देश का पहला हिंदी हेल्थ न्यूज़ पोर्टल

उत्तर प्रदेश

एसजीपीजीआई में किडनी-लिवर कॉर्निया त्वचा हाथ और बोन मैरो प्रत्यारोपण के कानूनी पहलू पर चर्चा 

प्रत्यारोपण के विविध आयामों पर प्रो नारायण प्रसाद विभागाध्यक्ष नेफ्रोलॉजी ने किडनी प्रत्यारोपण के लिए प्राप्तकर्ता की चिकित्सकीय तैयारी दाता एवं प्राप्तकर्ता के मूल्यांकन व प्रबंधन तथा प्रत्यारोपण के परिणामों की जानकारी दी। डॉ सुजाता देव आचार्य प्रसूति एवं स्त्री रोग विभाग केजीएमयू ने स्कूल कॉलेज धर्मगुरुओं समुदाय एवं मीडिया जैसे विभिन्न हितधारकों में अंगदान के प्रति जागरूकता तथा स्वयंसेवी संस्थाओं की भूमिका पर सत्र लिया

हुज़ैफ़ा अबरार
November 04 2026 Updated: November 04 2026 01:12
0 35
एसजीपीजीआई में किडनी-लिवर कॉर्निया त्वचा हाथ और बोन मैरो प्रत्यारोपण के कानूनी पहलू पर चर्चा  Image of Kidney Transplants

लखनऊ। एसजीपीजीआईएमएस लखनऊ द्वारा नेफ्रोलॉजी विभाग के सहयोग से तथा राष्ट्रीय अंग एवं ऊतक प्रत्यारोपण
संगठन (नोट्टो) स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय भारत सरकार के तत्वावधान में आयोजित पाँच दिवसीय प्रशिक्षण
कार्यक्रम लाइफकनेक्ट ट्रांस-कोऑर्ड का संस्थान के एच जी खुराना सभागार में सम्पन्न हुआ। प्रदेश में पहली बार हो रहे इस नोट्टो-अनुमोदित प्रशिक्षण में सरकारी एवं निजी क्षेत्र के 100 से अधिक प्रत्यारोपण समन्वयक भाग लिया। प्रत्यारोपण के विविध आयामों पर प्रो नारायण प्रसाद विभागाध्यक्ष नेफ्रोलॉजी ने किडनी प्रत्यारोपण के लिए प्राप्तकर्ता की चिकित्सकीय तैयारी दाता एवं प्राप्तकर्ता के मूल्यांकन व प्रबंधन तथा प्रत्यारोपण के परिणामों की जानकारी दी।

प्रो सुप्रिया शर्मा सर्जिकल गैस्ट्रोएंटेरोलॉजी ने लिवर प्रत्यारोपण को प्रत्यारोपण समन्वयक के दृष्टिकोण से समझाया। डॉ शिप्रा अग्रवाल सहायक आचार्य नेत्र रोग विभाग डॉ राम मनोहर लोहिया आयुर्विज्ञान संस्थान ने कॉर्निया के मूल्यांकन दान प्रत्यारोपण नेत्र बैंकिंग तथा कॉर्निया प्राप्ति से जुड़े कानून पर व्याख्यान दिया। प्रो विजय कुमार विभागाध्यक्ष प्लास्टिक सर्जरी केजीएमयू ने भारत में हाथ प्रत्यारोपण (हैंड ट्रांसप्लांट) पर तथा डॉ अनिता जोस एलेनकिल सहायक आचार्य चिकित्सालय प्रशासन ने प्राधिकार समिति
(ऑथराइज़ेशन कमेटी) से अनुमोदन की प्रक्रिया पर जानकारी दी।


 प्रो अंकुर भटनागर प्लास्टिक सर्जरी ने त्वचा दान एवं स्किन बैंकिंग पर डॉ संजीव अपर आचार्य हिमेटोलॉजी ने बोन मैरो प्रत्यारोपण के सामान्य सिद्धान्तों पर तथा प्रो ऋचा चौधरी विभागाध्यक्ष फ़ॉरेंसिक मेडिसिन एवं टॉक्सिकोलॉजी डॉ राम मनोहर लोहिया आयुर्विज्ञान संस्थान ने अंगदान एवं प्रत्यारोपण के चिकित्सा-विधिक (मेडिको-लीगल) पहलुओं पर व्याख्यान दिया। डॉ सुजाता देव आचार्य प्रसूति एवं स्त्री रोग विभाग केजीएमयू ने स्कूल कॉलेज धर्मगुरुओं समुदाय एवं मीडिया जैसे विभिन्न हितधारकों में अंगदान के प्रति जागरूकता तथा स्वयंसेवी संस्थाओं की भूमिका पर सत्र लिया। समापन डॉ क्रिस अग्रवाल एसआर प्रभारी सॉट्टो उ प्र द्वारा सारांश (रैप-अप) के साथ हुआ।


सॉट्टो उ प्र सभी नागरिकों से अपील करता है कि अंगदान का संकल्प लें और अपने परिवार को अपनी इच्छा अवश्य बताएँ,
क्योंकि अंतिम निर्णय परिवार का ही होता है। संकल्प सॉट्टो उ प्र की वेबसाइट https://sottoupdoha.in/pledge.php
पर ऑनलाइन लिया जा सकता है। कार्यशाला के आयोजन में आयोजन सचिव डॉ क्रिस अग्रवाल सह-आयोजन सचिव डॉ दीक्षा दुबे डॉ मुशर्रफ़ हसन डॉ एकता यादव डॉ अर्पिता तिवारी डॉ नेहा राय डॉ सेजल गुप्ता एवं डॉ हर्षिता चौधरी तथा कार्यक्रम
समन्वयक भोलेश्वर पाठक एवं श्रीमती नीलिमा दीक्षित का विशेष योगदान रहा।

WHAT'S YOUR REACTION?

