देश का पहला हिंदी हेल्थ न्यूज़ पोर्टल

उत्तर प्रदेश

विश्व मधुमेह दिवस पर एसजीपीजीआई में तीन दिवसीय जागरूकता कार्यक्रम का शुभारंभ

एडवांस्ड डायबिटीज सेंटर में मधुमेह रोगियों एवं उनके परिजनों के लिए एक विशेष रोगी जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में मधुमेह के प्रबंधन में शारीरिक गतिविधियों के महत्व को समझाने के लिए घर पर किए जा सकने वाले एरोबिक एवं एनारोबिक व्यायामों का प्रदर्शन किया गया। इन व्यायामों का व्यावहारिक प्रशिक्षण विभाग की डायब्रिटीज एजुकेटर्स पूजा एवं लिली द्वारा दिया गया।

हुज़ैफ़ा अबरार
November 14 2026 Updated: November 14 2026 00:05
0 91
विश्व मधुमेह दिवस पर एसजीपीजीआई में तीन दिवसीय जागरूकता कार्यक्रम का शुभारंभ Awareness Program on World Diabetes Day by SGPGI Lucknow

लखनऊ। विश्व मधुमेह विवस-26 के अवसर पर संजय गांधी स्नातकोत्तर आयुर्विज्ञान संस्थान लखनऊ के एंडोक्राइनोलॉजी एवं पीडियाट्रिक एंडोक्राइनोलॉजी विभाग द्वारा संयुक्त रूप से तीन दिवसीय जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। इस वर्ष विश्व मधुमेह दिवस की थीम मधुमेह में समव पर कार्रवाई है। यह कार्यक्रम 13 से 15 नवंबर तक आयोजित किया जा रहा है। तीन दिवसीय आयोजन के प्रथम दिन 13 नवंबर को एडवांस्ड डायबिटीज सेंटर में मधुमेह रोगियों एवं उनके परिजनों के लिए एक विशेष रोगी जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में मधुमेह के प्रबंधन में शारीरिक गतिविधियों के महत्व को समझाने के लिए घर पर किए जा सकने वाले एरोबिक एवं एनारोबिक व्यायामों का प्रदर्शन किया गया। इन व्यायामों का व्यावहारिक प्रशिक्षण विभाग की डायब्रिटीज एजुकेटर्स पूजा एवं लिली द्वारा दिया गया।

इसके माध्यम से प्रतिभागियों को नियमित व्यायाम को अपनी दैनिक दिनचर्या में शामिल करने के लिए प्रेरित किया गया। मधुमेह में संतुलित एवं उचित आहार की भूमिका पर विशेष सत्र आयोजित किया गया। इस सत्र में विभाग की आहार विशेषज्ञ डॉ. निरुपमा आयुषी एवं शिवांगी ने मधुमेह रोगियों के लिए सही खान-पान संतुलित आहार एवं आहार संबंधी सावधानियों के बारे में महत्वपूर्ण जानकारी दी। इस अवसर पर डॉ. शिवेंद्र वर्मा डॉ. अंबिका टंडन डॉ. बिभूति बी. मोहंता डॉ. पूजा तिवारी डॉ. नचिकेत डॉ. हरिलाल डॉ. निरुपमा, मुश्री भावना, प्रभाकर सहित दोनों विभागों के अन्य चिकित्मक कर्मचारी एवं स्वास्थ्यकर्मी उपस्थित रहे।

14 नवंबर को विशेष सत्रः गर्भावधि मधुमेह

विश्व मधुमेह विवस के अवसर पर 14 नवंबर को गर्भावधि मधुमेह (Gestational Diabetes Mellitus GDM) पर एक विशेष जागरूकता सत्र आयोजित किया जाएगा। इस सत्र का उद्देश्य गर्भावस्था के दौरान मधुमेह की समय पर पहचान, उचित जांच, उपचार एवं नियमित निगरानी के महत्व के प्रति जागरूकता बढ़ाना है। साथ ही, मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य पर इसके संभावित प्रभावों तथा गर्भावस्था के दौरान उचित मधुमेह प्रबंधन के बारे में जानकारी दी जाएगी।

15 नवंबर 2026 को वॉकाथॉन का आयोजन

तीन दिवसीय कार्यक्रम के समापन अवसर पर 15 नवंबर को एसजीपीजीआई परिसर में एक विशेष वॉकाथॉन (Walkathon) का आयोजन किया जाएगा। इस गतिविधि का उद्देश्य शारीरिक सक्रियता को बढ़ावा देना तथा मधुमेह की रोकथाम एवं प्रबंधन में नियमित पैदल चलने और व्यायाम के महत्व के प्रति आमजन को जागरूक करना है। इस तीन दिवसीय आयोजन का मुख्य उद्देश्य मधुमेह रोगियों एवं आमजन को बीमारी के प्रति जागरूक करना तथा समय पर पहचान उचित उपचार नियमित व्यायाम संतुलित आहार और आधुनिक ग्लूकोज निगरानी तकनीकों के माध्यम से मधुमेह के प्रभावी प्रबंधन के लिए प्रोत्साहित

WHAT'S YOUR REACTION?

