











































प्रतीकात्मक
- अंशुमाला
होंठ मुंह से सांस लेते समय किसी भी अवांछित तत्व को मुंह के अंदर जाने से रोकते हैं। प्राकृतिक सौंदर्य वाले होंठ, महिलाओं के चेहरे की सुंदरता को दोगुना बढ़ाने का काम करते हैं। जिनके होंठ जितने नाजुक, मुलायम, सुंदर होते हैं, उनका चेहरा उतना ही खिला-खिला व निखरा हुआ लगता है। कवियों ने होठों की तुलना गुलाब की पंखुड़ियों से की है। होठों के प्रति की गई असावधानी व लापरवाही होठों के सौंदर्य को नष्ट कर देती है। ऐसे में होंठों की देखभाल के लिए विशेष सावधानी बरतनी चाहिए।
होंठों की देखभाल बहुत जरूरी होती है, क्योंकि होंठ शरीर का सिर्फ ऊपरी आवरण नहीं है, बल्कि यह अंदरूनी आवरण भी है। होंठ का गुलाबी हिस्सा श्लेष्मा होता है, जिसकी वजह से होंठ गुलाबी दिखाई देते हैं। होठों के ऊपरी भाग (त्वचा) में शरीर की त्वचा की तरह संवेदी ग्रंथियां (Sensory Glands) नहीं होतीं। होठों में ऑयल या फैट उत्पन्न करने वाली सिबेशियस ग्रंथि (Sebaceous gland) भी नहीं होती है। होंठों का चेहरे की खूबसूरती में बड़ा महत्व होता है, इसलिए इसकी देखभाल भी बहुत जरूरी हो जाती है।
- कभी भी दो-तीन प्रकार की लिपस्टिक मिलाकर होंठों पर न लगाएं। ऐसा करने से होंठों का सौंदर्य खराब हो सकता है।
- होठों पर लगी हुई लिपस्टिक को जोर-जोर से रगड़-रगड़ कर न उतारें। ऐसा करने से होंठों की त्वचा छिल जाती है और होठों का आकार बिगड़ जाता है।
- बहुत गर्म चाय, कॉफी, दूध के कप, गिलास आदि होठों से लगाने से होठों की सुंदरता व कोमलता खराब हो जाती है इसलिए होठों की देखभाल के लिए उचित तापमान होने पर ही चाय-कॉफी पिएं।
- रात को सोते समय पेट्रोलियम जेली लगाएं। जेली को होठों पर लगाने के बाद अपनी उंगली से धीरे-धीरे मसाज करें। फिर दोनों होंठों को लगभग बीस से पच्चीस सेकेंड तक एक-दूसरे से चिपका कर रखें। ऐसा करने से जेली दोनों होठों पर बराबर फैल जाएगी।
- हेल्दी होंठों के लिए खूब पानी पिएं। इससे आपके होंठ और त्वचा में सूखापन नहीं आएगा। क्लोरिन मिला हुआ पानी पीने से बचें। इससे होंठों पर सफेद रंग की परत जम सकती है।

- अपने आहार को संतुलित और विटामिन युक्त रखें। उसमें हरी सब्जियां, दूध, टमाटर, सेब आदि शामिल करें।
- होंठों की देखभाल के लिए होंठों में रक्त के प्रवाह का सुचारू होना बहुत जरूरी होता है। इसके लिए नियमित होंठों की मसाज जरूर करें।
- धूम्रपान करने से होंठ अपनी प्राकृतिक सुंदरता व कोमलता खो देते हैं। ऐसे में कम से कम स्मोकिंग करें।
- लिपस्टिक हमेशा अच्छी कंपनी की ही खरीदें। लिपस्टिक खरीदते समय हाथ पर हल्की-सी रेखा खींचें। रेखा को मिटा दें। यदि निशान मिट जाता है तो वह अच्छी कपनी की लिपस्टिक है।
- होंठों पर से लिपस्टिक हटाने के लिए रुई में थोड़ा सा क्लिजिंग मिल्क लगाकर होंठों को धीरे-धीरे साफ करें। फिर थोड़ी सी दूध की मलाई में नींबू का रस मिला कर होठों की हल्के-हल्के मालिश करें।







हुज़ैफ़ा अबरार September 29 2026 0 1239
हुज़ैफ़ा अबरार September 30 2026 0 847
हुज़ैफ़ा अबरार September 29 2026 0 518
हुज़ैफ़ा अबरार September 28 2026 0 476
हुज़ैफ़ा अबरार September 27 2026 0 469
हुज़ैफ़ा अबरार September 30 2026 0 371
हुज़ैफ़ा अबरार September 28 2026 0 357
हुज़ैफ़ा अबरार September 29 2026 0 350
हुज़ैफ़ा अबरार September 27 2026 0 308
हुज़ैफ़ा अबरार October 01 2026 0 301
हुज़ैफ़ा अबरार October 01 2026 0 266
हुज़ैफ़ा अबरार August 14 2026 0 9695
एस. के. राणा January 20 2026 0 5915
एस. के. राणा February 01 2026 0 5894
हुज़ैफ़ा अबरार January 25 2026 0 5565
हुज़ैफ़ा अबरार February 07 2026 0 5544
एस. के. राणा January 13 2026 0 5110
हुज़ैफ़ा अबरार February 05 2026 0 5054
सौंदर्या राय April 11 2022 0 87442
सौंदर्या राय April 08 2022 0 35617
सौंदर्या राय April 07 2022 0 38608
सौंदर्या राय April 05 2022 0 36092
लेख विभाग March 19 2022 0 35672
सौंदर्या राय March 16 2022 0 73477
उत्तराखंड में रामदेव की कंपनी की पांच दवाओं के उत्पादन पर रोक लगा दी गई है। कंपनी पर ‘भ्रामक विज्ञाप
विश्व स्वास्थ्य संगठन की ग्लोबल टीबी रिपोर्ट के अनुसार, भारत में 2021 में कुल 21.4 लाख टीबी के मामले
कार्यक्रम में रेस्परेटरी मेडिसिन विभाग के रोगियों व तीमारदारों को अच्छे स्वास्थ्य के बारे में विस्ता
विश्व स्वास्थ्य संगठन ने भारत में कैंसर और लिवर की नकली दवाएं बिकने का अलर्ट जारी किया है। डब्ल्यूए
इन्फ्लूएंजा टीकों (influenza vaccines) में निहित वायरसों का समय-समय पर अद्यतन करना आवश्यक है, ताकि ट
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि हमें योग को एक अतिरिक्त काम के तौर पर नहीं लेना है। हमें योग को
गुड़हल का फूल लगभग हर घर में आसानी से उपलब्ध हो जाता है। अगर आपके बाल कम उम्र में ही सफेद हो गए हैं,
वर्ल्ड लंग कैंसर दिवस के अवसर पर केजीएमयू रेस्परेटरी मेडिसिन विभाग द्वारा संगोष्ठी का अयोजन किया गया
मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने अमृता हॉस्पिटल के मेडिकल कॉलेज का शुभारंभ किया। दो दिवसीय C 20 शिखर
आप अपने चेहरे की एक्सरसाइज करके अपने चेहरे को पतला दिखा सकतीं हैं। एक्सरसाइज चेहरे की मांसपेशियों को

COMMENTS