











































डाक्टर सूर्यकांत, तम्बाकू एवम नशा मुक्ति कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि
लखनऊ। तम्बाकू से 25 तरह की बीमारियों के अलावा 40 तरह के कैंसर होते हैं, और मरने के लिए एक कैंसर ही काफी होता है, ये बातें डाक्टर सूर्यकांत ने किंग जार्ज मेडिकल यूनिवर्सिटी के रेसिप्रेट्री विभाग के हाल में ऑल इंडिया पायामे इन्सानियत फोरम के तम्बाकू एवम नशा मुक्ति कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए बतौर मुख्य अतिथि कही।
उन्होंने आगे कहा कि सिगरेट (cigarette) पीने वाला व्यक्ति 30% धुआं अपने अन्दर लेता है और 70% धुआं अपने आस पास के लोगों के लिए छोड़ देता है। साथ रहने वाले को भी उतना ही नुकसान पहुंचाता है जितना पीने वाला खुद को भी पहुंचाता। हर प्रकार के नशे से मुक्ति के लिए जो ऑल इंडिया पायामे इन्सानियत फोरम की मुहीम है वो समय की मांग है और हमारे शहर को इस की बहुत ज़रूरत है। एक टीम शहर में ऐसी होनी चाहिए जो ऐसे लोगों को हमारे पास लेकर आएं और हमारी टीम उनका इलाज कर सके।

कार्यक्रम के संयोजक हाजी शिराजउद्दीन ने कहा जिस बुराई की रोकथाम के लिए कोशिश नहीं की जाती तो वो बुराई समाज का हिस्सा बन जाती है फिर उस बुराई को खत्म करना मुश्किल हो जाता है। इसके लिए कई देशों के नाम उदाहरण के लिए मौजूद हैं, जहां अब नशा (intoxication) इतना आम हो गया जिसके कारण वहां का पारिवारिक एवं सामाजिक ढांचा बिखर चुका है। अभी समय है हमें अपने शहर को नशा मुक्त करना है।
विशेष अतिथि डाक्टर अंकित कुमार ने बताया कि हमारे यहां कभी भी नशे के मरीज़ को लेकर आएं, हमारी डॉक्टर्स (doctors) की टीम उनकी सेवा में तैयार मिलेगी। समाज की इस बीमारी को रोकने के लिए छुट्टी के दिन भी हम आपके साथ हैं।
कार्यक्रम का संचालन करते हुए मुफ्ती अबुल कासिम नदवी ने ऑल इंडिया पयाम इन्सानियत फोरम के बारे में बताते हुए कहा पयाम इन्सानियत फोरम पहले दिन से ही तमाम नशे के खिलाफ है, नशा चाहे शराब (alcohol) का हो, तम्बाकू (tobacco) का हो या किसी भाई के लिए नफरत का हो, हम सब को मिल कर इस बीमारी (disease) से समाज को निजात दिलानी है।
इस अवसर पर डाक्टर सपना, मौलाना उमर नदवी, मौलाना मुहीत नदवी, शफाक अल्वी, मिर्जा इसरार साहब,,अमीत शर्मा,मोहम्मद इकबाल (मामू ) हुसैन अहमद, मुहम्मद इश्तियाक, मुहम्मद आसिम, वसीम भाई, ज़ैद भाई,कामिल खान व शहर के कई सामाजिक लोगों ने शिरकत की।







हुज़ैफ़ा अबरार October 04 2026 0 154
हुज़ैफ़ा अबरार October 01 2026 0 560
हुज़ैफ़ा अबरार October 01 2026 0 434
हुज़ैफ़ा अबरार October 04 2026 0 154
हुज़ैफ़ा अबरार August 14 2026 0 9772
एस. के. राणा January 20 2026 0 5992
एस. के. राणा February 01 2026 0 5957
हुज़ैफ़ा अबरार January 25 2026 0 5572
हुज़ैफ़ा अबरार February 07 2026 0 5551
एस. के. राणा January 13 2026 0 5117
हुज़ैफ़ा अबरार February 05 2026 0 5061
सौंदर्या राय April 11 2022 0 87463
सौंदर्या राय April 08 2022 0 35638
सौंदर्या राय April 07 2022 0 38608
सौंदर्या राय April 05 2022 0 36120
लेख विभाग March 19 2022 0 35679
सौंदर्या राय March 16 2022 0 73526
क्या आप जानते है कि दिमाग में लगातार पानी बनता है जो अधिकतर खून के साथ बाहर निकल जाता है। लेकिन कई ब
महाराष्ट्र में एक दिन में सबसे अधिक 7,467 लोग संक्रमण से उबरे हैं। मंत्रालय ने कहा कि देश में एक दिन
प्रेरणा गर्ल्स स्कूल स्टडी हॉल के बच्चों को इम्युनिटी के बारे में जानकारी दी गई। बच्चों को बताया गया
मेकअप से होंठों के कालेपन को कुछ देर के लिए छुपाया जा सकता है लेकिन ये कोई परमानेंट उपाय नहीं है। हो
वर्तमान में, चिकनगुनिया बुख़ार का कोई भी इलाज़ नहीं है और इस रोग से बचने का एकमात्र उपाय है- मच्छरों
एंटीसाइकोटिक दवाएं मानसिक कोहरे और संज्ञानात्मक हानि जैसे कई अप्रिय दुष्प्रभावों का कारण बनती हैं। य
काम के बाद थकान होना आम बात है। लेकिन रेस्ट करने और सोकर उठने के बाद भी आपकी थकान न जाए तो यह किसी न
अपने ब्रशेस और स्पंज को एक साबुन और पानी से धो लें और रातभर के लिए सूखने दें। उनके ऊपर बैक्टीरिया और
भारतीय पारंपरिक चिकित्सा पद्धतियों में स्वास्थ्य के प्रति सम्रग दृष्टिकोण अपनाया गया जो आज अधिक प्रा
उत्तर प्रदेश सरकार ने एनीमिया मुक्त भारत के तहत एनीमिया नियंत्रण को प्राथमिकता दी है और राज्य में ए.

COMMENTS