देश का पहला हिंदी हेल्थ न्यूज़ पोर्टल

स्वास्थ्य

घुटने के सम्पूर्ण प्रतिस्थापन के बाद जिंदगी हो जाती है सामान्य

टीकेआर (घुटने का सम्पूर्ण प्रतिस्थापन) के बाद, व्यक्ति दो महीने के भीतर ही अपने सामान्य क्रियाकलाप पुनः आरम्भ कर सकता है। वृताकार घुटने से सीढियों पर चढ़ते-उतरते समय, हलके-फुल्के खेल खेलते समय और अन्य कार्य में स्थिर और दक्ष मूवमेंट में आसानी होती है। 

लेख विभाग
December 31 2021 Updated: December 31 2021 16:57
0 37027
घुटने के सम्पूर्ण प्रतिस्थापन के बाद जिंदगी हो जाती है सामान्य प्रतीकात्मक

डॉ आर के सिंह,
रिप्लेसमेंट सर्जन, ग्लोबस हॉस्पिटल, कानपुर 

भारत में हर तीसरा व्यक्ति गठिया के रोग से पीड़ित है। यह भारत में शारीरिक अक्षमता के प्रमुख कारणों में से एक के रूप में भी उभर रहा है। इस बीमारी से पीड़ित मरीजों की हालत सर्दी में और ज्यादा ख़राब हो जाती है। उनके दर्द की बिगड़ती स्थिति के साथ, उनकी गतिविधियाँ और गतिशीलता प्रभावित होती है क्योंकि वे जोड़ों में जकड़न का अनुभव करते हैं। 

कानपुर जैसा शहर गठिया के लगभग दस लाख मामलों के साथ भारत विश्व में दूसरे स्थान पर है। एक अनुमान के अनुसार, भारत में 40 साल से कम उम्र की आबादी में इसका प्रसार अपेक्षाकृत अधिक है।

प्रत्येक वर्ष सर्दियों के दौरान जोड़ों के दर्द और उसकी तकलीफ के लिए उपचार की माँग में वरिष्ठ नागरिकों की संख्या में वृद्धि हो रही है। हालाँकि युवाओं में भी इसकी उच्चतम प्रवृत्ति देखी जा रही हैं। इनमें वे लोग भी शामिल हैं जो कोविड-19 से उबर चुके हैं तथा हड्डी और जोड़ों की समस्याओं के लिए परामर्श कर रहे हैं। यह देखने में आता है कि सर्दियों में लोग व्यायाम करना छोड़ देते हैं और सामान्य रूप से सुस्त हो जाते हैं। ये प्रवृति घुटनों के रोगों को प्रभावित कर सकती है और दर्द के स्तर को भी बढ़ा सकता है। 

टेक्नोलॉजी के आगमन के साथ सिंगल रेडियस नी टेक्नोलॉजी जैसे नवाचारों की बदौलत घुटनों की सर्जरी का सम्पूर्ण स्वरूप बदल गया है। यह टेक्नोलॉजी प्राकृतिक घुटने के वृत्त आकार की नक़ल करती है और एकल त्रिज्या के चारों ओर घूमती है। इस नई तरह की सर्जरी से दक्षतापूर्ण और प्रभावकारी समाधान का मार्ग प्रशस्त हुआ है। यह अनेक वर्षों के लिए टिकाऊ हो सकता है। इसमें नाजुक उतकों का अधिक संरक्षण होता है जिसके फलस्वरूप घुटने की प्राकृतिक गति को सहारा मिलता है और गतिशीलता जल्द अपनी पूर्वावस्था में आ जाती है। इससे फिजियोथेरेपी सेशन की कम ज़रुरत होती है। 

टीकेआर (घुटने का सम्पूर्ण प्रतिस्थापन) के बाद, व्यक्ति दो महीने के भीतर ही अपने सामान्य क्रियाकलाप पुनः आरम्भ कर सकता है। वृताकार घुटने से सीढियों पर चढ़ते-उतरते समय, हलके-फुल्के खेल खेलते समय और अन्य कार्य में स्थिर और दक्ष मूवमेंट में आसानी होती है। 

सर्दियों के महीनों में गठिया विशेष रूप से तनावपूर्ण हो सकता है, परिस्थिति के कारण होने वाले कष्टदायी जोड़ों के दर्द और परेशानी से बचने के लिए देखभाल और सावधानी जरूरी है। सर्दियों में घुटने के दर्द से राहत दिलाने यहाँ नीचे कुछ सलाह दी गई है जिनको नियमित रूप अपना कर फायदा पाया जा सकता है।  

धूप का सेवन : जोड़ो के ठीक होने में विटामिन डी महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। कई अध्ययनों से यह जानकारी प्राप्त होती है कि विटामिन डी का निम्न स्तर जोड़ों और मांसपेशियों में दर्द को बढ़ा सकता है। इसलिए, जोड़ों के दर्द को दूर करने के लिए जितना हो सके धूप का सेवन करें। 

नियमित रूप से व्यायाम करें : विशेष रूप से गठिया के रोगियों के लिए एक सक्रिय जीवन शैली जोड़ों के दर्द को दूर रख सकती है। आप व्यायाम को बाहरी शीत लहर के कारण बाधित न होने दें। अपने वजन को नियंत्रण में रखने के लिए काम पर या घर पर या प्रतिक्षालय में  समय-समय पर  छोटे-छोटे वॉक ब्रेक (घूमने) लेने के लिए खुद को प्रोत्साहित करें।

