देश का पहला हिंदी हेल्थ न्यूज़ पोर्टल

उत्तर प्रदेश

लखनऊ में हुई टोमैटो फ्लू की इंट्री, एसजीपीजीआई में मिले दर्जन भर मामले

एसजीपीजीआई में अचानक टोमैटो फ्लू के मामले बढ़ने लगे हैं। एक महीने पहले तक जहाँ दो हफ्ते में इक्का-दुक्का केस ही आ रहे थे वहाँ पिछले 15 दिनों में लगभग दर्जन भर मामले सामने आ गए हैं। लखनऊ के बच्चों में टोमैटो फ्लू के ज्यादा मामलों ने डॉक्टर्स तथा सरकार की चिंताएं और बढ़ा दी है।

रंजीव ठाकुर
August 25 2022 Updated: August 25 2022 13:50
0 32300
लखनऊ में हुई टोमैटो फ्लू की इंट्री, एसजीपीजीआई में मिले दर्जन भर मामले प्रतीकात्मक चित्र एसजीपीजीआई, लखनऊ

लखनऊ। मंकी पॉक्स के बाद लंपी और अब टोमैटो फ्लू। एक के बाद एक आ रही बीमारियां लोगों में दहशत पैदा कर रही हैं। डेंगू तथा डायरिया के बीच अब उत्तर प्रदेश में टोमैटो फ्लू की इंट्री हो गई है। अभी कल ही केंद्र सरकार ने इसको लकर  एडवाइजरी जारी की थी जिसकी सूचना हेल्थ जागरण ने आपको दी थी। 


एसजीपीजीआई (SGPGI) में अचानक टोमैटो फ्लू (Tomato flu) के मामले बढ़ने लगे हैं। एक महीने पहले तक जहाँ दो हफ्ते में इक्का-दुक्का केस ही आ रहे थे वहाँ पिछले 15 दिनों में लगभग दर्जन भर मामले सामने आ गए हैं। लखनऊ (Lucknow) के बच्चों में टोमैटो फ्लू के ज्यादा मामलों ने डॉक्टर्स तथा सरकार की चिंताएं और बढ़ा दी है। 


एसजीपीजीआई की पीडियाट्रीशियन डॉक्टर पियाली भट्टाचार्य (Pediatrician Dr Piyali Bhattacharya) बताती है कि 5 - 8 साल के बच्चों में यह बीमारी ज्यादा देखने को मिलती है लेकिन अब 12 साल के बच्चों को भी टोमैटो फ्लू हो रहा है। सुकून की बात यह है कि तीव्र लक्षण (acute symptoms) अभी तक नहीं दिखें है और लगभग 7 दिनों में यह ठीक हो जा रहा है।

 
डॉक्टर पियाली भट्टाचार्य कहती है कि अभिभावकों को ज्यादा परेशान होने की जरूरत नहीं है क्योंकि टोमैटो फ्लू, वायरल फीवर (viral fever) की तरह होता है जो हैंड, फुट एंड माउथ डिजीज (hand, foot and mouth disease) का ही एक वैरिएंट है। टोमैटो फ्लू के लक्षण बताते हुए उन्होंने कहा कि इसमें हाथ, पैर, मुंह में रैशेज और दाने के साथ मुंह के अंदर छाले जैसे निकल आते हैं। खांसी, जुकाम और तेज बुखार भी देखने को मिलता हैं।

डॉक्टर पियाली भट्टाचार्य ने कहा कि अभी तक टोमैटो फ्लू के लिए कोई दवाई या टीका (medicine or vaccine) नहीं बना है और इसका इलाज आम बुखार की तरह ही किया जाता है। लगभग 7 दिनों में यह ठीक हो जाता है लेकिन लक्षण दिखने पर डॉक्टर से परामर्श जरूर ले लेना चाहिए। 


डॉक्टर पियाली भट्टाचार्य ने कहा कि लक्षणों (symptoms of tomato flu) के आधार पर ही टोमैटो फ्लू का इलाज किया जा रहा है। चूँकि इसका टेस्ट लगभग दो-ढाई हजार रुपए का होता है इसलिए लोग टेस्ट नहीं करवा रहें हैं। परन्तु इसे आसानी से पहचाना जा सकता है।

WHAT'S YOUR REACTION?

