देश का पहला हिंदी हेल्थ न्यूज़ पोर्टल

राष्ट्रीय

2019 के दौरान दुनिया में वायु प्रदूषण के कारण हर चार में से एक मौत भारत में हुई: रिपोर्ट 

रिपोर्ट में कहा गया है कि 2019 में वायु प्रदूषण के जोखिम से जुड़े स्वास्थ्य प्रभावों से जीवन के पहले महीने में वैश्विक स्तर पर 4,76,000 शिशुओं की मृत्यु हुई। इनमें से 1,16,000 मौतें भारत में हुईं।

हे.जा.स.
March 02 2022 Updated: March 02 2022 01:04
0 31894
2019 के दौरान दुनिया में वायु प्रदूषण के कारण हर चार में से एक मौत भारत में हुई: रिपोर्ट  प्रतीकात्मक

नयी दिल्ली।  सेंटर फॉर साइंस एंड एनवायरनमेंट की एक नई रिपोर्ट के अनुसार, पिछले दो दशकों में भारत में पीएम 2.5 प्रदूषण के कारण होने वाली मौतों में 2.5 गुना वृद्धि हुई है। केंद्रीय पर्यावरण मंत्री भूपेंद्र यादव द्वारा मंगलवार को जारी रिपोर्ट में कहा गया है कि 2019 में वायु प्रदूषण के कारण हर चार में से एक मौत भारत में हुई। ग्रीन थिंक-टैंक सेंटर फॉर साइंस एंड एनवायरनमेंट (सीएसई) द्वारा डेटा एकत्र किया गया और इसके "भारत की पर्यावरण रिपोर्ट" से पता चला है कि दुनिया में वायु प्रदूषण के कारण 60 लाख से अधिक लोग मारे गए।


भारत में कुल 10.67 लाख मौतें
इनमें से 10.67 लाख मौतें भारत में हुईं। चीन में वायु प्रदूषण के कारण 10.85 लाख लोगों की मौत हुई। रिपोर्ट में कहा गया है कि 2019 में वायु प्रदूषण के जोखिम से जुड़े स्वास्थ्य प्रभावों से जीवन के पहले महीने में वैश्विक स्तर पर 4,76,000 शिशुओं की मृत्यु हुई। इनमें से 1,16,000 मौतें भारत में हुईं। खराब वायु गुणवत्ता 2019 में दुनिया भर में जल्दी मौत का चौथा प्रमुख जोखिम कारक था, जो केवल उच्च रक्तचाप, तंबाकू के उपयोग और खराब आहार से आगे निकल गया।


रिपोर्ट में कहा गया है कि पिछले दो दशकों में भारत में परिवेशी पीएम 2.5 के कारण होने वाली मौतों में 2.5 गुना वृद्धि हुई है। 1990 में 2,79,500 से बढ़कर 2019 में 9,79,900 हो गई। पीएम 2.5 का मतलब सूक्ष्म कणों से है जो शरीर में गहराई से प्रवेश करते हैं और फेफड़ों और श्वसन नली में सूजन बढ़ाते हैं, जिससे कमजोर प्रतिरक्षा प्रणाली सहित हृदय और श्वसन संबंधी समस्याओं का खतरा होता है।


ओजोन के कारण होने वाली मौतों में 2.9 गुना वृद्धि
भारत में ओजोन के कारण होने वाली मौतों में 2.9 गुना वृद्धि हुई है। 1990 में 43,200 से बढ़कर 2019 में 1,68,000 तक पहुंच गई। हालांकि, देश में घरेलू वायु प्रदूषण के कारण होने वाली मौतों में 40 प्रतिशत से अधिक की कमी आई है। 1990 में 10,41,000 से घटकर 2019 में 6,06,900 हो गई। 

WHAT'S YOUR REACTION?

