देश का पहला हिंदी हेल्थ न्यूज़ पोर्टल

उत्तर प्रदेश

सहारा हॉस्पिटल ने स्वैच्छिक रक्तदान दिवस पर निकाली जागरूकता रैली

सहारा हास्पिटल की ओर से राष्ट्रीय स्वैच्छिक रक्तदान दिवस शिविर के साथ रक्तदान के लिए लोगों को जागरूक करने के लिए मध्याह्न पूर्व सहारा हॉस्पिटल से जागरूकता रैली निकाली गयी।

0 44914
सहारा हॉस्पिटल ने स्वैच्छिक रक्तदान दिवस पर निकाली जागरूकता रैली

लखनऊ। सहारा हॉस्पिटल की ओर से गत 17 सितम्बर प्रधानमंत्री के जन्म दिवस से गांधी जयन्ती (Gandhi Jayanti) 2 अक्टूबर तक रक्तदान अमृत महोत्सव में स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें कई लोगों ने ब्लड डोनेट किया। यह शिविर गत पखवाड़े से चल रहा था। रक्तदान अमृत महोत्सव का समापन रविवार को हो गया।

सहारा हास्पिटल (Sahara Hospital) की ओर से राष्ट्रीय स्वैच्छिक रक्तदान दिवस शिविर के साथ रक्तदान के लिए लोगों को जागरूक करने के लिए मध्याह्न पूर्व सहारा हॉस्पिटल से जागरूकता रैली निकाली गयी। राष्ट्रीय स्वैच्छिक रक्तदान दिवस (National Voluntary Blood Donation Day) पर दो किलोमीटर तक रैली निकाली जिसमें बड़ी संख्या में डॉक्टर, नर्सिंग छात्राएं और पैरामेडिकल स्टाफ ने प्रतिभाग किया।

रैली को सहारा इंडिया परिवार (Sahara India Pariwar) के सीनियर एडवाइजर अनिल विक्रम सिंह ने झंडी दिखाकर और मशाल जलाकर रवाना किया। रैली में 100 से अधिक हेल्थ वर्कर हाथों में तख्ती और बैनर लिए थे। इस दौरान लोग पूरे जोश के साथ रक्तदान महादान-रक्तदान जीवनदान, खुद की पहचान बनाएं - चलो रक्तदान कराएं, रक्तदान देश का अभिमान, नौजवानों को बताना है - रक्तदान को अपनाना है, रक्तदान (donate blood) करना है बहुत जरूरी इससे कोई कमजोरी नहीं होती है, एक रक्तदान से चार जान को दान मिलता है, आदि नारे लगाते हुए निकले। हैनिमैन चौराहा, विराट चौराहा, हुसडिय़ा चौराहा से होते हुए सहारा हॉस्पिटल में पहुंचकर रैली सम्पन्न हुई।

 

 इस अवसर पर सहारा इंडिया परिवार के सीनियर एडवाइजर अनिल विक्रम सिंह ने कहा रक्तदान करके आप किसी के प्राणों की रक्षा कर सकते है। रक्तदान कर लोगों का जीवन बचाने में अपना योगदान जरूर देना चाहिए। इस महादान से एक व्यक्ति चार व्यक्तियों के प्राणों की रक्षा कर सकता है। रक्तदान के लिए सबको आगे बढ़कर आना चाहिए। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी (Narendra Modi) के जन्म दिवस पर सहारा हॉस्पिटल में स्वैच्छिक रक्तदान शिविर की शुरुआत की गयी। यह रक्तदान अमृत महोत्सव के रूप में मनाया गया। रक्तदान अमृत महोत्सव (Amrit Mahotsav) का स्लोगन "रक्तदान सामाजिक एकता का प्रतीक है, इस प्रयास में सम्मिलित होकर जीवन बचाएं" रखा गया था।

इस मौके पर हास्पिटल के चिकित्सा अधीक्षक डा रोमिल सेठ, पैथालॉजी लैब मेडिसिन विभाग की विभागाध्यक्ष डा अंजू शुक्ला, ब्लड बैंक के प्रमुख डा अरविन्द सिंह, लैब मेडिसिन की डा सुरभि सहित कई वरिष्ठगणों ने रैली के संचालन में हिस्सा लिया।

WHAT'S YOUR REACTION?

