देश का पहला हिंदी हेल्थ न्यूज़ पोर्टल

उत्तर प्रदेश

डाक्टर्स डे स्पेशल; चिकित्सकों में व्यावसायिकता के साथ आत्मीयता और मानवीयता होना जरूरी: डॉ सूर्यकान्त

महान भारतीय चिकित्सक, भारत रत्न डॉ बी सी रॉय के जन्मदिवस, 1 जुलाई को डाक्टर्स डे के रूप में मनाया जाता है। इस अवसर पर प्रख्यात चिकित्सक डॉ सूर्यकान्त ने चिकित्सकों तथा मरीजों के परस्पर व्यवहार को लेकर अपने विचार व्यक्त किए हैं।

admin
July 01 2022 Updated: July 01 2022 15:53
0 20750
डाक्टर्स डे स्पेशल; चिकित्सकों में व्यावसायिकता के साथ आत्मीयता और मानवीयता होना जरूरी: डॉ सूर्यकान्त डॉ सूर्यकान्त

लखनऊ। महान भारतीय चिकित्सक, भारत रत्न डॉ बी सी रॉय के जन्मदिवस, 1 जुलाई को डाक्टर्स डे के रूप में मनाया जाता है। इस अवसर पर प्रख्यात चिकित्सक डॉ सूर्यकान्त ने चिकित्सकों तथा मरीजों के परस्पर व्यवहार को लेकर अपने विचार व्यक्त किए हैं। 

आईएमए-एएमएस (IMA-AMS) के नेशनल वायस चेयरमैन डा. सूर्यकान्त (Dr. Suryakant) का कहना है कि गंभीर बीमारियों और असहनीय पीड़ा (serious diseases and unbearable pain) से मुक्ति दिलाकर मरीजों के चेहरे पर मुस्कान बिखेरने वाले चिकित्सकों को प्राचीन काल से ही भगवान का दर्जा प्राप्त रहा है, लेकिन बदली परिस्थितियों में इस भरोसे की दीवार में दरार नजर आने लगी है। श्रद्धा, विश्वास और भरोसे को कायम रखने के लिए जहाँ चिकित्सकों की नि:स्वार्थ सेवा में कमी नजर आने लगी है वहीँ मरीजों और उनके परिजनों में भी पहले जैसा धैर्य नजर नहीं आता है ।   
 
डा. सूर्यकान्त का कहना है कि आधुनिक शोध, अत्याधुनिक उपकरणों और दवाओं ने जहाँ इलाज को और बेहतर बनाया है वहीँ पेशे को सिर्फ कमाई की नजर से देखने वालों ने मरीजों का भरोसा तोड़ने का काम किया है। गांवों और कस्बों में पेड़ के नीचे खाट और बदहाल अस्पतालों में इलाज का दौर से अब सेवेन स्टार होटल नुमा अस्पतालों (Hospitals like Seven Star Hotel) तक आ पहुंचा है। इससे जहां एक ओर इलाज की गुणवत्ता बढ़ी है तो वही दूसरी ओर खर्चे भी बढ़े हैं। इन बेतहाशा बढ़े खर्चों का अर्थशास्त्र भी डाक्टरों से मरीजों के सम्बन्धों (doctor-patient relationship) का मनोविज्ञान और मानसिकता बदल रहा है। इसका एक कारण यह भी है कि दस-दस साल गहन पढ़ाई करने वाले डाक्टरों को मरीजों से उचित तरह से सम्वाद करने के बारे में बिल्कुल भी प्रशिक्षित नहीं किया जाता है। पढ़ाई के दौरान इन चिकित्सकों को प्रशासनिक प्रशिक्षण व कानूनी प्रशिक्षण भी नहीं दिया जाता, जिसके कारण आगे चलकर उन्हें मेडिको-लीगल (medico-legal) व प्रशासनिक दायित्व निर्वाह करने में भी परेशानी का सामना करना पड़ता है। इसीलिए इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (Indian Medical Association), इंडियन इंजीनियरिंग सर्विसेज (Indian Engineering Services) की तर्ज पर इंडियन मेडिकल सर्विसिज (Indian Medical Services) की मांग कर रही है।
 
चिकित्सकों से उनके रिश्ते पूरी तरह से व्यावसायिक हों फिर भी उसमें आत्मीयता, मानवीयता और परस्पर सम्मान का होना नितान्त आवश्यक है। 

डॉ सूर्यकांत ने इस संबंध में प्रदेश के उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक (Deputy CM Brajesh Pathak) को पत्र लिखकर यह मांग की है कि डॉक्टर्स डे (Doctors Day) पर विभिन्न निजी मंच तो चिकित्सकों को सम्मानित करने को आगे आते हैं किंतु प्रदेश सरकार के स्तर पर किसी आयोजन का निर्देश नहीं दिया जाता है । इसलिए इस दिवस पर सरकारी आयोजनों और कार्यक्रमों के आयोजन के बारे में विचार करने की आवश्यकता है। 

WHAT'S YOUR REACTION?

