देश का पहला हिंदी हेल्थ न्यूज़ पोर्टल

राष्ट्रीय

बोतल बंद पानी प्रतिबंधित करने वाला देश का पहला राज्य बना सिक्किम।

मुख्यमंत्री तमांग ने कहा कि सिक्किम में अब सभी को मिनरल वाटर की बोतलों से दूर रहना होगा और प्राकृतिक जल संसाधनों को चुनना होगा।

हे.जा.स.
October 03 2021 Updated: October 03 2021 20:41
0 35188
बोतल बंद पानी प्रतिबंधित करने वाला देश का पहला राज्य बना सिक्किम। प्रतीकात्मक

गंगटोक। सिक्किम में एक जनवरी 2022 से बोतल बंद पानी पर पूरी तरह प्रतिबंधित हो जाएगा। राज्य के मुख्यमंत्री पीएस तमांग ने शनिवार को इसका ऐलान किया। उन्होंने कहा कि हिमालयी राज्य में 1 जनवरी, 2022 से पैकेज्ड मिनरल वाटर पर प्रतिबंध लगा दिया जाएगा। राज्य में ताजा और अच्छी गुणवत्ता वाला पेयजल प्रदान किया जाएगा।

मुख्यमंत्री तमांग ने गांधी जयंती के अवसर पर अपने संबोधन के दौरान यह भी कहा कि प्रतिबंध लागू होने के बाद लोग प्राकृतिक संसाधनों से पानी का चुनाव करेंगे, जो प्लास्टिक की बोतलों में उपलब्ध पानी की तुलना में कहीं अधिक स्वास्थ्यवर्धक है। उन्होंने कहा, सिक्किम में अब सभी को मिनरल वाटर की बोतलों से दूर रहना होगा और प्राकृतिक जल संसाधनों को चुनना होगा।

मुख्यमंत्री ने आगे कहा कि व्यावसायिक प्रतिष्ठानों के पास उपलब्ध मिनरल वाटर की बोतलों के मौजूदा स्टॉक को खत्म करने के लिए तीन महीने का बफर टाइम दिया जा रहा है। मुख्यमंत्री ने कहा, सिक्किम प्राकृतिक जल संसाधनों में समृद्ध है और राज्य के भीतर पर्यावरण के अनुकूल पहल के माध्यम से पानी की सभी आवश्यकताओं को पूरा किया जा सकता है।

इस अवसर पर राज्यपाल गंगा प्रसाद के साथ स्वच्छता अभियान के दौरान मौजूद तमांग ने कहा कि राज्य सरकार बाहर से बोतलबंद पेयजल की आपूर्ति रोकने के लिए कदम उठा रही है। विशेष रूप से उत्तरी सिक्किम में लाचेन जैसे पर्यटक आकर्षण के केंद्र पहले ही पैकेज्ड पानी की बोतलों पर प्रतिबंध लगा चुके हैं।

WHAT'S YOUR REACTION?

  • 1
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0

COMMENTS

60 साल से ज्यादा उम्र के नागरिकों  को लगेगी iNCOVACC वैक्सीन

60 साल से ज्यादा उम्र के नागरिकों को लगेगी iNCOVACC वैक्सीन

हे.जा.स. April 29 2023 33661

भारत की पहली कोविड नेजल वैक्सीन इंकोवैक शुक्रवार से मुंबई में 60 वर्ष से अधिक नागरिकों के लिए उपलब्ध

टेक महिन्द्रा अपने खर्च पर सभी कर्मचारियों का करवाएगी टीकाकरण।

टेक महिन्द्रा अपने खर्च पर सभी कर्मचारियों का करवाएगी टीकाकरण।

हुज़ैफ़ा अबरार March 21 2021 35743

टेक महिन्द्रा ने अपने सभी सहयोगियों को सरकारी ऐप के जरिये टीकाकरण के लिए खुद का पंजीकरण कराने और आवश

12 से 14 साल तक के बच्चों का कोरोनारोधी टीकाकरण मार्च से संभावित

12 से 14 साल तक के बच्चों का कोरोनारोधी टीकाकरण मार्च से संभावित

एस. के. राणा January 18 2022 40827

देश में 12 से 14 साल तक के बच्चों का कोरोना रोधी टीकाकरण जल्द शुरू करने को लेकर केंद्र सरकार ने अभी

भारत के कई राज्यों में लगातार बढ़ रहे हैं डेंगू के मामले

भारत के कई राज्यों में लगातार बढ़ रहे हैं डेंगू के मामले

श्वेता सिंह September 12 2022 28742

अभी तक की बात करें तो इस साल रिकॉर्ड 295 नए केस सामने आ रहे हैं। सितंबर में डेंगू के 51 केस सामने आ

Adverse pregnancy outcomes and long term risk of ischemic heart disease in mothers: national cohort and co-sibling study

Adverse pregnancy outcomes and long term risk of ischemic heart disease in mothers: national cohort and co-sibling study

British Medical Journal February 05 2023 31456

Women who experienced any of five major adverse pregnancy outcomes showed an increased risk for isch

नर्सिंग सलाहकार पद पर नर्सिंग संवर्ग से ही तैनाती की जाए: महामंत्री अशोक कुमार, राजकीय नर्सेज संघ

नर्सिंग सलाहकार पद पर नर्सिंग संवर्ग से ही तैनाती की जाए: महामंत्री अशोक कुमार, राजकीय नर्सेज संघ

रंजीव ठाकुर September 19 2022 51023

राजकीय नर्सेज संघ ने नियम विरूद्ध उ0प्र0 स्टेट मेडिकल फैकल्टी में नर्सिंग सलाहकार की तैनाती को लेकर

जी-20 स्वास्थ्य कार्य समूह की पहली बैठक 18 से 20 जनवरी तक तिरुवनंतपुरम में आयोजित की जाएगी

जी-20 स्वास्थ्य कार्य समूह की पहली बैठक 18 से 20 जनवरी तक तिरुवनंतपुरम में आयोजित की जाएगी

एस. के. राणा January 17 2023 45557

एचडब्ल्यूजी की प्रत्येक बैठक के साथ एक अतिरिक्त आयोजन की मेजबानी करने की भी योजना बना रहा है। जिनमें

स्वास्थ्य के क्षेत्र में भारत का बजट पर्याप्त नहीं - वी के पॉल

स्वास्थ्य के क्षेत्र में भारत का बजट पर्याप्त नहीं - वी के पॉल

हे.जा.स. November 20 2020 21582

स्वास्थ्य क्षेत्र में भारत का कुल खर्च कम है। इसे ठीक किया जाना चाहिए। यह कठिन  संसाधनों से आता है औ

रायबरेली एम्स में आयुष्मान योजना के तहत जल्द मिलेगा इलाज

रायबरेली एम्स में आयुष्मान योजना के तहत जल्द मिलेगा इलाज

विशेष संवाददाता August 18 2022 49718

आजादी के अमृत महोत्सव के दौरान एम्स ने जल्द ही प्रधानमंत्री आयुष्मान भारत योजना शुरू करने की घोषणा क

एक यूनिट रक्तदान से कई लोगों को नया जीवन देने में मिलती है मदद: डॉ. मयंक सोमानी

एक यूनिट रक्तदान से कई लोगों को नया जीवन देने में मिलती है मदद: डॉ. मयंक सोमानी

हुज़ैफ़ा अबरार June 16 2026 0

दुर्घटनाओं बड़ी सर्जरी और गंभीर बीमारियों के इलाज में रक्त की लगातार आवश्यकता रहती है। ऐसे में स्वैच

Login Panel