देश का पहला हिंदी हेल्थ न्यूज़ पोर्टल

अंतर्राष्ट्रीय

चीन में बर्ड फ्लू के बढ़ते मामलों पर विश्व स्वास्थ्य संगठन ने जताई चिन्ता।

विश्व स्वास्थ्य संगठन ने चीन (China) से कहा है, बर्ड फ्लूके मामलों में बढ़ोतरी चिंता का विषय है, H5N6 बर्ड फ्लू वेरिएंट को ट्रैक करने की जरूरत है।

हे.जा.स.
October 20 2021 Updated: October 20 2021 15:17
0 27850
चीन में बर्ड फ्लू के बढ़ते मामलों पर विश्व स्वास्थ्य संगठन ने जताई चिन्ता। प्रतीकात्मक

जेनेवा। चीन के वुहान से फैले कोरोना वायरस संक्रमण से दुनिया जूझ रही है, इस बीच विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) ने आमतौर पर मुर्गियों में पाई जाने वाली महामारी बर्ड फ्लू को लेकर आगाह किया है। चीन में घातक बर्ड फ्लू वेरिएंट H5N6 की मृत्यु दर 50 प्रतिशत तक पहुंच गई है। विश्व स्वास्थ्य संगठन ने चीन (China) से कहा है, बर्ड फ्लूके मामलों में बढ़ोतरी चिंता का विषय है, H5N6 बर्ड फ्लू वेरिएंट को ट्रैक करने की जरूरत है।

H5N6 वेरिएंट ने बढ़ाई चिंता 
डब्ल्यूएचओ (WHO) के एक प्रवक्ता ने कहा, 'चीन में और बर्ड फ्लू (Bird Flu) से प्रभावित क्षेत्रों में निगरानी की जरूरत है ताकि इसके खतरे को और बेहतर ढंग से समझा जा सके। 

H5N6 वेरिएंट से पैदा हुए गंभीर खतरे को लेकर चीन के रोग नियंत्रण केंद्र ने भी चिंता जाहिर की है। WHO ने कहा कि जिस तरह से बर्ड फ्लू तेजी से फैल रहा है इसे नजरअंदाज नहीं किया जा सकता। H5N6 वेरिएंट ने चिंता इसलिए भी बढ़ा दी है क्योंकि इससे संक्रमित लोगों में मृत्यु दर 50 प्रतिशत तक पहुंच गई है।

इंसान से इंसान में फैल रहा संक्रमण?
WHO ने यह भी कहा कि अब तक इंसान-से-इंसान में इस वायरस के फैलने के कोई पुख्ता सबूत नहीं मिले हैं। साथ ही यह भी कहा गया कि अब तक जितने भी लोग इसकी चपेट में आए वे सभी गंभीर बीमारी से पीड़ित थे। हालांकि चीन में एक 61 वर्षीय ऐसी महिला भी वायरस की चपेट में आई जिसे कोई बीमारी नहीं थी। इसके लक्षण आम तौर पर सर्दी, निमोनिया जैसे होते हैं

बरतें ये सावधानी
विशेषज्ञों ने सलाह दी है कि लोगों को बीमार या मृत मुर्गे या पक्षियों के संपर्क में आने से बचना चाहिए। साथ ही जीवित पक्षियों के सीधे संपर्क से भी बचने की कोशिश करनी चाहिए। सलाह दी है कि पक्षियों के साथ काम करने वाले लोग सफाई पर विशेष ध्यान दें, मास्क पहनें और बुखार व सांस संबंधी लक्षणों की तुरंत जांच कराएं।

WHAT'S YOUR REACTION?

