देश का पहला हिंदी हेल्थ न्यूज़ पोर्टल

स्वास्थ्य

सोशल मीडिया का जरूरत से ज्‍यादा इस्‍तेमाल कैंसर और कार्डियोवैस्कुलर रोगों कारण बन सकता है: शोध

सोशल मीडिया के जरूरत से ज्यादा इस्तेमाल से होने वाले खतरों को लेकर दुनियाभर के वैज्ञानिक आगाह कर रहे हैं। पूर्व के अध्ययनों में यह दावा किया गया है कि सोशल मीडिया पर ज्‍यादा समय बिताने वाले लोगों में तनाव और एंग्‍जायटी जैसी समस्याएं बढ़ रही हैं।

लेख विभाग
February 07 2022 Updated: February 07 2022 23:32
0 32526
सोशल मीडिया का जरूरत से ज्‍यादा इस्‍तेमाल कैंसर और कार्डियोवैस्कुलर रोगों कारण बन सकता है: शोध प्रतीकात्मक

सोशल मीडिया के जरूरत से ज्यादा इस्तेमाल से होने वाले खतरों को लेकर दुनियाभर के वैज्ञानिक आगाह कर रहे हैं। पूर्व के अध्ययनों में यह दावा किया गया है कि सोशल मीडिया पर ज्‍यादा समय बिताने वाले लोगों में तनाव और एंग्‍जायटी जैसी समस्याएं बढ़ रही हैं। हालांकि यह पहला ऐसा अध्‍ययन है, जिसमें दावा किया गया है कि सोशल मीडिया का जरूरत से ज्‍यादा इस्‍तेमाल कैंसर और कार्डियोवैस्कुलर रोगों की संभावना को भी बढ़ा देता है। अध्‍ययन में शोधकर्ताओं ने पाया कि उन लोगों के शरीर में एक खास तरह के प्रोटीन की मात्रा काफी बढ़ी हुई है, जो सोशल मीडिया पर ज्‍यादा समय बिताते हैं।

साइबर साइकोलॉजी, बिहेवियर एंड सोशल नेटवर्किंग जर्नल में प्रकाशित इस अध्‍ययन में 18 से 24 आयु वर्ष के 251 लोगों का अध्‍ययन किया गया है। अध्‍ययन का नेतृत्व बफेलो यूनिवर्सिटी के प्रोफेसर डॉ. डेविड ली ने किया। डेविड ली यहां सोशल इंटरेक्‍शन और ह्यूमन रिलेशनशिप के प्रोफेसर हैं। डेविड ली का कहना है कि मेडिकल साइंस इस विषय पर पिछले कई दशकों से काम कर रहा है कि कैसे मनुष्‍य का मन और शरीर यानि मानसिक और शारीरिक स्वास्थ्य आपस में जुड़े हुए हैं। उन्होंने कहा कि हम जो भी सोचते, महसूस करते हैं, उसका सीधा प्रभाव हमारे शारीरिक स्‍वास्‍थ्‍य पर पड़ता है। अगर किसी भी वजह से लोगों में अवसाद और डिप्रेशन बढ़ रहा है तो लाजमी है कि इसका असर उनके शारीरिक स्‍वास्‍थ्‍य पर भी पड़ेगा।

एक खास तरह की प्रोटीन बढ़ी हुई पाई गई 
डेविड ली का कहना है कि अध्ययन के दौरान शोधकर्ताओं ने पाया कि जो युवा अपने समय का एक चौथाई से ज्‍यादा हिस्‍सा सोशल मीडिया पर बिता रहे थे, उनके शरीर में एक खास तरह के प्रोटीन की मात्रा बढ़ी हुई पाई गई। यह एक खतरनाक संकेत है, क्‍योंकि इस प्रोटीन की अधिकता लंबे समय में कार्डियोवैस्कुलर बीमारियों और यहां तक कि कैंसर की भी वजह बन सकती है।

स्वास्थ्य पर नकारात्मक प्रभाव 


डेविड ली ने बताया कि इसका मतलब यह नहीं है कि सोशल मीडिया पूरी तरह एक खराब प्लेटफॉर्म है, लेकिन उसकी अधिकता जरूर खतरनाक हो सकती है। सोशल मीडिया पर ही रहने वाले लोग रिअल लाइफ रिलेशनशिप बॉन्‍ड से वंचित होते हैं। साथ ही ज्‍यादा वर्चुअल टाइम आपको जीवन की और जरूरी ठोस, सकारात्‍मक गतिविधियों से दूर करता है, जिसका नकारात्‍मक असर स्‍वास्‍थ्‍य पर पड़ता है।

सिरदर्द और पीठ दर्द की शिकायत


डेविड ली ने बताया कि सोशल मीडिया पर ज्यादा व्यक्त बिताने वाले लोगों ने सिरदर्द, छाती और पीठ में दर्द की शिकायत की। इसके अलावा ऐसे लोगों ने नींद कम आने की भी शिकायत की। शोधकर्ताओं ने पाया कि सोशल मीडिया का इस्तेमाल मानसिक और शारीरिक स्वास्थ्य को प्रभावित करता है। ऐसे में शोधकर्ताओं ने सोशल मीडिया पर जरूरी होने पर ही इस्तेमाल करने की सलाह दी है। 

हर दिन व्यायाम करें


विशेषज्ञों ने बताया कि ऐसे लोगों में शिकायत मिलने पर तुरंत चिकित्सकों से संपर्क करना चाहिए। इसके अलावा सप्ताह में कम से कम 150 मिनट तक व्यायाम करना चाहिए। वहीं, हर दिन 30 मिनट का व्यायाम करते रहना चाहिए।

WHAT'S YOUR REACTION?

