देश का पहला हिंदी हेल्थ न्यूज़ पोर्टल

उत्तर प्रदेश

मुख्यमंत्री ने टीम-9 के साथ बैठक कर कोरोना संक्रमण के स्थिति की समीक्षा की 

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश में ट्रैक, टेस्ट, ट्रीट और टीकाकरण की नीति के सफल क्रियान्वयन से कोविड महामारी (covid pandemic) पर प्रभावी नियंत्रण बना हुआ है। इसलिए लोगों को जागरूक किया जाना आवश्यक है। 

रंजीव ठाकुर
May 17 2022 Updated: May 17 2022 02:24
0 29581
मुख्यमंत्री ने टीम-9 के साथ बैठक कर कोरोना संक्रमण के स्थिति की समीक्षा की  मुख्यमंत्री के साथ टीम-9 के अधिकारियों की समीक्षा बैठक

लखनऊ। प्रदेश में कोविड-19 से बचाव व उपचार की व्यवस्थाओं को पूरी तरह प्रभावी बनाया जाएँ। बच्चों के टीकाकरण तथा वयस्कों को बूस्टर डोज लगाये जाने के कार्य में तेजी लायी जाए। जिन जनपदों में अधिक केस मिल रहे हैं, वहां सार्वजनिक स्थानों पर फेस मास्क (face masks) लगाया जाना अनिवार्य कर दिया जाये। कोविड पॉजिटिव पाए गए लोगों के स्वास्थ्य पर सतत नजर रखी जाये। 

उक्त निर्देश मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (Yogi Adityanath) ने टीम-9 की बैठक में उपस्थित अधिकारियों को दिया। वे अपने सरकारी आवास पर प्रदेश में कोरोना संक्रमण (corona infection) की स्थिति की समीक्षा कर रहे थे। 

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश में ट्रैक, टेस्ट, ट्रीट और टीकाकरण की नीति के सफल क्रियान्वयन से कोविड महामारी (covid pandemic) पर प्रभावी नियंत्रण बना हुआ है। इसलिए लोगों को जागरूक किया जाना आवश्यक है। 

टीम-9 (Team-9) के अधिकारियों ने बताया कि पिछले 24 घण्टों में राज्य में कोरोना संक्रमण के 138 नए मामले सामने आए हैं। इस अवधि में 186 व्यक्तियों को सफल उपचार के उपरान्त डिस्चार्ज किया गया है। वर्तमान में प्रदेश में कोरोना के सक्रिय (active cases of corona) मामलों की संख्या 1097 है। पिछले 24 घण्टे में प्रदेश में 91 हजार 282 कोरोना टेस्ट किए गए। अब तक राज्य में 11 करोड़ 29 लाख 42 हजार 662 कोविड टेस्ट सम्पन्न हो चुके हैं।

बैठक में यह जानकारी भी दी गयी कि राज्य में गत दिवस तक 32 करोड़ 06 लाख 53 हजार से अधिक कोरोना वैक्सीन (corona vaccine) की डोज लगाई जा चुकी हैं।18 वर्ष से अधिक आयु वर्ग में 13 करोड़ 34 लाख 61 हजार से अधिक लोगों को टीके की दोनों डोज देकर कोविड सुरक्षा कवच प्रदान किया जा चुका है। इस प्रकार 90.53 प्रतिशत लोग कोविड टीके की दोनों डोज ले चुके हैं।18 वर्ष से अधिक आयु वर्ग में 15 करोड़ 30 लाख 95 हजार से अधिक लोगों ने कोविड वैक्सीन की पहली डोज प्राप्त कर ली है।

विगत दिवस तक 15 से 17 वर्ष आयु वर्ग में 96.24 प्रतिशत किशोर कोविड वैक्सीन की प्रथम डोज तथा 71.67 प्रतिशत किशोर टीके की दूसरी खुराक प्राप्त कर चुके हैं। 12 से 14 वर्ष आयु वर्ग के 63 लाख 65 हजार से अधिक बच्चों ने टीके की पहली खुराक तथा 12 लाख 52 हजार से अधिक बच्चों ने टीके की दूसरी खुराक प्राप्त कर ली है। 29 लाख 48 हजार से अधिक प्रिकॉशन डोज (precaution dose) प्रदान की जा चुकी हैं।

मुख्यमंत्री ने निर्देशित किया कि एम्बुलेन्स संचालन से जुड़े कार्मिकों के विशेष प्रशिक्षण की व्यवस्था की जाए। पीड़ित/घायल लोगों के प्रति अतिरिक्त संवेदनशीलता बरती जाए। एम्बुलेंस के रेस्पॉन्स टाइम को कम से कम करने के लिए तकनीक का सहारा लिया जाए। साथ ही, वॉलंटियर्स को भी इस कार्य से जोड़ा जाए।

WHAT'S YOUR REACTION?

