देश का पहला हिंदी हेल्थ न्यूज़ पोर्टल

उत्तर प्रदेश

राजकीय नर्सेस संघ 26वें दिन भी 2 घन्टे कार्य बहिष्कार जारी रहा: अशोक सिंह

अशोक कुमार ने बताया संघ द्वारा पूर्व में प्रेषित पत्र 26.09.2026 के क्रम में शासन स्तर पर नर्सिंग संवर्ग की 13 सूत्रीय मांगों एवं समस्याओं के निराकरण के संबंध में वार्ता हुई थी, जिसमें पांच प्रमुख मांगों पर सहमति प्रदान की गई थी। इसके बावजूद एक वर्ष से अधिक समय बीत जाने के बाद भी संबंधित शासनादेश जारी नहीं किए गए हैं। इससे प्रदेश के नर्सिंग संवर्ग में भारी आक्रोश एवं निराशा व्याप्त है।

हुज़ैफ़ा अबरार
November 03 2026 Updated: November 03 2026 22:49
0 7
राजकीय नर्सेस संघ 26वें दिन भी 2 घन्टे कार्य बहिष्कार जारी रहा: अशोक सिंह Two-hour work boycott continues for the 26th consecutive day

लखनऊ। राजकीय नर्सेस संघ उत्तर प्रदेश ने नर्सिंग संवर्ग की 13 सूत्रीय लंबित मांगों के निस्तारण में हो रही अनावश्यक देरी तथा शासन स्तर पर सहमति प्रदान की गई पांच प्रमुख मांगों पर अब तक शासनादेश निर्गत न होने के विरोध में 7 नवम्बर को पूरे प्रदेश में काला दिवस मनाने का निर्णय लिया है। संघ के महामंत्री अशोक कुमार ने बताया संघ द्वारा पूर्व में प्रेषित पत्र 26.09.2026 के क्रम में शासन स्तर पर नर्सिंग संवर्ग की 13 सूत्रीय मांगों एवं समस्याओं के निराकरण के संबंध में वार्ता हुई थी, जिसमें पांच प्रमुख मांगों पर सहमति प्रदान की गई थी। इसके बावजूद एक वर्ष से अधिक समय बीत जाने के बाद भी संबंधित शासनादेश जारी नहीं किए गए हैं। इससे प्रदेश के नर्सिंग संवर्ग में भारी आक्रोश एवं निराशा व्याप्त है।

उन्होंने बताया राजकीय नर्सेस संघ के नेतृत्व में गत 9 अक्टूबर से प्रदेशभर में चरणबद्ध आंदोलन चलाया जा रहा है। इसी क्रम में 21 अक्टूबर को दो घंटे का कार्य बहिष्कार तथा 22 अक्टूबर को लखनऊ स्थित स्वास्थ्य भवन महानिदेशालय चिकित्सा एवं स्वास्थ्य सेवाएं पर विशाल धरना-प्रदर्शन एवं घेराव किया गया था। उक्त प्रदर्शन के दौरान महानिदेशक ने मांगों के संबंध में शीघ्र आवश्यक कार्रवाई किए जाने का आश्वासन दिया था, लेकिन अभी तक कोई ठोस आदेश जारी नहीं हुआ। संघ के महामंत्री अशोक सिंह ने कहा 7 नवम्बर को प्रदेश के सभी जनपदों के चिकित्सालयों एवं राजकीय मेडिकल कॉलेजों में काला दिवस मनाते हुए शासन की सहमति के बावजूद लंबित पांच मांगों जिस पर शासन की सहमति पत्रों की प्रतियां जलाकर विरोध प्रदर्शन करते हुए प्रदेशभर में लगातार दो घंटे का कार्य बहिष्कार भी जारी रहेगा।

संघ की प्रमुख मांगों में शामिल हैं- नर्सिंग संवर्ग को गृह जनपद में तैनाती एवं स्थानांतरण की सुविधा। निदेशालय से चिकित्सालय स्तर तक नर्सिंग संवर्ग के उच्च पदों पर पदोन्नति।  चिकित्सालयों में नर्सिंग संवर्ग के लिए पालनाघर (क्रेच) की व्यवस्था। उच्च शिक्षा हेतु सवैतनिक अध्ययन अवकाश की सुविधा। उच्चीकृत जिला चिकित्सालयों को मेडिकल कॉलेज में परिवर्तित किए जाने पर कार्यरत नर्सिंग संवर्ग के हितों का संरक्षण एवं उचित तैनाती। संघ के महामंत्री ने कहा आगामी 7 नवम्बर को प्रदेश के सभी जनपदों के चिकित्सालयों एवं राजकीय मेडिकल कॉलेजों में काला दिवस मनाते हुए शासन की सहमति के बावजूद लंबित पांच मांगों जिस पर शासन की सहमति पत्रों की प्रतियां जलाकर विरोध प्रदर्शन किया जाएगा।इसके साथ ही प्रदेशभर में लगातार दो घंटे का कार्य बहिष्कार भी जारी रहेगा।


महामंत्री ने कहा उपमुख्यमंत्री एवं चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री ब्रजेश पाठक तथा शासन के उच्चाधिकारियों से मांग की है कि नर्सिंग संवर्ग की जायज एवं सहमत मांगों पर तत्काल शासनादेश निर्गत कराए जाएं, जिससे प्रदेश की लाखों जनता को स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान करने वाले नर्सिंग कर्मचारियों में व्याप्त आक्रोश समाप्त हो सके। संघ ने स्पष्ट किया है कि यदि इसके बाद भी मांगों का समाधान नहीं किया गया तो आंदोलन को और व्यापक एवं निर्णायक रूप दिया जाएगा।

अशोक कुमार
महामंत्री
राजकीय नर्सेस संघ, उत्तर प्रदेश

WHAT'S YOUR REACTION?

