देश का पहला हिंदी हेल्थ न्यूज़ पोर्टल

अंतर्राष्ट्रीय

मंकीपॉक्स के ज़्यादातर मामले समलैंगिक पुरुषों में पाए गए: डब्लूएचओ

डॉक्टर टैड्रॉस ने कहा कि जाँच-पड़ताल जारी है, मगर अनेक देशों में एक साथ मंकीपॉक्स की अचानक मौजूदगी से ऐसा लगता है कि ये संक्रमण कुछ समय से मौजूद रहा होगा जिसके बारे में जानकारी नहीं थी।

हे.जा.स.
June 02 2022 Updated: June 03 2022 00:04
0 37666
मंकीपॉक्स के ज़्यादातर मामले समलैंगिक पुरुषों में पाए गए: डब्लूएचओ प्रतीकात्मक चित्र

जेनेवा। दुनिया के ऐसे 30 देशों ने जहाँ किसी प्रकार की स्थानीय महामारी नहीं दिखाई पड़ी है ने, मंकीपॉक्स के 550 से ज़्यादा पुष्ट मामलों की ख़बर दी है। यह जानकारी विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) के मुखिया डॉक्टर टैड्रॉस ऐडहेनॉम घेबरेयेसस ने बुधवार मुख्यालय में एक पत्रकार वार्ता में दी। उन्होंने कहा है कि ऐसा हो सकता है कि ये संक्रमण कुछ समय से मौजूद रहा है लेकिन इसकी मौजूदगी के बारे में पता नहीं चला हो।

डॉक्टर टैड्रॉस (Dr Tedross) ने कहा कि जाँच-पड़ताल जारी है, मगर अनेक देशों में एक साथ मंकीपॉक्स (monkeypox) की अचानक मौजूदगी से ऐसा लगता है कि ये संक्रमण कुछ समय से मौजूद रहा होगा जिसके बारे में जानकारी नहीं थी।

उन्होंने कहा कि मंकीपॉक्स के ज़्यादातर मामले समलैंगिक (gay) यौन सम्बन्ध बनाने वाले पुरुषों में सामने आए हैं। डब्लूएचओ की पहल पर वो समुदाय अपने सदस्यों को जोखिमों के बारे में सावधान करने और रोकथाम उपायों के बारे में सूचित कर रहे हैं। 

यूएन स्वास्थ्य एजेंसी के मुखिया ने आगाह करते हुए कहा कि प्रभावित देशों से, चौकसी का दायरा बढ़ाया जाय। उन्होंने कहा कि इस बीमारी को कलंक की मानसिकता से देखा जा रहा है। ये मानसिकता ना केवल ग़लत है, बल्कि ये, मंकीपॉक्स से संक्रमित व्यक्तियों को चिकित्सा देखभाल (medical care) प्राप्त करने से वंचित कर सकती है। जिससे संक्रमण को रोक पाना और भी कठिन होगा।मंकीपॉक्स से संक्रमित व्यक्ति के सम्पर्क में आने से किसी भी व्यक्ति को ये संक्रमण होने का जोखिम है। 

डॉक्टर टैड्रॉस ने ध्यान दिलाया कि चूँकि स्थिति लगातार बदल रही है, तो विश्व स्वास्थ्य संगठन के विशेषज्ञों को, और ज़्यादा मामले सामने आने की अपेक्षा है। 

उन्होंने कहा कि ये याद रखना महत्वपूर्ण होगा कि मंकीपॉक्स के लक्षण आमतौर पर अपने आप ही समाप्त हो जाते हैं, मगर कुछ मामलों में ये गम्भीर रूप भी धारण कर सकते हैं। 

डॉक्टर टैड्रॉस ने बताया कि मंकीपॉक्स बीमारी अफ़्रीकी देशों में स्थानीय महामारी (epidemic) है। विश्व स्वास्थ्य संगठन वहां पर संक्रमण की ताज़ा स्थिति के बारे में लगातार जानकारी हासिल कर रहा है।

WHAT'S YOUR REACTION?

