देश का पहला हिंदी हेल्थ न्यूज़ पोर्टल

उत्तर प्रदेश

क्लिंटन हेल्थ एक्सेस इनीशिएटिव और इण्डिया टर्न्स पिंक के साथ किये गए समझौते

अंतर्राष्ट्रीय स्तर की संस्था क्लिंटन हेल्थ एक्सेस इनीशिएटिव और इण्डिया टर्न्स पिंक के साथ किये गए समझौतों से प्राप्त मशीनों से जिला महिला चिकित्सालयों में कार्यरत प्रशिक्षित चिकित्सकों और तकनीकी स्टाफ को प्रदान की जाने वाले प्रशिक्षण से कैंसर को मात देने में सफलता मिलेगी।

हुज़ैफ़ा अबरार
February 06 2023 Updated: February 06 2023 02:46
0 34705
क्लिंटन हेल्थ एक्सेस इनीशिएटिव और इण्डिया टर्न्स पिंक के साथ किये गए समझौते क्लिंटन हेल्थ एक्सेस इनीशिएटिव और इण्डिया टर्न्स पिंक के साथ किये गए समझौते

लखनऊ। विश्व कैंसर दिवस (World Cancer Day) पर राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन, उत्तर प्रदेश के सभागार में प्रमुख सचिव, चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण, उत्तर प्रदेश पार्थ सारथी सेन शर्मा ने समस्त जिला महिला चिकित्सालयों में महिलाओं में प्राथमिक स्तन कैंसर (pre cancer legion) और सर्वाइकल कैंसर की जांच, संदर्भन और उपचार की दिशा में सुदृढ़ कदम उठाते हुए आई-ब्रेस्ट मशीन और थर्मल अब्लेशन डिवाइस को विभिन्न जनपदों के मुख्य चिकित्सा अधिकारियों और केजीएमयू (KGMU), लखनऊ के माध्यम से कुशल प्रशिक्षित चिकित्सा टीमों को वितरित किया।

इस मौके पर प्रमुख सचिव ने कहा कि आज कल स्तन और सर्वाइकल कैंसर (breast and cervical cancer) महिलाओं में अधिक पाया जा रहा है। इनका समय से चिन्हीकरण कर उपचार पूर्णतः संभव है। प्रदेश में इन दोनों प्रकार के कैंसर की जांच (investigation), संदर्भन और उपचार (treatment) की दिशा में आज का दिन अत्यंत महत्वपूर्ण है। 

अंतर्राष्ट्रीय स्तर की संस्था क्लिंटन हेल्थ एक्सेस इनीशिएटिव (Clinton Health Access Initiative) और इण्डिया टर्न्स पिंक (India Turns Pink) के साथ किये गए समझौतों से प्राप्त मशीनों से जिला महिला चिकित्सालयों में कार्यरत प्रशिक्षित चिकित्सकों और तकनीकी स्टाफ को प्रदान की जाने वाले प्रशिक्षण से कैंसर को मात देने में सफलता मिलेगी।

इस मौके पर अपर मिशन निदेशक डा. हीरा लाल ने बताया कि क्लिंटन हेल्थ एक्सेस इनीसिएटिव और इण्डिया टर्न्स पिंक से शुरूआती दौर में 85 थर्मल एब्लेशन व 160 आई-ब्रेस्ट डिवाइस के लिए अनुबंध हस्ताक्षरित किया गया है। 

जिला महिला चिकित्सालयों में आई-ब्रेस्ट व थर्मल एबलेशन डिवाइस (thermal ablation device) के संचालन के लिए के.जी.एम.यू. द्वारा प्रदेश के 18 मण्डलों में 30 महिला प्रसूति चिकित्सकों की प्रशिक्षित किया जा चुका है और शेष महिला प्रसूता चिकित्सकों का प्रशिक्षण कराया जा रहा है। यदि प्रारम्भिक अवस्था में ही कैंसर का पता चल जाये तो स्तन एवं सर्वाइकल कैंसर से समय रहते बचाया जा सकता है। इन प्रयासों से बचाव ही उपचार है की परिकल्पना को साकार करते हुए प्रदेश को ब्रेस्ट एवं सर्वाइकल कैंसर मुक्त बनाया जा सकता है। 

