देश का पहला हिंदी हेल्थ न्यूज़ पोर्टल

अंतर्राष्ट्रीय

कोरोना संक्रमण के इलाज में एंटी-वायरल दवा मोलनुपिरवीर का उत्साहजनक परिणाम।

कंपनी का कहना है कि वह जल्द ही मोलनुपिरवीर के क्लीनिकल ट्रायल से सम्बंधित आंकड़े समीक्षा के लिए संयुक्त राज्य खाद्य एवं औषधि प्रशासन को जमा करेगी। जिसके बाद आपातकालीन उपयोग के लिए दवा को मंजूरी दी जा सकती है।

हे.जा.स.
October 03 2021 Updated: October 03 2021 17:04
0 26701
कोरोना संक्रमण के इलाज में एंटी-वायरल दवा मोलनुपिरवीर का उत्साहजनक परिणाम। प्रतीकात्मक

अटलांटा। बहुराष्ट्रीय फार्मास्युटिकल कंपनी मर्क एंड रिजबैक बायोथेराप्यूटिक्स ने एंटी-वायरल दवा मोलनुपिरवीर के क्लीनिकल ट्रायल के फेज- 3 के शुरुआती परिणामों की घोषणा की है। कंपनी का दावा है कि मोलनुपिरवीर ने हल्के या मध्यम लक्षण वाले COVID-19 रोगियों को अस्पताल में भर्ती होने की संभावना को आधा किया है। यह जानकारी कंपनी ने एक प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से दी। 

कई प्रसिद्ध चिकित्सकों ने परिणाम को आशाजनक और उत्साह बढ़ने वाला बताया है। कंपनी का कहना है कि वह जल्द ही मोलनुपिरवीर के क्लीनिकल ट्रायल से सम्बंधित आंकड़े समीक्षा के लिए संयुक्त राज्य खाद्य एवं औषधि प्रशासन को जमा करेगी। जिसके बाद आपातकालीन उपयोग के लिए दवा को मंजूरी दी जा सकती है। 

कंपनी ने बताया कि अब तक दवा का परीक्षण केवल हल्के और  मध्यम COVID-19 के रोगियों पर किया गया है। वॉलंटियर्स पर कोविड पॉजिटिव परीक्षण के पांच दिनों के भीतर इलाज शुरू कर दिया गया था।

मोलनुपिरवीर कैसे काम करता है?
कंपनी ने आगे बताया कि मोलनुपिरवीर एक एंटीवायरल दवा है। इसको संयुक्त राज्य अमेरिका के अटलांटा राज्य स्थित एमोरी विश्वविद्यालय में विकसित किया गया था। मोलनुपिरवीर उन एंजाइमों के स्वरूप को बदल देता है जो कोरोना वायरस की संख्या को बढ़ाने में मददगार होती हैं। इस प्रकार से संक्रमित व्यक्ति के अंदर वायरस का विकास रुक जाता है और व्यक्ति जल्द ही संक्रमणमुक्त हो जाता है। यह मुँह द्वारा ली जाने वाली दवा है जो गोली के रूप में विकसित की गयी है। इसका कोर्स पांच दिनों का है।   

दवा के लिए अगले कदम क्या हैं?
संभवत: चरण -1 और चरण -2 परीक्षणों से उत्साहजनक आंकड़ों के आधार पर, मर्क ने बड़ी संख्या में दवा का उत्पादन शुरू कर दिया है। अपने बयान में कंपनी ने कहा कि 2021 के अंत तक उपचार के लिए 10 मिलियनएक करोड़ दवा के कोर्स का उत्पादन होने की उम्मीद है।

न्यूयॉर्क टाइम्स की रिपोर्ट है कि दवा के एक कोर्स के लिए $700 (₹50,000 ) खर्च हो सकते हैं।

WHAT'S YOUR REACTION?

