











































सेंट्रल टीबी डिवीजन की टीम राजधानी लखनऊ में
लखनऊ। देश को वर्ष 2025 तक क्षय रोगमुक्त बनाने को लेकर सरकार बेहद गंभीर है और उसके लिए हर स्तर पर हरसम्भव प्रयास किए जा रहे हैं। इसी क्रम में ज्वाइंट सपोर्टिव सुपरविजन के तहत सेंट्रल टीबी डिवीजन की टीम ने राजधानी का दौरा किया।
ज्वाइंट सपोर्टिव सुपरविजन (JSS) के तहत सेंट्रल टीबी डिवीजन की टीम ने किंग जार्ज चिकित्सा विश्वविद्यालय (KGMU) के जिला माइक्रोस्कोपिक सेंटर(DMC), ड्रग रेसिस्टेंट (DR) टीबी वार्ड, इंटीग्रेटेड काउंसलिंग एंड टेस्टिंग सेन्टर (ICTC) एवं एंटी रेट्रोवायरल थेरेपी (ART) सेन्टर का भ्रमण कर सुविधाओं का जायजा लिया और मरीजों का हालचाल जाना।
इस दौरान रेस्पिरेटरी मेडिसिन विभाग के अध्यक्ष डॉ सूर्यकान्त (Dr. Suryakant) व अन्य चिकित्सकों से भी टीम के सदस्यों ने मुलाकात की। इसके अलावा टीम ने जिला क्षय रोग केंद्र, राजेन्द्र नगर का भ्रमण जिला क्षय रोग अधिकारी (District Tuberculosis Officer) डॉ आर वी सिंह के साथ कर जिले में ड्रग रेसिस्टेंट टीबी के कार्यक्रम प्रबंधन का निरीक्षण किया।

जिला क्षय रोग अधिकारी डॉ आर वी सिंह ने बताया कि सेंट्रल टीबी डिवीजन की टीम (Central TB Division team) ने बलरामपुर जिला अस्पताल (Balrampur Hospital) के ड्रग रेसिस्टेंट टीबी सेन्टर का भी निरीक्षण किया और नोडल अधिकारी डॉ ए के गुप्ता से मुलाकात की।
टीम ने निजी अस्पताल विवेकानंद पॉलीक्लीनिक (Vivekananda Polyclinic) का भी निरीक्षण किया। इसके साथ ही टीम ने निराला नगर स्थित पैरामाउंट मेडिकल स्टोर एवं महानगर स्थित शगुन मेडिकल स्टोर का भ्रमण कर दवा विक्रेताओं से एच-1 शिड्यूल (H-1 schedule) में दी गई टीबी की दवाओं की बिक्री के बारे में तथा टीबी मरीजों के बारे में भी जानकारी ली।
जिला क्षय रोग अधिकारी ने बताया कि लखनऊ में क्षय उन्मूलन (eradication of tuberculosis) को लेकर बेहतर तरीके से काम हो रहा है। आगे जो भी राज्य स्तर से निर्देश प्राप्त होंगे उन्हीं के अनुसार गतिविधियां आयोजित की जाएंगी।
सेंट्रल टीबी डिवीजन की टीम में एनटीईपी के राष्ट्रीय तकनीकि विशेषज्ञ समूह के वाइस चेयरमैन डॉ राजेश सोलंकी, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण, रीजनल कार्यालय के वरिष्ठ क्षेत्रीय निदेशक डॉ वी के चौधरी, विश्व स्वास्थ्य संगठन के एनटीईपी के राष्ट्रीय कंसल्टेंट डॉ संदीप चौहान, सेंट्रल टीबी डिवीजन के वित्तीय सलाहकार रामसरन गुप्ता, विश्व स्वास्थ्य संगठन एनटीईपी-राज्य मुख्यालय से मेडिकल कन्सेलटेंट डॉ अपर्णा सेन चौधरी उपस्थित रहें।
टीम से डॉ सृष्टि दीक्षित, विश्व स्वास्थ्य संगठन एनटीईपी (NTEP) से मेडिकल कन्सेलटेंट डॉ अश्विनी, डॉ नीतू, जॉइन्ट एक्जेक्युटिव हेल्थ ऑफिसर, नगर निगम वृहद मुंबई की डॉ दक्षा शाह, उप राज्य क्षय रोग अधिकारी डॉ ऋषि सक्सेना, आदर्श श्रीवास्तव स्टेट पीपीएम कोऑर्डिनेटर सीनियर ट्रीटमेंट सुपरवाइजर अभय चंद्र मित्रा, पब्लिक प्राइवेट मिक्स समन्वयक रामजी वर्मा, सौमित्र मिश्रा राष्ट्रीय क्षय उन्मूलन कार्यक्रम के जिला कार्यक्रम समन्वयक दिलशाद हुसैन, एसटीएलएस लोकेश उपस्थित रहें।







