देश का पहला हिंदी हेल्थ न्यूज़ पोर्टल

राष्ट्रीय

12 से 18 साल के बच्चों और किशोरों के लिए एक और कोविड वैक्सीन को डीसीजीआई ने मंजूरी दी

देश के ड्रग कंट्रोलर ने 12 से 18 साल की उम्र के बच्चों और किशोरों के लिए बायोलाजिकल-E की कोविड वैक्सीन Corbevax को मंजूरी दे दी है।

एस. के. राणा
February 22 2022 Updated: February 22 2022 18:43
0 29215
12 से 18 साल के बच्चों और किशोरों के लिए एक और कोविड वैक्सीन को डीसीजीआई ने मंजूरी दी प्रतीकात्मक

नई दिल्‍ली, एएनआइ। कोरोना के खिलाफ देश को एक और हथियार मिल गया है। देश के औषधि नियामक यानी ड्रग कंट्रोलर जनरल आफ इंडिया (डीसीजीआई) ने 12 से 18 साल की उम्र के बच्चों और किशोरों के लिए बायोलाजिकल-E की कोविड वैक्सीन Corbevax को मंजूरी दे दी है। बायोलाजिकल-ई लिमि‍टेड ने अपने बयान में कहा है कि कार्बेवैक्स वैक्सीन को 12 से 18 साल के बच्‍चों और किशोरों के लिए दवा नियामक से आपात इस्‍तेमाल की मंजूरी मिल गई है।

हाल ही में NTAGI के कार्यकारी समूह के अध्यक्ष डा. एनके अरोड़ा ने कहा था कि Corbevax पूरी तरह से सुरक्षित है।‌ यह अन्य वेक्टर टीकों की तुलना में बेहतर प्रतिरक्षा और उच्च एंटीबाडी प्रदान करती है। इसकी स्थानीय प्रतिक्रियाएं भी मामूली हैं। कुछ ही दिन पहले DCGI की विशेषज्ञ समिति ने बायोलाजिकल-ई (Biological-E) की वैक्‍सीन 'कोर्बेवैक्स' का आपात इस्तेमाल की मंजूरी दिए जाने की सिफारिश की थी।

'कोर्बेवैक्स' एक प्रोटीन सबयूनिट वैक्सीन (Subunit Vaccine) है। सूत्रों का कहना है कि केंद्रीय दवा मानक नियंत्रण संगठन (CDSCO) की विशेषज्ञ समिति ने इस वैक्‍सीन के लिए द‍िए गए आवेदन पर विचार विमर्श किया था। यह दो खुराक वाली वैक्सीन है। माना जा रहा है कि कार्बेवैक्स को मंजूरी मिलने से टीकाकरण अभियान का दायरा बढ़ाने में काफी मदद मिलेगी। NTAGI के कार्यकारी समूह के अध्यक्ष डा. एनके अरोड़ा की मानें तो क्‍लीनिकल ट्रायल में इसने बेहतरीन प्रदर्शन किया था।

बायोलाजिकल-ई (Biological-E) की 'कोर्बेवैक्स' वैक्‍सीन देश का पहला आरबीडी प्रोटीन आधारित सब-यूनिट टीका है। पिछले साल सितंबर में औ‍षधि नियामक (Drugs Controller General Of India, DCGI) की ओर से 15 से 18 साल के बच्चों और किशोरों पर इस वैक्‍सीन के दूसरे और तीसरे चरण के क्‍ल‍िनिकल ट्रायल को मंजूरी दी गई थी। क्‍ल‍िनिकल ट्रायल में 'कोर्बेवैक्स' को बच्चों और किशोरों पर प्रभावी पाया गया। सूत्रों की मानें तो इस टीके की दो खुराकें 28 दिनों के अंतर पर लगाई जाएंगी।

WHAT'S YOUR REACTION?

