देश का पहला हिंदी हेल्थ न्यूज़ पोर्टल

राष्ट्रीय

हरियाणा सरकार ने कफ सिरप का रोका उत्पादन, WHO की चेतावनी के बाद फैसला

स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज ने कहा कि राज्य सरकार ने कंपनी के कफ सिरप उत्पादन पर रोक लगा दी है। उन्होंने कहा कि डब्ल्यूएचओ की ओर से चिन्हित किए जाने के बाद सोनीपत की फार्मास्युटिक्स कंपनी के 3 कफ सिरप के सैंपल जांच के लिए कोलकाता की सेंट्रल ड्रग लैब में भेजे गए थे, जिसकी रिपोर्ट आना बाकी है, उसके बाद कार्रवाई की जाएगी।

विशेष संवाददाता
October 12 2022 Updated: October 13 2022 13:17
0 42374
हरियाणा सरकार ने कफ सिरप का रोका उत्पादन, WHO की चेतावनी के बाद फैसला प्रतीकात्मक चित्र

चंडीगढ़। डब्ल्यूएचओ ने भारत के मेडेन फार्मास्यूटिकल्स द्वारा बनाए गए 4 खांसी और ठंड के सिरप पर एक मेडिकल उत्पाद अलर्ट जारी किया है। हरियाणा सरकार ने मेडेन फार्मास्युटिकल्स लिमिटेड के कफ सिरप उत्पादन पर रोक लगा दी है। गांबिया में 66 बच्चों की मौत के बाद डब्ल्यूएचओ ने हरियाणा के मेडन फार्मास्युटिकल्स के 3 कफ सिरप के खिलाफ मेडिकल अलर्ट जारी किया था। इसके बाद से कंपनी के कफ सिरप पर विवाद गरमाया हुआ है।

 

हरियाणा के स्वास्थ्य मंत्री (health minister) अनिल विज ने कहा कि राज्य सरकार ने कंपनी के कफ सिरप उत्पादन पर रोक लगा दी है। उन्होंने कहा कि डब्ल्यूएचओ (WHO) की ओर से चिन्हित किए जाने के बाद सोनीपत की फार्मास्युटिक्स कंपनी (pharmaceutical company) के 3 कफ सिरप के सैंपल जांच के लिए कोलकाता की सेंट्रल ड्रग लैब में भेजे गए थे, जिसकी रिपोर्ट आना बाकी है, उसके बाद कार्रवाई की जाएगी।

 

बता दें कि विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) ने एक चिकित्सा उत्पाद अलर्ट में कहा, "चार उत्पादों में से प्रत्येक के नमूनों का प्रयोगशाला विश्लेषण पुष्टि करता है कि उनमें डायथिलीन ग्लाइकॉल और एथिलीन ग्लाइकॉल की अस्वीकार्य मात्रा है।" डब्ल्यूएचओ के महानिदेशक डॉ. टेड्रोस घेब्रेयसस (Dr. Tedros Ghebreyesus) ने कहा कि डब्ल्यूएचओ ने गाम्बिया में पहचानी गई चार दूषित दवाओं के लिए एक चिकित्सा उत्पाद अलर्ट जारी किया है जो संभावित रूप से गुर्दे की गंभीर चोटों और बच्चों में 66 मौतों से जुड़ी हुई हैं। इन बच्चों की मौत उनके परिवारों के लिए बहुत बड़ा सदमा है।

WHAT'S YOUR REACTION?

  • 1
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0

RELATED POSTS

COMMENTS

हरिद्वार जिला जेल में 43 कैदी कोरोना पॉजिटिव मिले  

हरिद्वार जिला जेल में 43 कैदी कोरोना पॉजिटिव मिले  

विशेष संवाददाता August 03 2022 29643

डीएम के आदेश पर कैदियों के ब्लड सैंपल लिए गए थे। इनमें से किसी भी कैदी के कोरोना संक्रमण के लक्षण नह

कमजोर इम्युनिटी और लंबे वायरल इन्फेक्शन से पीड़ित व्यक्ति को सेप्सिस हो सकता है: डॉ अशोक कुमार सिंह

