देश का पहला हिंदी हेल्थ न्यूज़ पोर्टल

उत्तर प्रदेश

लोकबंधु अस्पताल में विधायक राजेश्वर सिंह ने वृक्षारोपण किया

राष्ट्रीय चिकित्सक दिवस पर, सरोजनी नगर विधायक डॉ राजेश्वर सिंह ने लोकबंधु अस्पताल में नवग्रह वाटिका तथा नक्षत्र वाटिका का लोकार्पण किया। वाटिका में नवग्रह के नौ पेड़ तथा नक्षत्रों के 27 पेड़ यानी कि 36 पेड़ मरीजों को आक्सीजन देने का काम करेंगे। वृक्षारोपण कार्यक्रम के बाद विधायक ने अस्पताल का निरीक्षण किया।

रंजीव ठाकुर
July 01 2022 Updated: July 02 2022 01:59
0 30609

लखनऊ। राष्ट्रीय चिकित्सक दिवस पर कानपुर रोड स्थित लोकबंधु अस्पताल में नवग्रह वाटिका तथा नक्षत्र वाटिका का लोकार्पण सरोजनी नगर विधायक डॉ राजेश्वर सिंह ने किया। लोकबंधु अस्पताल स्थित वाटिका में नवग्रह के नौ पेड़ तथा नक्षत्रों के 27 पेड़ यानी कि 35 पेड़ मरीजों को आक्सीजन देने का काम करेंगे।


वृक्षारोपण कार्यक्रम के बाद विधायक ने अस्पताल का निरीक्षण किया। लोकबंधु अस्पताल (Lokbandhu Hospital) की मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ दीपा त्यागी ने विधायक डॉ राजेश्वर सिंह (Sarojini Nagar MLA Dr Rajeshwar Singh) से अस्पताल में शीघ्र ही ब्ल्ड बैंक (blood bank) तथा ट्रामा सेंटर (trauma center) स्थापित करने की बात रखी। विधायक ने आश्वासन देते हुए कहा कि उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक (Deputy Chief Minister Brijesh Pathak) से इस संदर्भ में बात करेंगे और शीघ्र ही ब्ल्ड बैंक स्थापित हो जाएगा।


हेल्थ जागरण (Health Jagran) से विशेष बातचीत करते हुए सरोजनी नगर विधायक डॉ राजेश्वर सिंह ने राष्ट्रीय चिकित्सक दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि कोविड (covid-19) के दौरान दुनिया ने डॉक्टर्स को फिर से पहचाना। जहां बड़े बड़े देश कोरोना प्रबंधन में नाकाम रहे वहीं भारत के चिकित्सकों ने पूरी दुनिया को दिखा दिया कि कैसे मरीजों की देखभाल की जाती है। भारत के सभी डॉक्टर्स को मैं शुभकामनाएं व बधाई (National Doctor's Day) देता हूं। वृक्षारोपण (Navagraha and Nakshatra Vatika) को बहुत जरूरी बताते हुए विधायक ने कहा कि यह वंदनीय कार्य है क्योंकि आक्सीजन की जरूरत अब हम सब महसूस करते हैं।


लोकबंधु अस्पताल की सराहना करते हुए डॉ राजेश्वर सिंह ने कहा कि अस्पताल में साफ सफाई है और 318 बेड में से लगभग 250 बेड हर समय भरे रहते हैं। मरीजों ने भी संतोष जताया है जिसके लिए मैं सभी डॉक्टर्स और स्टाफ को बधाई देता हूं। लोकबंधु अस्पताल में ब्लड बैंक और ट्रामा सेंटर के लिए सरकार से हमारी बात चल रही है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) भी यही चाहते हैं कि प्रदेश के हर जिले में बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध हो।


सरकार द्वारा डॉक्टर्स डे मनाने के सवाल का जवाब देते हुए विधायक ने कहा कि सरकार चिकित्सकों का बहुत सम्मान करती है। हर जिले में मेडिकल कॉलेज (medical colleges) खोलने के साथ ही मेडिकल की सीटें भी बढ़ा दी गई है। सरकार हमेशा डॉक्टर्स के साथ है और उनकी हर जरुरत को पूरा करने के लिए तत्पर है।


हेल्थ जागरण से बातचीत करते हुए लोकबंधु अस्पताल के चिकित्सा अधीक्षक डॉ अजय शंकर त्रिपाठी (Medical Superintendent of Lokbandhu Hospital, Dr. Ajay Shankar) ने कहा कि भारतीय और प्राचीन चिकित्सा पद्धति में वृक्षों का अत्यधिक महत्व है जिसके कारण अस्पताल में नवग्रह तथा नक्षत्र वाटिका स्थापित की है। लगाए गए 35 वृक्षों की जानकारी देते हुए कहा कि कोविड काल ने सबको आक्सीजन की जरूरत का अहसास करवा दिया है। लोकबंधु अस्पताल की यह वाटिका ना केवल मरीजों को आक्सीजन देने का काम करेगी बल्कि यह संदेश भी समाज को जाएगा कि वृक्षों की देखभाल कितनी जरूरी है।

WHAT'S YOUR REACTION?

