देश का पहला हिंदी हेल्थ न्यूज़ पोर्टल

इंटरव्यू

वर्ल्ड ब्रेन ट्यूमर डे: लक्षण, कारण, निदान और उपचार जानिए न्यूरो सर्जन डॉ सुनील कुमार सिंह से

हर साल 8 जून को जागरुकता बढ़ाने के लिए वर्ल्ड ब्रेन ट्यूमर डे का आयोजन किया जाता है। आज इस अवसर पर हेल्थ जागरण ने अपोलो अस्पताल में न्यूरो सर्जन डॉ सुनील कुमार सिंह (एमबीबीएस, एमएस, एमसीएच) से खास बातचीत की।

रंजीव ठाकुर
June 08 2022 Updated: June 08 2022 18:56
0 41714

लखनऊ। हर साल 8 जून को जागरुकता बढ़ाने के लिए वर्ल्ड ब्रेन ट्यूमर डे का आयोजन किया जाता है। आज इस अवसर पर हेल्थ जागरण ने अपोलो अस्पताल में न्यूरो सर्जन डॉ सुनील कुमार सिंह (एमबीबीएस, एमएस, एमसीएच) से खास बातचीत की।

डॉ सुनील कुमार सिंह ने बताया कि इस दिन की शुरुआत जर्मनी से हुई थी और आज यह दिन पूरी दुनिया में मनाया जाता है। भारत की बात करें तो लगभग 30 हजार मरीज ब्रेन ट्यूमर से पीड़ित हैं जबकि यह आंकड़ा ज्यादा भी हो सकता है। कारण की बात करें तो जेनेटिक कारण भी हो सकते हैं या फिर अपने आप भी हो सकता है। लक्षण की बात करें तो मस्तिष्क के अलग अलग हिस्सों में ब्रेन ट्यूमर होने के अलग अलग लक्षण होते हैं। कुछ कैंसर होते हैं और कुछ बेनाइन भी होते हैं। एक मिथ्या धारणा है कि ब्रेन में कुछ भी हो जाए तो उसका इलाज नहीं हो सकता है, यह आज की डेट में गलत धारणा है। विज्ञान ने इतनी तरक्की कर ली है कि सर्जरी करके ट्यूमर को निकाला जा सकता है और बिना ऑपरेशन के भी ट्रीटमेंट किया जा रहा है। 

हेल्थ जागरण - डॉ साहब आम आदमी की बात करें तो ऐसे कौन से लक्षण है जिससे ब्रेन ट्यूमर की पहचान की जा सकें?

डॉ सुनील सिंह - ये लक्षण अलग अलग हिस्सों के हिसाब से होते हैं। आमतौर पर सर दर्द होना, लगातार सिर दर्द होते रहना, उल्टी आना, धुंधला दिखाई देना, निगलने में दिक्कत होना, चलने फिरने में दिक्कत होना या हाथ पैर में सामंजस्य नहीं होना भी हो सकता है।

हेल्थ जागरण - निदान (डायग्नोज) के क्या तरीके हैं?

डॉ सुनील सिंह - पहले डॉक्टर मरीज के लक्षण देखते हैं फिर रेडियोलॉजी टेस्ट जैसे सीटी स्कैन, एमआरआई आदि से ब्रेन ट्यूमर की पहचान की जाती है। 

हेल्थ जागरण - आज ब्रेन ट्यूमर डे पर क्या संदेश देना चाहेंगे, आम आदमी क्या करें और क्या ना करें?

डॉ सुनील सिंह - इसकी जागरूकता बहुत जरूरी है। जल्दी लक्षणों को पहचानें और डॉक्टर के पास पहुंचे। इसके अलावा रेडिएशन यानी मोबाइल या मोबाइल टॉवर से दूरी बना कर रखनी चाहिए।

हेल्थ जागरण - डॉ साहब आपने मोबाइल की बात कही है। पहले लोग मोबाइल ऊपर की जेब में रखते थे फिर नीचे आगे की जेब में रखने लगे और अब पीछे की जेब में रखते है, इसमें क्या सही है? मोबाइल कहां रखना चाहिए?

डॉ सुनील सिंह - देखिए मोबाइल शरीर से दूर ही रहना चाहिए। कोशिश करें कि ईयर फोन या ब्लूटूथ का इस्तेमाल करें। ऊपर की जेब में रखने से हार्ट पर असर पड़ता है। हालांकि अब उच्च क्वालिटी के मोबाइल आ रहें हैं जिनमें रेडिएशन कम होता है लेकिन जितना हो सके मोबाइल शरीर से दूर रखना चाहिए। 

 

WHAT'S YOUR REACTION?

