देश का पहला हिंदी हेल्थ न्यूज़ पोर्टल

उत्तर प्रदेश

छुट्टी के दिन सिविल अस्पताल में विशेष सेवा दिवस पर उमड़ी भीड़

रविवार को सिविल अस्पताल में पीएम मोदी के जन्मदिन पर आयोजित सेवा सप्ताह पखवाड़ा के अन्तर्गत विशेष कैम्प लगाया गया और विभिन्न विभागों की ओपीडी सेवाओं के तहत मरीजों को सुविधाएं मिलती दिखाई दी।

रंजीव ठाकुर
September 18 2022 Updated: September 19 2022 03:30
0 37536

लखनऊ। रविवार को सिविल अस्पताल में पीएम मोदी के जन्मदिन पर आयोजित सेवा सप्ताह पखवाड़ा के अन्तर्गत विशेष कैम्प लगाया गया और विभिन्न विभागों की ओपीडी सेवाओं के तहत मरीजों को सुविधाएं मिलती दिखाई दी।

 

छुट्टी के दिन भी श्यामा प्रसाद मुखर्जी सिविल अस्पताल (SPM Civil Hospital) में पीएम मोदी के जन्मदिन (PM Modi birthday) पर काफी भीड़--भाड़ दिखाई दी। दवा काउंटर्स (medicine counters) से लेकर ओपीडी (OPD) तक मरीज (Patients) नज़र आ रहे थे।

निदेशक तथा मुख्य चिकित्सा अधीक्षक (CMS) ने अपने हाथों से दवा पिला कर पल्स पोलियो (Pulse Polio) बूथ का शुभारम्भ किया। वैक्सीनेशन (vaccination) काउंटर्स पर लोगों को वैक्सीन लगाई जा रही थी।  

 

निदेशक डॉ आनंद ओझा (Dr. Anand Ojha) से हेल्थ जागरण (Health Jagaran) ने खास बातचीत करके आज  के आयोजन की जानकारी ली। उन्होंने बताया कि रूटीन के चेकअप (routine check-ups) इत्यादि वैसे तो सप्ताह के कार्य दिवसों में ही सम्पादित किए जाते हैं लेकिन 18 सितम्बर को विशेष सेवा दिवस (sewa divas) के रूप में मनाया जा रहा है।

हर फैकल्टी के सारे चिकित्सक आज मौजूद हैं और मरीजों को देखा जा रहा है। आज भी ओपीडी खुली हुई हैं और सभी को सेवाएं प्राप्त हो रही है। कार्डियोलॉजिस्ट (Cardiologists), फिजिशियंस (Physicians), सर्जन्स (Surgeons) और स्पेशलिस्ट्स आज यहाँ मौजूद हैं। पोलियो अभियान की शुरुआत भी की गई है।

डॉ आनंद ओझा ने बताया कि सिविल अस्पताल द्वारा विधानसभा (Vidhan Sabha) में 19, 20 और 21 सितम्बर को विधायकों का स्वास्थ्य परिक्षण (MLAs health check-up) किया जाएगा। कल यहाँ रक्तदान शिविर (blood donation camp) आयोजित किया गया था जिसमे 52 लोगों ने रक्तदान किया था। लोगों को प्रेरणा देने के लिए चिकित्सा एवं स्वास्थ्य मंत्री बृजेश पाठक (Brajesh Pathak) और चिकित्सा एवं स्वास्थ्य राजयमंत्री मयंकेश्वर शरण सिंह (Mayankeshwar Sharan Singh) ने भी रक्तदान किया था।

 

आज सिविल अस्पताल में शाम 4 बजे तक कुल 508 मरीज देखे गए जिनमें नेत्र, स्किन, आर्थो, फिजिशियन व सर्जरी के मामलों के साथ 108 बच्चों ने पोलियो की खुराक पी।

WHAT'S YOUR REACTION?