  • 1
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0

COMMENTS

जीका वायरस पर उप्र सरकार का अलर्ट जारी।

जीका वायरस पर उप्र सरकार का अलर्ट जारी।

हुज़ैफ़ा अबरार October 27 2021 27505

जीका वायरस मुख्य रूप से एक संक्रमित एडीज प्रजाति के मच्छर (एई इजिप्टी और एई अल्बोपिक्टस) के काटने से

तेजी से फैल रहा ओमिक्रॉन का XXB सब-वैरिएंट, महाराष्ट्र में 18 केस

तेजी से फैल रहा ओमिक्रॉन का XXB सब-वैरिएंट, महाराष्ट्र में 18 केस

विशेष संवाददाता October 21 2022 27672

कोरोना के केस बढ़ने के साथ ही ओमिक्रॉन के नए सब-वेरिएंट भी सामने आए हैं. अक्टूबर महीने में 1 से 15 त

कम नींद लेना बन सकता है दिल के दौरे का कारण, शोध में हुआ खुलासा

कम नींद लेना बन सकता है दिल के दौरे का कारण, शोध में हुआ खुलासा

रंजीव ठाकुर July 03 2022 42016

कहा जाता है कि भरपूर नींद अच्छे स्वास्थ की निशानी होती हैं और अच्छी नींद लेने से दिल की बीमारियों से

डा.सूर्यकान्त एशियन पेसिफिक सोसाइटी ऑफ रेस्पिरोलोजी फेलोशिप के लिए चुने गए।

डा.सूर्यकान्त एशियन पेसिफिक सोसाइटी ऑफ रेस्पिरोलोजी फेलोशिप के लिए चुने गए।

हुज़ैफ़ा अबरार July 24 2021 32478

डा. सूर्यकान्त की विशेषज्ञता व सार्वजानिक स्वास्थ्य सेवा के क्षेत्र में ईमानदार प्रयासों का आकलन करन

अब मेडिकल, लॉ, मैनेजमेंट, इंजीनियरिंग और आर्ट की पढ़ाई करें एक साथ

अब मेडिकल, लॉ, मैनेजमेंट, इंजीनियरिंग और आर्ट की पढ़ाई करें एक साथ

विशेष संवाददाता September 02 2022 33019

देश के कॉलेजज़ में अब मेडिकल, लॉ, मैनेजमेंट, इंजीनियरिंग और आर्ट की पढ़ाई एक साथ करने का रास्ता खुल गय

इस गंभीर बीमारी से पीड़ित थी महारानी एलिजाबेथ, जानिए क्या होती है इसमें दिक्कत 

इस गंभीर बीमारी से पीड़ित थी महारानी एलिजाबेथ, जानिए क्या होती है इसमें दिक्कत 

हे.जा.स. September 10 2022 35862

मीडिया रिपोर्ट्स की मानें महारानी लंबे समय से एपिसोडिक मोबिलिटी नामक बीमारी से जूझ रहीं थी। इस बीमार

यथार्थ हॉस्पिटल ने वॉकथॉन का आयोजन कर मनाया वर्ल्ड हार्ट डे, अभिनेत्री भूमि पेडनेकर ने दिखाई हरी झंडी

यथार्थ हॉस्पिटल ने वॉकथॉन का आयोजन कर मनाया वर्ल्ड हार्ट डे, अभिनेत्री भूमि पेडनेकर ने दिखाई हरी झंडी

हुज़ैफ़ा अबरार September 28 2025 8856

दिल्लीवासियों के लिए कार्डियोलॉजी सेवाओं में एक बड़ा कदम साबित होने वाली फिलिप्स अजुरियन कार्डियक कै

अगस्त में कोरोना के तीसरी लहर की संभावना: विशेषज्ञ

अगस्त में कोरोना के तीसरी लहर की संभावना: विशेषज्ञ

हे.जा.स. August 03 2021 20586

हैदराबाद और कानपुर IIT में मथुकुमल्ली विद्यासागर और मनिंद्र अग्रवाल के नेतृत्व में शोधकर्ताओं का हवा

मिर्गी के सफल इलाज के लिए मौजूदा मिथक और भ्रांतियों को तोड़ना बहुत ज़रूरी- डॉ रवि शंकर

हुज़ैफ़ा अबरार February 09 2021 36997

मैं इनका थैंक यू बोलता हूँ क्योंकि इसने हिम्मत करके ऑपरेशन कराया है। नहीं तो धारणा यह है कि मिर्गी क

कोरोना जाँच में अधिक वसूली की शिकायत पर निजी लैब पर स्वास्थ्य विभाग का छापा।

कोरोना जाँच में अधिक वसूली की शिकायत पर निजी लैब पर स्वास्थ्य विभाग का छापा।

हे.जा.स. December 31 2020 21870

आरटीआइ एक्टीविस्ट मनीष ने पैथोलॉजी में जाकर भी टेस्ट कराने पर 900 रुपये वसूलने की शिकायत की।

Login Panel