  • 1
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0

COMMENTS

केजरीवाल सरकार का ऐलान, मोहल्ला क्लीनिक में 450 तरह के टेस्ट होंगे निशुल्क

केजरीवाल सरकार का ऐलान, मोहल्ला क्लीनिक में 450 तरह के टेस्ट होंगे निशुल्क

एस. के. राणा December 14 2022 30333

दिल्ली सरकार नए साल यानी एक जनवरी से अपने अस्पतालों और मोहल्ला क्लीनिकों पर 450 तरह की जांच मुफ्त म

दुबई में योग करने के लिए जुट 2,000 लोग, बनाया नया गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड

दुबई में योग करने के लिए जुट 2,000 लोग, बनाया नया गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड

हे.जा.स. May 15 2023 46778

दुबई स्पोर्ट्स काउंसिल ने शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य के लिए योग के लाभों को बढ़ावा देने के लिए किया

दही से चमक जाएगा आपका चेहरा

दही से चमक जाएगा आपका चेहरा

श्वेता सिंह October 28 2022 34171

दही वैसे खुद ही बहुत गुणों से भरपूर है। आपके फ्रिज से लेकर किचन में ऐसी कई चीजें मौजूद हैं जो मिनटों

तिब्बत के पिघलते ग्लेशियरों में मिले प्राचीन वायरस

तिब्बत के पिघलते ग्लेशियरों में मिले प्राचीन वायरस

हे.जा.स. November 01 2022 29220

हाल ही में प्रकाशित एक शोध में खुलासा किया गया है कि तिब्बती पठार के गुलिया आइस कैप से कई खतरनाक वाय

सर्दियों में बच्चों को खिलाएं ये चीजें, पूरे सीजन रहेंगे सेहतमंद

सर्दियों में बच्चों को खिलाएं ये चीजें, पूरे सीजन रहेंगे सेहतमंद

लेख विभाग October 24 2022 33561

सर्दियों के मौसम में बच्चों की बहुत ज्यादा देखभाल की जरूरत होती है। साथ ही खानपान पर भी उतना ही ध्य

लखनऊ में 1614 लोग कोरोना संक्रमित

लखनऊ में 1614 लोग कोरोना संक्रमित

एस. के. राणा January 29 2022 30697

कोरोना के मामलों में उतार चढ़ाव जारी है। शनिवार को 1614 लोग कोरोना की जद में आ गए हैं। अधिकारियों का

कोरोना संक्रमण की चौथी लहर शायद ही आए, लोग जागरूक हैं, स्वास्थ्य महकमा भी मुस्तैद है: मुख्य चिकित्सा अधिकारी

कोरोना संक्रमण की चौथी लहर शायद ही आए, लोग जागरूक हैं, स्वास्थ्य महकमा भी मुस्तैद है: मुख्य चिकित्सा अधिकारी

आनंद सिंह March 27 2022 34596

आज गोरखपुर में 17 आक्सीजन प्लांट हैं। हमारे पास 1500 डेडिकेटेड कोविड बेड्स हैं। 800 वेंटिलेटर्स हैं।

रांची के रिम्स में महिला ने एक साथ दिया 5 बच्चो को जन्म

रांची के रिम्स में महिला ने एक साथ दिया 5 बच्चो को जन्म

हे.जा.स. May 24 2023 31591

झारखंड के रांची में एक महिला ने 5 बच्चों को एक साथ जन्म दिया है। वहीं इस बात की जानकारी ट्वीट कर दी

दिल्ली में डेंगू के 314 नए केस, 1572 पहुंचा आंकड़ा

दिल्ली में डेंगू के 314 नए केस, 1572 पहुंचा आंकड़ा

एस. के. राणा October 18 2022 24748

राजधानी में डेंगू का प्रकोप तेजी से फैल रहा है। बीते एक हफ्ते में डेंगू के 314 नए मामले दर्ज किए गए

घर पर ही पेडीक्योर करके पैरों को बनायें सुन्दर।

घर पर ही पेडीक्योर करके पैरों को बनायें सुन्दर।

सौंदर्या राय October 29 2021 38628

पेडिक्योर कराने से आपके पैर खूबसूरत होने के साथ बहुत सुंदर और साफ, हेल्‍दी हो जाएगें। पेडिक्‍योर से

Login Panel