देश का पहला हिंदी हेल्थ न्यूज़ पोर्टल

उत्तर प्रदेश

गोरखपुर में डेंगू के मरीजों की संख्या पहुंची 52

सीएमओ डॉ. आशुतोष कुमार दूबे ने बताया कि डेंगू की रोकथाम के लिए मलेरिया व फाइलेरिया विभाग को लगाया गया है। इनकी पांच टीमें बनाई गई हैं। टीमें लगातार जांच कर रही हैं। लोगों को जागरूक कर रही हैं।

आनंद सिंह
October 15 2022 Updated: October 15 2022 23:48
0 27101
गोरखपुर में डेंगू के मरीजों की संख्या पहुंची 52 प्रतीकात्मक चित्र

गोरखपुर । जिले में जुलाई से ही मलेरिया विभाग डेंगू की रोकथाम में जुटा है। बावजूद इसके डेंगू मरीजों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। 24 घंटे में पांच लोगों में संक्रमण की पुष्टि हुई। इसके बाद से कुल मरीजों की संख्या 52 पहुंच गई है। इनमें केवल तीन मरीज भर्ती हैं। जबकि अन्य मरीजों का इलाज घर पर चल रहा है। मरीजों में चार महिलाएं और एक किशोरी शामिल हैं।

 

इसके अलाव चरगांवा के रजही में 23 वर्षीय युवती, जगन्नाथपुर की 49 वर्षीय महिला, शेषपुर की 50 वर्षीय महिला और बरगदवा की रहने वाली 15 वर्षीय बालिका डेंगू (dengue) पीड़ित मिली है। सभी को बुखार के साथ डेंगू के लक्षण थे। पुष्टि के लिए सभी की एलाइजा (ELISA) जांच कराई गई, जहां पर डेंगू की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। मरीजों के घरों के आसपास एंटी लार्वा (larvae) का छिड़काव कराया गया।

 

जिला मलेरिया (Malaria) अधिकारी अंगद सिंह ने बताया कि डेंगू (dengue) से प्रभावित मोहल्ला शेषपुर व गीता प्रेस (Geeta Press) रोड में सघन अभियान चलाया गया है। इन इलाकों में सोर्स रिडक्शन किया गया। एंटीलार्वल का छिड़काव किया गया है। एक सप्ताह बाद फिर इन इलाकों में जांच कराई जाएगी। दोबारा लार्वा मिलते हैं, तो आर्थिक दंड लगाया जाएगा। इस मौके पर पार्षद संजीव सिंह सोनू, मनीष, विंध्याचल आदि मौजूद रहे।

 

सीएमओ डॉ. आशुतोष कुमार दूबे ने बताया कि डेंगू की रोकथाम के लिए मलेरिया व फाइलेरिया (Filariasis) विभाग को लगाया गया है। इनकी पांच टीमें बनाई गई हैं। टीमें लगातार जांच कर रही हैं। लोगों को जागरूक कर रही हैं। नगर निगम के सहयोग से एंटीलार्वल का छिड़काव व फागिंग (fogging) कराई जा रही है। कुछ दिन और सतर्कता बरतें, डेंगू का समय अब जाने के करीब है।

WHAT'S YOUR REACTION?

  • 1
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0

RELATED POSTS

COMMENTS

आंखें फड़फड़ाना अपशगुन नहीं, इलाज ज़रूरी।

आंखें फड़फड़ाना अपशगुन नहीं, इलाज ज़रूरी।

लेख विभाग January 04 2021 33972

आंख फड़फड़ाने का सीधा संबंध उसकी मांसपेशियों से है। अगर लंबे समय से ऐसा हो रहा है, तो एक बार आंखों क

एसजीपीजीआइ लखनऊ में पैरामेडिकल पदों पर भर्ती, आवेदन की अंतिम तिथि 19 अप्रैल

एसजीपीजीआइ लखनऊ में पैरामेडिकल पदों पर भर्ती, आवेदन की अंतिम तिथि 19 अप्रैल

एस. के. राणा March 29 2022 29975

एसजीपीजीआइ लखनऊ में सरकारी नौकरी इच्छा रखने वाले उम्मीदवारों के लिए काम की खबर। संजय गांधी पोस्ट ग्र

