देश का पहला हिंदी हेल्थ न्यूज़ पोर्टल

उत्तर प्रदेश

मृतक डॉक्टर के बाद मरे हुए डेंटल हाइजिनिस्ट भी तबादला सूची में शामिल 

उत्तर प्रदेश के स्वास्थ्य विभाग में गड़बड़ियां और लापरवाही के नित नए मामले सामने आ रहे हैं। मृतक डॉक्टर के तबादले के बाद दो मृतक डेंटल हाइजिनिस्ट के तबादले भी कर दिए गए हैं। हैरानी की बात है कि स्वास्थ्य विभाग ने निधन हो चुके कर्मचारियों को भी सरकारी कागजात में जिंदा दिखलाया है।

रंजीव ठाकुर
July 08 2022 Updated: July 10 2022 01:18
0 26676
मृतक डॉक्टर के बाद मरे हुए डेंटल हाइजिनिस्ट भी तबादला सूची में शामिल  उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक

लखनऊ। उत्तर प्रदेश का स्वास्थ्य विभाग इस वक्त चर्चाओं के केन्द्र में है और एक के बाद एक मामले उलझते जा रहें हैं। अभी चिकित्सकों के तबादले का प्रकरण थमा नहीं था कि डेंटल हाइजिनिस्ट के तबादलों को लेकर विभाग सवालों के घेरे में आ गया है।

 

उत्तर प्रदेश के स्वास्थ्य विभाग (UP health department) में गड़बड़ियां और लापरवाही के नित नए मामले सामने आ रहे हैं। मृतक डॉक्टर के तबादले के बाद दो मृतक डेंटल हाइजिनिस्ट (dead dental hygienists) के तबादले भी कर दिए गए हैं। हैरानी की बात है कि स्वास्थ्य विभाग ने निधन हो चुके कर्मचारियों को भी सरकारी कागजात में जिंदा दिखलाया है।

 

वजीरगंज, लखनऊ निवासी डेंटल हाइजिनिस्ट (dental hygienist) अरुण कुमार यादव का निधन 18 दिसम्बर, 2021 को हो चुका है। यादव सिंहपुर सामुदायिक केन्द्र, अमेठी में तैनात थे और अब मृतक अरूण का स्थानांतरण तिलोई सामुदायिक केन्द्र में कर दिया गया है।

 

मछली शहर, जौनपुर में डेंटल हाइजिनिस्ट के पद पर तैनात विजय प्रकाश श्रीवास्तव का निधन 2 वर्ष पहले हो चुका है और अब मृतक श्रीवास्तव का तबादला सुजानगंज सामुदायिक केन्द्र में कर दिया गया है। यही नहीं एक अस्पताल में तीन वर्षों से कम नौकरी कर रहे डेंटल हाइजिनिस्ट्स का तबादला (transfers of dental hygienists) कर दिया गया है। 

 

इण्डियन डेंटल हाइजिनिस्ट एण्ड टेक्नोलॉजी एसोसिएशन (Indian Dental Hygienist and Technology Association) ने उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक से मिल कर स्थानांतरण की खामियां बताई और ट्रांसफर निरस्त करने की मांग रखी है। एसोसिएशन का कहना है कि प्रदेश में 710 डेंटल हाइजिनिस्ट नियुक्त हैं जिनमें से 565 का ट्रांसफर स्वास्थ्य विभाग ने कर डाला जो नियम विरुद्ध है। नियमानुसार केवल 10% ही तबादले किए जा सकते हैं जबकि इस बार 80% ट्रांसफर कर दिए गए हैं।

 

उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक (Deputy Chief Minister Brijesh Pathak) ने स्वास्थ्य विभाग में बड़े पैमाने पर किए गए तबादलों पर सवाल खड़े किए हैं।

 

WHAT'S YOUR REACTION?