  • 1
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0

RELATED POSTS

COMMENTS

अरुणाचल प्रदेश में मेडिसिन फ्रॉम द स्काई हेल्थकेयर सर्विस शुरू, ड्रोन से मंगवाइए दवाएं

अरुणाचल प्रदेश में मेडिसिन फ्रॉम द स्काई हेल्थकेयर सर्विस शुरू, ड्रोन से मंगवाइए दवाएं

विशेष संवाददाता August 17 2022 31011

अरुणाचल प्रदेश में लोगों को स्वास्थ्य सेवाएं मुहैया करवाने के लिए एक नयी मुहीम शुरू की गई है जिसके त

गर्मी के दिनों में कैसे रहें हेल्दी, हम बतातें है

गर्मी के दिनों में कैसे रहें हेल्दी, हम बतातें है

लेख विभाग April 05 2022 42236

अगर खान-पान को लेकर आप अलर्ट मोड में हैं, ज्यादा तेल-मसाला न खाएं तो गर्मियों के इन दिनों में आपके ह

यूपी के 73 जिले अभी भी कोरोना के चपेट में

यूपी के 73 जिले अभी भी कोरोना के चपेट में

आरती तिवारी May 05 2023 34120

स्वास्थ्य मंत्रालय के ताजा आकंड़ों के मुताबिक पिछले 24 घंटे में प्रदेश में 168 मरीज मिले है। इसी के

1 जनवरी से एम्स में इलाज के लिए नहीं लगानी होंगी लाइन

1 जनवरी से एम्स में इलाज के लिए नहीं लगानी होंगी लाइन

एस. के. राणा November 19 2022 23189

एम्स ने नए और अनुवर्ती मामलों के ओपीडी पंजीकरण के लिए आयुष्मान भारत स्वास्थ्य अकाउंट आईडी के उपयोग क

त्योहारों का रंग रहे बरक़रार, अपनाओ कोविड अनुरूप व्यवहार।  

त्योहारों का रंग रहे बरक़रार, अपनाओ कोविड अनुरूप व्यवहार।  

हुज़ैफ़ा अबरार August 22 2021 31303

सरकार का भी पूरा प्रयास है कि कोरोना की तीसरी लहर जैसी स्थिति उत्पन्न ही न हो, इसके लिए ज्यादा से ज्

डेल्टा वैरिएंट संक्रमण जैसे हालात बन रहे भारत में, संयुक्त राष्ट्र ने दी चेतावनी

डेल्टा वैरिएंट संक्रमण जैसे हालात बन रहे भारत में, संयुक्त राष्ट्र ने दी चेतावनी

एस. के. राणा January 14 2022 29837

कोरोना के बेहद संक्रामक ओमिक्रॉन स्वरूप के कारण संक्रमण की नई लहर चल पड़ी है। इसलिए यह महामारी एक बा

मॉनसून में बच्चों की सेहत का ऱखें खास ख्याल

मॉनसून में बच्चों की सेहत का ऱखें खास ख्याल

लेख विभाग July 15 2023 34032

दाल में प्रोटीन होता है, ये मौसमी संक्रमण से बचाने और बच्चों की इम्यूनिटी में मददगार होती है।यहीं नह

जिला अस्पताल में कन्या जन्मोत्सव पर कार्यक्रम

जिला अस्पताल में कन्या जन्मोत्सव पर कार्यक्रम

विशेष संवाददाता January 17 2023 32090

बिजनौर जिला अस्पताल में नवजात बेटियों की माताओं को जिला अधिकारी उमेश मिश्रा, पुलिस अधीक्षक दिनेश सिं

अमेरिका में कोविड वैक्सीन न लगवाने वाले सैनिकों को नौकरी से हटाया जाएगा

अमेरिका में कोविड वैक्सीन न लगवाने वाले सैनिकों को नौकरी से हटाया जाएगा

हे.जा.स. February 03 2022 30854

अमेरिका में कोविड वैक्सीन न लगवाने वाले सैनिकों पर गाज गिर सकती है। जो जवान कोरोना से जुड़े नियमों क

माहवारी पर सामुदायिक जागरूकता अभियान।

माहवारी पर सामुदायिक जागरूकता अभियान।

हुज़ैफ़ा अबरार February 05 2021 33576

प्रतिभागियों ने अपनी माहवारी से सम्बंधित अनुभवों को चित्रों एवं स्लोगनों के माध्यम से व्यक्त किया। उ

Login Panel