देश का पहला हिंदी हेल्थ न्यूज़ पोर्टल

राष्ट्रीय

बीपीकॉन-2022: भारत में उच्च रक्तचाप की वर्तमान स्थिति और इसके अधिक बेहतर नियंत्रण पर हुई चर्चा

इंडियन सोसायटी ऑफ हाइपरटेंशन की अंतर्राष्ट्रीय संगोष्ठी बीपीकॉन 2022 का आरम्भ अटल बिहारी वाजपेई कंवेंशन सेंटर, केजीएमयू में प्रो एएस पेंटल हॉल एवं प्रो एआर सरकार हॉल में हुआ।

रंजीव ठाकुर
September 10 2022 Updated: September 10 2022 15:04
0 35989
बीपीकॉन-2022: भारत में उच्च रक्तचाप की वर्तमान स्थिति और इसके अधिक बेहतर नियंत्रण पर हुई चर्चा अंतर्राष्ट्रीय संगोष्ठी बीपीकॉन 2022 का पहला दिन

लखनऊ। इंडियन सोसायटी ऑफ हाइपरटेंशन की अंतर्राष्ट्रीय संगोष्ठी बीपीकॉन 2022 का आरम्भ अटल बिहारी वाजपेई कंवेंशन सेंटर, केजीएमयू में प्रो एएस पेंटल हॉल एवं प्रो एआर सरकार हॉल में हुआ।

 

इंडियन सोसायटी ऑफ हाइपरटेंशन (Indian Society of Hypertension) की अंतर्राष्ट्रीय संगोष्ठी बीपीकॉन 2022 के पहले दिन संस्था के अध्यक्ष डॉ राजीव गुप्ता ने अपने अध्यक्षीय उद्बोधन में भारतवर्ष में उच्च रक्तचाप (hypertension in India) की वर्तमान स्थिति तथा इसे और अधिक बेहतर नियंत्रित करने के उपायों की चर्चा की। मुम्बई से आए देश के प्राख्यात चिकित्सक पद्मश्री डॉ शशांक जोशी (Dr Shashank Joshi) ने डॉ सिद्वार्थ एन शाह मेमोरियल ओरिएशन प्रस्तुत किया।

बीपीकॉन 2022 (BPCON 2022) के पहले सत्र में उच्च रक्तचाप की भारत में क्या स्थिति है इस पर चर्चा हुई तथा प्रयागराज से आई डॉ अनुभा श्रीवास्तव ने यह बताया कि उच्च रक्तचाप का इलाज (hypertension treatment) क्यों जरूरी है, तत्पश्चात जयपुर से आए डॉ अरविन्द गुप्ता ने रक्तचाप को नापने (measuring blood pressure) की सही विधि बताई तथा यह भी बताया कि स्वास्थ्यकर्मी एवं डाक्टर क्या गल्तियां करते हैं तथा उन्हें कैसे सुधारा जाए।

 

उच्च रक्तचाप (high BP) से पक्षाघात (paralysis) का क्या संबंध हैं, इस पर परिचर्चा की गई, जिसमें सूरत से आए डॉ वीके अभिचन्दानी एवं डॉ शैलेन्द्र बाजपेई के साथ डॉ नरसिंह वर्मा ने इस संबंध में चर्चा की तथा यह निष्कर्ष निकाला गया कि रक्तचाप को नियंत्रण (control BP) में रखने से पक्षाघात को बहुत कम किया जा सकता है। पक्षाघात के मरीजों में रक्तचाप को बहुत तेजी से नीचे लाने के दुष्परिणामों पर भी विचार किया गया।

 

अपने घर पर रहते हुए रक्तचाप का मापन (measure BP at home) कैसे किया जाए, इस संबंध में नोएडा से आए डॉ अमित गुप्ता ने प्रकाश डाला तथा गुवाहाटी से आए डॉ दिनेश अग्रवाल ने चलते-फिरते रक्तचाप को नापने की नवीन विधियों को बताया।

 

मधुमेह के मरीजों (diabetic patients) में कौन सी दवा रक्तचाप को अच्छी तरह नियंत्रित करती है। इस विषय पर तर्क-वितर्क सत्र में जयपुर से आई डॉ मिनाल मोहित एवं बेंगलुरू से आए डॉ अरविन्दा जगदीशा ने भाग लिया। इस कार्यक्रम को सभी प्रतिनिधियों ने बहुत पसन्द किया।

 

रक्तचाप के नियंत्रण के लिए जीवनशैली (Lifestyle) बहुत महत्वपूर्ण है। सुल्तानपुर से आए डॉ राजीव श्रीवास्तव ने उच्च रक्तचाप के मरीज अपने खान-पान में क्या ध्यान रखें यह बताया। उन्होंने बताया कि भोजन में फाइबर तथा जटिल कार्बोहाइर्डेट फल, सब्जी, सलाद, दही, दाल इत्यादि का सेवन अधिक किया जाए और शुगर, नमक, वसा तथा सरल कार्बोहाइर्डेट कम लिये जाए।

 

गोरखपुर से आए डॉ सुधीर कुमार ने इन मरीजों के लिए कौन सा व्यायाम उचित रहेगा (exercise for hypertension) इस पर प्रकाश डाला। उन्होंने बताया कि 30 से 45 मिनट प्रतिदिन किसी भी प्रकार का शारीरिक श्रम रक्तचाप को नियंत्रित रखता है। उन्होंने यह भी बताया कि अपने वजन में 1 किलोग्राम की कमी उतना ही मिमी रक्तचाप कम कर देती है।