हुज़ैफ़ा अबरार September 29 2026 0 1253
हुज़ैफ़ा अबरार September 30 2026 0 1071
हुज़ैफ़ा अबरार September 29 2026 0 553
हुज़ैफ़ा अबरार October 01 2026 0 525
हुज़ैफ़ा अबरार September 27 2026 0 504
हुज़ैफ़ा अबरार September 28 2026 0 483
हुज़ैफ़ा अबरार September 29 2026 0 434
हुज़ैफ़ा अबरार September 30 2026 0 406
हुज़ैफ़ा अबरार October 01 2026 0 399
हुज़ैफ़ा अबरार October 01 2026 0 525
हुज़ैफ़ा अबरार October 01 2026 0 399
हुज़ैफ़ा अबरार October 04 2026 0 112
हुज़ैफ़ा अबरार August 14 2026 0 9695
एस. के. राणा January 20 2026 0 5929
एस. के. राणा February 01 2026 0 5901
हुज़ैफ़ा अबरार January 25 2026 0 5565
हुज़ैफ़ा अबरार February 07 2026 0 5551
एस. के. राणा January 13 2026 0 5110
हुज़ैफ़ा अबरार February 05 2026 0 5054
सौंदर्या राय April 11 2022 0 87449
सौंदर्या राय April 08 2022 0 35624
सौंदर्या राय April 07 2022 0 38608
सौंदर्या राय April 05 2022 0 36099
लेख विभाग March 19 2022 0 35679
सौंदर्या राय March 16 2022 0 73498
नई राष्ट्रीय रणनीति योजना को अपनाकर बीते चार-पांच सालों में प्रदेश में मलेरिया के मरीजों की संख्या म
एक दिन में सर्वाधिक 4,205 लोगों की मौत होने के बाद कुल मृतक संख्या बढ़कर 2,54,197 हो गई, जबकि संक्रम
यह वैरिएंट अपने देश के लिए भी खतरा है। XBB.3 सब-वैरिएंट की वजह से सिंगापुर में कोविड इंफेक्शन में ते
बीते सालों में प्रदेश में मलेरिया केसों की संख्या बढ़ी है। स्वास्थ्य विभाग का कहना है कि ऐसा जांच और
हालांकि प्रत्येक व्यक्ति की नींद की आवश्यकता भिन्न होती है, एक वयस्क को दिन में आठ घंटे सोना चाहिए।
देशभर में स्ट्रोक के बढ़ते मामलों को लेकर मेदांता हॉस्पिटल, लखनऊ के विशेषज्ञों ने चिंता व्यक्त किया
देश में कोरोना से मौतों का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। नेशनल कोविड टास्क फोर्स कमेटी ने एजें
कोरोना वायरस का कहर अभी खत्म नहीं हुआ है। वहीं इस बीच, रूस से खबर है कि यहां चमगादड़ों में कोरोना जै
टूथपेस्ट से ही दांत खराब हो रहे, उसकी जगह नीम का दातून या फिटकरी के पानी से मुंह धोकर पान का पत्ता ख

COMMENTS