कमजोर इम्युनिटी और लंबे वायरल इन्फेक्शन से पीड़ित व्यक्ति को सेप्सिस हो सकता है: डॉ अशोक कुमार सिंह

हुज़ैफ़ा अबरार September 12 2022 31773

सेप्सिस एक जानलेवा बीमारी है। जब शरीर किसी रिएक्शन के प्रति बहुत गंभीर प्रतिक्रिया करती है तो यह बीम

दिल्ली में नर्सिंग पाठ्यक्रमों की खाली सीटों पर दाखिला नहीं

दिल्ली में नर्सिंग पाठ्यक्रमों की खाली सीटों पर दाखिला नहीं

एस. के. राणा June 10 2022 39650

पीठ ने अपने आदेश में कहा, ‘‘शिक्षण संस्थानों में प्रवेश प्रक्रिया अनंतकाल के लिए नहीं चल सकती है और

मॉकड्रिल के दौरान बलरामपुर अस्पताल पहुंचे डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक, लिया स्वास्थ्य सुविधाओं का जायजा

मॉकड्रिल के दौरान बलरामपुर अस्पताल पहुंचे डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक, लिया स्वास्थ्य सुविधाओं का जायजा

आरती तिवारी December 28 2022 39498

डिप्टी सीएम और स्वास्थ्य मंत्री ब्रजेश पाठक मॉकड्रिल के दौरान स्वास्थ्य सुविधाओं का जायजा लेने लखनऊ

मसालेदार भोजन और दर्द निवारक दवाइयों से बढ़ रहा अल्सर-  डॉ प्रवीण झा

मसालेदार भोजन और दर्द निवारक दवाइयों से बढ़ रहा अल्सर-  डॉ प्रवीण झा

हुज़ैफ़ा अबरार March 18 2021 45883

अल्सर से बचाव के बारे में बताते हुए कहा कि मरीजों को मिर्च मसाले और तेल वाले भोजन का इस्तेमाल कम करन

इंदिरा आईवीएफ ने लखनऊ में नए अत्याधुनिक केंद्र का उद्घाटन किया

इंदिरा आईवीएफ ने लखनऊ में नए अत्याधुनिक केंद्र का उद्घाटन किया

हुज़ैफ़ा अबरार May 18 2022 70329

इंदिरा आईवीएफ द्वारा उपयोग की जाने वाली तकनीक में अत्याधुनिक विकास ने उपचार के पहले चक्र के दौरान कई

किडनी ट्रांसप्लांट के नाम पर फर्जीवाड़ा

किडनी ट्रांसप्लांट के नाम पर फर्जीवाड़ा

विशेष संवाददाता November 14 2022 31676

ये गिरोह अब तक भोले-भाले लोगों को किडनी ट्रांसप्लांट का झांसा देकर करोड़ों रूपये की ठगी कर चुके है। फ

घुटनों के दर्द से निजात दिलाएगी ये एक्सरसाइज

घुटनों के दर्द से निजात दिलाएगी ये एक्सरसाइज

आरती तिवारी October 06 2022 31477

मानसिक और शारीरिक रूप से स्वस्थ रहने के लिए योग आज लगभग हर किसी की जिंदगी का हिस्सा बन चुका है। इसी

अच्छी खबर! कल्याण सिंह कैंसर संस्थान को मिलेंगे 62 नए डॉक्टर

अच्छी खबर! कल्याण सिंह कैंसर संस्थान को मिलेंगे 62 नए डॉक्टर

आरती तिवारी February 08 2023 41934

कल्याण सिंह सुपर स्पेशियलिटी कैंसर संस्थान को उत्तर भारत का सबसे बड़ा कैंसर संस्थान बनाने की ओर एक क

प्रदूषण के कारण सांस लेने में हो रही समस्या, सात दिनों में दोगुने हुए मरीज

प्रदूषण के कारण सांस लेने में हो रही समस्या, सात दिनों में दोगुने हुए मरीज

श्वेता सिंह November 02 2022 30191

सड़क किनारे रहने वाले, दुकानदार और जिन क्षेत्रों में खोदाई-निर्माण कार्य चल रहा है, वहां के लोगों को

Login Panel