  • 1
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0

RELATED POSTS

COMMENTS

मैक्स लखनऊ ने घुटने और कूल्हे के प्रत्यारोपण की आधुनिक रोबोटिक तकनीक शुरू

मैक्स लखनऊ ने घुटने और कूल्हे के प्रत्यारोपण की आधुनिक रोबोटिक तकनीक शुरू

हुज़ैफ़ा अबरार October 25 2026 539

रोबोटिक जॉइंट रिप्लेसमेंट सर्जरी कार्यक्रम शुरू करना इस बात को दिखाता है कि हम लखनऊ और उत्तर प्रदेश

राजस्थान में आतिशबाज़ी ने बढ़ाया प्रदूषण

राजस्थान में आतिशबाज़ी ने बढ़ाया प्रदूषण

जीतेंद्र कुमार October 25 2022 36643

देर रात आतिशबाजी होने के चलते पूरे जोधपुर का प्रदूषण लेवल रेड जोन में पहुंच गया है। राजस्थान के अने

उत्तर प्रदेश में फार्मा उद्योग को आकर्षित करने पर हुआ मंथन

उत्तर प्रदेश में फार्मा उद्योग को आकर्षित करने पर हुआ मंथन

रंजीव ठाकुर May 01 2022 38263

उत्तर प्रदेश में विश्व के फार्मा उद्योग को आकर्षित करने और उनके लिए बेहतर माहौल बनाने पर शनिवार को ड

इंडोनेशिया में मंकीपॉक्स का पहला मामला आया

इंडोनेशिया में मंकीपॉक्स का पहला मामला आया

हे.जा.स. August 22 2022 25434

स्वास्थ्य मंत्रालय के प्रवक्ता मोहम्मद स्याहरिल ने संवाददाता सम्मेलन में कहा, “युवक में पांच दिन बाद

दिवाली से पहले कोरोना के इस नए वेरिएंट ने बढ़ाई चिंता

दिवाली से पहले कोरोना के इस नए वेरिएंट ने बढ़ाई चिंता

एस. के. राणा October 14 2022 24532

भारत में तबाही मचाने वाला कोरोना के ओमिक्रॉन वेरिएंट का ये एक और रूप है जो बहुत तेजी से लोगों को संक

जन स्वास्थ्य सरकार की वरीयता: केन्‍द्रीय वित्त मंत्री

जन स्वास्थ्य सरकार की वरीयता: केन्‍द्रीय वित्त मंत्री

एस. के. राणा February 02 2023 24206

वित्त मंत्री ने अमृतकाल के विजन के अनुरूप 2014 के बाद से स्थापित 157 मौजूदा मेडिकल कॉलेजों के साथ सह

राजस्थान के पिपलांत्री मॉडल का संयुक्त राष्ट्र भी हुआ कायल

राजस्थान के पिपलांत्री मॉडल का संयुक्त राष्ट्र भी हुआ कायल

रंजीव ठाकुर August 25 2022 26763

राजस्थान के रेगिस्तान में एक शख्स ने पानी, पर्यावरण और बेटियों को बचाने की ऐसी मुहिम शुरू की कि ना क

चौबीस घंटे मरीज़ों की सेवा में रहतें हैं नर्स।

हुज़ैफ़ा अबरार February 06 2021 39599

अशोक कुमार ने हेल्थ जागरण को शुभकामनाएं दिया और तमाम मुद्दों पर बातचीत किया।

कोविड-19 संक्रमण: देश में फिर आये सबसे कम नए मामले।

कोविड-19 संक्रमण: देश में फिर आये सबसे कम नए मामले।

एस. के. राणा June 17 2021 31665

मंत्रालय ने बताया कि संक्रमण की दैनिक दर 3.48 प्रतिशत दर्ज की गई। यह लगातार 10 दिनों में पांच प्रतिश

विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान में खोजे गए 49 क्षय रोगी 

विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान में खोजे गए 49 क्षय रोगी 

हुज़ैफ़ा अबरार August 06 2022 32813

दस्तक अभियान के तहत टीम के द्वारा 5.51 लाख से अधिक घरों का निरीक्षण किया गया। इस दौरान 49 संदिग्ध क्

Login Panel