देश का पहला हिंदी हेल्थ न्यूज़ पोर्टल

शिक्षा

लखनऊ विश्वविद्यालय में फार्मास्युटिकल के छात्रों को मिलेगा शोध, इंटर्नशिप और रोजगार के अवसर

लखनऊ विश्वविद्यालय के इंस्टीट्यूट आफ फार्मास्युटिकल साइंसेज में पढ़ने वाले विद्यार्थियों को आइआइटी की तर्ज पर शोध की सभी सुविधाएं मुहैया हो सकेंगी। साथ ही इंटर्नशिप और रोजगार के अवसर भी मिलेंगे।

हुज़ैफ़ा अबरार
February 21 2022 Updated: February 21 2022 23:37
0 40612
लखनऊ विश्वविद्यालय में फार्मास्युटिकल के छात्रों को मिलेगा शोध, इंटर्नशिप और रोजगार के अवसर प्रतीकात्मक

लखनऊ। लखनऊ विश्वविद्यालय के इंस्टीट्यूट आफ फार्मास्युटिकल साइंसेज (IPSLU) में पढ़ने वाले विद्यार्थियों को आइआइटी की तर्ज पर शोध (research) की सभी सुविधाएं मुहैया हो सकेंगी। साथ ही इंटर्नशिप (internship) और रोजगार (employment) के अवसर भी मिलेंगे। इसके लिए लखनऊ विश्वविद्यालय ( Lucknow University) ने सोमवार को जैव चिकित्सा अनुसंधान केंद्र (CBMR) लखनऊ और राज्य अनुसंधान मेन्युफेक्चरिंग एसोसिएशन के साथ समझौता हुआ। कुलपति प्रो. आलोक कुमार राय, सीबीएमआर के निदेशक प्रो. आलोक कुमार धवन, एसोसिएशन के संरक्षक वीरअंजनी कुमार सक्सेना और इंस्टीट्यूट आफ फार्मास्युटिकल साइंसेज के निदेशक ()Institute of Pharmaceutical Sciences प्रो. पुष्पेंद्र कुमार त्रिपाठी ने एमओयू पर हस्ताक्षर किए।

स्टेट ड्रग मेन्युफेक्चरिंग एसोसिएशन (State Drug Manufacturing Association) के संरक्षक वीरअंजनी कुमार सक्सेना ने कहा कि एमओयू होने से लवि के छात्रों को औद्योगिक प्रशिक्षण में सहयोग दिया जाएगा। शिक्षकों के सहयोग से फार्मास्यूटिकल औद्योगिक शोध व समस्याओं को निराकरण भी होगा। उन्होंने बताया कि उत्तर प्रदेश में 515 औषधि निर्माण औद्योगिक इकाइयां हैं, जो प्रदेश की अर्थव्यवस्था का मजबूत हिस्सा है। विश्वविद्यालय के पास होने वाले सभी विद्यार्थियों को रोजगार देने के अवसर दिए जाएंगे। इस अवसर पर कुलपति प्रो.आलोक कुमार राय ने दोनों संस्थानों को बधाई दी। एमओयू (MoU) के अवसर पर डीन एकेडमिक्स प्रो. राकेश चंद्रा, अधिष्ठाता छात्र कल्याण प्रो. पूनम टंडन भी उपस्थित रहीं।

WHAT'S YOUR REACTION?

  • 1
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0

COMMENTS

डायबिटिक फुट: रिसर्च सोसाइटी फॉर स्टडी आफ डायबिटीज़ इन इंडिया ने किया वृहद आयोजन

डायबिटिक फुट: रिसर्च सोसाइटी फॉर स्टडी आफ डायबिटीज़ इन इंडिया ने किया वृहद आयोजन

रंजीव ठाकुर July 29 2022 30665

रिसर्च सोसाइटी फॉर स्टडी आफ डायबिटीज़ इन इंडिया उत्तर प्रदेश शाखा ने प्रदेश के 100 स्थानों पर एक साथ

लखनऊ के कैंसर संस्थान को मुम्बई के टाटा मेमोरियल कैंसर हॉस्पिटल का मिला साथ
राजस्थान, मौसमी बीमारियों की चपेट में लोग

राजस्थान, मौसमी बीमारियों की चपेट में लोग

जीतेंद्र कुमार October 15 2022 28265

इन दिनों डेंगू,चिकनगुनिया,मलेरिया,स्क्र्ब टायफस और स्वाइन फ्लू जैसी बीमारियां फैली हुई हैं। इसमें भी

माताओं से बच्चों में होने वाले एचआईवी व सिफ़लिस संक्रमण की जाँच के लिए सस्ती परीक्षण किट उपलब्ध।

माताओं से बच्चों में होने वाले एचआईवी व सिफ़लिस संक्रमण की जाँच के लिए सस्ती परीक्षण किट उपलब्ध।

हे.जा.स. November 16 2021 46185

माताओं से बच्चों में होने वाले एचआईवी व सिफ़लिस संक्रमण की रोकथाम के लिये कम क़ीमत वाली दोहरी परीक्ष

कोविड की चौथी लहर! लखनऊ में बाहर से आने वालों के लिए आरटी-पीसीआर जांच अनिवार्य

कोविड की चौथी लहर! लखनऊ में बाहर से आने वालों के लिए आरटी-पीसीआर जांच अनिवार्य

रंजीव ठाकुर April 21 2022 21261

राजधानी में कोविड-19 को लेकर तैयारियां शुरू हो गई है। मास्क आवश्यक करने के साथ ही सभी अस्पतालों को न

फिर जहरीली हो रही लखनऊ की हवा।

फिर जहरीली हो रही लखनऊ की हवा।

हुज़ैफ़ा अबरार December 15 2021 28198

शहर की हवा सुधरने की बजाय और जहरीली हो गई है। तालकटोरा और उसके आसपास के क्षेत्रों की एक्यूआई 330 के

दिल्ली में तेजी से पांव पसार रहा डेंगू

दिल्ली में तेजी से पांव पसार रहा डेंगू

admin September 29 2022 57152

राष्ट्रीय राजधानी में डेंगू का डंक बढ़ता ही जा रहा है। दिल्ली में मच्छर-जनित बीमारी से पीड़ित लोगों

स्वास्थ्य विभाग का एक और कारनामा, पोस्टमार्टम के बाद डॉक्टर ने पिता को थमा दिया बेटी का शव

स्वास्थ्य विभाग का एक और कारनामा, पोस्टमार्टम के बाद डॉक्टर ने पिता को थमा दिया बेटी का शव

आरती तिवारी June 27 2023 23450

मैनपुरी में स्वास्थ्य विभाग एक औऱ कारनामा सामने आया है। डिप्टी सीएम ने जांच के आदेश दिए।

बाराबंकी जिला अस्पताल ने जीता NQAS अवॉर्ड

बाराबंकी जिला अस्पताल ने जीता NQAS अवॉर्ड

आरती तिवारी November 19 2022 28198

जिले में स्वास्थ्य सेवाओं की लाइफलाइन कहे जाने वाले जिला अस्पताल की इस कामयाबी से अस्पताल प्रशासन के

आयुर्वेदिक दवाओं के निर्माण का बड़ा केंद्र बनेगा गोरखपुर

आयुर्वेदिक दवाओं के निर्माण का बड़ा केंद्र बनेगा गोरखपुर

आनंद सिंह April 14 2022 34925

महायोगी गोरखनाथ विश्वविद्यालय और वैद्यनाथ आयुर्वेद के बीच हुआ करार, आयुर्वेद के क्षेत्र में अनुसंधान

Login Panel