देश का पहला हिंदी हेल्थ न्यूज़ पोर्टल

सौंदर्य

कैसे करें आँखों का आकर्षक मेकअप?

आइशैडो को अपनी आइलिड पर, आपकी लैश लाइन के करीब सेंटर से स्टार्ट करने और बाहर की ओर ब्लेन्ड करते हुए अप्लाई करने के लिए एक आइशैडो ब्रश का यूज करें।

सौंदर्या राय
September 28 2021 Updated: September 28 2021 21:00
0 70047
कैसे करें आँखों का आकर्षक मेकअप? प्रतीकात्मक

1. एक आइशैडो प्राइमर अप्लाई करें: ये भी एक और ऑप्शनल प्रोडक्ट है, लेकिन एक आइशैडो प्राइमर अप्लाई करना, आपके आइशैडो को लंबे वक़्त तक टिकाए रखने में मदद करेगा। अगर आपने इसे नहीं यूज किया है, तो आप नोटिस करेंगी, कि आपका आइशैडो फेड हो रहा है या फिर ऑइली हो गया है और कई घंटों के बाद, आपकी आइलिड्स की क्रीज़ पर जमा हो जाएगा। आइशैडो प्राइमर को अपनी लैश के रूट से लेकर, आपकी क्रीज़ के टॉप तक ब्लेन्ड करते हुए अप्लाई करने के लिए, अपनी फिंगरटिप्स का यूज करें। अपने आइशैडो को ब्लेन्ड करने के लिए एक परफेक्ट बेस तैयार करने के लिए, पाउडर के साथ सेट करें।

2. आइशैडो लगाएँ: आइशैडो अप्लाई करने के कई तरीके मौजूद हैं, हालांकि अपनी पूरी आइलिड पर एक सिंगल कलर अप्लाई करना, सबसे बेसिक और क्लासिक लुक होता है। आइशैडो को अपनी आइलिड पर, आपकी लैश लाइन के करीब सेंटर से स्टार्ट करने और बाहर की ओर ब्लेन्ड करते हुए अप्लाई करने के लिए एक आइशैडो ब्रश (या फिर और ज्यादा हाइ पिग्मेंटेशन के लिए, अपनी उँगलियों) का यूज करें। किसी भी तरह की तीखी लाइन को बनने से रोकने के लिए, अपनी क्रीज़ के करीब और आपकी आँखों के अंदरूनी और बाहरी कॉर्नर्स पर अपने आइशैडो को अपनी नेचुरल स्किन टोन में फेड कर दें। अगर आप एक जरा सा ज्यादा ड्रामेटिक लुक पाना चाहती हैं, तो फिर आइशैडो के एक दूसरे ज्यादा डार्क मैट कलर को ‘C’ के आकार में, अपनी लैश लाइन के बाहरी कोने से लेकर टॉप तक, आपकी आइलिड क्रीज़ के बाहरी ⅓ भाग पर अप्लाई कर लें। एक हल्के शिमर कलर को इनर कॉर्नर से शुरू करके और बीच में पूरा करके, बाकी के साथ ब्लेन्ड कर फिनिश करें।

आपके आइशैडो के मेन कलर को कभी भी आपकी पूरी आइब्रो पर नहीं आना चाहिए और इसे आपकी आइब्रो के एंड से आगे लिड तक (बशर्ते, अगर आप एक बहुत ज्यादा ड्रामेटिक लुक नहीं तैयार कर रहे हैं) नहीं जाना चाहिए।

हालांकि, आप आइशैडो के एक हल्के शेड को अप्लाई करके, आपके ब्रोबोन (आपकी आइब्रो के नीचे का, लेकिन आपकी क्रीज़ के ऊपर का एरिया) हाइलाइट कर सकती हैं। अगर आपकी स्किन पेल है, तो क्रीम, सैंड या व्हाइट जैसे नेचुरल कलर को यूज करने की पुष्टि कर लें। वैकल्पिक रूप से, आपकी स्किनटोन से हल्के से लाइट शेड का एक न्यूड शेड ट्राई करके देखें। कलर का मैट (matte) होना जरूरी नहीं है, लेकिन इसमें मौजूद किसी भी स्पार्कल हल्का होना चाहिए।

आप आपके आइशैडो को आपकी लोअर लिड के ऊपर, बाहरी कॉर्नर से स्टार्ट करते हुए, लोअर लैश लाइन के साथ शैडो को स्वीप करके, ब्लेन्ड कर सकती हैं। इसे अच्छी तरह से ब्लेन्ड करें, ताकि कोई भी तीखी लाइन न रह जाए। अगर आप आइशैडो पर मल्टीपल कलर्स यूज करती हैं, तो हमेशा उन्हें एक-साथ ब्लेन्ड करना मत भूलें।

