देश का पहला हिंदी हेल्थ न्यूज़ पोर्टल

स्वास्थ्य

सोशल मीडिया के इस्तेमाल से खराब हो रही है सेहत।

सिडनी की यूनिवर्सिटी ऑफ टेक्नोलॉजी के शोधकर्ताओं ने फेसबुक, ट्विटर और इंस्टाग्राम जैसी साइटों के उपयोग से जुड़े 46 हानिकारक प्रभावों की जानकारी दी है।

लेख विभाग
October 20 2021 Updated: October 20 2021 04:02
0 33484
सोशल मीडिया के इस्तेमाल से खराब हो रही है सेहत। प्रतीकात्मक

आज के दौर में सोशल मीडिया का इस्तेमाल सामान्य बात हो चली है। इसे जरूरत मान लिया गया, लेकिन इसके नुकसानों से रूबरू होना भी जरूरी है। एक हालिया अध्ययन के जरिए सिडनी के वैज्ञानिकों ने चेतावनी दी है कि सोशल मीडिया के इस्तेमाल के करीब पचास हानिकारक प्रभाव हैं। यह सभी प्रभाव सिर्फ मानसिक सेहत से जुड़े नहीं हैं, बल्कि हमारे काम करने की क्षमता भी इनसे प्रभावित हो रही है।
 
46 हानिकारक प्रभावों का पता लगायाः
सिडनी की यूनिवर्सिटी ऑफ टेक्नोलॉजी के शोधकर्ताओं ने फेसबुक, ट्विटर और इंस्टाग्राम जैसी साइटों के उपयोग से जुड़े 46 हानिकारक प्रभावों की जानकारी दी है। इनमें से चिंता, अवसाद, परेशान किया जाना, आत्महत्या के लिए उकसाने वाले विचार, साइबर स्टॉकिंग, अपराध, ईर्ष्या, सूचना अधिभार और ऑनलाइन सुरक्षा की कमी है आदि शामिल हैं। शोधकर्ताओं के अनुसार कुल मिलाकर सोशल मीडिया शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य के लिए तो समस्या पैदा करने वाला है ही, साथ ही यह नौकरी और शैक्षणिक प्रदर्शन पर भी नकारात्मक प्रभाव डालता है। इसके अलावा सोशल मीडिया के कारण लोग सुरक्षा और प्राइवेसी की चिंता से भी परेशान रहते हैं।

सोशल मीडिया के दुष्प्रभावों की अनदेखी हुईः
शोधकर्ताओं का कहना है कि अब तक सोशल मीडिया नेटवर्क पर हुए अध्ययनों में उनके फायदों पर ध्यान केंद्रित किया गया है, इस कारण इसके नकारात्मक प्रभावों की अनदेखी की गई है। यह अध्ययन ऑनलाइन सोशल नेटवर्क का उपयोग करने के तथाकथित ‘काले पक्ष’ पर मौजूदा सीमित काम पर आधारित है। यह ऑनलाइन सोशल नेटवर्क के सकारात्मक प्रभावों के साथ ही नकारात्मक प्रभावों को स्पष्ट करता है।

अध्ययन के लिए शोधकर्ताओं ने 2003 से 2018 तक प्रकाशित करीब 50 अध्ययनों की समीक्षा की। 2003 में सोशल मीडिया अपनी प्रारंभिक अवस्था में था। सोशल मीडिया के 46 हानिकारक प्रभावों में प्राइवेसी का उल्लंघन, धोखाधड़ी, घबराहट, आर्थिक जोखिम आदि भी पाए गए। यूनिवर्सिटी ऑफ टेक्नोलॉजी सिडनी में प्रमुख शोधकर्ता लैला बोरून का कहना है कि सोशल मीडिया के नकारात्मक प्रभाव सिर्फ मानसिक स्वास्थ्य से संबंधित नहीं हैं। इनमें ईर्ष्या, अकेलापन, चिंता और कम आत्मसम्मान, दुर्भावना जैसे नकारात्मक प्रभाव भी शामिल हैं।
 
नकारात्मक प्रभावों को छह श्रेणियों में बांटाः
शोधकर्ताओं ने कुल मिलाकर सोशल मीडिया के नकारात्मक प्रभावों को छह समूहों में बांटा- ‘कॉस्ट ऑफ सोशल एक्सचेंज’, ‘गुस्सा दिलाने वाला कंटेंट’, ‘निजता संबंधी चिंताएं’, ‘सुरक्षात्मक खतरे’, ‘साइबरबुलिंग’ और ‘प्रदर्शन पर असर’। कॉस्ट ऑफ सोशल एक्सचेंज में मनोवैज्ञानिक नुकसान जैसे कि अवसाद, चिंता, ईर्ष्या और समय, ऊर्जा और पैसे की बर्बादी आदि शामिल हैं। गुस्सा दिलाने वाले कंटेंट में हिंसात्मक और नफरत फैलाने वाला कंटेंट साझा करने वाले यूजर शामिल हैं।

प्राइवेसी की चिंता में किसी तीसरी पार्टी द्वारा निजी जानकारी के दुरुपयोग की चिंता शामिल है। सुरक्षात्मक चिंता में धोखाधड़ी का खतरा और साइबरबुलिंग में दुर्व्यवहार, झूठ, स्टॉकिंग, अफवाह आदि शामिल हैं। इसके अलावा छठी श्रेणी में सोशल मीडिया के इस्तेमाल से काम के प्रदर्शन में होने वाली कमी आती है। शोधकर्ता अब उन कारकों की जांच कर रहे हैं, जो सोशल मीडिया की लत को प्रभावित करते हैं। एक ऐसी टेस्ट एप्लीकेशन विकसित की जाएगी जो सोशल मीडिया के नकारात्मक प्रभावों को कम कर सके।

WHAT'S YOUR REACTION?

