देश का पहला हिंदी हेल्थ न्यूज़ पोर्टल

राष्ट्रीय

देश में 190 करोड़ से ज्यादा वैक्सीनेशन, केंद्रीय स्वास्थ्य सचिव करेंगें टीकाकरण की समीक्षा

स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक देश में अब तक 191.79 करोड़ से ज्यादा वैक्सीन की डोज लग चुकी हैं। इनमें से 100 करोड़ से ज्यादा लोगों को पहली डोज जबकि करीब 88 करोड़ दूसरी खुराक दी जा चुकी है।

एस. के. राणा
May 19 2022 Updated: May 19 2022 23:34
0 28002
देश में 190 करोड़ से ज्यादा वैक्सीनेशन, केंद्रीय स्वास्थ्य सचिव करेंगें टीकाकरण की समीक्षा केंद्रीय स्वास्थ्य सचिव राजेश भूषण

नई दिल्ली, एएनआइ। देश में कोरोना संक्रमण की संभावित लहर थमती हुई दिखती है। इसका मुख्य कारण तेजी से किया जा रहा कोविड रोधी टीकाकरण माना जा रहा है। स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों के हिसाब से देश में अब तक 190 करोड़ से ज्यादा वैक्सीन की खुराक दी जा चुकी है। 

टीकाकरण (vaccination) को लेकर केंद्र सरकार गंभीर है और लगातार इसकी मॉनिटरिंग कर रही है। इसी क्रम में केंद्रीय स्वास्थ्य सचिव राजेश भूषण (Rajesh Bhushan) सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के साथ शुक्रवार को कोविड-19 टीकाकरण कार्यक्रम (vaccination program) को लेकर समीक्षा बैठक करेंगे। 

स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक देश में अब तक 191.79 करोड़ से ज्यादा वैक्सीन की डोज लग चुकी हैं। इनमें से 100 करोड़ से ज्यादा लोगों को पहली डोज जबकि करीब 88 करोड़ दूसरी खुराक दी जा चुकी है। वहीं, तीन करोड़ से ज्यादा लोगों को प्रीकाशन डोज दी जा चुकी है। 

उत्तर प्रदेश मे हुआ सबसे ज्यादा वैक्सीनेशन

उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) में सबसे ज्यादा वैक्सीनेशन हुआ है। यहां अब तक 32 करोड़ 23 लाख से अधिक लोगों को वैक्सीन की डोज लग चुकी है। इसमें पहली डोज लेने वालों की संख्या 17 करोड़ से अधिक, दूसरी डोज लेने वालों की संख्या 14 करोड़ 59 लाख से अधिक और प्रीकॉशन डोज लेने वालों की संख्या 29 लाख से अधिक है। दूसरे नंबर पर महाराष्ट्र है, जहां अब तक 16 करोड़ 62 लाख से अधिक लोगों का वैक्सीनेशन हुआ है। इसमें पहली डोज लेने वाले 9 करोड़ चार लाख से अधिक, दूसरी डोज लेने वाले सात करोड़ 31 लाख से अधिक और प्रीकॉशन डोज लेने वालों की संख्या 25 लाख 75 हजार से अधिक है।

WHAT'S YOUR REACTION?

  • 1
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0

RELATED POSTS

COMMENTS

यूनानी पद्धति में कोरोना का सीधा इलाज़ नही।

यूनानी पद्धति में कोरोना का सीधा इलाज़ नही।

रंजीव ठाकुर May 30 2021 23958

इम्यूनिटी बढ़ाने के लिए यूनानी चिकित्सा पद्धति में बहुत से उपाय उपलब्ध हैं और यदि आपकी इम्यूनिटी सिस

हेल्‍थकेयर इंडस्ट्री में नए करियर का बहुत है स्कोप, जानने के लिए पढ़ें

हेल्‍थकेयर इंडस्ट्री में नए करियर का बहुत है स्कोप, जानने के लिए पढ़ें

अखण्ड प्रताप सिंह July 09 2022 35972

हेल्‍थकेयर में कुछ नयी शिक्षा और करियर तेजी से पाँव पसार रहें हैं। आज हम इन नयी शिक्षा और करियर में