  • 1
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0

RELATED POSTS

COMMENTS

कोरोना संक्रमण: देश में काम हो रहे नए मामले और मौतें।

कोरोना संक्रमण: देश में काम हो रहे नए मामले और मौतें।

एस. के. राणा June 09 2021 28434

देश में संक्रमण से 2,219 और लोगों की मौत के बाद मृतक संख्या बढ़कर 3,53,528 हो गई है। देश में अभी 12,

अलग अधिनियम ना मिलने से चिकित्सा उपकरण उद्योग निराश

अलग अधिनियम ना मिलने से चिकित्सा उपकरण उद्योग निराश

रंजीव ठाकुर July 12 2022 47938

न्यू ड्रग्स मेडिकल डिवाइसेज एण्ड कॉस्मेटिक बिल 2022 को लेकर देश का चिकित्सा उपकरण उद्योग निराश हैं औ

सागर हेल्थ का उद्देश्य अपने ज्ञान से मरीजों का जीवन बेहतर बनाना:डा राजेश प्रसाद

सागर हेल्थ का उद्देश्य अपने ज्ञान से मरीजों का जीवन बेहतर बनाना:डा राजेश प्रसाद

हुज़ैफ़ा अबरार May 12 2026 1736

मरीज से बात करके कुछ साधारण टेस्ट कर हम आधे से अधिक बीमारी को सही से कैसे डायग्नोज कर सकते हैं और मर

कोलेस्ट्रॉल, वजन घटाने समेत इन समस्याओं में बेहद फायदेमंद है अलसी का बीज: डाइटीशियन आयशा

कोलेस्ट्रॉल, वजन घटाने समेत इन समस्याओं में बेहद फायदेमंद है अलसी का बीज: डाइटीशियन आयशा

आयशा खातून May 04 2023 31177

फाइबर रिच अलसी में हेल्दी फैट पाए जाते हैं, जो शुगर को नियंत्रित करने में मदद करते हैं। अलसी में एंट

होम्योपैथी दवा पर फ़ैली धारणाओं का समाधान।

होम्योपैथी दवा पर फ़ैली धारणाओं का समाधान।

हुज़ैफ़ा अबरार May 10 2021 38271

होम्योपैथिक दवाइयाँ मेडिकल ऑक्सीजन का विकल्प नहीं हो सकती है परंतु यदि मेडिकल ऑक्सीजन के साथ प्रयोग

एक्शन मोड में उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक, सहारनपुर में चिकित्सा अधीक्षक को किया सस्पेंड

एक्शन मोड में उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक, सहारनपुर में चिकित्सा अधीक्षक को किया सस्पेंड

विशेष संवाददाता January 29 2023 27120

लगातार शिकायतों के चलते उन्होंने कड़े कदम उठाए हैं। सहारनपुर के बेहट में रिश्वत लेने के एक प्रकरण मे

अब केजीएमयू में भी होगी आयुर्वेद की पंचकर्म चिकित्सा

अब केजीएमयू में भी होगी आयुर्वेद की पंचकर्म चिकित्सा

आरती तिवारी December 22 2022 34858

केजीएमयू ट्रॉमा सेंटर के अधीक्षक और ट्रॉमा सर्जरी विभाग के विभागाध्यक्ष प्रो. संदीप तिवारी ने विश्वव

एकल बूस्टर खुराक के लिए कोविड-19 वैक्सीन स्पुतनिक लाइट को तीसरे चरण के ट्रायल की अनुमति

एकल बूस्टर खुराक के लिए कोविड-19 वैक्सीन स्पुतनिक लाइट को तीसरे चरण के ट्रायल की अनुमति

admin March 07 2022 26736

भारत के केंद्रीय औषधि प्राधिकरण के एक विशेषज्ञ पैनल ने बूस्टर खुराक के रूप में एकल-खुराक कोविड-19 वै

डॉ रेड्डीज लैब्स ने कैंसर की जेनेरिक दवा Capecitabine अमेरिकी बाज़ार में उतारी। 

डॉ रेड्डीज लैब्स ने कैंसर की जेनेरिक दवा Capecitabine अमेरिकी बाज़ार में उतारी। 

हे.जा.स. February 17 2021 39660

डॉ रेड्डी की Capecitabine टैबलेट, यूएसपी 150 मिलीग्राम और 500 मिलीग्राम  क्रमशः 60 और 120 मिली की बो

गर्मियों में बालों को सुन्दर और चमकदार रखने के हेयर केयर टिप्स

गर्मियों में बालों को सुन्दर और चमकदार रखने के हेयर केयर टिप्स

सौंदर्या राय April 18 2022 30213

आपके बाल गर्मी में स्वस्थ, सुन्दर और चमकदार बने रहें, आप आकर्षक और खिली-खिली दिखें इसके लिए आपको कुछ

Login Panel