डा. लक्ष्मण सिंह, महाप्रबंधक, राष्ट्रीय कार्यक्रम राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (National Health Mission) उत्तर प्रदेश ने कहा कि जागरूकता के अभाव में प्रतिवर्ष लगभग 45 प्रतिशत महिलाएं ‘‘कैंसर‘‘ जैसे असाध्य रोग से ग्रसित हो रही हैं, जिनमें से लगभग 28 प्रतिशत स्तन कैंसर और लगभग 17 प्रतिशत सर्वाइकल कैंसर का शिकार हो जाती हैं। स्वास्थ्य विभाग (Health Department) द्वारा महिलाओं में जागरूकता फैलाकर लक्षणों के आधार पर शीघ्र जांच कराने का अभियान चलाते हुए प्रारम्भिक अवस्था में ही चिन्हीकृत करते हुए उपचार उपलब्ध कराया जा सकता है। 

प्रधानमन्त्री जन आरोग्य योजना से भी इसका उपचार आच्छादित होगा। डिजिटल भारत के उद्देश्यों को परिलक्षित करते हुए प्रत्येक लक्षण युक्त एवं रोग ग्रसित महिला लाभार्थियों की आभा आईडी तैयार की जायेगी। इस नई व्यवस्था की सूचना प्रदेश के ई-कवच पोर्टल पर भी देखा जा सकेगा। 

प्रदेश कैंसर की ससमय स्क्रींनिग एवं उपचार हेतु प्रतिबद्व है। कैंसर दिवस पर आज पांच जनपदों में क्रमशः लखनऊ, कानपुर नगर, गोण्डा, गोरखपुर एवं प्रयागराज के मुख्य चिकित्सा अधिकारियों एवं प्रशिक्षित चिकित्सकों को सर्वाइकल कैंसर के उपचार हेतु उपकरण वितरित किये गये। प्रदेश के 18 जनपदों में चिकित्सकों को प्रशिक्षित किया जा चुका है। मार्च के अन्त तक प्रदेश के समस्त जनपदों के आपेक्षित महिला प्रसूता चिकित्सकों को प्रशिक्षित कर दिया जायेगा।

क्लिंटन हेल्थ एक्सेस इनीसिएटिव के प्रतिनिधि कर्नल डा. गौरव भाटिया ने बताया कि प्रतिवर्ष भारत में लगभग 1.25 लाख सर्वाइकल कैंसर के नये मरीज जुड़ जाते हैं। इनमें अधिकतर मामलों में समय रहते रोग का चिन्हीकरण न होने की दशा में कैंसर रोग जटिल हो जाने के कारण प्रति वर्ष लगभग 78 हजार महिलाओं की मृत्यु हो जाती है। 

थर्मल एबलेशन डिवाइस की मदद से सर्वाइकल कैंसर को प्रारम्भिक अवस्था में चिन्हित कर लिया जाता है। इस प्रकार प्रारम्भिक दौर में कैंसर के चिन्हित हो जाने पर सही समय पर उपचार मिल जाने से रोगियों की जान बचायी जा सकेगी जिससे महिला अपना स्वस्थ्य जीवन जी सके एवं समाज में महिला स्वास्थ्य सशक्तीकरण की परिकल्पना पूरी हो सकेगी। प्रदेश में कैंसर स्क्रीनिंग के अधिक भार वाले जनपदों हेतु 10 अतिरिक्त थर्मल एबलेशन डिवाइस दिया जायेगा।

इण्डिया टर्न्स पिंक के प्रतिनिधि पीए आनंद कुमार ने बताया कि उनकी संस्था 160 आई-ब्रेस्ट मशीनें प्रदेश सरकार को प्रदान कर रही है, जिन्हें स्वास्थ्य विभाग के स्तर से वितरित किया जा रहा है। प्रदेश में महिला प्रसूता चिकित्सकों और तकनीकी स्टाफ को इस उपकरण के बेहतर प्रयोग किये जाने हेतु इण्डिया टर्न्स पिंक संस्था द्वारा प्रशिक्षण प्रदान किया जाएगा जिसके फलस्वरूप प्रदेश में भारत सरकार की निर्धारित अवधि वर्ष 2030 तक स्तन कैंसर एवं सर्वाइकल कैंसर की समाप्ति की ओर कदम बढाया जा सके। 

राज्य स्तरीय गोष्ठी में विभिन्न चिकित्सा संस्थानों के चिकित्सक और पैरा मेडिकल स्टाफ ने उक्त उपकरणों के सम्बन्ध में ज्ञानार्जन किया। कार्यशाला का समापन उपमहाप्रबंधक, राष्ट्रीय कार्यक्रम, डा. नीतू शुक्ला द्वारा धन्यवाद प्रस्ताव के माध्यम से हुआ।

WHAT'S YOUR REACTION?