  • 1
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0

COMMENTS

लोहिया संस्थान ने वर्ष 2016 की भर्ती प्रक्रिया को किया रद्द।

लोहिया संस्थान ने वर्ष 2016 की भर्ती प्रक्रिया को किया रद्द।

हे.जा.स. March 17 2021 24864

लोहिया संस्थान में वर्ष 2016 में 456 गैर शैक्षणिक पदों की मंजूरी मिली थी। इनमें कंप्यूटर आपरेटर, टेक

गाजीपुर में 69 मरीज मिले डेंगू पॉजिटिव, अलर्ट पर हॉस्पिटल

गाजीपुर में 69 मरीज मिले डेंगू पॉजिटिव, अलर्ट पर हॉस्पिटल

श्वेता सिंह November 02 2022 41215

इस प्रकार जनपद में अब तक कुल 69 मरीज डेंगू पॉजिटिव पाए गए हैं। सभी मरीजों की स्वास्थ्य की निरंतर निग

मरीजों को नहीं भटकना पड़ेगा, अब अयोध्या में मिलेगा हृदय, गुर्दा और मूत्ररोग का इलाज

मरीजों को नहीं भटकना पड़ेगा, अब अयोध्या में मिलेगा हृदय, गुर्दा और मूत्ररोग का इलाज

आरती तिवारी January 07 2023 33614

अयोध्या के मरीजों को लखनऊ के चक्कर नहीं लगाना पड़ेगा। दरअसल ह्दय, गुर्दा, और मूत्र रोग से पीड़ित मरी

रक्तदान शिविर में युवाओं में दिखा उत्साह

रक्तदान शिविर में युवाओं में दिखा उत्साह

हे.जा.स. May 17 2023 36407

सामाजिक संस्था वेल विशर फाउंडेशन और यूनिक इंटरनेशनल स्कूल के संयुक्त तत्वावधान में निःशुल्क स्वास्थ्

न्यूट्रिशन एंड डाइटेटिक्स में करियर की असीम सम्भावना।

न्यूट्रिशन एंड डाइटेटिक्स में करियर की असीम सम्भावना।

अखण्ड प्रताप सिंह November 03 2021 28489

12वीं के बाद स्टूडेंट्स इस फील्ड में बैचलर डिग्री, मास्टर डिग्री या डिप्लोमा कोर्स कर सकते हैं। एक स

दुबई में योग करने के लिए जुट 2,000 लोग, बनाया नया गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड

दुबई में योग करने के लिए जुट 2,000 लोग, बनाया नया गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड

हे.जा.स. May 15 2023 46785

दुबई स्पोर्ट्स काउंसिल ने शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य के लिए योग के लाभों को बढ़ावा देने के लिए किया

इस एप के जरिए मोबाइल पर मिलेगी ‘पीएम जन आरोग्य’ की जानकारी

इस एप के जरिए मोबाइल पर मिलेगी ‘पीएम जन आरोग्य’ की जानकारी

आरती तिवारी August 25 2022 27863

पेटीएम ऐप के जरिए यूजर्स प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना से जुड़े निजी और सरकारी अस्पतालों में उपयोगकर्

कोविड तैयारी, चुनौतियाँ व प्रबंधन पर बाल संरक्षण इकाइयों को प्रशिक्षण।

कोविड तैयारी, चुनौतियाँ व प्रबंधन पर बाल संरक्षण इकाइयों को प्रशिक्षण।

हुज़ैफ़ा अबरार June 11 2021 40430

निदेशक महिला कल्याण मनोज राय ने इस मौके पर कहा कि "मंडलवार यह प्रशिक्षण हमारी तैयारी को और मजबूत करे

हमदर्द लेबोरेटरीज का लखनऊ में हेल्दी इंडिया- हमदर्द इंडिया स्वास्थ्य जागरूकता अभियान शुरु

हमदर्द लेबोरेटरीज का लखनऊ में हेल्दी इंडिया- हमदर्द इंडिया स्वास्थ्य जागरूकता अभियान शुरु

हुज़ैफ़ा अबरार May 16 2026 2086

हमदर्द लेबोरेटरीज ने यूनानी चिकित्सा के बारे में अधिक जागरूकता पैदा करने और आधुनिक जीवनशैली और स्वास

कोविड़- 19 अपडेट: फिर बढ़े संक्रमण की मामले

कोविड़- 19 अपडेट: फिर बढ़े संक्रमण की मामले

एस. के. राणा December 02 2021 23399

बुधवार को जारी आंकड़े की अपेक्षा एक्टिव केस में थोड़ी बढ़ोतरी दर्ज की गई है। वहीं, 3 करोड़ 40 लाख 37

Login Panel