देश का पहला हिंदी हेल्थ न्यूज़ पोर्टल

उत्तर प्रदेश

लोहिया संस्थान में आईडी-नेट मशीन के ज़रिये मिलेगा सुरक्षित खून

एलाइजा जांच से शरीर में 15 दिन पूर्व दाखिल हुए एचआईवी वायरस (HIV virus) का पता लगाया जा सकता है। जबकि आईडी-नेट से महज चार दिन पहले हुए एचआईवी वायरस के हमले का पता लगाया जा सकेगा।

रंजीव ठाकुर
June 04 2022 Updated: June 04 2022 18:57
0 35976
लोहिया संस्थान में आईडी-नेट मशीन के ज़रिये मिलेगा सुरक्षित खून प्रतीकात्मक चित्र

लखनऊ। लोहिया संस्थान के ब्लड बैंक में आईडी-नेट (इनडीवुजल न्यूक्लीयर एसिड टेस्ट) मशीन स्थापित की गई है। इसके ज़रिये अब मरीजों को और सुरक्षित खून मिलेगा। यह मशीन कम समय में खून में पनपे वाले एचआईवी व हेपेटाइटिस जैसे संक्रमण की पहचान कर लेगी।

लोहिया संस्थान (Lohia Institute) में करीब 1000 बेड हैं। यहां प्रदेश भर से गंभीर मरीज इलाज के लिए आ हैं। इलाज के दौरान मरीजों को खून चढ़ाने की भी जरूरत पड़ रही है। रोजाना 100 से 150 यूनिट खून व अव्यय की खपत है। ब्लड बैंक में करीब 700 यूनिट खून है। अभी खून में संक्रमण का पता लगाने के लिए एलाइजा जांच कराई जा रही है। एलाइजा जांच से शरीर में 15 दिन पूर्व दाखिल हुए एचआईवी वायरस (HIV virus) का पता लगाया जा सकता है। जबकि आईडी-नेट से महज चार दिन पहले हुए एचआईवी वायरस के हमले का पता लगाया जा सकेगा। हेपेटाइटिस-बी (Hepatitis B) 40 दिन पूर्व हुए संक्रमण की पहचान की जा रही है। 

अब 21 दिन के भीतर संक्रमण की जानकारी हो सकेगी। इसी तरह 60 दिन बाद हुए हेपेटाइटिस-सी (hepatitis-C) संक्रमण की पहचान हो रही है। जो कि अब चार दिन के भीतर हो सकेगी। इस समय अंतराल में पनपने वायरस या संक्रमण को विंडो पीरियड कहते हैं।

आईडी-नेट मशीन - ID-NET machine
आईडी-नेट मशीन के जांच के ज़रिए मरीजों को अधिक सुरक्षित खून मुहैया कराया जाएगा। इस जाँच प्रक्रिया का किसी प्रकार का कोई शुल्क, सरकारी अस्पताल में भर्ती मरीजों को नहीं चुकाना होगा। इस मशीन को ब्लड बैंक में लगाने की कीमत करीब ढाई करोड़ रुपये आयी है। संस्थान के सूत्रों ने बताया कि मशीन नेशनल हेल्थ मिशन (एनएचएम) के बजट से रीजेंट रेंटल बेस्ड पर  मंगाई गई है।

कम संक्रमण का खतरा - Less risk of infection
संस्थान की निदेशक डॉ. सोनिया नित्यानंद ने बताया कि मरीजों को बेहतर इलाज मुहैया कराने की दिशा में लगातार कदम उठाए जा रहे हैं। आईडी-नेट मशीन से परखा खून, मरीजों को गंभीर संक्रमण से बचाने में मदद करेगा। उन्होंने कहा कि जल्द ही मशीन का शुभारंभ कराया जाएगा।

रोज 500 यूनिट खून की होगी जांच - 500 units of blood will be tested daily
ब्लड बैंक (Blood bank) प्रभारी डॉ. वीके शर्मा ने बताया कि सभी खून की एलाइजा जांच (ELISA test) होगी। इसके बाद पुन: खून की आई-डी नेट जांच कराई जाएगी। मशीन में रोजाना करीब 500 यूनिट खून की जांच हो सकेगी। एक साल में करीब डेढ़ लाख यूनिट खून की जांच की जा सकेगी।

WHAT'S YOUR REACTION?

