











































प्रतीकात्मक
नई दिल्ली। सरकार को पोलियो वैक्सीनेशन प्रोग्राम के लिए अब पहले ज्यादा खर्च करना पड़ सकता है। सीरम इंस्टीट्यूट ने टीकाकरण कार्यक्रम के तहत खरीदे जाने वाले पोलियो टीके (आईपीवी) की हर डोज के लिए जो कीमत बतायी है, वह पिछली खरीदारी दर की तुलना में दोगुने से भी अधिक है। इसके मद्देनजर एक सरकारी खरीद समिति ने कंपनी के साथ कीमत को लेकर बातचीत करने का केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री से अनुरोध करने का फैसला किया है।
रिपोर्ट्स के अनुसार, पुणे स्थित एसआईआई ने 180 लाख डोज की आपूर्ति के लिए प्रति खुराक 188 रुपए कीमत बतायी है, जिसमें टैक्स शामिल नहीं है। ये पिछली कीमत से 106.65 फीसदी ज्यादा है। नियमित टीकाकरण कार्यक्रम के तहत 2021-22 के लिए आईपीवी की 180 लाख खुराक खरीदने के लिए 28 मई, 31 मई और एक जून को स्वास्थ्य सेवा महानिदेशक (डीजीएचएस) की अध्यक्षता में एकीकृत खरीद समिति (आईपीसी) की बैठक हुई थी।
पिछली बार 91 रुपये प्रति डोज खरीदी गई थी वैक्सीन
आईपीसी ने पाया कि पिछली बार टीके 91 रुपए प्रति खुराक की कीमत पर खरीदे गए थे, जिसमें टैक्स शामिल नहीं था। आईपीसी ने कंपनी से कीमत की फिर से समीक्षा करने के लिए कहा। जिसके बाद एसआईआई में सरकार और नियामक मामलों के निदेशक प्रकाश कुमार सिंह ने केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय से 31 मई को कहा कि वे कीमत को कम नहीं कर पाएंगे। उन्होंने मंत्रालय से जल्द से जल्द ऑर्डर देने का अनुरोध किया, ताकि टीके मुहैया कराने संबंधी योजना बना सके।
उन्होंने कहा, 'आईपीसी ने सभी तथ्यों को ध्यान में रखते हुए पाया कि 106.65 फीसदी की बढ़ोतरी बहुत अधिक है और उसने इस टीके की जरूरत को समझते हुए स्वास्थ्य मंत्री से यह अनुरोध करने का फैसला किया कि वह उच्च स्तर पर कंपनी के साथ बातचीत करें।







हुज़ैफ़ा अबरार October 04 2026 0 112
हुज़ैफ़ा अबरार October 01 2026 0 553
हुज़ैफ़ा अबरार October 01 2026 0 420
हुज़ैफ़ा अबरार October 04 2026 0 112
हुज़ैफ़ा अबरार August 14 2026 0 9744
एस. के. राणा January 20 2026 0 5936
एस. के. राणा February 01 2026 0 5929
हुज़ैफ़ा अबरार January 25 2026 0 5572
हुज़ैफ़ा अबरार February 07 2026 0 5551
एस. के. राणा January 13 2026 0 5117
हुज़ैफ़ा अबरार February 05 2026 0 5054
सौंदर्या राय April 11 2022 0 87456
सौंदर्या राय April 08 2022 0 35624
सौंदर्या राय April 07 2022 0 38608
सौंदर्या राय April 05 2022 0 36106
लेख विभाग March 19 2022 0 35679
सौंदर्या राय March 16 2022 0 73526
रिपोर्ट में कहा गया है कि ग्रामीण क्षेत्रों के पास किसी भी प्रदूषणकारी तत्व के संघनन का कोई रिकॉर्ड
कोरियाई कंपनियों ने भारत में कोरियाई प्रवासी समुदाय का प्रतिनिधित्व करने वाली द यूनाइटेड कोरियन एसोस
12वीं के बाद स्टूडेंट्स इस फील्ड में बैचलर डिग्री, मास्टर डिग्री या डिप्लोमा कोर्स कर सकते हैं। एक स
प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री कर्नल धनीराम शांडिल ने शुक्रवार को कैंसर अस्पताल आईजीएमसी का दौरा किया।
एफडीए की सलाह के अनुसार कोवैक्सीन के लिए बीएलए दाखिल करेगी। बीएलए, एफडीए की ‘‘पूर्ण अनुमोदन’’ व्यवस्
दिल्ली एम्स के पूर्व निदेशक रणदीप गुलेरिया ने कहा कि भले में चीन में कोविड -19 के मामलों में तेजी स
आज के दौर में बच्चे मोबाइल में गेम खेलने या यूट्यूब देखने में व्यस्त रहते हैं इससे समाज में बच्चों क
सीएमओ डॉ. मनोज अग्रवाल ने बताया कि रविवार को 100 मरीजों ने कोरोना वायरस को मात देने में कामयाबी हासि
ये लेप्रोस्कोपिक विधि का एडवांस वर्जन है। पहले लेप्रोस्कोपिक सर्जरी में जो उपकरण डॉक्टर चलाते थे वो
जिला अस्पताल के निरीक्षण के दौरान डिप्टी सीएम ने अस्पताल के वार्ड में जाकर व्यवस्थाओं को भी देखा। व

COMMENTS