  • 1
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0

COMMENTS

मेरठ में 175 किलो के व्यक्ति की हुई बैरिएट्रिक सर्जरी

मेरठ में 175 किलो के व्यक्ति की हुई बैरिएट्रिक सर्जरी

आरती तिवारी November 19 2022 27195

मेरठ में 175 किलो के व्यक्ति की बैरिएट्रिक सर्जरी की गयी। डॉक्टर्स का दावा है कि यूपी में पहली बार

चमत्कार: डॉक्टगरों ने मरीज की भोजन नली से निकाला सबसे बड़ा ट्यूमर

चमत्कार: डॉक्टगरों ने मरीज की भोजन नली से निकाला सबसे बड़ा ट्यूमर

एस. के. राणा May 14 2023 40101

प्रोफेसर अनिल अरोड़ा ने जानकारी देते हुए कहा कि मरीज को खाना निगलने में परेशानी हो रही थी। जांच की त

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर मुख्यमंत्री योगी ने प्रधानमंत्री को आभार ज्ञापित किया

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर मुख्यमंत्री योगी ने प्रधानमंत्री को आभार ज्ञापित किया

हुज़ैफ़ा अबरार June 21 2022 30684

मुख्यमंत्री के कहा कि यदि आपका शरीर स्वस्थ है तो धर्म के सभी साधन स्वयं क्रमवार सफल होते जाएंगे लेकि

देश में नकली शराब के सेवन से 6 साल में 7000 लोगों की मौत

देश में नकली शराब के सेवन से 6 साल में 7000 लोगों की मौत

विशेष संवाददाता December 19 2022 155916

एनसीआरबी के आंकड़ों के मुताबिक, देश में नकली शराब के सेवन से साल 2016 में मौत के 1,054 मामले सामने आ

कोरोना संक्रमण का अंतिम दौर, बीते 24 घंटे में 1,260 नए मरीज़ मिले

कोरोना संक्रमण का अंतिम दौर, बीते 24 घंटे में 1,260 नए मरीज़ मिले

विशेष संवाददाता April 02 2022 20019

कोरोना केसों में गिरावट के साथ ही एक्टिव केसों की संख्या में भी कमी आई है। स्वास्थ्य मंत्रालय के अनु

जिम में एक्सरसाइज के दौरान पुलिस कॉन्स्टेबल को आया कार्डियक अटैक, हुई मौत

जिम में एक्सरसाइज के दौरान पुलिस कॉन्स्टेबल को आया कार्डियक अटैक, हुई मौत

विशेष संवाददाता February 25 2023 33124

पुलिस कॉन्स्टेबल जिम में बेहोश हो गया जिसके बाद आनन-फानन नजदीकी अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों

जानिये त्वचा के प्रकार और निखार बढ़ाने के घरेलू नुस्खे।

जानिये त्वचा के प्रकार और निखार बढ़ाने के घरेलू नुस्खे।

सौंदर्या राय September 12 2021 44600

आप चेहरे की चमक लाना चाहती हैं, तो आपको यह जरूर जानना चाहिए कि मेलाज्मा क्या है, और इससे कैसे बचना ह

बिहार के दरभंगा में तेजी से फैल रहा डेंगू

बिहार के दरभंगा में तेजी से फैल रहा डेंगू

विशेष संवाददाता October 18 2022 29445

निरीक्षण करने पहुंचे अस्पताल अधीक्षक हरिशंकर मिश्रा ने कहा कि पहले अस्पताल में डेंगू के मरीज कम आ रह

प्रदूषण ने बिगाड़ी यूपी के कई शहरों की आबो हवा

प्रदूषण ने बिगाड़ी यूपी के कई शहरों की आबो हवा

अबुज़र शेख़ November 02 2022 38542

गाजियाबाद में एक्यूआई 359, नोएडा में 397, ग्रेटर नोएडा में 364, कानपुर में 272 और आगरा में 245 दर्ज

20 सूत्रीय मांगों को लेकर डिप्लोमा फार्मासिस्ट एसोसिएशन उ0प्र0 के आंदोलन के सातवें दिन 2 घंटे का कार्य बहिष्कार। 

20 सूत्रीय मांगों को लेकर डिप्लोमा फार्मासिस्ट एसोसिएशन उ0प्र0 के आंदोलन के सातवें दिन 2 घंटे का कार्य बहिष्कार। 

हुज़ैफ़ा अबरार December 11 2021 22999

जनपद लखनऊ के सभी सामु०स्वा०केंद्र व प्रा०स्वा०केंद्रों पर तैनात सभी फार्मासिस्टों ने 2 घंटे का कार्य

Login Panel