  • 1
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0

COMMENTS

केजीएमयू की डा. ज्योति बाजपेई  ’’वुमेन फिजिशियन एवार्ड’’ से सम्मानित

केजीएमयू की डा. ज्योति बाजपेई ’’वुमेन फिजिशियन एवार्ड’’ से सम्मानित

हुज़ैफ़ा अबरार November 22 2022 54452

अमेरिकन कालेज ऑफ़ फिजिशियन्स (एसीपी) इंडिया चैप्टर की सातवीं एनुअल मीटिंग आई.एम.ए. सी.पी. इंडिया-22 व

सेहत के लिए फायदेमंद है जामुन

सेहत के लिए फायदेमंद है जामुन

आरती तिवारी June 28 2023 30609

जामुन में एस्टिंजेंट गुण होता है, जो आपकी त्वचा से कील-मुहांसों को दूर कर सकता है। खाने के अलावा आप

मुख्यमंत्री जन आरोयग्य योजना से असंगठित क्षेत्र के पंजीकृत श्रमिकों को मिलेगा लाभ

मुख्यमंत्री जन आरोयग्य योजना से असंगठित क्षेत्र के पंजीकृत श्रमिकों को मिलेगा लाभ

अबुज़र शेख़ October 27 2022 20153

त्तर प्रदेश मुख्यमंत्री जन आरोग्य योजना खास तौर पर उन लोगों के लिए शुरू की गई है जिनकी आर्थिक स्थित

कोरोना की तरह हेपेटाइटिस भी संक्रमण से होता है: डॉ प्रवीण झा

रंजीव ठाकुर July 29 2021 28497

हेल्थ जागरण ने विश्व हेपेटाइटिस दिवस पर राजधानी के विकास नगर स्थित रिजेंसी अस्पताल का दौरा किया। पेट

नये RT-PCR किट से 45 मिनट में पता चल जाएगा ओमिक्रॉन के सभी वैरिएंट का

नये RT-PCR किट से 45 मिनट में पता चल जाएगा ओमिक्रॉन के सभी वैरिएंट का

हे.जा.स. February 03 2022 33487

नोवस किट टारगेट फेल्योर स्ट्रैटजी के जरिए ओमिक्रॉन वैरिएंट का पता लगाता है। किट से ओमिक्रॉन (B.1.1.

डायरेक्टरेट ऑफ मेडिकल एजुकेशन ने सीनियर रेजिडेंट के हजारों पदों पर निकाली वैकेंसी

डायरेक्टरेट ऑफ मेडिकल एजुकेशन ने सीनियर रेजिडेंट के हजारों पदों पर निकाली वैकेंसी

विशेष संवाददाता November 17 2022 87969

इन पदों पर भर्ती के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के पास गवर्नमेंट मेडिकल एंड डेंटल कॉलेज ऑफ आंध्

चीन में पढ़ाई कर रहे मेडिकल छात्रों की याचिका पर हाईकोर्ट में सुनवाई, केंद्र सरकार से मांगा जवाब

चीन में पढ़ाई कर रहे मेडिकल छात्रों की याचिका पर हाईकोर्ट में सुनवाई, केंद्र सरकार से मांगा जवाब

हे.जा.स. February 10 2022 31106

चीन के निंगबो विश्वविद्यालय में मेडिकल की पढ़ाई करने वाले 147 याचिकाकर्ता छात्रों ने अदालत को बताया

लोहिया में अस्थि रोग विभाग द्वारा जन-जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

लोहिया में अस्थि रोग विभाग द्वारा जन-जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

हुज़ैफ़ा अबरार August 06 2026 658

हड्डियों एवं जोड़ों की बीमारियों की रोकथाम सही जीवनशैली तथा उपचार के साथ-साथ नियमित परामर्श प्रदान कि

जनसंख्या नियंत्रण अभियान को पलीता लगा रहा हैं नेहरू नगर सी.एच.सी.।

जनसंख्या नियंत्रण अभियान को पलीता लगा रहा हैं नेहरू नगर सी.एच.सी.।

हे.जा.स. February 12 2021 25966

अस्पताल के समीप मेडिकल अवशेष के साथ दवा भी जल रही थी। नजदीक जाकर देखने वालों ने बताया कि मौके से कई

मुख्यमंत्री ने नर्सिंग और पैरामेडिकल छात्रों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा हेतु मिशन निरामया: का लोकार्पण किया

हुज़ैफ़ा अबरार October 08 2022 31381

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उत्तर प्रदेश में नर्सिंग एवं पैरामेडिकल छात्र-छात्राओं को गुणवत्तापूर्

Login Panel