  • 1
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0

RELATED POSTS

COMMENTS

विश्व के कुछ हिस्सों में कोरोना संक्रमण के नए मामलों से सरकार चिंतित, उठाये एहतियाती कदम

विश्व के कुछ हिस्सों में कोरोना संक्रमण के नए मामलों से सरकार चिंतित, उठाये एहतियाती कदम

एस. के. राणा March 18 2022 32275

केंद्रीय स्वास्थ्य सचिव ने सभी राज्यों-केंद्र शासित प्रदेशों के अधिकारियों को पत्र लिखकर कोरोना को ल

कोरोना का नया वैरिएंट फेफड़ों में ना जा कर सीधे पेट मे पहुंच रहा: विषाणु वैज्ञानिक

कोरोना का नया वैरिएंट फेफड़ों में ना जा कर सीधे पेट मे पहुंच रहा: विषाणु वैज्ञानिक

रंजीव ठाकुर April 27 2022 32651

मेरठ मेडिकल कालेज के विषाणु वैज्ञानिक डॉक्टर अमित गर्ग ने कोरोना की चौथी लहर को लेकर स्थिति साफ़ की ह

टीबी मुक्त भारत अभियान  में 1.43 लाख मरीज खोजे 

टीबी मुक्त भारत अभियान  में 1.43 लाख मरीज खोजे 

हुज़ैफ़ा अबरार June 10 2026 1799

पहले 77 दिनों में 30 लाख 92 हजार 768 लोगों की स्क्रीनिंग की जा चुकी है, जिसमें से एक लाख 42 हजार 661

बिल गेट्स फाउंडेशन ने सहयोगी संस्थाओं के साथ प्रदेश का तीन दिवसीय दौरा कर फाइलेरिया उन्मूलन की ज़मीनी हकीकत जानी 

बिल गेट्स फाउंडेशन ने सहयोगी संस्थाओं के साथ प्रदेश का तीन दिवसीय दौरा कर फाइलेरिया उन्मूलन की ज़मीनी हकीकत जानी 

हुज़ैफ़ा अबरार June 25 2022 42068

डिप्टी डायरेक्टर डॉ कायला लार्सन ने कहा कि फाइलेरिया उन्मूलन के लिए हाल ही में चलाये गए सामूहिक दवा

गर्मी में रहेंगे बिल्कुल फिट और हेल्दी, ध्यान रखें ये बातें

गर्मी में रहेंगे बिल्कुल फिट और हेल्दी, ध्यान रखें ये बातें

लेख विभाग April 11 2023 29501

गर्मी के मौसम से हमारा शरीर डी हाइड्रेट हो जाता है और ऐसे मौसम में ना कोई काम करने का मन करता है ना

एनीमिया से जंग में जून तक 8वें स्थान पर हिमाचल प्रदेश

एनीमिया से जंग में जून तक 8वें स्थान पर हिमाचल प्रदेश

विशेष संवाददाता November 23 2022 27827

अभियान के तहत आईएफए कवरेज (आयरन की गोलियां वितरण) के आधार पर जारी हुए आंकड़ों में चालू वित्त वर्ष 20

एमपॉक्स: मंकीपॉक्स का डब्ल्यूएचओ ने किया नया नामकरण

एमपॉक्स: मंकीपॉक्स का डब्ल्यूएचओ ने किया नया नामकरण

हे.जा.स. November 29 2022 38275

दुनिया भर के विशेषज्ञों के साथ विचार करके विश्व स्वास्थ्य संगठन ने मंकीपॉक्स को 'एमपॉक्स' नाम दिया ह

प्रदेश में नवाचार का असर शिशु मृत्यु दर में आई कमी 

प्रदेश में नवाचार का असर शिशु मृत्यु दर में आई कमी 

हुज़ैफ़ा अबरार May 31 2026 0

नवजात शिशु और अंडर पांच मृत्यु दर में कमी दर्ज की गई है। 2023 की तुलना में 2024 में नवजात मृत्यु दर

हाथों में झुनझुनी, कार्पल टनल सिंड्रोम हो सकता है: डॉ. हुमन प्रसाद

हाथों में झुनझुनी, कार्पल टनल सिंड्रोम हो सकता है: डॉ. हुमन प्रसाद

लेख विभाग April 03 2022 46500

जब किसी कारणवश यह मीडियन नर्व इस कार्पल टनल में दबने लगती है तो हाथ में दर्द, झुनझुनी या कमजोरी (खास

एक्शन में स्वास्थ्य विभाग, अब एक डॉक्टर का एक ही जगह दिखेगा बोर्ड

एक्शन में स्वास्थ्य विभाग, अब एक डॉक्टर का एक ही जगह दिखेगा बोर्ड

अनिल सिंह January 31 2023 40916

सीएमओ ने अल्टीमेटम देते हुए कहा है कि 15 दिनों में आवेदन नहीं आए, तो स्वास्थ्य विभाग अपने स्तर से नि

Login Panel