  • 1
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0

COMMENTS

नियम विरुद्ध अनुपस्थित नहीं रह सकेंगे चिकित्सक, लगेगा अंकुश

नियम विरुद्ध अनुपस्थित नहीं रह सकेंगे चिकित्सक, लगेगा अंकुश

अबुज़र शेख़ October 07 2022 31816

अनुपस्थित रहने वाले सरकारी चिकित्सकों पर अंकुश लगाने के लिए नए नियम बनाने की तैयारी है। कार्यभार ग्र

देश में वैक्सीनेशन की रफ्तार में आई कमी

देश में वैक्सीनेशन की रफ्तार में आई कमी

विशेष संवाददाता December 13 2022 24739

देश में अब तक दो अरब 19 करोड़ से ज्यादा लोग टीकाकरण करवा चुके हैं। गौरतलब है कि भारत में वयस्क आबादी

नर्सिंग की छात्रा ने फांसी लगाकर दी जान

नर्सिंग की छात्रा ने फांसी लगाकर दी जान

एस. के. राणा October 11 2022 36203

रविवार की आधी रात में आरजू ने अपने कमरे में पंखे से लटककर फांसी लगा ली।छात्रा की मौत से इलाके में सन

भारत में नेजल वैक्सीन की कीमत का हुआ खुलासा !

भारत में नेजल वैक्सीन की कीमत का हुआ खुलासा !

एस. के. राणा December 28 2022 47369

इस वैक्सीन की एक खुराक की कीमत फिलहाल लगभग 1000 रुपये पड़ेगी। वहीं सरकारी अस्पतालों में इस वैक्सीन क

सेक्स जीवन को तनाव से दूर रखें

सेक्स जीवन को तनाव से दूर रखें

लेख विभाग November 05 2022 38593

हमारे दिमाग के बीच के हिस्से में एक छोटा है हिस्सा होता है जो हमारे दिमाग का ‘प्लेजर सेंटर’ माना जात

मत भूलो जरूरी प्रोटोकाल, मंकीपॉक्स के साथ बढ़ रही कोरोना की चाल: डॉ सूर्यकांत

मत भूलो जरूरी प्रोटोकाल, मंकीपॉक्स के साथ बढ़ रही कोरोना की चाल: डॉ सूर्यकांत

रंजीव ठाकुर August 08 2022 32977

डॉ सूर्यकांत का कहना है कि मंकीपॉक्स चेचक से मेल खाता हुआ कम गंभीर लक्षण वाला एक वायरल रोग है। हालाँ

घट रहे कोरोना संक्रमण के मामले, 2.35 लाख नए मामले आये सामने

घट रहे कोरोना संक्रमण के मामले, 2.35 लाख नए मामले आये सामने

एस. के. राणा January 29 2022 19767

देश में कोरोना की तीसरी लहर अपने ढलान पर दिख रही है। महामारी के दैनिक मामलों में लगातार कमी दिख रही

गोरखपुर में एमबीबीएस के दो छात्र सहित दो बालक और एक किशोरी कोरोना संक्रमित

गोरखपुर में एमबीबीएस के दो छात्र सहित दो बालक और एक किशोरी कोरोना संक्रमित

आनंद सिंह February 08 2022 26106

गोरखपुर में कोरोना संक्रमण के मामले अब कम होते जा रहे हैं। सोमवार को कोरोना के केवल 30 नए मरीज मिले

आज से केजीएमयू में यूपी टीबीसीकॉन-22 का आयोजन

आज से केजीएमयू में यूपी टीबीसीकॉन-22 का आयोजन

हुज़ैफ़ा अबरार October 07 2022 26386

पल्मोनरी क्रिटिकल केयर मेडिसिन केजीएमयू लखनऊ एवं एराज़ लखनऊ मेडिकल कॉलेज एवं हॉस्पिटल एराज़ यूनीवर्सि

दोबारा थायरॉयड कैंसर में आयोडीन थेरेपी नई आस

दोबारा थायरॉयड कैंसर में आयोडीन थेरेपी नई आस

आरती तिवारी September 03 2023 28728

थायरॉयड कैंसर के मामले में सर्जरी के बावजूद बार-बार कैंसर उभरने की प्रवृत्ति देखी जाती है। वहीं इसे

Login Panel