  • 1
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0

COMMENTS

रैह्पसोडी - 2022: केजीएमयू में होगा लवडब और खुलेगी दिल की दुकान

रंजीव ठाकुर September 21 2022 27400

तीन दिवसीय वार्षिक सांस्कृतिक कार्यक्रम रैह्पसोडी - 2022 का आयोजन 22 सितम्बर से शुरू हो रहा है। 22 स

ल्यूपिन, टीबी एलायंस ने टीबी के इलाज के लिए नये थेरेपी की खातिर हाथ मिलाया।

ल्यूपिन, टीबी एलायंस ने टीबी के इलाज के लिए नये थेरेपी की खातिर हाथ मिलाया।

हे.जा.स. September 07 2021 30170

कंपनी ने कहा कि वह लगभग 140 देशों और क्षेत्रों में दवा का व्यावसायीकरण करना चाहती है, जिसमें टीबी से

टेक महिन्द्रा ने विवेकानंद अस्पताल में ऑक्सीजन संयंत्र स्थापित किया

टेक महिन्द्रा ने विवेकानंद अस्पताल में ऑक्सीजन संयंत्र स्थापित किया

रंजीव ठाकुर July 08 2022 56976

यह संयंत्र, टेक महिन्द्रा द्वारा शुरू की गई कोविड-19 पहल के तहत स्थापित किया गया है। 30 एनएम 3 पर आव

टीकाकरण हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी होनी चाहिये: उपराष्ट्रपति

टीकाकरण हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी होनी चाहिये: उपराष्ट्रपति

एस. के. राणा July 02 2021 36051

चिकित्सक दिवस के अवसर पर उपराष्ट्रपति ने कहा, ‘‘ देश की आबादी के कुछ वर्गों, खासतौर से ग्रामीण क्षेत

आईआईटी गुवाहाटी ने भारतीय जरूरत के अनुसार विकसित किया कृत्रिम पैर

आईआईटी गुवाहाटी ने भारतीय जरूरत के अनुसार विकसित किया कृत्रिम पैर

विशेष संवाददाता June 14 2022 75200

भारतीय हालात में पालथी या चौकड़ी लगाकर बैठना, शौच में बैठना आदि मुख्य जरूरत हैं। पश्चिमी पैर से दुर्

अमित शाह ने दी गुजरात को बड़ी सौगात, 750 बिस्तरों वाले अस्पताल का किया शिलान्यास

अमित शाह ने दी गुजरात को बड़ी सौगात, 750 बिस्तरों वाले अस्पताल का किया शिलान्यास

admin September 28 2022 26511

गृह मंत्री अमित शाह ने मंगलवार को गुजरात दौरे पर पहुंचे। जहां गांधीनगर में 750 बिस्तरों वाले आधुनिक

कोरोना काल में बेहतर काम करने वाले मेडिकल कॉलेजों के अधिकारी और कर्मचारी सम्मानित

कोरोना काल में बेहतर काम करने वाले मेडिकल कॉलेजों के अधिकारी और कर्मचारी सम्मानित

हुज़ैफ़ा अबरार January 07 2022 23443

चिकित्सा शिक्षा विभाग में फिलहाल करीब 24 हजार बेड उपलब्ध हैं। इनमें 7700 आईसीयू बेड भी शामिल हैं। को

रीजेंसी हेल्थ की मानसून से जुड़े हेपेटाइटिस A और E के खतरों पर सार्वजनिक स्वास्थ्य सलाह  

रीजेंसी हेल्थ की मानसून से जुड़े हेपेटाइटिस A और E के खतरों पर सार्वजनिक स्वास्थ्य सलाह  

हुज़ैफ़ा अबरार July 30 2026 791

हेपेटाइटिस A और E के संक्रमण आमतौर पर खराब खाने और दूषित पानी की वजह से बढ़ते हैं। वर्ल्ड हेल्थ ऑर्ग

मासिक धर्म से पहले महिलाएं क्यों हो जाती हैं उदास, जानिए इससे बचाव के उपाय

मासिक धर्म से पहले महिलाएं क्यों हो जाती हैं उदास, जानिए इससे बचाव के उपाय

श्वेता सिंह September 15 2022 29232

मासिक धर्म से पहले शारीरिक परेशानियों के बारे में तो महिलाएं जानती हैं लेकिन उससे जुड़े मानसिक बदलाव

बिल गेट्स ने दुनियाभर में सस्ते टीकों की आपूर्ति सुनिश्चित करने के भारत के प्रयास को सराहा

बिल गेट्स ने दुनियाभर में सस्ते टीकों की आपूर्ति सुनिश्चित करने के भारत के प्रयास को सराहा

हे.जा.स. February 24 2022 28737

माइकोसॉफ्ट के सह-संस्थापक बिल गेट्स ने भारत के वैक्सीन-निर्माण कौशल की सराहना की और दुनियाभर में सस्

Login Panel