देश का पहला हिंदी हेल्थ न्यूज़ पोर्टल

उत्तर प्रदेश

मेरठ में 175 किलो के व्यक्ति की हुई बैरिएट्रिक सर्जरी

मेरठ में 175 किलो के व्यक्ति की बैरिएट्रिक सर्जरी की गयी। डॉक्टर्स का दावा है कि यूपी में पहली बार इतने भारी शरीर के व्यक्ति की सर्जरी की गई है। डॉक्टर्स का कहना है कि कम से कम 30 से 40 प्रतिशत वजन मरीज का अगले 6 माह में घट जाएगा।

आरती तिवारी
November 19 2022 Updated: November 19 2022 03:42
0 27384
मेरठ में 175 किलो के व्यक्ति की हुई बैरिएट्रिक सर्जरी डॉक्टर को मिली सफलता

मेरठ (लखनऊ ब्यूरो)। जिले के एक निजी अस्पताल में हाल ही में 175 किलो के एक शख्स की बैरिएट्रिक सर्जरी की गई है। डॉक्टरों का दावा है कि सर्जरी के बाद इस शख्स का वजन 60 से 75 किलो घट जाएगा। इस पूरी सर्जरी में 50 मिनट का समय लगा और सफलतापूर्वक यह सर्जरी की गई। डॉक्टरों का दावा है कि यह उत्तर प्रदेश में अब तक पहला ऐसा मामला है जिसमें सबसे ज्यादा वजन वाले व्यक्ति की सफलतापूर्वक सर्जरी की गई।

 

इ्स शख्स का नाम संजय शर्मा है और यह मेरठ, बागपत के खेड़का का रहने वाला है। अपनी इस सफलतापूर्वक सर्जरी (surgery) से संजय काफी खुश हैं।  45 साल के संजय शर्मा मोटापे की समस्या से काफी ज्यादा परेशान थे और दिन-प्रतिदिन उनका वजन बढ़ता जा रहा था। वजन बढ़ने (weight gain) के कारण संजय को काफी ज्यादा परेशानी हो रही थी। संजय शर्मा के वजन बढ़ने की समस्या आनुवांशिक है क्योंकि उनके पूरे परिवार में सभी का वजन बढ़ा हुआ है।

 

बता दें कि बढ़ते वजन से परेशान होकर संजय शर्मा ने दिल्ली के अस्पताल (hospital) में भी अपना इलाज करवाया लेकिन उन्हें इससे कोई फायदा नहीं मिला जिसके बाद वह मेरठ के एक निजी अस्पताल (private hospital) में पहुंचे। संजय शर्मा की सर्जरी करने वाले डॉक्टर ऋषि सिंघल ने बताया कि मरीज का वजन लगभग 175 किलो था जिसकी वजह से उसको काफी परेशानियां होने  लगी थी। डॉक्टर ऋषि ने बताया कि मोटापा कम करने के लिए मरीज की बैरिएट्रिक सर्जरी (bariatric surgery) की गई और अब वह स्वस्थ है।

WHAT'S YOUR REACTION?

  • 1
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0

COMMENTS

सरकारी मेडिकल कॉलेजों के 242 डॉक्टरों के प्रोमोशन का रास्ता साफ।

सरकारी मेडिकल कॉलेजों के 242 डॉक्टरों के प्रोमोशन का रास्ता साफ।

हुज़ैफ़ा अबरार December 21 2021 33228

एसोसिएट प्रोफेसर के रूप में काम करने वाले 130 चिकित्सक प्रोन्नत होकर प्रोफेसर बन जाएंगे। इसी तरह 110

520 मोबाइल वेटरनरी यूनिट का सीएम योगी ने किया फ्लैग ऑफ

520 मोबाइल वेटरनरी यूनिट का सीएम योगी ने किया फ्लैग ऑफ

आरती तिवारी March 26 2023 29665

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि पशुधन स्वास्थ्य एवं रोग नियंत्रण योजना पशुधन के क्षेत्र में नए

सहारा हॉस्पिटल के पैथोलॉजी सैम्पल कलेक्शन सेन्टर का शुभारम्भ

सहारा हॉस्पिटल के पैथोलॉजी सैम्पल कलेक्शन सेन्टर का शुभारम्भ

हुज़ैफ़ा अबरार February 03 2023 34599

हास्पिटल के पैथोलॉजी विभाग की हेड डा. अंजू शुक्ला ने बताया कि 2012 पैथालॉजी को एनएबीएल की मान्यता मि

बलरामपुर अस्पताल में रक्तदाताओं को सम्मानित किया गया

बलरामपुर अस्पताल में रक्तदाताओं को सम्मानित किया गया

रंजीव ठाकुर July 13 2022 31848

राजधानी के बलरामपुर चिकित्सालय में मंगलवार को रक्तदाता सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम मे

यूपी के 73 जिले अभी भी कोरोना के चपेट में

यूपी के 73 जिले अभी भी कोरोना के चपेट में

आरती तिवारी May 05 2023 34197

स्वास्थ्य मंत्रालय के ताजा आकंड़ों के मुताबिक पिछले 24 घंटे में प्रदेश में 168 मरीज मिले है। इसी के

गर्मी के मौसम में ख़ूबसूरत नज़र आने के लिए जानिये समर मेकअप टिप्स

गर्मी के मौसम में ख़ूबसूरत नज़र आने के लिए जानिये समर मेकअप टिप्स

सौंदर्या राय April 08 2022 35624

हर मौसम की तरह गर्मी के मौसम में भी त्वचा की ज़रूरतें बदल जाती हैं। गर्मियों में ब्राइट मेकअप करने से

मंकीपॉक्स के मरीजों को लेकर विशेषज्ञों का बढ़ा सिरदर्द, नए-नए लक्षणों ने बढ़ाई चुनौती

मंकीपॉक्स के मरीजों को लेकर विशेषज्ञों का बढ़ा सिरदर्द, नए-नए लक्षणों ने बढ़ाई चुनौती

श्वेता सिंह August 29 2022 28067

कई मरीजों में तो बुखार, दर्द और कमजोरी जैसा कोई लक्षण ही नहीं दिखा। यहां तक उन्हें संक्रमित होने का

सीएम नीतीश ने किया मानसिक आरोग्यशाला का उद्घाटन

सीएम नीतीश ने किया मानसिक आरोग्यशाला का उद्घाटन

आरती तिवारी September 16 2022 36805

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार बिहार के कोईलवर के इकलौती मानसिक आस्पताल का उद्घाटन किया है। इस दौरान डिप्टी

जानिये दुर्लभ बीमारी अमाइलॉइडोसिस के बारे में, मेयो हॉस्पिटल के विशेषज्ञों से

जानिये दुर्लभ बीमारी अमाइलॉइडोसिस के बारे में, मेयो हॉस्पिटल के विशेषज्ञों से

लेख विभाग February 06 2023 42341

एमाइलॉयडोसिस के कई अलग-अलग प्रकार हैं। कुछ प्रकार वंशानुगत होते हैं। अन्य बाहरी कारकों के कारण होते

हेल्थ एटीएम मशीन का सीएम योगी ने किया उद्घाटन

आरती तिवारी September 12 2022 40952

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बागपत दौरे पर पहुंचे। जहां सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का निरीक्षण किया और

Login Panel