देश का पहला हिंदी हेल्थ न्यूज़ पोर्टल

अंतर्राष्ट्रीय

अमेरिका में बच्चों पर कहर बरपा रहा कोरोना, एक दिन में पांच लाख अस्सी हज़ार नए मामले  

देश में मामलों की संख्या में नाटकीय रूप से वृद्धि देखने जा रहे हैं। आने वाले समय में हमारे लिए रोज़मर्रा की ज़िंदगी को संचालित करना कठिन हो जाएगा।

हे.जा.स.
December 31 2021 Updated: December 31 2021 17:57
0 62186
अमेरिका में बच्चों पर कहर बरपा रहा कोरोना, एक दिन में पांच लाख अस्सी हज़ार नए मामले   प्रतीकात्मक

वाशिंगटन। अमेरिका में कोविड-19 के मामलों में भारी उछाल देखने को मिल रहा है। इस लहर में बच्चों की रिकॉर्ड संख्या अस्पतालों में दिख रही है। आपको बता दें कि विशेषज्ञों ने भी आने वाले हफ्तों में ओमिक्रॉन की सुनामी आने की चेतावनी दी है। यूएस में भी अभी कम ही बच्चों को कोरोना की वैक्सीन लगी है, इस कारण से वे अधिक प्रभावित हो रहे हैं। 

रोजाना सामने आने वाले मामलों की बात करें तो अमेरिका (America) ने अपना ही रिकॉर्ड तोड़ दिया है। एक दिन में कुल 5,80,000 नए कोविड (Covid) मामले दर्ज किए गए हैं।

फिलाडेल्फिया के चिल्ड्रेन हॉस्पिटल के संक्रामक रोग विशेषज्ञ डॉ. पॉल ऑफ़िट ने कहा, "यह बहुत ही हृदयविदारक है।'' उन्होंने कहा कि पिछले साल यह काफी कठिन था, लेकिन अब आप जानते हैं कि आपके पास इसे रोकने का तरीका उपलब्ध है।"

बच्चों के संक्रमण में रिकॉक्ड इजाफा - Record increase in children's infections
अमेरिका के रोग नियंत्रण और रोकथाम केंद्र ने गुरुवार को बताया कि 22-28 दिसंबर के के बीच औसतन 17 वर्ष और उससे कम उम्र के 378 बच्चों को कोविड अस्पतालों में भर्ती कराया गया था। एक सप्ताह पहले की तुलना में यह 66 प्रतिशत अधिक है। सीडीसी (CDC) ने कहा कि महामारी (pandemic ) के दौरान बीते सितंबर महीने में प्रति दिन 342 बच्चे (children) भर्ती हो रहे थे। 

अमेरिकी स्वास्थ्य विशेषज्ञों ने अमेरिकियों से आने वाले हफ्तों में गंभीर स्थिति से निपटने के लिए तैयार रहने का आग्रह किया है। उनका मानना है कि ओमिक्रॉन (Omicron) ने अस्पतालों (hospitals), स्कूलों (schools) और अन्य क्षेत्रों में दैनिक जीवन (daily life) को प्रभावित करने के लिए खतरा पैदा कर दिया है। इसे देखते हुए अमेरिका ने अपने नागरिको के लिए यात्रा एडवाइजरी (travel advisory) भी जारी कर दी है। 

18 राज्यों में रिकॉर्ड मामले- Record cases in 18 states
रॉयटर्स की एक रिपोर्ट के मुताबिक, कम से कम 18 राज्यों और प्यूर्टो रिको ने नए मामलों के लिए महामारी का रिकॉर्ड बनाया है। मैरीलैंड, ओहियो और वाशिंगटन, डीसी में रिकॉर्ड संख्या में मरीज अस्पताल में भर्ती हुए हैं। कुल मिलाकर अमेरिका में COVID-19 अस्पतालों में 27 प्रतिशत की वृद्धि हुई है।

मिनेसोटा विश्वविद्यालय (University of Minnesota) के संक्रामक रोग विशेषज्ञ डॉ. माइकल ओस्टरहोम ने एमएसएनबीसी को बताया, "हम इस देश में मामलों की संख्या में नाटकीय रूप से वृद्धि देखने जा रहे हैं। आने वाले समय में हमारे लिए रोज़मर्रा की ज़िंदगी को संचालित करना कठिन हो जाएगा।"

WHAT'S YOUR REACTION?