लेयर अप : घुटने का जोड़ अन्य जोड़ो के मुकाबले अधिक तनाव का सामना करता है, इसलिए शरीर के वजन को और अधिक बढ़ाने वाले भारी स्वेटर्स और कार्डिगन पहनने की बजाय आप हल्के लेकिन गर्म कपड़ो की अनेक परत का चुनाव कर सकते है।

अपने चिकित्सक से परामर्श करें : यदि भौतिक चिकित्सा और दवाएं केवल अल्पकालिक दर्द से राहत प्रदान कर रही हैं, तो यह महत्वपूर्ण है कि आप अपने जोड़ों की जाँच किसी हड्डी रोग विशेषज्ञ से करवाएं। गठिया की पुरानी या उन्नत अवस्था में जब सभी वैकल्पिक उपचार विफल हो जाते हैं तो दर्द से राहत और घुटने के क्रियाकलाप को पुरानी अवस्था में लाने के लिए आमतौर पर पूरे घुटने के प्रतिस्थापन की अनुशंसा की जाती है।


 

WHAT'S YOUR REACTION?

  • 1
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0

RELATED POSTS

COMMENTS

सुन्दर और आकर्षक दिखने के लिए अपनाये ये उपाय  

सुन्दर और आकर्षक दिखने के लिए अपनाये ये उपाय  

सौंदर्या राय August 05 2022 51927

चिकनी, सॉफ्ट, सिल्की त्वचा ही सेक्सी त्वचा होती है और वह सबको पसंद आयेगी। आप चाहें तो लोशन को पूरे द

एम.डी.आर. टीबी के इलाज में वरदान बन रहीं सरकारी योजनाएं| 

एम.डी.आर. टीबी के इलाज में वरदान बन रहीं सरकारी योजनाएं| 

हे.जा.स. February 14 2021 69016

टीबी से ग्रसित मरीज़ों द्वारा टीबी की दवा का पूरा कोर्स नहीं करने के कारण एमडीआर टीबी होने का खतरा बढ़

भविष्य में कोरोना के नए वैरिएंट सामने आ सकते हैं: विशेषज्ञ

भविष्य में कोरोना के नए वैरिएंट सामने आ सकते हैं: विशेषज्ञ

हे.जा.स. January 17 2022 32879

वैज्ञानिकों का कहना है कि ओमिक्रॉन का तेजी से फैलना इस बात का संकेत है कि आगे भी कोरोना के नए वैरिएं

डॉ रेड्डीज लैब्स ने मिर्गी की जेनेरिक दवा Sabril लॉन्च किया। 

डॉ रेड्डीज लैब्स ने मिर्गी की जेनेरिक दवा Sabril लॉन्च किया। 

हे.जा.स. February 02 2021 29729

हमें खुशी है कि इस उत्पाद को एफडीए द्वारा प्रतिस्पर्धी जेनेरिक थेरेपी (सीजीटी) के रूप में नामित किया

यूपी की चिकित्सा इकाइयों में स्तनपान को प्रोत्साहित करने हेतु अधिक प्रयास किए जाएं: राज्यपाल

यूपी की चिकित्सा इकाइयों में स्तनपान को प्रोत्साहित करने हेतु अधिक प्रयास किए जाएं: राज्यपाल

रंजीव ठाकुर August 01 2022 30963

राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने कहा कि विश्व स्तर पर मां के दूध को सर्वोत्तम आहार मानते हुए शिशु को स्तनपा

प्रधानमंत्री मोदी ने कोरोना टीका का शुभारंभ किया।  

प्रधानमंत्री मोदी ने कोरोना टीका का शुभारंभ किया।  

हे.जा.स. January 16 2021 23309

भारत ने पहले पोलियो और चेचक के खिलाफ जंग जीती है और अब भारत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में

कोलकाता में फिर बुखार की चपेट में आ रहे बच्चे, स्वास्थ्य विभाग ने की बैठक

कोलकाता में फिर बुखार की चपेट में आ रहे बच्चे, स्वास्थ्य विभाग ने की बैठक

विशेष संवाददाता February 19 2023 32943

स्वास्थ्य विशेषज्ञों की मानें तो एंटीबायोटिक के गलत इस्तेमाल के कारण भी वायरस का कैरेक्टर और लक्षण क

कोरोना की तीसरी लहर में मृत्युदर काफी कम, अति जोखिम वाले वर्ग के लिए संक्रमण खतरा

कोरोना की तीसरी लहर में मृत्युदर काफी कम, अति जोखिम वाले वर्ग के लिए संक्रमण खतरा

एस. के. राणा January 21 2022 35703

टीकाकरण से कोरोना का जोखिम पहले से बीमार लोगों तक सिमट गया है। टीकाकरण ने कोरोना का खतरा और गंभीरता

WHO ने उत्तरी गोलार्ध में होने वाले इन्फ्लूएंजा सीज़न के लिए घोषित किया इन्फ्लूएंजा टीकों के नए सिफारिशें

WHO ने उत्तरी गोलार्ध में होने वाले इन्फ्लूएंजा सीज़न के लिए घोषित किया इन्फ्लूएंजा टीकों के नए सिफारिशें

हे.जा.स. March 05 2025 154241

इन्फ्लूएंजा टीकों (influenza vaccines) में निहित वायरसों का समय-समय पर अद्यतन करना आवश्यक है, ताकि ट

लखनऊ के कैंसर संस्थान को मुम्बई के टाटा मेमोरियल कैंसर हॉस्पिटल का मिला साथ

Login Panel