 

बरेली से आए डॉ दीपक दास ने उच्च रक्तचाप के रोगियों में तनाव (stress in hypertensive patients) की भूमिका पर बात की तथा यह बताया कि तनाव वर्तमान में सबसे मुख्य कारक है। डॉ सुशील शर्मा ने योग के प्रभाव पर चर्चा की तथा कोयम्बटूर से आए डॉ मुरूगनाथन ने आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (Artificial Intelligence) की भूमिका पर प्रकाश डाला।

 

संस्था के निर्वतमान अध्यक्ष डॉ एसएन नरासिंगन ने विश्व स्तर पर प्रचलित उच्च रक्तचाप के नियंत्रण हेतु गाइडलाइनस को भारत में कैसे लागू किया जाए इस पर चर्चा की। कलकत्ता से आए डॉ सुप्रतिक भट्टाचार्या ने थायरॉयड के रोगियों (thyroid patients) में उच्च रक्तचाप की समस्या के निवारण पर प्रकाश डाला।                                                                   

WHAT'S YOUR REACTION?

  • 1
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0

COMMENTS

ब्रिटेन में कोरोना संक्रमण का विस्फोट, चौबीस घंटे में नए मांमले एक लाख के पार।  

ब्रिटेन में कोरोना संक्रमण का विस्फोट, चौबीस घंटे में नए मांमले एक लाख के पार।  

हे.जा.स. December 24 2021 27109

कोरोना का ओमिक्रॉन स्वरूप उसके डेल्टा स्वरूप की तुलना में कम घातक यह है। ओमिक्रॉन संक्रमण वाले लोगों

प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना में 59,738 महिलाएं हुई लाभान्वित।

प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना में 59,738 महिलाएं हुई लाभान्वित।

हुज़ैफ़ा अबरार June 30 2021 32742

प्रसव चाहे सरकारी स्वास्थ्य सुविधा में हुआ हो या निजी, लाभ सभी को मिलता है | पंजीकरण के लिए गर्भवती

उपचार का खर्च कम कर सकती हैं जेनरिक दवाएं

उपचार का खर्च कम कर सकती हैं जेनरिक दवाएं

विशेष संवाददाता November 12 2022 32517

जेनेरिक दवाओं के एक ओमनी-चैनल रिटेलर मेडकार्ट के अनुमान से पता चलता है कि इंसुलिन के बिना, घर में ए

कोलकाता में एडिनो वायरस से 2 बच्चों की मौत

कोलकाता में एडिनो वायरस से 2 बच्चों की मौत

विशेष संवाददाता February 22 2023 30115

अमेरिका के रोग नियंत्रण और रोकथाम केंद्र के मुताबिक, एडिनो वायरस आमतौर पर किसी संक्रमित व्यक्ति के स

लोकबंधु अस्पताल की पंचकर्म इकाई दूर कर रही शरीर का दर्द

रंजीव ठाकुर June 09 2022 36256

यदि आप हड्डियों, जोड़ों या शरीर में लम्बे समय से दर्द से परेशान हैं तो एलडीए कालोनी, कानपुर रोड स्थि

कोरोना संक्रमण के चौथी लहर पर अभी कहना ठीक नहीं: आईसीएमआर  

कोरोना संक्रमण के चौथी लहर पर अभी कहना ठीक नहीं: आईसीएमआर  

एस. के. राणा June 11 2022 29644

अभी भी जिला स्तर पर जानकारी जुटाने और उसकी समीक्षा करने की जरूरत है। कुछ जिलों में कोरोना के बढ़ते म

हेयर रिमूवल क्रीम कैसे यूज करें?

हेयर रिमूवल क्रीम कैसे यूज करें?

सौंदर्या राय December 20 2021 50139

शेविंग क्रीम का इस्तेमाल करते समय बेकार महक महसूस हो सकती है। ये आपके बालों को तोड़ने वाली केमिकल रि

वजन घटाने के लिए ना करें ये गलती

वजन घटाने के लिए ना करें ये गलती

आरती तिवारी August 28 2022 28891

मोटापा आजकल की एक बड़ी समस्या है इसके लिए लोग तरह-तरह के उपाय करते है लेकिन आपकी एक गलती से इसके साइ

गर्मी में सुन्दर बने रहने के लिए खाएं ये मौसमी फल

गर्मी में सुन्दर बने रहने के लिए खाएं ये मौसमी फल

सौंदर्या राय June 19 2022 45677

मौसमी फलों में विटामिन्स, मिनरल्स, एंटी-ऑक्सीडेंट के साथ कुछ मात्रा में प्रोटीन, कार्बोहायड्रेट और फ

सीपीआर जीवन बचाने की कला है, सभी को इसे सीखना चाहिए: कुलपति डॉ. संजय सिंह

सीपीआर जीवन बचाने की कला है, सभी को इसे सीखना चाहिए: कुलपति डॉ. संजय सिंह

हुज़ैफ़ा अबरार July 09 2026 896

यह केवल एक पुस्तक नहीं, बल्कि समाज को जीवनरक्षक कौशल से सशक्त बनाने का अभियान है। उन्होंने कहा कि वि

Login Panel