देश का पहला हिंदी हेल्थ न्यूज़ पोर्टल

राष्ट्रीय

परमार्थ निकेतन ऋषिकेश में दो दिवसीय मर्म चिकित्सा शिविर का आयोजन

दो दिवसीय मर्म चिकित्सा के साथ ही एक दिवसीय योग महोत्सव का आयोजन परमार्थ निकेतन में किया जा रहा है ताकि जनसमुदाय को योग, ध्यान, आयुर्वेद, नाड़ी चिकित्सा, मर्म चिकित्सा के साथ ही शुद्ध, सात्विक शाकाहारी भोजन के प्रति जागरूक किया जा सके।

विशेष संवाददाता
June 16 2022 Updated: June 16 2022 22:14
0 35423
परमार्थ निकेतन ऋषिकेश में दो दिवसीय मर्म चिकित्सा शिविर का आयोजन परमार्थ निकेतन के अध्यक्ष स्वामी चिदानन्द सरस्वती

ऋषिकेश। स्वामी चिदानन्द सरस्वती के मार्गदर्शन एवं सान्निध्य में परमार्थ निकेतन में 17 व 18 जून, 2022 को परमार्थ निकेतन एवं उत्तराखंड आयुर्वेद विश्वविद्यालय के संयुक्त तत्वाधान में मर्म चिकित्सा शिविर का आयोजन किया जा रहा है।

परमार्थ निकेतन (Parmarth Niketan) के अध्यक्ष स्वामी चिदानन्द सरस्वती ने कहा कि सेवा महोत्सव के पश्चात यह सप्ताह वेलनेस को समर्पित है। इस सप्ताह दो दिवसीय मर्म चिकित्सा के साथ ही एक दिवसीय योग महोत्सव (Yoga Festival) का आयोजन परमार्थ निकेतन में किया जा रहा है ताकि जनसमुदाय को योग, ध्यान, आयुर्वेद, नाड़ी चिकित्सा, मर्म चिकित्सा के साथ ही शुद्ध, सात्विक शाकाहारी भोजन के प्रति जागरूक किया जा सके।

उन्होंने कहा कि हमारी प्राचीन चिकित्सा पद्धति (ancient medical system) मात्र चिकित्सा पर आधारित नहीं थी बल्कि यह सम्रग जीवन पद्धति थी। वैसे ही योग केवल आसनों का समूह मात्र नहीं है, बल्कि सम्पूर्ण जीवन पद्धति है। दैनिक जीवन में कब उठना, कब सोना, क्या करना, कैसे करना सब यौगिक जीवन का ही अंग है। भगवान श्रीकृष्ण (Lord Shri Krishna) ने गीता में कहा है कि युक्ताहार विहारस्य युक्त अर्थात् योग का अर्थ है बैलेंस, संयम अर्थात् आहार-विहार, विचार और व्यवहार का संयम बना रहें।

अथ योगानुशासनम् योग का अर्थ ही है अनुशासन। जीवन में अनुशासन होगा तो जीवन स्वस्थ होगा और तनाव भी नहीं होगा। योग और हमारी प्राचीन चिकित्सा पद्धति जीवन के लिये रामबाण है; संजीवनी बूटी है, इसलिये इस धरोहर को जानना, जीना और दूसरों को भी इसके लिये प्रेरित करना जरूरी है।

उत्तराखंड आयुर्वेद विश्वविद्यालय (Uttarakhand Ayurved University) के कुलपति श्री सुनील जोशी जी ने बताया कि 20 से अधिक मर्म चिकित्सा विशेषज्ञ और चिकित्सक दो दिनों तक परमार्थ निकेतन मर्म चिकित्सा शिविर में अपनी सेवायें प्रदान करेंगे ताकि सैंकडों रोगियों को एक साथ चिकित्सा सुविधाओं का लाभ प्राप्त हो सके। 17 जून व 18 जून को 09 बजे से 03 बजे तक जांच और प्रशिक्षण का कार्य किया जायेगा।

योगाचार्य विमल बधावन जी ने बताया कि मर्म चिकित्सा प्रशिक्षण और चिकित्सा के लिये आज से ही परमार्थ निकेतन कार्यालय में पंजीकरण करवाया जा सकता है। मर्म चिकित्सा असाध्य और पुराने रोगों का शमन करने के लिये अत्यंत कारगर है।

दो दिवसीय मर्म चिकित्सा शिविर में सर्वाइकल (cervical), घुटनों का दर्द (knee pain), फ्रोजन शोल्डर (frozen shoulder), ब्लड प्रेशर (blood pressure) असंतुलन, शुगर (sugar), पेरालिसिस (paralysis), अवसाद-तनाव (depression-stress) सहित कई रोगों का इलाज और इनके शमन के विषय में प्रशिक्षण भी दिया जायेगा।

WHAT'S YOUR REACTION?