चीन समेत कई देशों में बढ़ते कोरोना के मामलों ने बढ़ाई चिंता, स्वास्थ्य मंत्री ने बुलाई बैठक

चीन समेत कई देशों में बढ़ते कोरोना के मामलों ने बढ़ाई चिंता, स्वास्थ्य मंत्री ने बुलाई बैठक

विशेष संवाददाता December 21 2022 38815

केंद्रीय स्वास्थ्य सचिव के मुताबिक, सभी राज्यों से यह सुनिश्चित करने का अनुरोध किया जाता है कि जहां

कोविड-19: देश में दो माह बाद सुधरे हालात, एक लाख से कम आए नए मामले।  

कोविड-19: देश में दो माह बाद सुधरे हालात, एक लाख से कम आए नए मामले।  

एस. के. राणा June 08 2021 28496

संक्रमण मुक्त हुए लोगों की संख्या लगातार 26वें दिन संक्रमण के नए मामलों से अधिक रही। देश में अभी तक

देश में बढ़ रहे कोरोना संक्रमण पर काबू पाने के लिए जीनोम सीक्वेंसिंग के निर्देश

देश में बढ़ रहे कोरोना संक्रमण पर काबू पाने के लिए जीनोम सीक्वेंसिंग के निर्देश

विशेष संवाददाता June 19 2022 27934

बड़ी संख्या में नमूने भेजने के लिए कहने का उद्देश्य ओमिक्रॉन के मौजूदा सब-वैरिएंट्स पर करीब से नजर र

सैनेटरी नैपकिन को लेकर महिला लॉ इंटर्न ने चीफ जस्टिस को लिखा पत्र

सैनेटरी नैपकिन को लेकर महिला लॉ इंटर्न ने चीफ जस्टिस को लिखा पत्र

विशेष संवाददाता September 01 2022 32403

राजधानी में एक महिला लॉ इंटर्न ने दिल्ली हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश को पत्र लिखकर अदालत परिसर में व

पुलवामा शहीदों की याद में स्वैच्छिक रक्तदान एवं श्रद्धांजलि।

पुलवामा शहीदों की याद में स्वैच्छिक रक्तदान एवं श्रद्धांजलि।

February 15 2021 24237

जिला चिकित्सालय प्रतापगढ़ के सर्जिकल वार्ड में भर्ती किडनी के मरीज हीरालाल को एक यूनिट ए पॉजिटिव रक

डीआरडीओ कोविड अस्पताल वाराणसी की व्यवस्था ठीक करने की सलाह देंगें डॉ. सूर्यकान्त।

डीआरडीओ कोविड अस्पताल वाराणसी की व्यवस्था ठीक करने की सलाह देंगें डॉ. सूर्यकान्त।

हुज़ैफ़ा अबरार May 21 2021 28351

जिलाधिकारी वाराणसी डीआरडीओ अस्पताल से समन्वय स्थापित करते हुए डॉ. सूर्यकान्त की अध्यक्षता में बनी इस

कोरोना संक्रमण के नए दौर से आम जनता आशंकित

कोरोना संक्रमण के नए दौर से आम जनता आशंकित

एस. के. राणा April 23 2022 31044

देश में कोरोना संक्रमण एक बार फिर से पैर पसार रहा है। जिसकी पुष्टि स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़े कर रह

सहारा हॉस्पिटल की स्थापना दिवस के 14 वर्ष पूर्ण, मनाया गया वार्षिकोत्सव

सहारा हॉस्पिटल की स्थापना दिवस के 14 वर्ष पूर्ण, मनाया गया वार्षिकोत्सव

हुज़ैफ़ा अबरार March 02 2023 98591

डायरेक्टर डॉ मजहर हुसैन ने नर्सों का योगदान को महत्वपूर्ण योगदान बताते हुए कहा कि चिकित्सक दवा लिखते

Login Panel