  • 1
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0

COMMENTS

वैरिकोज वेन्स की समस्या ठीक करें ये जड़ी-बूटियां

वैरिकोज वेन्स की समस्या ठीक करें ये जड़ी-बूटियां

आरती तिवारी August 07 2023 22137

शरीर में रक्त प्रवाह ठीक तरह से नहीं हो पाता है तो खून एक ही जगह पर जमा हो जाता है। इसकी वजह से उस ह

यूपी के 61 जिले हुए कोरोना मुक्त

यूपी के 61 जिले हुए कोरोना मुक्त

आरती तिवारी January 16 2023 30346

उत्तर प्रदेश में 24 घंटे में कोरोना का एक मरीज सामने आया हैं। इस दौरान एक मरीज रिकवर भी हुआ। इसी के

मानसिक रोग के सम्बन्ध में भारत सरकार द्वारा किये गए कार्य

मानसिक रोग के सम्बन्ध में भारत सरकार द्वारा किये गए कार्य

लेख विभाग October 10 2022 111834

वर्ष 1987 में मानसिक स्वास्थ्य अधिनियम (MHA-87) लागू किया गया। भारत सरकार द्वारा वर्ष 1996 में मानसि

सरोगेट मदर के स्वास्थ्य सुरक्षा के लिए कराना होगा तीन साल का बीमा 

सरोगेट मदर के स्वास्थ्य सुरक्षा के लिए कराना होगा तीन साल का बीमा 

हे.जा.स. June 24 2022 42797

सरोगेसी से बच्चे की इच्छा रखने वाले परिवार को सरोगेट मदर के लिए भी 36 महीने यानी 3 साल का बीमा लेना

चीन में पढ़ाई कर रहे मेडिकल छात्रों की याचिका पर हाईकोर्ट में सुनवाई, केंद्र सरकार से मांगा जवाब

चीन में पढ़ाई कर रहे मेडिकल छात्रों की याचिका पर हाईकोर्ट में सुनवाई, केंद्र सरकार से मांगा जवाब

हे.जा.स. February 10 2022 31015

चीन के निंगबो विश्वविद्यालय में मेडिकल की पढ़ाई करने वाले 147 याचिकाकर्ता छात्रों ने अदालत को बताया

बायोलॉजिकल-ई का कॉर्बेवैक्स, एहतियाती खुराक के रूप में दिया जा सकेगा

बायोलॉजिकल-ई का कॉर्बेवैक्स, एहतियाती खुराक के रूप में दिया जा सकेगा

विशेष संवाददाता August 03 2022 26409

कोविड-19 टीकाकरण पर एक सरकारी पैनल ने बायोलॉजिकल-ई के कॉर्बेवैक्स को अनुमति देने की सिफारिश की है। र

कोविड से उबरने के बाद दिल का दौरा और स्ट्रोक का तीन गुना बढ़ा खतरा।

कोविड से उबरने के बाद दिल का दौरा और स्ट्रोक का तीन गुना बढ़ा खतरा।

लेख विभाग August 05 2021 30199

द लैंसेट जर्नल में प्रकाशित एक अध्ययन के मुताबिक कोरोना से उबरने के दो हफ्तों बाद भी मरीज़ को हार्ट

राजस्थान यूनिवर्सिटी ऑफ हेल्थ साइंसेस में मेडिकल ऑफिसर के रिक्त पदों को भरने की परीक्षा की तिथि को बढ़ाया गया

राजस्थान यूनिवर्सिटी ऑफ हेल्थ साइंसेस में मेडिकल ऑफिसर के रिक्त पदों को भरने की परीक्षा की तिथि को बढ़ाया गया

जीतेंद्र कुमार November 23 2022 24470

राज्य सरकार ने पदों की संख्या को बढ़ाकर 1765 कर दिया था। अब एक बार फिर परीक्षा की तिथि को बढ़ाया गया

तंबाकू के सेवन से जम्मू-कश्मीर में बढ़ा कैंसर का खतरा

तंबाकू के सेवन से जम्मू-कश्मीर में बढ़ा कैंसर का खतरा

विशेष संवाददाता November 07 2022 36470

तंबाकू पदार्थों और धूम्रपान से तौबा करके कैंसर से बचा जा सकता है। जम्मू कश्मीर में मिल रहे कुल कैंसर

पशुओं से मनुष्यों में फैलने वाले संक्रामक रोगों से निपटने के लिए ‘वन-हेल्थ

पशुओं से मनुष्यों में फैलने वाले संक्रामक रोगों से निपटने के लिए ‘वन-हेल्थ' परियोजना कल से होगी शुरू 

विशेष संवाददाता June 28 2022 27925

प्रथम चरण में ‘वन-हेल्थ’ परियोजना, कर्नाटक तथा उत्तराखंड राज्यों लागू की जाएगी। बिल एवं मेलिंडा गेट्

Login Panel