  • 1
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0

RELATED POSTS

COMMENTS

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की टीम ने सीएचसी का किया निरीक्षण

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की टीम ने सीएचसी का किया निरीक्षण

अनिल सिंह November 07 2022 32837

मंडलीय प्रबंधक राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन अरविंद पांडेय ने कहा कि स्वास्थ्य मंत्रालय दिल्ली की टीम में

एंटीबायोटिक के गलत इस्तेमाल को रोकने के लिए राज्य-स्तर पर कदम उठाना ज़रूरी: डा वेद प्रकाश 

एंटीबायोटिक के गलत इस्तेमाल को रोकने के लिए राज्य-स्तर पर कदम उठाना ज़रूरी: डा वेद प्रकाश 

हुज़ैफ़ा अबरार September 13 2026 882

सेप्सिस (Sepsis) एक गंभीर और जानलेवा स्थिति है, जो तब होती है जब शरीर किसी संक्रमण के प्रति अत्यधिक

कोविड-19 संक्रमण के 88 प्रतिशत नए मामले सात राज्यों से। 

कोविड-19 संक्रमण के 88 प्रतिशत नए मामले सात राज्यों से। 

रंजीव ठाकुर March 15 2021 35495

महाराष्ट्र में एक दिन में सबसे अधिक 7,467 लोग संक्रमण से उबरे हैं। मंत्रालय ने कहा कि देश में एक दिन

कोरोना के खिलाफ जंग, प्रोटेस्ट के बाद नरम पड़े चीन के तेवर

कोरोना के खिलाफ जंग, प्रोटेस्ट के बाद नरम पड़े चीन के तेवर

admin December 08 2022 33891

दुनियाभर में कोरोना ने दस्तक दी है। वहीं चीन में जीरो कोविड पॉलिसी के खिलाफ लोग गुस्से में हैं। सड़क

लोहिया संस्थान में एंड्रोलॉजी क्लीनिक की शुरुआत, पौरुष सम्बंधित बीमारियों का होगा इलाज

लोहिया संस्थान में एंड्रोलॉजी क्लीनिक की शुरुआत, पौरुष सम्बंधित बीमारियों का होगा इलाज

हुज़ैफ़ा अबरार April 08 2022 39081

इसमें पौरुष सम्बंधित बीमारियों का इलाज होगा। एंड्रोलॉजी क्लीनिक प्रत्येक गुरुवार को हॉस्पिटल ब्लॉक क

कच्चा अदरक खाने के अनेक फायदे, बढ़ती है पुरूषों की कामोत्तेजना

कच्चा अदरक खाने के अनेक फायदे, बढ़ती है पुरूषों की कामोत्तेजना

लेख विभाग March 18 2022 98194

कच्चे अदरक में कई औषधीय गुण पाए जाते हैं, जो स्वास्थ्य को काफी लाभ पहुंचाते हैं। कच्ची अदरक में प्रच

यूपी में नए एएनएम कॉलेज अब नहीं खुलेंगे

यूपी में नए एएनएम कॉलेज अब नहीं खुलेंगे

आरती तिवारी July 04 2023 29129

टेक्नीकल सपोर्ट यूनिट की ओर से कराए गए सर्वे में यह बात सामने आई कि एएनएम कोर्स करने वालों को सरकार

गोरखपुर में डेंगू के मरीजों की संख्या पहुंची 52

गोरखपुर में डेंगू के मरीजों की संख्या पहुंची 52

आनंद सिंह October 15 2022 26765

सीएमओ डॉ. आशुतोष कुमार दूबे ने बताया कि डेंगू की रोकथाम के लिए मलेरिया व फाइलेरिया विभाग को लगाया गय

सर्दियों में बालों की देखभाल कैसे करें?

सर्दियों में बालों की देखभाल कैसे करें?

सौंदर्या राय November 07 2021 20818

ठंड के मौसम में बालों को अगर कोई समस्या परेशान करती है तो वह बालों का झड़ना और डैंड्रफ ही है। ऐसे मे

सेहत के लिए बेहद लाभकारी है सिंघाड़ा

सेहत के लिए बेहद लाभकारी है सिंघाड़ा

श्वेता सिंह October 24 2022 53479

सिंघाड़े में पोटेशियम वाले आहर उच्च रक्तचाप और स्ट्रोक जैसे हृदय रोग के जोखिम वाले कारकों को कम करने

Login Panel