  • 1
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0

RELATED POSTS

COMMENTS

3D प्रिंटिंग टेक्नोलॉजी के जरिए टाइटेनियम शीट से बनाया हड्डी का टुकड़ा, बचायी मरीज़ की जान।

3D प्रिंटिंग टेक्नोलॉजी के जरिए टाइटेनियम शीट से बनाया हड्डी का टुकड़ा, बचायी मरीज़ की जान।

रंजीव ठाकुर June 30 2021 34540

अपोलोमेडिक्स अस्पताल ने 3D टेक्नोलॉजी का प्रयोग करते हुए सिर की हड्डी का वह हूबहू वही हिस्सा बनाया।

गाँव में ही पता चलेगा पानी के गुणवत्ता का स्तर।

गाँव में ही पता चलेगा पानी के गुणवत्ता का स्तर।

हुज़ैफ़ा अबरार July 24 2021 30107

इसके लिए इन कालेजों का एक निश्चित धनराशि अनुबंध के तहत दी जाएगी। पानी के नमूनों की जांच इन कालेजों क

जिले में पांच वर्ष की उम्र के 52 हजार से अधिक बच्चों को 12 बीमारियों से बचाव के लिए टीकाकरण की शुरुआत

जिले में पांच वर्ष की उम्र के 52 हजार से अधिक बच्चों को 12 बीमारियों से बचाव के लिए टीकाकरण की शुरुआत

अनिल सिंह January 11 2023 27970

जिले में पांच वर्ष की उम्र के 52 हजार से अधिक बच्चों को 12 बीमारियों से बचाव के लिए टीकाकरण महाअभिया

एडवांस्ड ओवरियन कैंसर की मरीज सर्जरी के बाद कैंसरमुक्त। 

एडवांस्ड ओवरियन कैंसर की मरीज सर्जरी के बाद कैंसरमुक्त। 

रंजीव ठाकुर March 14 2021 29967

मैक्स हॉस्पिटल में हम सीआरएस और एचआईपीईसी सर्जरी के जरिये एडवांस्ड कैंसर के लगभग 150 मामलों का सफल इ

कठिन चुनौती: कोरोना संक्रमण के एक लाख साठ हज़ार और ओमिक्रोन संक्रमण के 3,623 नए मरीज़ 

कठिन चुनौती: कोरोना संक्रमण के एक लाख साठ हज़ार और ओमिक्रोन संक्रमण के 3,623 नए मरीज़ 

एस. के. राणा January 09 2022 28866

पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस संक्रमण के 1,59,632 नए मामले सामने आए, जो पिछले 224 दिन में सामने आए

सर्दियों में ऐसे रखें पुरुष स्किन और बालों का ध्यान

सर्दियों में ऐसे रखें पुरुष स्किन और बालों का ध्यान

सौंदर्या राय January 27 2023 23264

सर्दियों में त्वचा का ठीक तरह से ख्याल न रखने से रंगत चली जाती है। ये समस्या केवल महिलाओं को ही नहीं

उत्तर प्रदेश में कुपोषित बच्चों के लिए लगेगी पोषण चौपाल

उत्तर प्रदेश में कुपोषित बच्चों के लिए लगेगी पोषण चौपाल

रंजीव ठाकुर July 31 2022 35628

यूपी में पांच वर्ष तक के अति कुपोषित व मध्यम कुपोषित बच्चों को चिह्नित करने के साथ ही उनके स्वास्थ्य

नीट-पीजी-2021 में सीट को भरने के लिए विशेष काउंसलिंग वाली याचिकाएँ रद्द 

नीट-पीजी-2021 में सीट को भरने के लिए विशेष काउंसलिंग वाली याचिकाएँ रद्द 

विशेष संवाददाता June 10 2022 29368

पीठ ने कहा, ‘‘जब भारत सरकार और एमसीसी ने काउंसिलिंग का कोई भी विशेष चरण न कराने का फैसला जब सोच समझक

जानकीपुरम ट्रामा सेंटर को मिलेंगे विशेषज्ञ डॉक्टर

जानकीपुरम ट्रामा सेंटर को मिलेंगे विशेषज्ञ डॉक्टर

आरती तिवारी July 18 2023 35473

सीएमओ डॉ. मनोज अग्रवाल के मुताबिक, ट्रामा सेंटर में 24 घंटे एंबुलेंस समेत ICU और वेंटिलेटर की सुविधा

रूटीन वैक्सीनेशन करवाने वाले बच्चों में गंभीर कोविड संक्रमण की संभावना कम

रूटीन वैक्सीनेशन करवाने वाले बच्चों में गंभीर कोविड संक्रमण की संभावना कम

एस. के. राणा February 19 2022 29965

15 साल से कम उम्र के जिन बच्चों का रूटीन वैक्सीनेशन हुआ है, उनमें कोरोना के संक्रमण से गंभीर होने की

Login Panel