  • 1
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0

RELATED POSTS

COMMENTS

सावधान! पेट दर्द हो सकता है खतरनाक

सावधान! पेट दर्द हो सकता है खतरनाक

आरती तिवारी November 23 2022 22165

खान-पान में गड़बड़ी या दूसरी कारणों से पेट में कई तरह की समस्याएं पैदा होती हैं, पेट में दर्द होना भी

लोहिया संस्थान की महिला डॉक्टर के लंग ट्रांसप्लांट हेतु सरकार ने स्वीकृत किया डेढ़ करोड़ रुपये। 

लोहिया संस्थान की महिला डॉक्टर के लंग ट्रांसप्लांट हेतु सरकार ने स्वीकृत किया डेढ़ करोड़ रुपये। 

हुज़ैफ़ा अबरार July 09 2021 28589

डा. शारदा सुमन आब्स एवं गाइनकोलाजी विभाग में डीएनबी जू. रेजिडेण्ट तृतीय वर्ष के रुप में कार्यरत है।

केंद्र सरकार ने फार्मा क्लस्टर और एमएसएमई सेक्टर के लिए 500 करोड़ रुपये का प्रविधान किया

केंद्र सरकार ने फार्मा क्लस्टर और एमएसएमई सेक्टर के लिए 500 करोड़ रुपये का प्रविधान किया

एस. के. राणा March 12 2022 35405

सरकार ने देशभर में मौजूदा फार्मा क्लस्टर और एमएसएमई सेक्टर के लिए 500 करोड़ रुपये का प्रविधान किया ह

अपोलो लखनऊ में पहली बार में बिना ब्लड ट्रांसफ्यूजन हुआ सफल लीवर ट्रांसप्लांट

अपोलो लखनऊ में पहली बार में बिना ब्लड ट्रांसफ्यूजन हुआ सफल लीवर ट्रांसप्लांट

हुज़ैफ़ा अबरार May 15 2026 1540

डॉ. मयंक सोमानी ने कहा लिवर ट्रांसप्लांट अपने आप में एक अत्यंत जटिल सर्जरी है, जिसमें 8 से 10 यूनिट

डिजिटल आई सिंड्रोम: देखिए कारण, लक्षण और निदान

रंजीव ठाकुर June 03 2022 68908

वर्तमान की लाइफ स्टाइल का पूरा दबाव आंखों पर रहता है। आज कल बच्चों से लेकर बूढ़ों तक मोबाइल, टीवी, ल

नदियां और मिट्टी को बचा कर ही स्वास्थ्य को बचाया जा सकता है: सद्गुरु जग्गी वासुदेव

रंजीव ठाकुर June 08 2022 42031

हेल्थ जागरण ने सद्गुरु से प्राचीन वैदिक मूल स्वास्थ्य सिद्धांतों के तहत पूरी दुनिया को लाने का सवाल

मुख्य चिकित्सा अधिकारी के निर्देश पर आठ अस्पतालों का किया गया औचक निरीक्षण

मुख्य चिकित्सा अधिकारी के निर्देश पर आठ अस्पतालों का किया गया औचक निरीक्षण

आरती तिवारी April 01 2023 23874

मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. मनोज अग्रवाल के निर्देश पर आठ अस्पतालों का औचक निरीक्षण किया गया।

मजीठा खून को साफ करने की अचूक जड़ी बूटी है। 

मजीठा खून को साफ करने की अचूक जड़ी बूटी है। 

लेख विभाग January 14 2021 104266

यह मूत्र संक्रमण, दस्त, खसरा और पुरानी बुखार का इलाज कर सकता है। अनियमित मासिक धर्म के इलाज के लिए म

कोविड-19: देश में 70 दिन में संक्रमण के सबसे कम मामले।

कोविड-19: देश में 70 दिन में संक्रमण के सबसे कम मामले।

एस. के. राणा June 12 2021 29406

उपचाराधीन मरीजों की संख्या 63 दिन के बाद 11 लाख से कम है जबकि 24 घंटों में आए 84,332 नए मामले 70 दिन

सरकार प्रदेश के ढाई करोड़ वाहन चालकों के आंखों की कराएगी जांच।

सरकार प्रदेश के ढाई करोड़ वाहन चालकों के आंखों की कराएगी जांच।

हुज़ैफ़ा अबरार February 21 2021 33167

आंखों की जांच से लगभग 12 फ़ीसदी सड़क दुर्घटनाओं में कमी आएगी। इस पर जो भी खर्च आएगा उसे गृह और परिवह

Login Panel