शाकाहारी माताओं के मुकाबले मांसाहारी महिलाओं के दूध में साढ़े तीन गुना ज्यादा पेस्टीसाइड: शोध 

शाकाहारी माताओं के मुकाबले मांसाहारी महिलाओं के दूध में साढ़े तीन गुना ज्यादा पेस्टीसाइड: शोध 

हुज़ैफ़ा अबरार January 16 2023 31529

मांसाहार करने वाली महिलाओं के दूध में कीटनाशक की मात्रा साढ़े तीन गुना तक ज्यादा मिली। इसी तरह अधिक

गोरखपुर के नशीली दवा व्यापारी आरोपित भाई गिरफ्त से परे, इनाम घोषित

गोरखपुर के नशीली दवा व्यापारी आरोपित भाई गिरफ्त से परे, इनाम घोषित

रंजीव ठाकुर August 20 2022 28100

जिले में नशीली दवा के व्यापार पर नकेल कसने के लिए प्रशासन हर सम्भव कोशिश करने में जुटा हुआ है और गिर

ओमिक्रॉन का सब वैरिएंट बन सकता है चौथी लहर का कारण

ओमिक्रॉन का सब वैरिएंट बन सकता है चौथी लहर का कारण

एस. के. राणा March 03 2022 36048

ओमिक्रॉन का सब वैरिएंट बीए.2 वायरस अभी बड़ा खतरा बना हुआ है। ताजा अध्ययनों में भी सामने आया है कि फ

चीन में एक और वायरस का खौफ, H3N8 बर्ड फ्लू से हुई पहली मौत

चीन में एक और वायरस का खौफ, H3N8 बर्ड फ्लू से हुई पहली मौत

हे.जा.स. April 12 2023 40780

चीन में एक और वायरस ने दस्तक दे दी है। H3N8 वायरस मानव में दुर्लभ है, यह पक्षियों में आम है, लेकिन

मासिक धर्म स्वास्थ्य और स्वच्छता प्रबन्धन, विकलाँग लड़कियाँ व महिलाएँ सुविधाओं से वंचित

मासिक धर्म स्वास्थ्य और स्वच्छता प्रबन्धन, विकलाँग लड़कियाँ व महिलाएँ सुविधाओं से वंचित

एस. के. राणा May 30 2022 38748

विकलांगों की प्रजनन शरीर रचना और क्षमताओं के बारे में अन्तर्निहित पूर्वाग्रहों और ग़लत धारणाओं के पर

नेशनल डॉक्टर्स डे पर लोहिया अस्पताल में सम्मानित हुए चिकित्सक और पुलिसकर्मी

नेशनल डॉक्टर्स डे पर लोहिया अस्पताल में सम्मानित हुए चिकित्सक और पुलिसकर्मी

रंजीव ठाकुर July 02 2022 39781

डॉ० राम मनोहर लोहिया आयुर्विज्ञान संस्थान में शुक्रवार को राष्ट्रीय चिकित्सक दिवस मनाया गया। इस मौके

भाभा परमाणु अनुसंधान केंद्र ने खोजा आंख के ट्यूमर का स्वदेशी उपचार।

भाभा परमाणु अनुसंधान केंद्र ने खोजा आंख के ट्यूमर का स्वदेशी उपचार।

हे.जा.स. January 01 2021 23191

भाभा परमाणु अनुसंधान केंद्र (बार्क) ने आंख के ट्यूमर के उपचार के लिए पहली स्वदेशी रूथेनियमियम 106 पट

कोविड के बाद हेल्थ इंश्योरेंस के साथ ओपीडी कवर पॉलिसी लेने का तेजी से बढ़ रहा रुझान

कोविड के बाद हेल्थ इंश्योरेंस के साथ ओपीडी कवर पॉलिसी लेने का तेजी से बढ़ रहा रुझान

रंजीव ठाकुर August 27 2022 30847

कोरोना महामारी की दो भयंकर लहरें देखने के बाद हेल्थ सेक्टर में बड़े परिवर्तन आएं हैं और मेडिकल बीमा क

Login Panel