  • 1
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0

COMMENTS

दवा उपभोगताओं के लिए वरदान साबित हो रहा है जन औषधि केंद्र, कोरोना संकटकाल में भी बढ़ाया मुनाफ़ा।

दवा उपभोगताओं के लिए वरदान साबित हो रहा है जन औषधि केंद्र, कोरोना संकटकाल में भी बढ़ाया मुनाफ़ा।

हे.जा.स. January 26 2021 25751

जनऔषधि दवाओं की कीमत कम से कम 50% और कुछ मामलों में, ब्रांडेड दवाओं के बाजार मूल्य का 80% से 90% तक

चीन में बर्ड फ्लू के बढ़ते मामलों पर विश्व स्वास्थ्य संगठन ने जताई चिन्ता।

चीन में बर्ड फ्लू के बढ़ते मामलों पर विश्व स्वास्थ्य संगठन ने जताई चिन्ता।

हे.जा.स. October 20 2021 27906

विश्व स्वास्थ्य संगठन ने चीन (China) से कहा है, बर्ड फ्लूके मामलों में बढ़ोतरी चिंता का विषय है, H5N

कोविड-19 के नए वैरिएंट्स का पता लगाने में वायरस सीक्वेंसी बहुत अहम: विश्व स्वास्थ्य संगठन

कोविड-19 के नए वैरिएंट्स का पता लगाने में वायरस सीक्वेंसी बहुत अहम: विश्व स्वास्थ्य संगठन

हे.जा.स. January 13 2023 29724

डॉक्टर टैड्रॉस याद करते हुए कहा कि कोविड-19 महामारी उत्पन्न करने वाले वायरस SARS-CoV-2 की प्रथम सीक्

डेल्टा वेरिएंट पर किसी अन्य वैक्सीन की तुलना में ज्यादा प्रभावी है स्पूतनिक वी।

डेल्टा वेरिएंट पर किसी अन्य वैक्सीन की तुलना में ज्यादा प्रभावी है स्पूतनिक वी।

हे.जा.स. June 16 2021 25370

वैक्सीन निर्माता कंपनी ने मंगलवार को बताया कि इंटरनेशनल पीयर-रीव्यूड जर्नल में प्रकाशित करने के लिए

सेहत से जुड़ा होता है किताब का कनेक्शन, रोज पढ़ें

सेहत से जुड़ा होता है किताब का कनेक्शन, रोज पढ़ें

लेख विभाग January 21 2023 29935

किताब पढ़ना भी एक व्यायाम है जो आपके दिमाग को फिट रखने में मदद करता है। किताबें पढ़ना, धीरे-धीरे डिम

नोएडा जिला अस्पताल में 40 और बेड पर मिलेगी ये सुविधा

नोएडा जिला अस्पताल में 40 और बेड पर मिलेगी ये सुविधा

आरती तिवारी June 22 2023 27976

नोएडा जिला अस्पताल में 20 बेड का मेडिकल आईसीयू वार्ड और 6 बेड का उच्च निर्भरता इकाई शुरू होने के बाद

आपकी खूबसूरती को बनाकर रखेगा अंडा, इस तरह करें इस्तेमाल

आपकी खूबसूरती को बनाकर रखेगा अंडा, इस तरह करें इस्तेमाल

आरती तिवारी October 22 2022 32903

अंडे में बहुत सारे पोषक तत्व होते हैं तभी इसे खाने से शरीर को तमाम तरह के फायदे मिलते हैं। इसे खाने

आंध्र प्रदेश में ई-स्वास्थ्य रिकॉर्ड से जुड़े 1 करोड़ लोग

आंध्र प्रदेश में ई-स्वास्थ्य रिकॉर्ड से जुड़े 1 करोड़ लोग

विशेष संवाददाता September 26 2022 25301

आयुष्मान भारत स्वास्थ्य खाता नंबर से डिजिटल स्वास्थ्य तंत्र को मजबूत होगा। मरीज को अब देश में कहीं भ

अब दिल के छेद और सिकुड़न का बीआरडी में कम खर्च में होगा इलाज

अब दिल के छेद और सिकुड़न का बीआरडी में कम खर्च में होगा इलाज

रंजीव ठाकुर August 26 2022 31001

रुमेटिक हार्ट डिजीज के मरीजों का इलाज के लिए मरीजों को निजी अस्पताल में दो लाख के आसपास खर्च करने पड

बेंगलुरू के बच्चों में फैल रहा सांस संबंधी इंफेक्शन, एक्सपर्ट ने बताए बचाव के उपाय

बेंगलुरू के बच्चों में फैल रहा सांस संबंधी इंफेक्शन, एक्सपर्ट ने बताए बचाव के उपाय

विशेष संवाददाता September 07 2022 30929

स्कूल का खुलना बच्चों के बीच क्रॉस इंफेक्शन की वजह बन रहा है, जिसके कारण बार-बार इंफेक्शन होने का खत

Login Panel