देश का पहला हिंदी हेल्थ न्यूज़ पोर्टल

उत्तर प्रदेश

उत्तर प्रदेश में खात्में की तरफ कोविड-19, 31 ज़िले हुए संक्रमण मुक्त।   

प्रदेश में कुल कोविड वैक्सीनेशन 10 करोड़ 88 लाख से अधिक हो चुका है। पिछले 24 घंटे में 01 लाख 92 हजार 692 सैम्पल की टेस्टिंग में 14 नए मरीजों की पुष्टि हुई।

0 26790
उत्तर प्रदेश में खात्में की तरफ कोविड-19, 31 ज़िले हुए संक्रमण मुक्त।    प्रतीकात्मक

लखनऊ। प्रदेश में कोविड-19 पर बहुत हद तक नियंत्रण पाया जा चुका है। राज्य के 31 जिलों में कोरोना के अब एक भी मरीज नहीं हैं, वहीं 22 जिलों में महज एक-एक मरीज हैं। पिछले 24 घंटे में राज्य में कोरोना के 14 नये केस पाए गए हैं और 13 मरीज स्वस्थ होकर डिस्चार्ज हुए हैं। खास यह कि राज्य की 59 फीसदी आबादी को कोरोना वैक्सीन की पहली डोज लग चुकी है। 2.14 करोड़ लोगों को दोनों डोज दी जा चुकी है।

किसी भी एक राज्य में यह वैक्सीनेशन का यह सर्वाधिक आंकड़ा है। प्रदेश में कुल कोविड वैक्सीनेशन 10 करोड़ 88 लाख से अधिक हो चुका है। पिछले 24 घंटे में 01 लाख 92 हजार 692 सैम्पल की टेस्टिंग में 14 नए मरीजों की पुष्टि हुई। अब तक 16 लाख 86 हजार 797 प्रदेशवासी कोरोना संक्रमण से मुक्त होकर स्वस्थ हो चुके हैं। पिछले 24 घंटे में हुई कोविड टेस्टिंग में 66 ज़िलों में संक्रमण का कोई भी नया केस नहीं मिला। वर्तमान में 153 कोरोना संक्रमितों का उपचार हो रहा है।

इन 31 जिलों में अब कोई केस नहीं है
अमेठी, अमरोहा, बागपत, बलिया, बलरामपुर, बाराबंकी, चन्दौली, एटा, फर्रुखाबाद, फतेहपुर, गाजीपुर, गोंडा, हमीरपुर, हापुड़, हरदोई, हाथरस, जालौन, कानपुर देहात, कासगंज, लखीमपुर-खीरी, ललितपुर, महोबा, मैनपुरी, मुरादाबाद, मुजफ्फरनगर, रामपुर, संतकबीरनगर, श्रावस्ती, सिद्धार्थ नगर, सीतापुर और उन्नाव में कोविड का एक भी मरीज शेष नहीं है। यह जनपद कोविड संक्रमण से मुक्त हैं।

WHAT'S YOUR REACTION?

  • 1
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0

COMMENTS

ऑल इंडिया आयुष पोस्टग्रेजुएट एंट्रेंस एग्जाम का रिजल्ट जारी

ऑल इंडिया आयुष पोस्टग्रेजुएट एंट्रेंस एग्जाम का रिजल्ट जारी

एस. के. राणा November 11 2022 27320

इस बार आयुष पोस्टग्रेजुएट एंट्रेंस एग्जाम 15 अक्टूबर को दो शिफ्ट में आयोजित किया गया था जिसमें 31,67

सिरदर्द हो तो अपनाएं ये घरेलू इलाज

सिरदर्द हो तो अपनाएं ये घरेलू इलाज

आरती तिवारी September 26 2022 29054

सिरदर्द की समस्या बहुत आम है। ये किसी भी वक्त आपको परेशान कर सकती है। इसके पीछे कई अलग-अलग कारण हो स

केंद्र सरकार ने दो फार्मा कंपनियों को बंद करने, तीन अन्य का विनिवेश करने का फैसला लिया।

केंद्र सरकार ने दो फार्मा कंपनियों को बंद करने, तीन अन्य का विनिवेश करने का फैसला लिया।

हे.जा.स. February 11 2021 27282

सरकार ने IDPL और RDPL के सभी कर्मचारियों को स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति लाभ देने की पेशकश की है।

Dr Google v Dr Real: Is it unethical to dismiss patients who self-diagnose?