  • 1
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0

COMMENTS

Efficacy of awake prone positioning in patients with covid-19 related hypoxemic respiratory failure: systematic review and meta-analysis of randomized trials

Efficacy of awake prone positioning in patients with covid-19 related hypoxemic respiratory failure: systematic review and meta-analysis of randomized trials

British Medical Journal December 09 2022 25666

Awake prone positioning compared with usual care reduces the risk of endotracheal intubation in adul

बालिकाओं का स्वास्थ्य परीक्षण अत्यन्त आवश्यक- राज्यपाल आनंदीबेन पटेल

बालिकाओं का स्वास्थ्य परीक्षण अत्यन्त आवश्यक- राज्यपाल आनंदीबेन पटेल

रंजीव ठाकुर March 02 2021 21346

बालिकाओं का स्वास्थ्य परीक्षण अत्यन्त आवश्यक है क्योंकि प्रत्येक 53 सेकेण्ड में एक नवजात बच्चे की मृ

चिकित्सकों और स्वास्थ्यकर्मियों की राष्ट्रीय और वैश्विक मांग को पूरा करने के प्रयास देश में किये जाएँ, राज्य सरकारें सहयोग करें

चिकित्सकों और स्वास्थ्यकर्मियों की राष्ट्रीय और वैश्विक मांग को पूरा करने के प्रयास देश में किये जाएँ, राज्य सरकारें सहयोग करें

एस. के. राणा February 27 2022 29081

चिकित्सा शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए राज्य सरकारें जमीन आवंटन अच्छी नीतियों का निर्माण कर सकती हैं

देश में नासूर बनती जा रही है टाइप 1 मधुमेह

देश में नासूर बनती जा रही है टाइप 1 मधुमेह

आरती तिवारी September 22 2022 25022

डायबिटीज की बीमारी दिन- प्रतिदिन विकराल रूप धारण करती जा रही है। दुनिया भर में डायबिटीज से पीड़ित मर

कोविड-19: विश्व स्वास्थ्य संगठन ने जारी किया संशोधित टीकाकरण रणनीति 

कोविड-19: विश्व स्वास्थ्य संगठन ने जारी किया संशोधित टीकाकरण रणनीति 

हे.जा.स. July 23 2022 29254

संशोधित टीकाकरण रणनीति के तहत स्वास्थ्यकर्मियो और कमज़ोर स्वास्थ्य परिस्थितियों वाले लोगों के समूहों

जिला अस्पताल में 1 से 30 अप्रैल तक चलेगा रोग नियंत्रण अभियान

एस. के. राणा April 01 2023 28943

उत्तर प्रदेश सरकार के राज्य मंत्री नरेंद्र कश्यप ने हमसे बातचीत में बताया कि लोगों को रोगों और कोरोन

चैन की नींद: डीआरडीओ, मैटेरियल साइंस तथा स्लीप साइंस की तकनीक पर आएं स्मार्टग्रिड मैट्रेस

रंजीव ठाकुर July 20 2022 29542

अच्छी नींद सेहत के लिए बहुत जरुरी है लेकिन बिस्तर सही ना होने से शरीर रिलेक्स नहीं हो पाता है। इस फि

प्रदेश में घट रहें हैं कोरोना संक्रमण के मामलेऔर इससे होने वाली मौत। 

प्रदेश में घट रहें हैं कोरोना संक्रमण के मामलेऔर इससे होने वाली मौत। 

हुज़ैफ़ा अबरार February 07 2021 23280

कल एक दिन में कुल 1,25,670 सैम्पल की जांच की गयी। प्रदेश में अब तक कुल 2,85,78,777 सैम्पल की जांच की

कोविड-19 संक्रमण के तेजी से बढ़ रहे मरीज़।

कोविड-19 संक्रमण के तेजी से बढ़ रहे मरीज़।

रंजीव ठाकुर March 19 2021 31592

देश में अब भी 2,71,282 मरीज इलाज करा रहे हैं जो संक्रमण के कुल मामलों का 2.36 प्रतिशत है जबकि इस बीम

तीन साल में शराब से लिवर सिरोसिस मरीजों का बढ़ा ग्राफ, जीएसवीएम मेडिकल कॉलेज की रिसर्च में हुआ खुलासा

तीन साल में शराब से लिवर सिरोसिस मरीजों का बढ़ा ग्राफ, जीएसवीएम मेडिकल कॉलेज की रिसर्च में हुआ खुलासा

रंजीव ठाकुर September 01 2022 23278

तीन साल में शराब से लिवर सिरोसिस का ग्राफ 37 से बढ़कर 60 फीसदी तक पहुंच गया है। इसका खुलासा जीएसवीएम

Login Panel