  • 1
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0

COMMENTS

आयुर्वेद पर गर्व करें छात्र व चिकित्सक: डॉ. आकाश

आयुर्वेद पर गर्व करें छात्र व चिकित्सक: डॉ. आकाश

आनंद सिंह April 05 2022 40057

जीवनशैली में बदलाव से हो रहे विकारों को दूर करने के लिए आयुर्वेद के प्रति समर्पण जरूरी, गुरु गोरक्षन

डेंगू मरीजों को अब नहीं होगी प्लेटलेट्स की दिक्कत

डेंगू मरीजों को अब नहीं होगी प्लेटलेट्स की दिक्कत

हुज़ैफ़ा अबरार May 23 2022 36472

स्वास्थ्य विभाग महानिदेशक डॉ. वेदव्रत सिंह के मुताबिक 43 जिलों में भी ब्लड सेपरेटर यूनिट बनेगी। ये य

चेहरे की खूबसूरती बनाये रखने के लिए अपनाएँ कुछ घरेलू उपाय 

चेहरे की खूबसूरती बनाये रखने के लिए अपनाएँ कुछ घरेलू उपाय 

सौंदर्या राय February 19 2022 34878

चेहरे की खूबसूरती को वापस पाने के लिए महिलाएं तरह-तरह के ब्यूटी प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करती हैं। एक

बढ़ता कोरोना संक्रमण चिंता का कारण।

बढ़ता कोरोना संक्रमण चिंता का कारण।

रंजीव ठाकुर March 20 2021 20432

स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों के मुताबिक, बीते चौबीस घंटे में कोरोना वायरस के 40,953 नए केस सामने आए

यूपी में मंडराया ‘आई फ्लू’ का खतरा

यूपी में मंडराया ‘आई फ्लू’ का खतरा

आरती तिवारी July 28 2023 35589

उमस भरी गर्मी के कारण कंजक्टिवाइटिस के मरीज तेजी से बढ़े हैं। इनमें स्कूल जाने वाले बच्चे ज्यादा हैं

सद्गुरु सेवा ट्रस्ट एवं संगम यूथ फाउंडेशन ने आयोजित किया मुफ्त नेत्र शिविर।

सद्गुरु सेवा ट्रस्ट एवं संगम यूथ फाउंडेशन ने आयोजित किया मुफ्त नेत्र शिविर।

February 14 2021 24596

242 लोगों का किया गया परीक्षण, 19 मरीजों को आपरेशन के लिए चिन्हित कर निशुल्क इलाज के लिए भेजे गए अस्

टीबी उन्मूलन में केजीएमयू करेगा उत्तर प्रदेश की अगुवाई।

टीबी उन्मूलन में केजीएमयू करेगा उत्तर प्रदेश की अगुवाई।

हुज़ैफ़ा अबरार November 25 2021 30668

कुलपति के मार्गदर्शन में डा सूर्यकान्त पूरे प्रदेश को टीबी मुक्त बनाने में अपना योगदान देंगें। डा सू

कोविड़ संक्रमण के बाद हो सकती है थकान, सांस लेने में कठिनाई, स्वाद में कमी, सीन में दर्द जैसी समस्या।

कोविड़ संक्रमण के बाद हो सकती है थकान, सांस लेने में कठिनाई, स्वाद में कमी, सीन में दर्द जैसी समस्या।

लेख विभाग October 16 2021 26247

एक चौथाई से अधिक रोगियों को सांस लेने में कठिनाई होती थी। सीने में दर्द और धड़कन भी आम तौर पर रिपोर्

सर्दियों के मौसम में जोड़ों में अकड़न और दर्द का कारण और इलाज

सर्दियों के मौसम में जोड़ों में अकड़न और दर्द का कारण और इलाज

admin December 30 2021 38585

ठंड के मौसम में रक्तवाहिनियों या ब्लड वेसल्स में सिकुड़न आने लगती है। इसकी वजह से जोड़ों के आस-पास ख

प्राइवेट हॉस्पिटल को नहीं मिलेगा आयुष्मान योजना का भुगतान, एमपी सरकार ने लगाई रोक

प्राइवेट हॉस्पिटल को नहीं मिलेगा आयुष्मान योजना का भुगतान, एमपी सरकार ने लगाई रोक

विशेष संवाददाता February 26 2023 28364

एमपी के प्राइवेट हॉस्पिटल को सरकार का आयुष्मान योजना के तहत भुगतान नहीं मिलेगा। इसके साथ ही प्रदेश भ

Login Panel