  • 1
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0

RELATED POSTS

COMMENTS

वेटरनरी मोबाइल वाहनों को हरी झंडी दिखाकर किया गया रवाना, बीमार पशुओं का किया जाएगा इलाज

विशेष संवाददाता March 26 2023 26750

रायबरेली जिला अधिकारी ने गोवंशों के स्वास्थ्य सुरक्षा के लिए वेटरनरी मोबाइल वाहनों को हरी झंडी दिखाक

इनरव्हील क्लब ने आयोजित किया स्वास्थ्य शिविर

इनरव्हील क्लब ने आयोजित किया स्वास्थ्य शिविर

आरती तिवारी November 14 2022 28965

इनरव्हील क्लब के तत्वावधान में एसपी कॉलेज में निशुल्क स्वास्थ्य शिविर लगाया गयाl नोएडा देहरादून से आ

सीरम इंस्टीट्यूट बनाएगी रूसी वैक्सीन स्पुतनिक-वी।

सीरम इंस्टीट्यूट बनाएगी रूसी वैक्सीन स्पुतनिक-वी।

एस. के. राणा June 05 2021 38572

सीरम इंस्टीट्यूट आफ इंडिया (एसआइआइ) ने देश में ही कोविड-19 वैक्‍सीन स्पुतनिक वी के उत्‍पादन के लिए प

भारतीय सन्दर्भ में समझे इम्यूनिटी को।

भारतीय सन्दर्भ में समझे इम्यूनिटी को।

लेख विभाग February 18 2021 32779

साधारण शब्दों में बीमारी के बल या तीक्ष्णता को रोकने और बीमारी की उत्पत्ति को रोकने वाली क्षमता को र

आयुर्वेदिक दवाओं का निर्माण करेगी गुरु श्री गोरक्षनाथ इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज

आयुर्वेदिक दवाओं का निर्माण करेगी गुरु श्री गोरक्षनाथ इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज

आनंद सिंह April 13 2022 34002

उत्तर प्रदेश में आयुर्वेदिक दवाओं की निर्माण इकाई बेहद कम है, इस नई इकाई के खुलने से राज्य का भला हो

देश में कोरोना संक्रमण पहुंचा उन्नीस हज़ार के पास 

देश में कोरोना संक्रमण पहुंचा उन्नीस हज़ार के पास 

एस. के. राणा July 09 2022 27542

भारत कुल मामलों की संख्या बढ़कर 4,36,04,394 हो गई, जबकि मृतकों की संख्या बढ़कर 5,25,386 हो गयी है। उ

स्वास्थ्य विभाग में फिर सामने आया एक बड़ा घोटाला, ब्लैक लिस्टेड कम्पनीज को दे दिया टेण्डर

स्वास्थ्य विभाग में फिर सामने आया एक बड़ा घोटाला, ब्लैक लिस्टेड कम्पनीज को दे दिया टेण्डर

रंजीव ठाकुर September 14 2022 37028

विभिन्न जिलों के सीएमओ कार्यालय में लैपटॉप और प्रिंटर खरीदने का टेण्डर ब्लैक लिस्टेड दो कम्पनीज को द

सरकार ने जरूरी दवाओं की लिस्ट से Rantac को किया बाहर, जानें इस दवा के साइड इफेक्ट

सरकार ने जरूरी दवाओं की लिस्ट से Rantac को किया बाहर, जानें इस दवा के साइड इफेक्ट

विशेष संवाददाता September 16 2022 40298

Rantac का उपयोग अपच, दिल में जलन और पेट में बहुत अधिक एसिड के कारण होने वाले अन्य लक्षणों के इलाज और

ऋषिकेश एम्स में निकली बंपर भर्ती

ऋषिकेश एम्स में निकली बंपर भर्ती

आरती तिवारी June 27 2023 31480

एम्स ऋषिकेश ने बंपर भर्तियां निकाली गई है। ग्रुप बी और ग्रुप सी के पदों पर भर्तियां निकाली हैं।

इनोविवा खरीदेगी ला जोला फार्मा को 149 मिलियन डॉलर में 

इनोविवा खरीदेगी ला जोला फार्मा को 149 मिलियन डॉलर में 

विशेष संवाददाता July 12 2022 28462

इनोविवा हेल्थ केयर रॉयल्टी एण्ड एसेट मैनेजमेंट के साथ विभिन्न कम्पनियों की होल्डिंग रखती है और स्वास

Login Panel