Dr Google v Dr Real: Is it unethical to dismiss patients who self-diagnose?

हे.जा.स. November 02 2025 4242

Self-diagnosis reflects a shift toward patient empowerment, driven by digital access and systemic ga

चीन में कोरोना का तांडव, सेना उतरी मैदान में

चीन में कोरोना का तांडव, सेना उतरी मैदान में

हे.जा.स. April 06 2022 22649

चीन में आए दिन कोरोना से हालात बिगड़ते जा रहे हैं। यहां 27 से अधिक  प्रांत कोरोना महामारी की चपेट मे

विश्व स्वास्थ्य संगठन ने कोविड डेथ के मामले बढ़ने पर जताई चिंता, इन दो कारणों को बताया जिम्मेदार

विश्व स्वास्थ्य संगठन ने कोविड डेथ के मामले बढ़ने पर जताई चिंता, इन दो कारणों को बताया जिम्मेदार

हे.जा.स. August 28 2022 29181

कुछ समय पहले विश्व स्वास्थ्य संगठन के प्रमुख टेड्रोस एडनॉम ने भी बयान दिया था कि कोरोना वायरस का खतर

मुख्यमंत्री ने स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ करने और अस्पतालों में उपचार व्यवस्था सुचारु ढंग से संचालित के निर्देश दिए।

मुख्यमंत्री ने स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ करने और अस्पतालों में उपचार व्यवस्था सुचारु ढंग से संचालित के निर्देश दिए।

हुज़ैफ़ा अबरार February 13 2021 23496

जनरल ओपीडी, सर्जरी सहित विभिन्न चिकित्सा कार्य पूरी गति से किये जाएं। लखनऊ के ट्रॉमा सेन्टरों में ब

एम्स एमएससी नर्सिंग प्रवेश परीक्षा 2021 का परिणाम जारी।

एम्स एमएससी नर्सिंग प्रवेश परीक्षा 2021 का परिणाम जारी।

अखण्ड प्रताप सिंह July 08 2021 40400

परिणाम को एम्स की ऑफिशियल वेबसाइट पर https://www.aiimsexams.ac.in/pdf/MSc Nursing-2021-1st Counselli

स्वास्थ्य विभाग का एक और कारनामा, पोस्टमार्टम के बाद डॉक्टर ने पिता को थमा दिया बेटी का शव

स्वास्थ्य विभाग का एक और कारनामा, पोस्टमार्टम के बाद डॉक्टर ने पिता को थमा दिया बेटी का शव

आरती तिवारी June 27 2023 23394

मैनपुरी में स्वास्थ्य विभाग एक औऱ कारनामा सामने आया है। डिप्टी सीएम ने जांच के आदेश दिए।

अब दिल्ली में खुल सकेंगे नए फार्मेसी कॉलेज पीसीआई की रोक को दिल्ली हाई कोर्ट ने किया निरस्त

अब दिल्ली में खुल सकेंगे नए फार्मेसी कॉलेज पीसीआई की रोक को दिल्ली हाई कोर्ट ने किया निरस्त

एस. के. राणा March 09 2022 26703

दिल्ली हाईकोर्ट ने अकादमिक वर्ष 2020-21 से नये फार्मेसी कॉलेज खोलने पर फार्मेसी काउंसिल ऑफ इंडिया द्

Login Panel