  • 1
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0

RELATED POSTS

COMMENTS

बीते 24 घंटे में 44.68 लाख से ज्यादा लोगों को लगा कोरोनारोधी टीका

बीते 24 घंटे में 44.68 लाख से ज्यादा लोगों को लगा कोरोनारोधी टीका

एस. के. राणा February 15 2022 27973

देश में कोरोना के खिलाफ टीकाकरण को लेकर देश में नए-नए रिकार्ड स्थापित हो रहे हैं। भारत में अब तक टीक

कोविड-19 वायरस चीन के वुहान शहर से ही मनुष्यों में फैला: अध्ययन

कोविड-19 वायरस चीन के वुहान शहर से ही मनुष्यों में फैला: अध्ययन

हे.जा.स. March 01 2022 53898

कोविड-19 मामलों के अक्षांश और देशांतर निकाले। दोनों शोधपत्रों के लेखक वोरोबे ने कहा, हमने पाया कि दि

कोविड़ संक्रमण: नए वैरियंट के खतरे के बीच बूस्टर खुराक लेने की सिफारिश

कोविड़ संक्रमण: नए वैरियंट के खतरे के बीच बूस्टर खुराक लेने की सिफारिश

एस. के. राणा December 03 2021 27667

वैज्ञानिकों ने बताया कि टीका नहीं लेने वाले लोग सबसे पहले टीकाकरण करवाए। टीका नहीं लेने वाले लोगों प

लोहिया में एनेस्थीसिया विशेषज्ञों का उन्नत चिकित्सा तकनीक द्वारा बेहतर रोगी देखभाल पर मंथन

लोहिया में एनेस्थीसिया विशेषज्ञों का उन्नत चिकित्सा तकनीक द्वारा बेहतर रोगी देखभाल पर मंथन

हुज़ैफ़ा अबरार July 31 2026 665

विभिन्न औषधियों चिकित्सीय उपकरणों एक्स-रे तथा ईसीजी की व्यावहारिक एवं वैज्ञानिक समझ विकसित करने हेतु

कोहनी के दर्द को कभी न करें अनदेखा

कोहनी के दर्द को कभी न करें अनदेखा

श्वेता सिंह September 26 2022 54441

कुछ स्थितियां ऐसी होती हैं जहां डाॅक्टर स्टेरोइड इंजेक्शन का सहारा ले सकता है। इसके अलावा कोहनी में

प्रदेश में कोविड से 115 मरीजों की मौत, लगातार घट रहा संक्रमण। 

प्रदेश में कोविड से 115 मरीजों की मौत, लगातार घट रहा संक्रमण। 

हुज़ैफ़ा अबरार June 03 2021 26715

पिछले 24 घंटों में 4,939 मरीज स्वस्थ होकर अस्पताल से छुटटी पा चुके हैं और इस तरह प्रदेश में स्वस्थ ह

जानिये स्किन में कसाव लाने के उपाय।

जानिये स्किन में कसाव लाने के उपाय।

सौंदर्या राय December 04 2021 38175

जहाँ-जहाँ आपकी त्वचा ढ़ीली है, शरीर के ऐसे हिस्सों पर फोकस करें | अपने पेट और नितम्बों को न भूलें |

फिर से शुरू होगा खनेरी अस्पताल के ट्रॉमा सेंटर का निर्माण कार्य

फिर से शुरू होगा खनेरी अस्पताल के ट्रॉमा सेंटर का निर्माण कार्य

विशेष संवाददाता March 18 2023 26925

महात्मा गांधी सेवा चिकित्सा परिसर ख़नेरी के ट्रॉमा सेंटर का निर्माण कार्य एक बार फिर जल्द शुरू होगा।

लखनऊ में डेंगू का कहर, 12 नए मामले सामने आए

लखनऊ में डेंगू का कहर, 12 नए मामले सामने आए

आरती तिवारी September 27 2022 26962

यूपी की राजधानी लखनऊ में पिछले 48 घंटों में डेंगू के कम से कम 12 नए मामले सामने आए हैं, जबकि 70 अन्य

हरिद्वार जिला जेल में 43 कैदी कोरोना पॉजिटिव मिले  

हरिद्वार जिला जेल में 43 कैदी कोरोना पॉजिटिव मिले  

विशेष संवाददाता August 03 2022 29034

डीएम के आदेश पर कैदियों के ब्लड सैंपल लिए गए थे। इनमें से किसी भी कैदी के कोरोना संक्रमण के लक्षण नह

Login Panel