3. आइलाइनर लगायें: आइलाइनर लगाने का मकसद, एक भरी-भरी लैश लाइन का इल्यूजन प्रोवाइड करना होता है; इसलिए अपनी लैश के साथ यूज किए जाने के लिए, एक ऐसा कलर (या अगर आपके बाल ब्लोंड हैं, तो ब्राउन) चुनें, जो आपके नेचुरल हेयर कलर के जैसा हो। एक स्मजी (smudgy) लुक पाने के लिए, एक आइलाइनर पेंसिल का यूज करें या फिर एक क्रीम या लिक्विड आइलाइनर का यूज करके एक स्लीक और स्मूद लुक तैयार करें। अपनी लैश लाइन के चारों तरफ एक डैश्ड या डॉटेड लाइन तैयार करें और फिर एक पूरी, सीधी लाइन बनाने के लिए, डॉट्स को कनैक्ट कर दें। यदि आप चाहें, तो एक विंग (पंख) जैसा बनाने के लिए आखिर में ऊपर और बाहर की तरफ उठा सकती हैं, नहीं तो आपको आपकी लैश लाइन को सिर्फ इंसाइड कॉर्नर से लेकर आउटसाइड कॉर्नर तक सीधे लेकर जाना है।

आइलाइनर को आपकी बॉटम लैश लाइन पर कम ही लगाना चाहिए, क्योंकि ये एक और ज्यादा डार्क/बोल्ड लुक तैयार करेगा और ये आपकी आपके टॉप लैश लाइन पर केवल आईलाइनर की तुलना में थोड़ा ज्यादा अननेचुरल दिखाई देगा।

अगर आपको कम्फ़र्टेबल लगे, तो फिर अपनी आइलिड की वॉटरलाइन पर अपना आइलाइनर यूज करके, अपनी आँखों की टाइट लाइटनिंग करके देखें।

4. मस्कारा के साथ फिनिश करें: अपना आइ मेकअप पूरा करने के लिए, आपको अपनी आँखों को हल्का सा मस्कारा अप्लाई करना होगा। आप कैसा लुक पाना चाहती हैं, उसके हिसाब से चुनने के लिए कई तरह के मस्कारा मौजूद हैं; अगर आपकी पलकें छोटी हैं, तो एक ऐसा मस्कारा इस्तेमाल करें, जो उनमें लंबाई एड करेगा, या अगर आपकी पलकें पतली हैं, तो एक वॉल्यूम एड करने वाला मस्कारा इस्तेमाल करें। ब्रश को एक बार मस्कारा में डिप करें और उसमें मौजूद एक्सट्रा को हल्के से कंटेनर के किनार पर या फिर पेपर टॉवल पर साफ कर दें। सीधे सामने देखकर, इसे ऊपर की ओर के स्ट्रोक्स के साथ टॉप लैश पर अप्लाई करें। अपनी आँखों के इनर पार्ट के साथ स्टार्ट करें और फिर बाहर की तरफ काम करें। दो कोट्स में, दोनों आँखों को पूरा करें, फिर सूखने दें। अगर आप चाहें तो मस्कारा को अपनी बॉटम लैश पर भी अप्लाई कर सकती हैं।

इसे अप्लाई करते वक़्त थोड़ा-थोड़ा हिलाते जाएँ, क्योंकि ये इसे सिर्फ लेयर के नीचे कोट करने के बजाय, लैश के बीच में कोट करने में मदद करेगा।

अपने मस्कारा ब्रश को कभी भी अंदर और बाहर पम्प मत करें, क्योंकि इसकी वजह से एयर पॉकेट्स बन जाते हैं। मस्कारा के दो कोट्स से ज्यादा अप्लाई मत करें, क्योंकि इसकी वजह से नेचुरल डार्कनिंग लुक चला जाएगा और एक केक जैसा जमा हुआ लुक मिलेगा, जो कि बहुत कम नेचुरल होगा।

मस्कारा के कोट्स के बीच में बेबी पाउडर की एक कोट अप्लाई करना, अपनी लैश को और ज्यादा भरा-भरा दिखाने का एक अच्छा तरीका होता है; ये आपकी लैश पर हल्की सी लेंथ और वॉल्यूम एड करेगा।

मेकअप टिप्स अगले अंक में भी पढ़ें 

WHAT'S YOUR REACTION?

