्रिटेन और चीन में ओमिक्रॉन का यह नया सब वैरिएंट कहर बरपा रहा है। जिसके बाद भारत में भी चिं

लोहिया संस्थान में सोमवार से ओपीडी होगी शुरू।

लोहिया संस्थान में सोमवार से ओपीडी होगी शुरू।

हुज़ैफ़ा अबरार June 06 2021 28243

कोरोना की नेगेटिव रिपोर्ट संग मरीज व तीमारदार को वैध पहचान पत्र संग लाना होगा। टेलीमेडिसिन ओपीडी जा

एमपी के इस सरकारी अस्पताल में दवाइयों की किल्लत

एमपी के इस सरकारी अस्पताल में दवाइयों की किल्लत

हे.जा.स. May 13 2023 34529

मध्य प्रदेश के महाराज यशवंतराव अस्पताल में दवाइयों की कमी हो गई है। मरीजों के अस्पतालों से मिलने वाल

डायबिटीज के कारण किडनी की बीमारी हो सकती: डा. दीपक दीवान

हुज़ैफ़ा अबरार February 02 2023 29764

डॉ दीपक दीवान ने बताया कि हाई ब्लड शुगर नेफ्रॉन और किडनी में ब्लड वेसेल्स को नुकसान पहुंचाता है, जिस

Login Panel