  • 1
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0

COMMENTS

कोविड़ - 19: तेज़ी से घट रहे संक्रमण के मामले।

कोविड़ - 19: तेज़ी से घट रहे संक्रमण के मामले।

एस. के. राणा October 18 2021 33330

एक दिन में उपचाराधीन मरीजों की संख्या में 5,786 की कमी दर्ज की गयी जो संक्रमण के कुल मामलों का 0.57

मोरारजी देसाई राष्ट्रीय योग संस्थान में विभिन्न पदों पर भर्ती के लिए विज्ञापन जारी

मोरारजी देसाई राष्ट्रीय योग संस्थान में विभिन्न पदों पर भर्ती के लिए विज्ञापन जारी

एस. के. राणा March 03 2022 32800

केंद्र सरकार के आयुष मंत्रालय के अधीन योग शिक्षा, प्रशिक्षण, चिकित्सा और अनुसंधान के राष्ट्रीय स्तर

क्लिनिकल स्टडी: जंक फूड पहुंचा रहा हड्डियों को नुकसान

क्लिनिकल स्टडी: जंक फूड पहुंचा रहा हड्डियों को नुकसान

लेख विभाग August 15 2022 36916

हम सब जानते हैं कि जंक फूड हमारी सेहत को नुकसान पहुंचता है लेकिन फिर भी इसका उपयोग बढ़ता जा रहा है। क

दवाइयों की कमी मिलने पर अधिकारियों से नाराज़ हुए डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक

दवाइयों की कमी मिलने पर अधिकारियों से नाराज़ हुए डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक

आरती तिवारी January 08 2023 22184

डिप्टी सीएम ने निर्देश दिए कि उप्र मेडिकल सप्लाईज कॉरपोरेशन लिमिटेड के सभी वेयर हाउस में हफ्ते भर मे

रेलवे चिकित्सालय में लगायी गयी एक्सरे मशीन

रेलवे चिकित्सालय में लगायी गयी एक्सरे मशीन

अनिल सिंह November 01 2022 31852

सोमवार को एक्सरे मशीन को लगा दिया गया है। रेल कर्मचारियों व उनके परिजनों के लिए ये अच्छी खबर है।

यूनीसेफ़ ने वैश्विक भुखमरी के शिकार बच्चों की मदद के लिए जी-7 से की अपील 

यूनीसेफ़ ने वैश्विक भुखमरी के शिकार बच्चों की मदद के लिए जी-7 से की अपील 

हे.जा.स. June 24 2022 27676

वैश्विक स्तर पर खाद्य पदार्थों की क़ीमतों में इज़ाफा हुआ है। इस कारण अतिरिक्त 15 देशों के दो लाख, 60

लखनऊ में बढ़ रहा है कोरोना संक्रमण का प्रकोप

लखनऊ में बढ़ रहा है कोरोना संक्रमण का प्रकोप

हुज़ैफ़ा अबरार June 18 2022 29230

डॉ मनोज अग्रवाल ने बताया कि वायरस से बचाव के लिए मास्क लगाएं। बारी आने पर कोरोना वायरस से बचाव की व

कोविड अस्पतालों को नॉन कोविड करने की प्रक्रिया शुरू,  रेलवे अस्पताल को नॉन कोविड हॉस्पिटल घोषित।

कोविड अस्पतालों को नॉन कोविड करने की प्रक्रिया शुरू, रेलवे अस्पताल को नॉन कोविड हॉस्पिटल घोषित।

हे.जा.स. January 25 2021 22706

राजधानी में रेलवे अस्पताल को नॉन कोविड हॉस्पिटल घोषित कर दिया गया है। यह पहला अवसर है जब 240 बिस्तरो

चश्मा पहनने से नाक पर पड़ गए हैं निशान, तो अपनाएं ये घरेलू नुस्खे

चश्मा पहनने से नाक पर पड़ गए हैं निशान, तो अपनाएं ये घरेलू नुस्खे

आरती तिवारी September 05 2022 48575

कई बार लगातार चश्मा पहनने से आंखों के पास काला निशान (black mark ) पड़ जाता है, जो देखने में भद्दा ल

डेंगू से बचाव के लिए 373 बच्चाें को खिलाई गई दवा

डेंगू से बचाव के लिए 373 बच्चाें को खिलाई गई दवा

आरती तिवारी November 06 2022 31861

जिले में स्वास्थ्य विभाग ने डेंगू से बचाव के लिए गांवों में एंटीलार्वा दवा छिड़काव कराना शुरू कर दिया

Login Panel