











































सी3 फिजियो एंड योगा स्टेशन उद्घाटन करतीं सुनीता गट्टानी
लखनऊ। रविवार को राजधानी में सी3 फिजियो एंड योगा स्टेशन (C3 Physio & Yoga station) की शुरुआत हुई। इसका उद्घाटन सुनीता गट्टानी के कर-कमलों द्वारा हुआ। अब महिलाओं को अपनी फिजिकल ब्यूटी और फिटनेस (beauty and fitness) को बेहतर करने के लिए अब एक ही स्थान पर कम्प्लीट सॉल्यूशन मिलेगा।
इसकी शुरुआत करने वाली रजनी मांध्यान जानी मानी योगा एक्सपर्ट और प्राकृतिक चिकित्सक हैं और अपनी देखरेख में उन्होंने कई लोगों को योग (yoga) से सम्बंधित ट्रेनिंग दी है। उद्घाटन समारोह के अवसर पर गीतांजलि सिंह भदौरिया, शैलेन्द्र सिंह, सुमन सिंह रावत, ज्योतिका मीरपुरी अरोड़ा, वैभव श्रीवास्तव की उपस्थिति रही।
मांध्यान ने सी3 फिजियो एंड योगा स्टेशन को शुरू करने के उद्देश्य के विषय मे बताते हुए कहा," इसकी शुरुआत सभी आयुवर्ग की महिलाओं व पुरुषों के लिए की गई है, लेकिन हमारा विशेष ध्यान बच्चों और 40 प्लस की महिलाओं (women of 40 plus) पर रहेगा। 40 प्लस की महिलाएं कैरियर या घर गृहस्थी या फिर दोनों की जिम्मेदारियां निभाते हुए कहीं न कहीं अपने को बहुत हद तक इगनोर कर चुकी होती हैं। इस अवस्था में बढ़ती आयु के साथ कई शारीरिक समस्याएं आने लगती हैं, जिन्हें रोकने के लिए या उनके दुष्प्रभाव को कम करने के लिए योग और फिजियो सेशंस (physio sessions) एक बेहद लाभकारी रूटीन है।"
योग स्टेशन पर होने वाली गतिविधियों के बारे में उन्होंने बताया कि यहां स्पेशलाइज्ड थेरेपेटिक सेशंस चलाए जाएंगे। इनमें महिलाओं के लिए फिटनेस के साथ स्लिमिंग, ब्रेस्ट फर्मिंग (breast firming), फुल बॉडी एक्सरसाइज, डीप हीट थेरेपी, ईएमई फेसियल पर्मिंग (EME facial perming) के साथ साथ एरोबिक्स व जुम्बा डांस की क्लासेज आयोजित की जाएंगी।
रजनी मांध्यान के लिए फिट रहना और सभी को फिटनेस के लिए प्रेरित करना उनका जुनून है। उन्होंने एक्सरसाइज, योग और डाइट से कई लोगों की मदद की है। उन्होंने वर्ष 2000 में पेन टू पीस योग केंद्र की स्थापना की थी। यह भी पूरी तरह से महिलाओं को समर्पित है, जहां उन्हें तनाव, चिंता, नींद न आना, उदासी, वजन कम होना, पीसीओडी, गठिया, उच्च रक्तचाप, पीठ दर्द और कई अन्य समस्यायों से निजात पाने में मदद की जाती है।
रजनी मांध्यान मिसेज फिट एट 40, मिसेज हेल्थ क्वीन इंडिया, और बेस्ट वुमन अचीवर अवार्ड, बेस्ट नेचुरोपैथ और योग विशेषज्ञ सहित कई पुरस्कार और सम्मान प्राप्त कर चुकी हैं।







हुज़ैफ़ा अबरार October 04 2026 0 133
हुज़ैफ़ा अबरार October 01 2026 0 553
हुज़ैफ़ा अबरार October 01 2026 0 420
हुज़ैफ़ा अबरार October 04 2026 0 133
हुज़ैफ़ा अबरार August 14 2026 0 9765
एस. के. राणा January 20 2026 0 5950
एस. के. राणा February 01 2026 0 5936
हुज़ैफ़ा अबरार January 25 2026 0 5572
हुज़ैफ़ा अबरार February 07 2026 0 5551
एस. के. राणा January 13 2026 0 5117
हुज़ैफ़ा अबरार February 05 2026 0 5054
सौंदर्या राय April 11 2022 0 87456
सौंदर्या राय April 08 2022 0 35631
सौंदर्या राय April 07 2022 0 38608
सौंदर्या राय April 05 2022 0 36120
लेख विभाग March 19 2022 0 35679
सौंदर्या राय March 16 2022 0 73526
सबसे अधिक चिंता करने वाली बात यह है कि देश में सक्रिय मामले 16,56,341 हो गए हैं। हालांकि इस दौरान 1
अपोलोमेडिक्स की बाल रोग विशेषज्ञ डॉ प्रांजलि सक्सेना के मुताबिक़ यह कोविड होने के बाद बच्चों में होने
प्रदूषण मापक ऐप ‘समीर’ के अनुसार रविवार को गाजियाबाद का वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 350, ग्रेटर
अहमदनगर में कुछ दिन पहले H3N2 से पहले मरीज की मौत हुई तो दूसरी ओर पिंपरी चिंचवाड़ में वायरस से 73 व
प्रसिद्ध चिकित्सक नरेश त्रेहन की कंपनी ग्लोबल हैल्थ 350 करोड़ रुपये के निवेश से नोएडा में एक हजार ब
बुलंदशहर के सीएचसी पहासू में डिलीवरी के दौरान पैसे लेने का मामला सामने आया, वहीं मामले का संज्ञान ले
शुरुआती परीक्षणों में देखा गया है कि इन गोलियों को खाने से कोरोना संक्रमण के गंभीर लक्षणों को नियंत्
1,06,44,858 लोगों के संक्रमण मुक्त होने के साथ ही देश में मरीजों के ठीक होने की दर 97.33 प्रतिशत हो
ज्यादातर युवा रिमोट वर्किंग मोड में काम कर रहे हैं लेकिन यह जरूरी है कि आप इस दौरान भी फिजिकली ज्याद
वर्तमान में पोस्ट कोविड मरीजों को कई जगह भटकना पड़ रहा है। मरीजों को उचित इलाज मिल सके, इसका संयुक्त

COMMENTS