देश का पहला हिंदी हेल्थ न्यूज़ पोर्टल

उत्तर प्रदेश

चुनावी रैलियों से आएगी कोरोना की तीसरी लहर

प्रो. अग्रवाल ने कहा कि चुनावी रैलियों में बड़ी संख्या में लोग गाइडलाइन का पालन किए बगैर पहुंचते हैं, ऐसे में संक्रमण का खतरा काफी हद तक बढ़ जाता है। यदि रैलियां होती हैं तो संक्रमण समय से पहले तेजी पकड़ सकता है।

हे.जा.स.
January 03 2022 Updated: January 04 2022 02:55
0 31031
चुनावी रैलियों से आएगी कोरोना की तीसरी लहर प्रतीकात्मक

कानपुर। आईआईटी कानपुर के वरिष्ठ वैज्ञानिक पद्मश्री प्रोफेसर मणींद्र अग्रवाल का मानना है कि चुनाव के दौरान होने वाली रैलियां कोरोना संक्रमण फैलाने में मददगार साबित हो सकती हैं, क्योंकि इनमें कोविड गाइडलाइंस का पालन आसान नहीं होता। उनका दावा है कि अप्रैल तक तीसरी लहर खत्म हो जाएगी।

प्रो. अग्रवाल ने कहा कि चुनावी रैलियों में बड़ी संख्या में लोग गाइडलाइन का पालन किए बगैर पहुंचते हैं, ऐसे में संक्रमण का खतरा काफी हद तक बढ़ जाता है। ऐसे में एहतियात बरतने की जरूरत है। यदि रैलियां होती हैं तो संक्रमण समय से पहले तेजी पकड़ सकता है। उनका कहना है कि चुनाव को लेकर कोई टिप्पणी नहीं की जा सकती। इसका अधिकार जिन संस्थाओं के पास है, वह निर्णय लेंगी। बस सभी को अलर्ट रहना होगा।

अपने गणितीय मॉडल के आधार पर कोरोना महामारी के बारे में बताने वाले मणींद्र अग्रवाल के मुताबिक भारत में जनवरी में तीसरी लहर आएगी, मार्च में 1.8 लाख केस रोज आ सकते हैं। राहत की बात यह रहेगी कि हर 10 में से 1 को ही अस्पताल की जरूरत पड़ेगी। मार्च के मध्य में दो लाख बेड की जरूरत होगी।

अफ्रीका से तुलना दे रही राहत
प्रो. मणींद्र ट्वीट में कह चुके हैं कि अफ्रीका और भारत में 80 फीसदी जनसंख्या 45 वर्ष से नीचे वाली है। दोनों ही देशों में नेचुरल इम्युनिटी 80 फीसदी तक है। दोनों ही देशों में डेल्टा वेरिएंट  म्यूटेंट के कारण रहा है। उन्होंने दावा किया, दक्षिण अफ्रीका की तरह भारत में भी अधिक प्रभाव पड़ने की संभावना कम है।

WHAT'S YOUR REACTION?

  • 1
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0

COMMENTS

कोरोना की तरह हेपेटाइटिस भी संक्रमण से होता है: डॉ प्रवीण झा

रंजीव ठाकुर July 29 2021 28714

हेल्थ जागरण ने विश्व हेपेटाइटिस दिवस पर राजधानी के विकास नगर स्थित रिजेंसी अस्पताल का दौरा किया। पेट

रोजाना खाइये ये चीजें दिमाग चलेगा कंप्यूटर से भी तेज

रोजाना खाइये ये चीजें दिमाग चलेगा कंप्यूटर से भी तेज

आरती तिवारी October 22 2022 28309

आजकल कि लाइफस्टाइल ऐसी हो गई है कि मेन्टल प्रेशर लोगों के ऊपर बना ही रहता है, कभी काम के चलते कभी पढ़