  • 1
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0

RELATED POSTS

COMMENTS

खुशखबरी! कर्नाटक में महिलाओं को मिलेगी

खुशखबरी! कर्नाटक में महिलाओं को मिलेगी ''पीरियड लीव''

हे.जा.स. October 15 2025 6509

आंकड़े बताते हैं कि कई महिलाएं शर्म और सामाजिक कारणों से पेड लीव नहीं लेती।  एक सर्वेक्षण के अनुसार ज

बीएचयू में पीजी कि सीट बढ़ाने के लिए आयुर्वेद विभाग के छात्रों का धरना

बीएचयू में पीजी कि सीट बढ़ाने के लिए आयुर्वेद विभाग के छात्रों का धरना

रंजीव ठाकुर October 08 2022 29104

शुक्रवार को वीसी लॉज के सामने आयुर्वेद संकाय में पीजी की सीटें बढ़ाने की मांग को लेकर छात्रों ने धरन

मंत्री अनिल राजभर ने जिला अस्पताल का किया निरीक्षण

मंत्री अनिल राजभर ने जिला अस्पताल का किया निरीक्षण

आरती तिवारी August 21 2022 32435

मंत्री अनिल राजभर ने जिला अस्पताल का निरीक्षण किया।जहां उन्होंने आकस्मिक वार्ड, दवाई वितरण कक्ष को

कोरोना रोधी टीके की दूसरी डोज़ लगाने पर हो रही सुस्ती के कारण केंद्र सरकार चिंतित।

कोरोना रोधी टीके की दूसरी डोज़ लगाने पर हो रही सुस्ती के कारण केंद्र सरकार चिंतित।

एस. के. राणा October 23 2021 33938

देश में अब तक जितने कोरोना टीके लगे हैं, उनमें 90 फीसदी संख्या पहली डोज की ही है। कोरोना से बचाव के

विदेशी चिकित्सा संस्थानों से वापस लौटे छात्रों को नहीं मिली राहत, केन्द्रीय स्वास्थ्य राज्यमंत्री ने दिया अधिनियम का हवाला

विदेशी चिकित्सा संस्थानों से वापस लौटे छात्रों को नहीं मिली राहत, केन्द्रीय स्वास्थ्य राज्यमंत्री ने दिया अधिनियम का हवाला

विशेष संवाददाता July 24 2022 26151

विदेश से युद्ध या महामारी के कारण देश वापस लौटे मेडिकल छात्रों को केन्द्र सरकार कोई राहत नहीं देने ज

बच्चे बढ़िया भोजन करेंगे तो नहीं होगी हड्डियों की बीमारीः डा. अजीत सैगल

बच्चे बढ़िया भोजन करेंगे तो नहीं होगी हड्डियों की बीमारीः डा. अजीत सैगल

आनंद सिंह April 08 2022 46823

दूध, पनीर, दही, हरी सब्जियां, साग, फल, चिकन, अंडा, मछली आदि का सेवन कर आप अपने शरीर में प्रोटीन, कैल

मूत्र असंयमता : केवल डायबिटीज और उम्र बढ़ने का संकेत नहीं, यूरोलॉजिस्ट्स की राय

मूत्र असंयमता : केवल डायबिटीज और उम्र बढ़ने का संकेत नहीं, यूरोलॉजिस्ट्स की राय

रंजीव ठाकुर May 01 2022 35268

ओवरएक्टिव ब्लैडर समस्या से पीड़ित होने का यह मतलब नहीं है कि यह उम्र बढ़ने के कारण या डायबिटीज का संक

मेदांता हॉस्पिटल लखनऊ में मनाया गया विश्व रक्तदाता दिवस

मेदांता हॉस्पिटल लखनऊ में मनाया गया विश्व रक्तदाता दिवस

हुज़ैफ़ा अबरार June 14 2022 35487

मेदांता सुपरस्पेशियालिटी हॉस्पिटल के ट्रांसफ्यूजन मेडिसिन के विभागाध्यक्ष डॉ आशीष तिवारी ने कहा कि

केजीएमयू का यूपीनेडा संग सौर संयंत्र स्थापित करने हेतु ओएमसी पावर से समझौता 

केजीएमयू का यूपीनेडा संग सौर संयंत्र स्थापित करने हेतु ओएमसी पावर से समझौता 

हुज़ैफ़ा अबरार February 20 2023 25183

रेखा एस चौहान आईएएस रजिस्ट्रार, केजीएमयू ने कहा "हमारे बुनियादी ढांचे के साथ हरित ऊर्जा का एकीकरण हम

मोशन सिकनेस से निजात दिलाएंगे ये 2 योगासन

मोशन सिकनेस से निजात दिलाएंगे ये 2 योगासन

लेख विभाग November 08 2022 37025

इन योगासनों के अभ्यास से ब्रेन के उन हिस्सों को मजबूती मिलती है जो शारीरिक बैलेंस बनाने का काम करते

Login Panel