देश का पहला हिंदी हेल्थ न्यूज़ पोर्टल

स्वास्थ्य

माँ बनने के बाद बरते सावधानियाँ।

एक स्त्री के मां बनने के बाद उसका फिगर तो बिगड़ता ही है लेकिन मातृत्व दबाव के कारण उसे अन्य भी कई परेशानियों का सामना करना पड़ता है। एक नए शोध में मां बनने के बाद नींद में आई कमी महिला को जल्द बुढ़ापे की तरफ धकेल सकती है।

0 29549
माँ बनने के बाद बरते सावधानियाँ।

अमेरिका/लखनऊ। एक स्त्री के मां बनने के बाद उसका फिगर तो बिगड़ता ही है लेकिन मातृत्व दबाव के कारण उसे अन्य भी कई परेशानियों का सामना करना पड़ता है। एक नए शोध में मां बनने के बाद नींद में आई कमी महिला को जल्द बुढ़ापे की तरफ धकेल सकती है।

लगभग सभी नई माताओं की नींद शिशु की देखभाल, शारीरिक बदलावों और घर के कामों की वजह से पूरी नहीं हो पाती है। जिसके कारण नई माताओं को स्वास्थ्य संबंधी कई अन्य परेशानियां भी हो जाती हैं। शोधकर्ताओं के अनुसार प्रसव के बाद नई माताओं को भरपूर नींद लेनी चाहिए।

लास एंजिलिस, यूनिवर्सिटी आफ कैलिफोर्निया के विज्ञानियों ने बताया कि नींद की कमी के कारण नई माताओं में बुढ़ापा भी तेज हो जाता है। यह शोध स्लीप हेल्थ जर्नल में प्रकाशित हुआ है। बुढ़ापे के लक्षणों में तेजी आ जाती है।

शोधकर्ताओं ने देखा कि जिन माताओं ने सात घंटे से कम नींद ली, उनके व्हाइट ब्लड सेल्स में टेलोमेयर का आकार भी छोटा था। टेलोमेयर के छोटा होने से कैंसर, हृदय तथा रक्तवाहिका संबंधी और अन्य रोगों के खतरे के साथ ही जल्द मौत का भी जोखिम बढ़ता है।

शोधकर्ताओं ने देखा कि जिन महिलाओं ने बच्चे को जन्म देने के एक साल में कम से कम छह महीने रात में सात घंटे से कम नींद ली, उनमें सात या इससे अधिक समय सोने वाली नई माताओं की तुलना में तीन से सात साल तक ज्यादा उम्र के लक्षण प्रतीत हुए।

शोधकर्ताओं ने 23 से 45 साल की 33 महिलाओं का गर्भावस्था और बच्चे के जन्म के एक साल बाद तक अध्ययन किया। महिलाओं के रक्त नमूने के डीएनए का विश्लेषण किया गया। देखा गया कि उनकी वास्तविक उम्र और जैविक उम्र में फर्क होता है।

WHAT'S YOUR REACTION?

  • 1
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0

COMMENTS

रीजेंसी हॉस्पिटल ने डिफेकेशन डिसऑर्डर पर लोगों को जागरूक किया

रीजेंसी हॉस्पिटल ने डिफेकेशन डिसऑर्डर पर लोगों को जागरूक किया

हुज़ैफ़ा अबरार December 27 2025 5544

इस जागरूकता पहल के माध्यम से रीजेंसी हॉस्पिटल लखनऊ लंबे समय से कब्ज की समस्या से ग्रसित खासकर वे लोग

वैक्सीन की बूस्टर डोज देकर ओमीक्रोन को बेअसर किया जा सकता है: नेचर जर्नल

वैक्सीन की बूस्टर डोज देकर ओमीक्रोन को बेअसर किया जा सकता है: नेचर जर्नल

हे.जा.स. January 17 2022 31287

नेचर जर्नल में प्रकाशित शोध के अनुसार कोरोनारोधी टीके की बूस्टर खुराक ओमीक्रोन के असर को खत्म कर देत

यूपी में 24 घंटे में 176 संक्रमित मिले

यूपी में 24 घंटे में 176 संक्रमित मिले

आरती तिवारी April 10 2023 31133

सोमवार सुबह आई रिपोर्ट में एक्टिव केस का आंकड़ा 1282 तक पहुंच गया। 24 घंटे में प्रदेश में 176 नए संक

देश में एक बार फिर बढे कोरोना संक्रमण के मामले 2,529 नए मामले सामने आए

देश में एक बार फिर बढे कोरोना संक्रमण के मामले 2,529 नए मामले सामने आए

एस. के. राणा October 07 2022 25799

संक्रमितों की कुल संख्या 4,46,04,463  तक पहुँच गयी है। देश में सक्रिय मरीजों की संख्या 32,282 हो गई

जिलाधिकारी के साथ खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन समिति की बैठक।

जिलाधिकारी के साथ खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन समिति की बैठक।

February 20 2021 33305

जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को मेडिकल स्टोर का निरीक्षण कर उनके स्टाक, दवाइयां, मास्क, सैनिटाइज

गर्मियों में बालों को सुन्दर और चमकदार रखने के हेयर केयर टिप्स

गर्मियों में बालों को सुन्दर और चमकदार रखने के हेयर केयर टिप्स

सौंदर्या राय April 18 2022 29961

आपके बाल गर्मी में स्वस्थ, सुन्दर और चमकदार बने रहें, आप आकर्षक और खिली-खिली दिखें इसके लिए आपको कुछ

राहत: थमने लगे देश में कोरोना के मामले

राहत: थमने लगे देश में कोरोना के मामले

एस. के. राणा May 07 2023 32226

कोविड -19 के 2,380 नए मामले दर्ज किए। वहीं एक्टिव मामले 30,041 से घटकर 27,212 हो गए, जबकि यूपी में 1

चीन के वैज्ञानिकों का दावा कोरोना का वैरिएंट नियोकोव बरपा सकता है कहर

चीन के वैज्ञानिकों का दावा कोरोना का वैरिएंट नियोकोव बरपा सकता है कहर

एस. के. राणा January 28 2022 31556

वैज्ञानिकों ने कहा है कि दक्षिण अफ्रीका में नए प्रकार का कोरोना वायरस 'नियोकोव' मिला है। इसकी संक्रम

कर्नाटक के जवाहर नवोदय विद्यालय में कोरोना विस्फोट।

कर्नाटक के जवाहर नवोदय विद्यालय में कोरोना विस्फोट।

हे.जा.स. October 29 2021 32776

छात्रों को घबराने की जरूरत नहीं है। पॉजिटिव पाए गए अधिकांश छात्र एसिम्पोटमैटिक हैं। अब स्कूल के स्टा

सोशल मीडिया पर दुर्लभ बीमारी से पीड़ित बच्चे को बचाने की मुहिम, 16 करोड़ का है इंजेक्शन

सोशल मीडिया पर दुर्लभ बीमारी से पीड़ित बच्चे को बचाने की मुहिम, 16 करोड़ का है इंजेक्शन

रंजीव ठाकुर September 01 2022 27993

सुल्तानपुर में गंभीर बीमारी स्पाइनल मस्कुलर एट्रोफी टाइप-1 से पीड़ित अनामय को सरकारी सहायता तो अभी तक

Login Panel