मस्तिष्क के न्यूरोट्रांसमीटर्स सेक्स को बनातें हैं आनंददायक

मस्तिष्क के न्यूरोट्रांसमीटर्स सेक्स को बनातें हैं आनंददायक

लेख विभाग August 16 2022 51379

यौन इच्छा, कामोत्तेजना और चरम सुख की प्राप्ति एक जटिल प्रक्रिया है। इस प्रक्रिया में पूरा सेंट्रल नर

वर्ष 2025 तक उत्तर प्रदेश को क्षय मुक्त बनाने के लिए सरकार ने झोके संसाधन, जुटा स्वास्थ्य महकमा

वर्ष 2025 तक उत्तर प्रदेश को क्षय मुक्त बनाने के लिए सरकार ने झोके संसाधन, जुटा स्वास्थ्य महकमा

हुज़ैफ़ा अबरार April 04 2022 43646

आयुष्मान भारत और हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर को बड़ी जिम्मेदारी सौंपते हुए तीन हफ्ते का विशेष अभियान चलाकर

बालों को डिटॉक्स करने के आसान तरीके

बालों को डिटॉक्स करने के आसान तरीके

सौंदर्या राय January 31 2022 39721

सामान्य तौर पर हर 15 से 20 दिन में हेयर डिटॉक्स करना चाहिए। यदि आपके बाल प्रदूषण के संपर्क में ज्याद

रूखे, बेजान बालों में जान डाल देगा गुड़हल का फूल

रूखे, बेजान बालों में जान डाल देगा गुड़हल का फूल

श्वेता सिंह September 13 2022 41038

गुड़हल का फूल लगभग हर घर में आसानी से उपलब्ध हो जाता है। अगर आपके बाल कम उम्र में ही सफेद हो गए हैं,

लोहिया आयुर्विज्ञान संस्थान में आयोजित किया गया ‘राष्ट्रीय स्वैच्छिक रक्तदान दिवस’

लोहिया आयुर्विज्ञान संस्थान में आयोजित किया गया ‘राष्ट्रीय स्वैच्छिक रक्तदान दिवस’

आरती तिवारी October 01 2022 35112

17 सितंबर से 01 अक्टूबर तक चलने वाले स्वैच्छिक रक्तदान अभियान का आगाज आज से शुरू हो चुका है। लखनऊ के

डा.सूर्यकान्त एशियन पेसिफिक सोसाइटी ऑफ रेस्पिरोलोजी फेलोशिप के लिए चुने गए।

डा.सूर्यकान्त एशियन पेसिफिक सोसाइटी ऑफ रेस्पिरोलोजी फेलोशिप के लिए चुने गए।

हुज़ैफ़ा अबरार July 24 2021 32905

डा. सूर्यकान्त की विशेषज्ञता व सार्वजानिक स्वास्थ्य सेवा के क्षेत्र में ईमानदार प्रयासों का आकलन करन

स्वास्थ्य मंत्रालय ने 64 स्वास्थ्य केंद्रों को सीजीएचएस सूची से किया बाहर, देखें सूची

स्वास्थ्य मंत्रालय ने 64 स्वास्थ्य केंद्रों को सीजीएचएस सूची से किया बाहर, देखें सूची

एस. के. राणा May 04 2022 47666

सीजीएचएस के एंपैनलमेंट सेल ने दिल्ली-एनसीआर में निजी अस्पतालों पर कड़ी कार्यवाही करते हुए 64 स्वास्थ

देश के 11 राज्यों में ओमिक्रॉन ने पाँव पसारे, अब तक संक्रमण के कुल 73 मामले।

देश के 11 राज्यों में ओमिक्रॉन ने पाँव पसारे, अब तक संक्रमण के कुल 73 मामले।

एस. के. राणा December 16 2021 34546

देश में कुल संक्रमितों की संख्या 73 हो गई है। कोरोना वायरस का खतरनाक स्वरूप अब 11 राज्यों में फैल चु

Login Panel