  • 1
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0

COMMENTS

कोरोनारोधी टीके के बूस्टर डोज़ पर पुनर्विचार करेगी केंद्र सरकार

कोरोनारोधी टीके के बूस्टर डोज़ पर पुनर्विचार करेगी केंद्र सरकार

एस. के. राणा January 27 2022 24252

केंद्र सरकार जल्द ही कोरोना की तीसरी खुराक यानी बूस्टर डोज पर अपनी पॉलिस पर फिर से विचार कर सकती है।

सीरम इंस्टीट्यूट ने टीबी से बचाव के लिए आरबीसीजी टीके के आपात उपयोग की मंजूरी मांगी

सीरम इंस्टीट्यूट ने टीबी से बचाव के लिए आरबीसीजी टीके के आपात उपयोग की मंजूरी मांगी

एस. के. राणा March 28 2022 43629

सीरम इंस्टीट्यूट ने आरबीसीजी टीके आपात उपयोग की मंजूरी मांग की है। ये टीके उन्नत तकनीक से निर्मित हो

कोरोना संक्रमण समाप्ति की तरफ, चार हज़ार पर पहुंचा दैनिक मरीजों का आंकड़ा

कोरोना संक्रमण समाप्ति की तरफ, चार हज़ार पर पहुंचा दैनिक मरीजों का आंकड़ा

एस. के. राणा March 07 2022 123295

देश में आज कोरोना मामलों में मामूली कमी देखने को मिली है। बीते 24 घंटे में देशभर में कोरोना के 4,36

सायप्रस में दिखा ओमिक्रोन और डेल्टा वैरिएंट का रिश्तेदार

सायप्रस में दिखा ओमिक्रोन और डेल्टा वैरिएंट का रिश्तेदार 'डेल्टाक्रोन'

हे.जा.स. January 10 2022 32528

इस वैरिएंट का डेल्टा वैरिएंट के समान जेनेटिक बैकग्राउंड है। साथ ही ओमिक्रोन से कुछ म्यूटेशन भी हैं।

गोरखपुर में लगातार बढ़ रहे डेंगू के मरीज

गोरखपुर में लगातार बढ़ रहे डेंगू के मरीज

श्वेता सिंह September 28 2022 27857

चिकित्सकों ने अपील की है कि घरों की छत पर कबाड़ में पानी जमा ना होने दें। कहीं भी साफ पानी इकट्ठा ना

कोरोना टीके का हार्ट अटैक से कोई संबंध नहीं!

कोरोना टीके का हार्ट अटैक से कोई संबंध नहीं!

आरती तिवारी September 05 2023 124343

कोविड-19 महामारी की रोकथाम के लिए भारत में इस्तेमाल टीकों कोविशील्ड,कोवैक्सीन और हार्ट अटैक के खतरे

यूपी की चिकित्सा इकाइयों में स्तनपान को प्रोत्साहित करने हेतु अधिक प्रयास किए जाएं: राज्यपाल

यूपी की चिकित्सा इकाइयों में स्तनपान को प्रोत्साहित करने हेतु अधिक प्रयास किए जाएं: राज्यपाल

रंजीव ठाकुर August 01 2022 31047

राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने कहा कि विश्व स्तर पर मां के दूध को सर्वोत्तम आहार मानते हुए शिशु को स्तनपा

एसजीपीजीआई के माइक्रोबायोलॉजी लैब में डॉक्टर सहित 20 से ज्यादा स्टाफ कोविड पॉजिटिव

एसजीपीजीआई के माइक्रोबायोलॉजी लैब में डॉक्टर सहित 20 से ज्यादा स्टाफ कोविड पॉजिटिव

हुज़ैफ़ा अबरार January 15 2022 36870

एसजीपीजीआई के माइक्रोबायोलॉजी लैब में डॉक्टर सहित 20 से ज्यादा कर्मचारी पॉजिटिव आ गए हैं। शुक्रवार क

कोविड-19 संक्रमण के तेजी से बढ़ रहे मरीज़।

कोविड-19 संक्रमण के तेजी से बढ़ रहे मरीज़।

रंजीव ठाकुर March 19 2021 31592

देश में अब भी 2,71,282 मरीज इलाज करा रहे हैं जो संक्रमण के कुल मामलों का 2.36 प्रतिशत है जबकि इस बीम

क्षय रोगियों की तलाश अभियान में मिले 13 नये मरीज

क्षय रोगियों की तलाश अभियान में मिले 13 नये मरीज

अजीत मौर्य January 07 2021 24489

खांसी, बलगम, बलगम में खून का आना, वजन कम होना, सीने में दर्द, शाम के समय हल्का बुखार टीबी के लक्षण ह

Login Panel